RCBW vs DCW Final Match Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीता। आरसीबी के लिए फाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 87 और जॉर्जिया वॉल ने 79 रन की पारी खेली। आखिरी में राधा यादव ने दो चौके लगाकर आरसीबी को चैंपियन बनाया।

WPL 2026 Prize Money: विजेता टीम पर करोड़ों की बारिश, हारने वाली टीम भी मालामाल

इससे पहले आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए थे। जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रन की पारी खेली। वहीं लॉरा वोल्वार्ट ने 25 गेंद पर नाबाद 44 और चिनेल हेनरी ने 15 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में दो गेंद शेष रहते हुए 204 रन बनाए और चैंपियन बनी।

RCB दूसरी बार WPL चैंपियन, फाइनल में किया रिकॉर्ड चेज; स्मृति मंधाना-जॉर्जिया वॉल की ऐतिहासिक साझेदारी

Match Ended

Women's Premier League, 2026

Royal Challengers Bengaluru 
204/4 (19.4)

vs

Delhi Capitals  
203/4 (20.0)

Match Ended ( Day – Final )
Royal Challengers Bengaluru beat Delhi Capitals by 6 wickets

Live Updates
23:59 (IST) 5 Feb 2026
किसे मिला कौन सा अवॉर्ड?

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- ग्रेस हैरिस (5 लाख रुपये)

एक्टिव कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड- लूसी हैमिल्टन (5 लाख रुपये)

मोस्ट सिक्सेज ऑफ द सीजन (13)- हरमनप्रीत कौर (5 लाख रुपये)

ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द सीजन- लॉरेन बेल (128 डॉट बॉल, 7700 पेड़- 5 लाख रुपये)

एमर्जिन प्लेयर ऑफ द सीजन- नंदनी शर्मा (5 लाख रुपये)

पर्पल कैप- सोफी डिवाइन (17 विकेट) (5 लाख रुपये)

ऑरेंज कैप- स्मृति मंधाना (377 रन) (5 लाख रुपये)

फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच- स्मृति मंधाना (87 रन) (2.5 लाख रुपये)

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP)- सोफी डिवाइन (5 लाख रुपये)

23:50 (IST) 5 Feb 2026

RCB दूसरी बार WPL चैंपियन, फाइनल में किया रिकॉर्ड चेज; स्मृति मंधाना-जॉर्जिया वॉल की ऐतिहासिक साझेदारी

आरसीबी ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। आरसीबी के लिए इस मैच में स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने बेहतरीन 165 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। वहीं आरसीबी ने इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे सफल रन चेज भी किया। ...अधिक जानकारी
23:23 (IST) 5 Feb 2026

RCB vs DC: स्मृति मंधाना शतक से चूकीं, विमेंस प्रीमियर लीग फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बैटर बनीं

RCB vs DC, WPL 2026 Final: आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने दिल्ली के खिलाफ फाइनल में शतक लगाने से चूक गईं, लेकिन वो इस लीग के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बैटर बनीं। मंधाना की पारी के दम पर आरसीबी दूसरी बार चैंपियन बनने में सफल रही। ...यहां पढ़ें
23:23 (IST) 5 Feb 2026

RCB vs DC: स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स को दिया करारा जवाब, फाइनल में 23 गेंदों पर ठोका अर्धशतक

RCB vs DC: आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए 23 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और वो इस लीग के फाइनल में ऐसा करने वाली पहली बैटर भी बनीं। ...यहां पढ़ें
23:08 (IST) 5 Feb 2026

दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथा फाइनल हारी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार चौथा फाइनल हारी है। दिल्ली ने इस मैच में रिकॉर्ड फाइनल का टोटल खड़ा किया था। वहीं आरसीबी ने WPL इतिहास का रिकॉर्ड चेज करते हुए इतिहास रच दिया।

23:07 (IST) 5 Feb 2026

आरसीबी दूसरी बार बनी चैंपियन

आरसीबी की टीम दूसरी बार WPL चैंपियन बन गई है। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया और रिकॉर्ड रन चेज किया।

23:03 (IST) 5 Feb 2026

स्मृति मंधाना 87 रन पर आउट

स्मृति मंधाना 87 रन बनाकर चिनेल हेनरी का शिकार बनीं। अगली गेंद पर मिन्नू मणि ने राधा यादव का आसान कैच छोड़ा। आरसीबी को आखिरी 6 गेंद पर 10 रन चाहिए हैं।

22:58 (IST) 5 Feb 2026

ऋचा घोष आउट, रोमांचक हुआ मैच

नंदनी शर्मा ने अपना पहला विकेट लेते हुए ऋचा घोष को 6 रन पर पवेलियन भेजा। आरसीबी को तीसरा झटका 181 पर लगा और 13 गेंद पर जीत के लिए आरसीबी को 22 रन चाहिए हैं।

