आईपीएल 2026 के 16वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। राजस्थान ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी को 6 विकेट से हराया। पिंक आर्मी ने 202 रन का लक्ष्य 18 ओवर में 4 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंद पर 78 और ध्रुव जुरेल ने 43 गेंद पर नाबाद 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली। आरसीबी को लगातार दो जीत के बाद पहली हार मिली है।
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग और आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। आरसीबी ने पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 63 और अंत में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आए वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंद पर नाबाद 29 रन की पारी खेली। एक समय आरसीबी ने 92 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद स्कोर 200 पार पहुंचा और यह बहुत बड़ी बात है। राजस्थान रॉयल्स के लिए रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा और जोफ्रा आर्चर को 2-2 विकेट मिले। जबकि संदीप शर्मा और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड
Indian Premier League, 2026
Rajasthan Royals
202/4 (18.0)
Royal Challengers Bengaluru
201/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 16 )
Rajasthan Royals beat Royal Challengers Bengaluru by 6 wickets
4,4,4,6; वैभव सूर्यवंशी ने लगाई जोश हेजलवुड की क्लास, 4 गेंद पर ठोके 18 रन; 15 पर लगा दिया पचासा
वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया और आरसीबी के खिलाफ 15 गेंद पर अपना अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने जोश हेजलवुड की भयंकर पिटाई की और उनकी 4 गेंद पर भी 18 रन ठोक दिए। राजस्थान ने पॉवरप्ले में 97 रन 1 विकेट खोकर बनाया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द मैच
वैभव सूर्यवंशी को 26 गेंद पर 78 रन की बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। उन्होंने इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए।
IPL 2026 Points Table: राजस्थान-RCB मैच के बाद अंकतालिका; वैभव को मिली ऑरेंज कैप, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को हराया, दर्ज की लगातार चौथी जीत
राजस्थान रॉयल्स ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी को 6 विकेट से हराया। पिंक आर्मी ने 202 रन का लक्ष्य 18 ओवर में 4 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंद पर 78 और ध्रुव जुरेल ने 43 गेंद पर नाबाद 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली। आरसीबी को लगातार दो जीत के बाद पहली हार मिली है।
वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंद पर खेली 78 रन की पारी, RCB के खिलाफ 3 बड़े रिकॉर्ड कर लिए अपने नाम
ध्रुव जुरेल का 25 गेंद पर अर्धशतक पूरा
ध्रुव जुरेल ने 25 गेंद पर अपना तूफानी अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने वैभव के विकेट के बाद लगाता तीन झटकों के बावजूद टीम को एक छोर से संभाले रखा।
जुरेल-जडेजा की सधी हुई बल्लेबाजी, राजस्थान का स्कोर 150 पार
ध्रुव जुरेल 23 गेंद पर 45 रन और रविंद्र जडेजा 15 गेंद पर 15 रन बनाकर सधी हुई बैटिंग कर रहे हैं। 13 ओवर में राजस्थान का स्कोर 154/4
वैभव ने 300 की स्ट्राइक रेट से RCB के खिलाफ बनाए 78 रन; एक साथ तोड़ा यशस्वी, इशान समेत 4 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड
रियान पराग भी आउट, हेजलवुड का दूसरा विकेट
राजस्थान रॉयल्स को 134 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कप्तान रियान पराग जोश हेजलवुड का दूसरा शिकार बने। पराग ने 3 रन बनाए। वैभव के विकेट के बाद 5 रन में टीम ने 3 विकेट गंवा दिए।
वैभव सूर्यवंशी 78 और शिमरोन हेटमायर डक पर आउट
क्रुणाल पंड्या ने बैक टू बैक राजस्थान रॉयल्स को दो झटके दे दिए हैं। उन्होंने पहले 26 गेंद पर 78 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी और फिर पहली गेंद पर शिमरोन हेटमायर को पवेलियन भेजा। राजस्थान का स्कोर 129/3
4,4,4,6; वैभव सूर्यवंशी ने लगाई जोश हेजलवुड की क्लास, 4 गेंद पर ठोके 18 रन; 15 पर लगा दिया पचासा
6.2 ओवर में राजस्थान का स्कोर 100 पार
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 6.2 ओवर में 100 के पार पहुंच गया है। वैभव सूर्यवंशी 20 गेंद पर 59 और ध्रुव जुरेल 13 गेंद पर 33 रन बना चुके हैं।
वैभव सूर्यवंशी का 15 गेंद पर पचासा
वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद पर तूफानी पचासा फिर ठोका है। पहले मैच में सीएसके के खिलाफ भी उन्होंने 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। 5 ओवर में राजस्थान का स्कोर 73/1
हेजलवुड के सामने वैभव के लगातार तीन चौके और एक छक्का
