आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुआ। हैदराबाद ने इस सीजन लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए राजस्थान को पांच विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने 229 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। इशान किशन 74 और अभिषेक शर्मा 57 रन की पारियां इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के शतक पर भारी पड़ीं।
यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड
Indian Premier League, 2026
Rajasthan Royals
228/6 (20.0)
Sunrisers Hyderabad
229/5 (18.3)
Match Ended ( Day – Match 36 )
Sunrisers Hyderabad beat Rajasthan Royals by 5 wickets
इस मैच में पैट कमिंस की वापसी हुई, उन्होंने आते ही टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंद पर 103 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से इशान मलिंगा को 2 विकेट मिले। वहीं पैट कमिंस, नितीश कुमार रेड्डी, प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन को 1-1 विकेट मिला।
इशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच
इशान किशन 31 गेंद पर 74 रन की बेहतरीन पारी खेलकर हैदराबाद की जीत के असली हीरो बने। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। उनकी यह पारी वैभव सूर्यवंशी की 37 गेंद पर 103 रन की पारी पर भी भारी पड़ी।
IPL 2026 Points Table: RR-हैदराबाद मैच के बाद अंकतालिका, अभिषेक ने वैभव से छीनी ऑरेंज कैप; ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज
RR vs SRH: अभिषेक शर्मा का लगातार तीसरा 50+ स्कोर, वैभव सूर्यवंशी से कुछ ही देर में छिन गई नंबर 1 की पोजीशन
हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रन के लक्ष्य को आसानी से 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान की इस सीजन यह तीसरी हार है। वहीं हैदराबाद ने लगातार चौथी जीत दर्ज की है। हैदराबाद के लिए इशान किशन 74 और अभिषेक शर्मा 57 रन की पारियां वैभव सूर्यवंशी के शतक पर भारी पड़ गईं।
क्लासेन-रेड्डी आउट, बृजेश के नाम 2 विकेट
बृजेश शर्मा ने नितीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेज दिया है। हैदराबाद के पांच विकेट 220 रन पर गिर गए हैं। अभी भी उसे जीत के लिए 12 गेंद पर 9 रन बनाने हैं।
इशान किशन 74 पर आउट, आर्चर का दूसरा विकेट
जोफ्रा आर्चर ने हैदराबाद को बड़ा झटका देते हुए इशान किशन को 74 रन पर पवेलियन भेजा। किशन ने 31 गेंद की पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। आर्चर को दूसरा विकेट मिला। हैदराबाद का स्कोर 166/3
हैदराबाद का स्कोर 150 पार, इशान किशन का जलवा जारी
इशान किशन का जलवा जारी है और वह 29 गेंद पर 71 रन बना चुके हैं। 54 गेंद पर हैदराबाद को जीत के लिए सिर्फ 74 रन चाहिए हैं और 8 विकेट शेष हैं। 11 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 155/2
अभिषेक शर्मा आउट, फरेरा को मिला विकेट
अभिषेक शर्मा 57 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। डोनोवन फरेरा ने राजस्थान को दूसरी सफलता दिलाई। 10 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 139/2
इशान किशन का भी 24 गेंद पर पचासा
अभिषेक शर्मा के बाद इशान किशन ने भी 24 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। राजस्थान का स्कोर 139 रन तक पहुंच गया है।
अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद पर अपना अर्धशतक चौके के साथ पूरा किया है। उन्होंने इस सीजन लगातार अपना तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर लगाया है। वह इसी के साथ ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर चुके हैं। हैदराबाद का स्कोर 8.4 ओवर में 122/1
राजस्थान का स्कोर 7 ओवर में 100 पार
राजस्थान ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 20 गेंद पर 40 और इशान किशन 17 गेंद पर 41 रन बना चुके हैं। राजस्थान की गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर दिख रही है।
राजस्थान की धीली गेंदबाजी, पॉवरप्ले में SRH 89/1
सनराइजर्स हैदराबाद ने पॉवरप्ले में 1 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 17 गेंद पर 34 और इशान किशन 14 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जडेजा ने छोड़ा अभिषेक का कैच