22:52 (IST) 5 Feb 2026
जॉर्जिया वॉल आउट, 165 रन की रिकॉर्ड साझेदारी टूटी

आरसीबी के लिए दूसरे विकेट की रिकॉर्ड 165 रन की साझेदारी स्मृति मंधाना के साथ करने के बाद जॉर्जिया वॉल 79 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्हें मिन्नू मणि ने पवेलियन भेजा। यह लीग के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है। आरसीबी का स्कोर 17 ओवर के बाद 177/2

22:50 (IST) 5 Feb 2026

WPL 2026: स्मृति मंधाना बनीं नंबर 1 बैटर, हरमनप्रीत कौर को छोड़ा पीछे; RCB के लिए भी रचा इतिहास

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हरमनप्रीत कौर से आगे निकलीं और टॉप रन स्कोरर बन गई हैं। उन्होंने अपनी ऑरेंज कैप पक्की कर ली है। वहीं आरसीबी के लिए भी उन्होंने इतिहास रचा। ...यहां पढ़ें
22:42 (IST) 5 Feb 2026

स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने दिल्ली की नाक में किया दम

स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने दिल्ली कैपिटल्स की नाक में दम कर दिया है। दोनों ने अभी तक दूसरे विकेट के लिए 151 रन जोड़ लिए हैं। 15 ओवर में आरसीबी का स्कोर 162 रन हो गया है और एक विकेट गिरा है।

22:28 (IST) 5 Feb 2026

स्मृति मंधाना का तूफानी पचासा

स्मृति मंधाना ने 23 गेंद पर अपना तूफानी अर्धशतक पूरा कर लिया है। आरसीबी का स्कोर 120 के पार पहुंच चुका है। दूसरे छोर पर जॉर्जिया वॉल बेहतरीन बल्लेबाजी कर रही हैं और 59 रन बना चुकी हैं।

22:25 (IST) 5 Feb 2026

जॉर्जिया वॉल का 37 गेंद पर अर्धशतक

जॉर्जिया वॉर्ल ने 37 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। आरसीबी ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। 54 गेंद पर जीत के लिए आरसीबी को 95 रन चाहिए हैं।

22:22 (IST) 5 Feb 2026

आरसीबी के 100 रन पूरे

आरसीबी ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 100 रन पूरे कर लिए हैं। वहीं अब जीत के लिए आरसीबी को 60 गेंद पर 104 रन चाहिए हैं। जॉर्जिया वॉल 48 और स्मृति मंधाना 39 रन बनाकर खेल रही हैं।

22:10 (IST) 5 Feb 2026

स्मृति मंधाना ने भी पकड़ी रफ्तार

स्मृति मंधाना ने भी अब रफ्तार पकड़ ली है और वह 13 गेंद पर 25 रन बना चुकी हैं। पॉवरप्ले के 6 ओवर में आरसीबी ने 59 न बनाए थे। वहीं 7.4 ओवर में टीम का स्कोर 1 विकेट पर 75 रन हो चुका है। जॉर्जिया वॉल 26 गेंद पर 38 रन बना चुकी हैं।

22:09 (IST) 5 Feb 2026

IND U19 vs ENG U19: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर 3 रिकॉर्ड, बाबर आजम-डेवाल्ड ब्रेविस को छोड़ सकते हैं पीछे

वैभव सूर्यवंशी जब इंग्लैंड के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में उतरेंगे, तो उनके निशाने पर तीन बड़े रिकॉर्ड होंगे। वह बाबर आजम और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे मौजूदा इंटरनेशनल खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ सकते हैं। वैभव ने सेमीफाइनल में 33 गेंद पर 68 रन बनाए थे। ...यहां पढ़ें
22:01 (IST) 5 Feb 2026

आरसीबी का स्कोर 50 पार

आरसीबी की टीम ने 5.5 ओवर में अपना स्कोर पचास पार पहुंचा दिया है। स्मृति मंधाना 17 और जॉर्जिया वॉल 30 रन बनाकर खेल रही हैं। पॉवरप्ले के 6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 59/0

21:56 (IST) 5 Feb 2026

जॉर्जिया वॉल की बेहतरीन बैटिंग

जॉर्जिया वॉल 17 गेंद पर 25 रन बनाकर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रही हैं। ग्रेस हैरिस का विकेट दूसरे ओवर में गंवाने के बाद उन्होंने आरसीबी का स्कोर 5 ओवर के अंत तक 43 रन तक पहुंचा दिया है। वहीं दूसरे छोर पर कप्तान स्मृति मंधाना खेल रही हैं।

