‘जमाना बड़े शौक से सुन रहा था, हम ही सो गए दास्तां कहते-कहते’, ऋषि कपूर के निधन पर खेल जगत ने यूं जताया शोक
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की खबर सबको दी। अमिताभ बच्चन ने कहा कि वे बर्बाद हो गए हैं। ऋषि कपूर पिछले साल अमेरिका से भारत कैंसर का इलाज करा कर लौटे थे।

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल रहे ऋषि कपूर का आज यानी 30 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। अचानक बीमार होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वे गंभीर स्थिति में है। गुरुवार सुबह अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की खबर सबको दी। उनके निधन पर खेल जगत में भी शोक फैल गया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ऋषि कपूर के निधन को अविश्वनीय बताया तो सचिन तेंदुलकर ने इसे दिल दुखाने वाली खबर कहा।
मोहम्मद कैफ ने लिखा- ज़माना बड़े शौक़ से सुन रहा था, हम ही सो गए दास्ताँ कहते कहते। यह साकिब लखनवी का शेर है। दूसरी ओर कोहली ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह विश्वास करना काफी मुश्किल है, कल इरफान खान ने और आज ऋषि कपूर जी ने हमारा साथ छोड़ा है। यह विश्वास करना मुश्किल है कि उन्होंने हमारा साथ छोड़ दिया है। मेरी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है। भगवान उनकी आत्मा का शांती प्रदान करें। सचिन ने कहा, ‘‘बहुत बहुत दिल दुखा ने वाली खबर, ऋषि जी नहीं रहे। मैं उनकी फिल्मों को देख-देख कर बड़ा हुआ हूं। वह बहुत अच्छे इंसान थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’
This is unreal and unbelievable. Yesterday Irrfan Khan and today Rishi Kapoor ji. It’s hard to accept this as a legend passes away today. My condolences to the family and may his soul rest in peace
— Virat Kohli (@imVkohli) April 30, 2020
Very very sad to hear about the passing away of Rishi ji. I grew up watching his movies and he was always very gracious when we met over the years. May his soul Rest in Peace.
My heartfelt condolences to Neetu ji, Ranbir and the whole Kapoor family. pic.twitter.com/MItdmmSnVz
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 30, 2020
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि ऋषि कपूर जी के साथ एक भी पल बोरिंग नहीं था। हर पल हंसते थे। नीतू जी, रणबीर और रिद्धिमा को मेरी दुआएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। वहीं, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ‘‘दुखद खबर के साथ सुबह की शुरुआत हुई। उनकी आत्मा को शांति मिले। हम आपको याद रखेंगे सर।’’
Shocking to say the least. Never a dull moment with #RishiKapoor around. A laugh a minute.
My prayers and thoughts are with Neetu ji, Ranbir and Riddhima. God bless his soul #RIPLegend pic.twitter.com/e6jVOW5Pez
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) April 30, 2020
Woke up to this sad news….May his soul rest in peace .. we will miss u sir . #RishiKapoor pic.twitter.com/oHK6eiISuv
— Saina Nehwal (@NSaina) April 30, 2020
गुरुवार सुबह अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की खबर सबको दी। अमिताभ बच्चन ने कहा कि वे बर्बाद हो गए हैं। ऋषि कपूर पिछले साल अमेरिका से भारत कैंसर का इलाज करा कर लौटे थे। एक साल तक उनका ट्रीटमेंट चलता रहा। ऋषि कपूर ने अपने पिता राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर से बॉलीवुड में एंट्री की थी। बॉबी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में बतौर मुख्य अभिनेता अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म को उनके पिता राज कपूर ने ही बनाया था।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।