वैभव सूर्यवंशी ने जोश हेजलवुड की भयंकर क्लास लगा दी। उन्होंने लगातार तीन चौके और एक छक्का लगाया। राजस्थान का स्कोर 4 ओवर में 56/1
वैभव की हार्ड हिटिंग चालू
वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे ओवर में विकेट के बावजूद राजस्थान का रनरेट नहीं गिरने दिया। उन्होंने तीसरे ओवर में अभिनंदन के खिलाफ दो चौके और एक छक्का लगाया। इस ओवर में 16 रन आए। तीन ओवर में राजस्थान का स्कोर 37/1
वैभव के साथ किस्मत, राजस्थान को मिले बैक टू बैक चौके
राजस्थान रॉयल्स को विकेट के बाद वैभव सूर्यवंशी ने दो लगातार चौके लगाकर राहत की सांस दी। हालांकि, वैभव बाल-बाल बचे और गेंद इनसाइड एज लेकर विकेटकीपर को चकमा देते हुए बाउंड्री तक गई।
यशस्वी जायसवाल को हेजलवुड ने किया आउट
यशस्वी जायसवाल 8 गेंद पर 13 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने। राजस्थान रॉयल्स को लगातार तीन 70 या उससे ज्यादा रन की ओपनिंग पार्टनरशिप के बाद अब पॉवरप्ले में 21 रन पर झटका लगा।
हेजलवुड का छक्के से स्वागत
जोश हेजलवुड की वापसी हुई है आरसीबी के लिए और पहली गेंद पर ही यशस्वी जायसवाल ने छक्के से उनका स्वागत किया। पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार के ऊपर वैभव सूर्यवंशी ने दो चौके लगाए थे।
वैभव सूर्यवंशी बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतरे, चौके से किया भुवी का स्वागत
वैभव सूर्यवंशी ने अपना इस पारी में चौके से खाता खोला और भुवनेश्वर कुमार का स्वागत बाउंड्री से किया। इस ओवर की पहली दो गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने 1 रन बनाया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर चौके के साथ उन्होंने ओवर का अंत किया। राजस्थान का स्कोर 9/0
आरसीबी ने दिया RR को 202 का लक्ष्य
आरसीबी ने पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 63 और अंत में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आए वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंद पर नाबाद 29 रन की पारी खेली। एक समय आरसीबी ने 92 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद स्कोर 200 पार पहुंचा और यह बहुत बड़ी बात है।
RR vs RCB: विराट कोहली ने रियान पराग को चिढ़ाया, फिर विकेट के बाद राजस्थान के कप्तान ने भी उकसाया
रजत पाटीदार बने संदीप का शिकार, आरसीबी का 8वां विकेट
आरसीबी को 166 के स्कोर पर 8वां झटका लगा। संदीप शर्मा ने बहुत बड़ा विकेट लिया और कप्तान रजत पाटीदार को 63 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। यह उनका 150वां आईपीएल विकेट था।
रजत पाटीदार का 35 गेंद पर अर्धशतक पूरा
रजत पाटीदार ने 35 गेंद पर अपना बेहतरीन अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने आरसीबी को एक खराब स्थिति से सम्मानजनक स्थिति में भी पहुंचा दिया है। 16 ओवर में आरसीबी 150/7
आखिरी पांच ओवर बाकी, आरसीबी 15 ओवर में 139/7
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार 31 गेंद पर 40 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 15 ओवर में आरसीबी ने 7 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। आखिरी 30 गेंद बाकी हैं। साथ में वेंकटेश अय्यर जो बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आए हैं वह मौजूद हैं।
IPL में कोहली RR के खिलाफ इतने रन बनाने वाले पहले बैटर बने; देवदत्त पडीक्कल ने बटलर को छोड़ा पीछे, संजू नंबर 3
रोमारियो शेफर्ड बने जडेजा का शिकार, आरसीबी का 7वां विकेट
आरसीबी को 125 के स्कोर पर 7वां झटका लगा और रविंद्र जडेजा ने खतरनाक लग रहे रोमारियो शेफर्ड को 22 रन पर पवेलियन भेजा। अभी आरसीबी की पारी में 6 ओवर का खेल बाकी है।
रोमारियो शेफर्ड ने की तेज शुरुआत
आरसीबी का छठा विकेट गिरने के बाद रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर आए और तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 9 गेंद पर 21 रन बना लिए हैं। 13.3 ओवर में बेंगलुरु का स्कोर 123/6
बृजेश शर्मा ने दूसरे ओवर में अपना दूसरा विकेट झटका और टिम डेविड को पवेलियन भेज दिया है। डेविड 9 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। 94 के स्कोर पर आरसीबी का छठा विकेट गिरा।
10 ओवर पूरे, आरसीबी का स्कोर 89/5
आरसीबी ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 89 रन बना लिए। रजत पाटीदार 16 गेंद पर 16 और टिम डेविड 6 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जितेश शर्मा का बृजेश ने किया शिकार, आरसीबी की आधी टीम आउट
आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। जितेश शर्मा को बृजेश शर्मा ने LBW आउट कर पवेलियन भेजा। 8.4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 76/5
रवि बिश्नोई का दूसरा विकेट, क्रुणाल पंड्या आउट
क्रुणाल पंड्या भी पवेलियन लौटे और रवि बिश्नोई ने अपने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट झटका। आरसीबी को 62 के स्कोर पर चौथा झटका लगा।