अभिषेक शर्मा को 30 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला है। इस बार सबसे अच्छे फील्डर्स में से एक रवींद्र जडेजा ने कैच छोड़ दिया। एक मौका शिमरोन हेटमायर ने गंवाया था। 5 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 70/1
वैभव सूर्यवंशी ने एक पारी में 12 छक्के लगा तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर भी हुए पीछे
अभिषेक-इशान की तूफानी बैटिंग, हैदराबाद की पारी ने पकड़ी रफ्तार
सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 12 गेंद पर 22 और इशान किशन 8 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
राजस्थान की अच्छी गेंदबाजी, नहीं रुक रहे एक्स्ट्रा
हैदराबाद ने 2 ओवर में 26 रन बना लिए हैं और एक विकेट गिरा है। हालांकि, बल्ले से कम रन बनते दिखे हैं। कई एक्स्ट्रा इस दौरान आए हैं। अभिषेक 6 गेंद पर 4 और इशान 1 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आर्चर ने हेड को भेजा पवेलियन, हैदराबाद का पहला विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया है। ट्रैविस हेड को डक पर जीवनदान मिला था लेकिन 6 रन पर वह आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर को विकेट मिला और जुरेल ने राहत की सांस ली।
ट्रैविस हेड का 0 पर कैच छूटा, आर्चर का बैडलक
जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर ट्रैविस हेड का कैच ध्रुव जुरेल से छूट गया। सनराइजर्स हैदराबाद और हेड को बहुत बड़ा जीवनदान मिला है।
वैभव ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, हैदराबाद के खिलाफ खेली शतकीय पारी के दौरान गेल, रैना, हेड को एक साथ पीछे छोड़ा
वैभव के 103 रन, राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 229 का लक्ष्य
पहले खेलने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंद पर 103 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से इशान मलिंगा को 2 विकेट मिले। वहीं पैट कमिंस, नितीश कुमार रेड्डी, प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन को 1-1 विकेट मिला।
डोनोवन फरेरा आउट, मलिंगा का दूसरा विकेट
डोनोवन फरेरा 16 गेंद पर 33 रन बनाकर इशान मलिंगा का शिकार बने। राजस्थान ने 19वें ओवर में 214 रन पर पांचवां विकेट गंवाया।
राजस्थान का स्कोर 200 पार
18वें ओवर में राजस्थान का स्कोर 200 पार पहुंच गया है। साकिब हुसैन को डोनोवन फरेरा ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने 15 गेंद पर 33 रन बना लिए हैं। 18 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 213/4
रियान पराग को कमिंस ने किया क्लीन बोल्ड
रियान पराग 9 गेंद पर 7 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए और पैट कमिंस को सफलता मिली। राजस्थान ने 191 रन पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया।
वैभव सूर्यवंशी 103 पर आउट, राजस्थान का तीसरा विकेट
वैभव सूर्यवंशी की 37 गेंद पर 103 रन की पारी का साकिब हुसैन ने अंत किया। वैभव ने 12 छक्के और पांच चौके लगाए। राजस्थान को तीसरा झटका 170 पर लगा।
वैभव सूर्यवंशी का 36 गेंद पर शतक, IPL में तीसरा सबसे तेज सैकड़ा; अभिषेक, प्रियांश और मिलर जैसे दिग्गज छूटे पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंद पर ठोका शतक
वैभव सूर्यवंशी ने छक्के के साथ 36 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया है। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है।
ध्रुव जुरेल 51 रन पर रेड्डी का शिकार
ध्रुव जुरेल 35 गेंद पर 51 रन बनाकर नितीश कुमार रेड्डी का शिकार बने। राजस्थान को 152 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। दूसरे विकेट के लिए वैभव और जुरेल ने 112 रन जोड़े।
ध्रुव जुरेल का पचासा, राजस्थान का स्कोर 150 पार
राजस्थान का स्कोर 12.2 ओवर में 151 रन तक पहुंचा और ध्रुव जुरेल ने 34 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
वैभव-जुरेल की साझेदारी 100 पार
वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 57 गेंद पर 102 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। राजस्थान का स्कोर 11.5 ओवर में 142/1
ध्रुव जुरेल ने भी पकड़ी रफ्तार
ध्रुव जुरेल भी 28 गेंद पर 38 रन बना चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी दूसरे छोर पर 30 गेंद पर 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। 11 ओवर में राजस्थान का स्कोर 127/1