21:40 (IST) 5 Feb 2026

हैरिस क्लीन बोल्ड, हेनरी को मिला विकेट

ग्रेस हैरिस ने पहले ओवर में मारिजान कैप के खिलाफ 9 रन बटोरे लेकिन दूसरे ओवर में चिनेल हेनरी की पहली गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गईं। आरसीबी को बहुत बड़ा झटका लगा।

21:31 (IST) 5 Feb 2026

RCB vs DC: जेमिमा ने लगाई आरसीबी की क्लास, दिल्ली के लिए फाइनल में 50 प्लस पारी खेलने वाली पहली प्लेयर बनीं

RCB vs DC, WPL 2026: जेमिमा ने आरसीबी के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया और इस मैच में दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए। आखिरी 4 ओवर में 55 रन दिल्ली की तरफ से बने। ...यहां पढ़ें
21:30 (IST) 5 Feb 2026

दिल्ली ने बनाया WPL प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

दिल्ली ने WPL प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया जबकि ये WPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले फाइनल में किसी भी टीम ने इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था।

Highest 1st innings totals in WPL playoffs213/4 - MI vs GG, Brabounre, 2025 ELM203/4 - DC vs RCB, Vadodara, 2026 Final182/4 - MI vs UPW, DY Patil, 2023 ELM168/7 - GG vs DC, Vadodara, 2026 ELM

21:19 (IST) 5 Feb 2026
WPL फाइनल का रिकॉर्ड स्कोर

विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल का यह रिकॉर्ड स्कोर दिल्ली कैपिटल्स ने खड़ा कर दिया है। इससे पहले कभी 203 रन फाइनल में नहीं बने थे। वहीं आरसीबी ने इससे पहले इस लीग के इतिहास का सबसे बड़ा 202 रन का लक्ष्य चेज किया है। आरसीबी को अगर मैच जीतना है तो अपना ही रिकॉर्ड तोड़ना होगा।

21:18 (IST) 5 Feb 2026

दिल्ली ने बनाया रिकॉर्ड स्कोर, आरसीबी के सामने 204 का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 204 रन का लक्ष्य फाइनल में दिया है। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। वहीं लॉरा वोल्वार्ट ने 25 गेंद पर नाबाद 44 और चिनेल हेनरी ने 15 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाए।

21:07 (IST) 5 Feb 2026

हेनरी-वोल्वार्ट की तूफानी बैटिंग

लॉरा वोल्वार्ट और चिनेल हेनरी ताबड़तोड़ बैटिंग कर रही हैं। दोनों ने 18.4 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 180 पार पहुंचा दिया है। हेनरी 10 गेंद पर 20 और लॉरा 38 रन बनाकर खेल रही हैं।

21:03 (IST) 5 Feb 2026

T20 World Cup 2026: 6 खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर, चार के वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस; दो भारतीय भी लिस्ट का हिस्सा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अब छह खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं और कुछ खिलाड़ी जो अपनी-अपनी टीमों के स्क्वाड का हिस्सा हैं, उनके खेलने पर सस्पेंस हैं। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत के कई खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं। ...यहां पढ़ें
20:56 (IST) 5 Feb 2026

जेमिमा रोड्रिग्स 57 रन पर आउट

जेमिमा रोड्रिग्स 37 गेंद पर 57 रन की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौट चुकी हैं। सयाली सतघरे ने उनका विकेट झटका। दिल्ली का स्कोर 16 ओवर के बाद 148/3

20:50 (IST) 5 Feb 2026

जेमिमा रोड्रिग्स का 32 गेंद पर पचासा

जेमिमा रोड्रिग्स ने 32 गेंद पर पचासा ठोक दिया है। उन्होंने 15 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 140 तक पहुंचा दिया है। उन्होंने लॉरा वोल्वार्ट के साथ अभी तक तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़ लिए हैं।

20:38 (IST) 5 Feb 2026

दिल्ली का स्कोर 100 पार

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 12वें ओवर में 100 के पार पहुंच गया है। 12 ओवर में दिल्ली ने 2 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स 34 और लॉरा वोल्वार्ट 9 गेंद पर 15 रन बना चुकी हैं।

20:31 (IST) 5 Feb 2026

जेमिमा-लॉरा डटीं, 10 ओवर में दिल्ली का स्कोर 94/2

दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स और स्टार खिलाड़ी लॉरा वोल्वार्ट शानदार टच में लग रही हैं। लॉरा 6 गेंद पर 12 और जेमिमा 11 गेंद पर 18 रन बना चुकी हैं।

20:19 (IST) 5 Feb 2026

दिल्ली का दूसरा विकेट, लिजेल ली आउट

लिजेल ली ने 30 गेंद पर 37 रन की पारी खेली। उनकी शुरुआत धीमी रही, फिर काउंटर अटैक करते हुए वह नादिन डी क्लर्क का शिकार बनीं। दिल्ली ने 72 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया।