आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुआ। राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में ही 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। यह चेन्नई सुपर किंग्स की दूसरी सबसे बड़ी हार है।
चेन्नई सुपर किंग्स के 128 रन के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल 38 और रियान पराग 14 रन बनाकर नाबाद रहे। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। उन्होंने 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था।
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान रियान पराग ने सीएसके को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले खेलते हुए सीएसके की टीम एक वक्त लग रहा था कि 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी। एक समय टीम का स्कोर 82 रन पर 8 विकेट और 94 रन पर 9 विकेट था।
अंत में जेमी ओवरटन ने 36 गेंद पर 43 रन की उपयोगी पारी खेली और टीम को 127 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। चेन्नई सुपर किंग्स की 19.4 ओवर में सिमट गई। अंशुल कम्बोज सात रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी विकेट की सबसे बड़ी 33 रन की साझेदारी हुई।
यहां देखें RR vs CSK मैच का स्कोरकार्ड
Indian Premier League, 2026
Rajasthan Royals
128/2 (12.1)
Chennai Super Kings
127 (19.4)
Match Ended ( Day – Match 3 )
Rajasthan Royals beat Chennai Super Kings by 8 wickets
IPL 2026 Points Table: राजस्थान नंबर 1, RCB-MI अंकतालिका में पीछे; टॉप 5 बैटर में रोहित-विराट और इशान
आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स सीएसके को करारी शिकस्त देकर बेहतरीन रनरेट के साथ अंकतालिका में नंबर 1 पर पहुंच गई है। वहीं टॉप 5 बैटर्स में रोहित शर्मा, विराट कोहली, इशान किशन और अजिंक्य रहाणे भी मौजूद हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
RR vs CSK: चेन्नई की IPL में दूसरी सबसे बड़ी हार, राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन जीत से बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स नंबर 1, RCB और MI अंकतालिका में पीछे; टॉप 5 बल्लेबाजों में रोहित-विराट और इशान
RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स का राजस्थान के खिलाफ तीसरा सबसे कम स्कोर, 10वें विकेट की साझेदारी से बना रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स की आसान जीत, 8 विकेट से सीएसके को हराया
राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में ही 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के 128 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने आसानी से हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल 38 और रियान पराग 14 रन बनाकर नाबाद रहे। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन की पारी खेली।
वैभव सूर्यवंशी का 15 गेंद पर पचासा, IPL में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड; अभिषेक शर्मा-इशान किशन से निकले आगे
ध्रुव जुरेल आउट, राजस्थान का स्कोर 100 पार
ध्रुव जुरेल ने 9 गेंद पर 18 रन की अच्छी पारी खेली और फिर अंशुल कम्बोज का दूसरा शिकार बने। राजस्थान का स्कोर 9 ओवर में 100 तक पहुंच गया।
वैभव सूर्यवंशी आउट, अंशुल कम्बोज को मिला विकेट
अंशुल कम्बोज ने वैभव सूर्यवंशी की पारी का अंत किया। उन्होंने 17 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स का 75 रन पर पहला विकेट गिरा।
वैभव सूर्यवंशी का 15 गेंद पर पचासा
वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद पर तूफानी पचासा जड़ा और मैच को सीएसके से पहले 6 ओवर में ही दूर कर दिया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी से पॉवरप्ले में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 74 रन तक पहुंचा दिया।
राजस्थान का स्कोर 50 पार, वैभव का तूफान
वैभव सूर्यवंशी 13 गेंद पर 38 रन बनाकर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांच ओवर में ही राजस्थान का स्कोर 55 रन हो गया है। दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल 18 गेंद पर 16 रन बनाकर धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
वैभव का तूफान जारी, 3 ओवर में RR 34/0
वैभव सूर्यवंशी 8 गेंद पर 23 रन बनाते हुए तूफानी अंदाज जारी रखे हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल 10 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। तीन ओवर के बाद राजस्थान ने बिना किसी विकेट के 34 रन बना लिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी की तेज शुरुआत, कार्तिक शर्मा ने छोड़ा कैच
वैभव सूर्यवंशी ने मैट हेनरी के खिलाफ अपने अंदाज में ताबड़तोड़ आगाज किया। पहली गेंद पर उनको चौका मिला और कार्तिक शर्मा ने उनका कैच छोड़ा। फिर अगली गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया और फिर सिंगल लिया। पहले ओवर के बाद राजस्थान 18/0
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों का कमाल
राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। नांद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए। संदीप शर्मा , बृजेश शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट लिया। अब राजस्थान को जीत के लिए 128 रन का लक्ष्य मिला है।
ओवरटन ने बचाई लाज, सीएसके 127 पर ढेर
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक वक्त लग रहा था कि 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी। 82 रन पर 8 विकेट और 94 रन पर 9 विकेट थे। अंत में जेमी ओवरटन ने 36 गेंद पर 43 रन की उपयोगी पारी खेली और टीम को 127 रन तक पहुंचाई। सीएसके की पूरी टीम 19.4 ओवर में सिमट गई। अंशुल कम्बोज 7 रन पर नाबाद रहे। आखिरी विकेट की सबसे बड़ी 33 रन की पार्टनरशिप हुई।
IPL में 1065 दिन बाद लौटे सरफराज खान, CSK के लिए नहीं दिखा पाए जादू; रविंद्र जडेजा ने पहले ओवर में ही कर दिया कमाल
सीएसके की पारी का 9वां विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स ने 94 रन पर अपना 9वां विकेट गंवा दिया। रवि बिश्नोई ने मैट हेनरी को 5 रन पर पवेलियन भेजा। अब सीएसके के ऊपर 100 के अंदर सिमटने का खतरा भी है।
नूर अहमद आउट, जोफ्रा आर्चर को मिला दूसरा विकेट
जोफ्रा आर्चर ने अपना दूसरा विकेट लिया और नूर अहमद को पवेलियन भेजा। चेन्नई सुपर किंग्स ने 82 रन पर अपना 8वां विकेट गंवाया। टीम के ऊपर अब 100 रन के अंदर भी ऑलआउट होने का खतरा है।
RR vs CSK: संजू सैमसन का नहीं दिखा वर्ल्ड कप वाला जादू, सीएसके के लिए डेब्यू में फेल, नांद्रे बर्गर ने उड़ाया डंडा; देखें Video
बृजेश शर्मा को मिला पहला आईपीएल विकेट
डेब्यूटेंट बृजेश शर्मा ने अपना पहला आईपीएल विकेट लिया। उन्होंने कार्तिक शर्मा को 18 रन पर पवेलियन भेजा। चेन्नई सुपर किंग्स ने 74 रन पर अपना 7वां विकेट लिया।
जडेजा का डबल धमाल, शिवम दुबे भी आउट
रविंद्र जडेजा ने अपने एक ओवर में दो विकेट लिए और सीएसके की एकदम कमर तोड़ दी। शिवम दुबे ने आते ही छक्का लगाया लेकिन उसके बाद वह जडेजा का शिकार बन गए। सीएसके का स्कोर 57/6
चेन्नई सुपर किंग्स की आधी टीम आउट
चेन्नई सुपर किंग्स की आधी टीम 51 रन पर पवेलियन लौट गई है। सरफराज खान ने अच्छे तेवर दिखाए थे लेकिन 12 गेंद पर 17 रन बनाकर वह रविंद्र जडेजा का शिकार बने। सर जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन के अपने पहले ओवर में ही विकेट झटका।
CSK का चौथा विकेट, मैथ्यू शॉर्ट भी लौटे पवेलियन
मैथ्यू शॉर्ट भी पवेलियन लौट गए हैं और सीएसके का चौथा विकेट गिरा। संदीप शर्मा ने उन्हें 2 रन पर आउट किया। वह 7 गेंद खेलकर पवेलियन लौटे। सीएसके ने 38 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया। सरफराज खान एक छोर पर डटे हैं।
सरफराज खान की आईपीएल में वापसी, किया तूफानी आगाज
सरफराज खान तीन साल बाद आईपीएल में लौटे हैं। उन्होंने तूफानी आगाज किया है। नांद्रे बर्गर सबसे खतरनाक गेंदबाज थे और सरफराज ने आते ही उनके ऊपर एक चौका और एक छक्का लगाया। वह आखिरी बार आईपीएल 2023 में खेले थे। वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतरे हैं।
CSK का टॉप ऑर्डर फेल, आयुष म्हात्रे पहली गेंद पर आउट
नांद्रे बर्गर ने सीएसके की कमर तोड़ दी है। पहले संजू सैमसन और अब आयुष म्हात्रे को उन्होंनो गोल्डन डक पर आउट किया। पिछले ओवर में जोफ्रा आर्चर ने ऋतुराज गायकवाड़ को बोल्ड किया था। इस तरह सीएसके का टॉप ऑर्डर फेल हुआ। चेन्नई का स्कोर 19/3
CSK के दोनों ओपनर्स आउट, ऋतुराज भी क्लीन बोल्ड
संजू सैमसन के बाद ऋतुराज गायकवाड़ भी क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। जोफ्रा आर्चर ने सीएसके के कप्तान की गिल्लियां बिखेरीं। चेन्नई ने 19 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया। आयुष म्हात्रे और मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं।
RR vs CSK: कौन हैं बृजेश शर्मा? जम्मू-कश्मीर के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने किया राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL डेब्यू
संजू सैमसन क्लीन बोल्ड, बर्गर की खतरनाक गेंद
नांद्रे बर्गर ने दूसरे ओवर में ही राजस्थान रॉयल्स को सफलता दिलाई और संजू सैमसन को बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। सैमसन ने 7 गेंद पर 6 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 14/1
जोफ्रा आर्चर का बढ़िया ओवर
जोफ्रा आर्चर ने पहला ओवर बढ़िया निकाला और सिर्फ 7 रन दिए। इस ओवर में संजू सैमसन के बल्ले का किनारा लगकर गेंद बाउंड्री के बाहर गई लेकिन स्लिप नहीं थी और वह भाग्यशाली रहे। एक ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 7/0
संजू सैमसन-ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की एक नई ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। संजू पीली जर्सी में उतर चुके हैं और राजस्थान के लिए पहला ओवर लेकर आ रहे हैं जोफ्रा आर्चर।
RR की स्टार्टिंग प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर- डोनोवन फरेरा
RR के 4 विदेशी खिलाड़ी
नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, डोनोवन फरेरा, शिमरोन हेटमायर।
