विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के 18वें मैच में वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में गुरुवार (29 जनवरी) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया। आरसीबी ने सीधे फाइनल में जगह बना ली है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन बनाए। यूपी के लिए दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक जड़ा। आरसीबी के लिए नादिन डी क्लर्क ने 4 विकेट झटके। आरसीबी ने 13.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बनाए। ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने अर्धशतक जड़े।
यूपी वॉरियर्स के लिए दीप्ति शर्मा ने 55 रन बनाए। मेग लैनिंग ने 41 रन बनाए। हरलीन देओल ने 14 और सिमरन शेख ने 10 रन बनाए। श्वेता शहरावत ने 7 और क्लोय ट्रॉयन ने 6 रन बनाए। एमी जोन्स ने 1 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन खाता नहीं खोल पाईं। आशा शोभना और शिखा पांडे बगैर खाता खोले नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए नादिन डी क्लर्क ने 4 विकेट झटके। ग्रेस हैरिस ने 2 विकेट लिए। श्रेयांका पाटिल और लॉरेन बेल ने 1-1 विकेट लिए।
Women's Premier League, 2026
UP Warriorz
143/8 (20.0)
Royal Challengers Bengaluru
147/2 (13.1)
Match Ended ( Day – Match 18 )
Royal Challengers Bengaluru beat UP Warriorz by 8 wickets
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ग्रेस हैरिस ने 75 रन बनाए। स्मृति मंधाना 54 रन बनाकर नाबाद रहीं। जॉर्जिया वोल ने 16 रन बनाए। ऋचा घोष बगैर खाता खोले नाबाद रहीं। यूपी वॉरियर्स के लिए शिखा पांडे और आशा शोभना ने 1-1 विकेट लिए। पूजा वस्त्रकार को आरसीबी की प्लेइंग 11 में मौका मिला। काश्वी गौतम को बाहर किया गया। यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए। फीबी लिचफील्ड की जगह एमी जोन्स को मौका मिला। किरन नवगिरे की जगह सिमरन शेख की जगह मौका मिला।
RCB W vs UPW W live score: आरसीबी फाइनल में पहुंची
स्मृति मंधाना ने चौके से मैच खत्म किया। आरसीबी ने यूपी को 8 विकेट से हराया। 13.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बनाए। स्मृति मंधाना 54 और ऋचा घोष बगैर खाता खोले नाबाद रहीं। आरसीबी ने फाइनल में जगह बनाई।
स्मृति मंधाना ने अर्धशतक ठोका
स्मृति मंधाना ने अर्धशतक ठोक दिया है। वह 26 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। जॉर्जिया वोल 16 रन बनाकर आउट। आशा शोभमना को विकेट मिला। आरसीबी ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 143 रन बनाए। जीत के लिए 42 गेंद पर 1 रन चाहिए।
शिखा पांडे ने ग्रेस हैरिस को पवेलियन भेजा
शिखा पांडे ने ग्रेस हैरिस को पवेलियन भेजा। उन्होंने 37 गेंद पर 75 रन बनाए। जॉर्जिया वोल नई बल्लेबाज हैं। स्मृति मंधाना 31 रन बनाकर क्रीज पर। आरसीबी ने 9.1 ओवर में 1 विकेट पर 108 रन बनाए। 65 गेंद पर 36 रन चाहिए।
RCB W vs UPW W live score: ग्रेस हैरिस की तूफानी पारी
आरसीबी ने 8 ओवर में बगैर विकेट के 93 रन बनाए। जीत के लिए 72 गेंद पर 51 रन चाहिए। ग्रेस हैरिस 72 और स्मृति मंधाना 18 रन बनाकर क्रीज पर।
RCB W vs UPW W live score: ग्रेस हैरिस की तूफानी पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 48 रन बनाए। जीत के लिए 96 गेंद प 96 रन चाहिए। ग्रेस हैरिस 38 और स्मृति मंधाना 8 रन बनाकर क्रीज पर।
RCB W vs UPW W live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ग्रेस हैरिस 9 और स्मृति मंधाना बगैर खाता खोले क्रीज पर। क्रांति गौड़ ने यूपी वॉरियर्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की आरसीबी ने 1 ओवर में बगैर विकेट 9 रन बनाए। जीत के लिए 135 रन चाहिए।
LIVE Cricket Score: यूपी वॉरियर्स की पारी
यूपी वॉरियर्स के लिए दीप्ति शर्मा ने 55 रन बनाए। मेग लैनिंग ने 41 रन बनाए। हरलीन देओल ने 14 और सिमरन शेख ने 10 रन बनाए। श्वेता शहरावत ने 7 और क्लोय ट्रॉयन ने 6 रन बनाए। एमी जोन्स ने 1 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन खाता नहीं खोल पाईं। आशा शोभना और शिखा पांडे बगैर खाता खोले नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए नादिन डी क्लर्क ने 4 विकेट झटके। ग्रेस हैरिस ने 2 विकेट लिए। श्रेयांका पाटिल और लॉरेन बेल ने 1-1 विकेट लिए।
यूपी ने आरसीबी को दिया 144 का लक्ष्य
यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन बनाए। आशा शोभना जॉय और शिखा पांडे बगैर खाता खोले नाबाद रहीं। सिमरन शेख को पांचवीं गेंद पर नादिन डी क्लर्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए।
श्वेता सहरावत को लॉरेन बेल ने पवेलियन भेजा
श्वेता सहरावत को लॉरेन बेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 45 रन बनाकर क्रीज पर। सिमरन शेख नई बल्लेबाज हैं। यूपी वॉरियर्स ने 16.1 ओवर में 5 विकेट पर 122 रन बनाए।
RCB W vs UPW W live score: क्लो ट्रायन को ग्रेस हैरिस ने पवेलियन भेजा
क्लो ट्रायन को ग्रेस हैरिस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 33 रन बनाकर क्रीज पर। यूपी वॉरियर्स 13.2 ओवर में 4 विकेट पर 103 रन बनाए।
RCB W vs UPW W live score: ग्रेस हैरिस ने हरलीन देओल को पवेलियन भेजा
ग्रेस हैरिस ने हरलीन देओल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। क्लो ट्रायन नए बल्लेबाज हैं। दीप्ति शर्मा 31 रन बनाकर क्रीज पर। यूपी वॉरियर्स ने 12 ओवर में 3 विकेटपर 96 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा VS शुभमन गिल; युवराज सिंह ने बताया उनके दोनों शिष्यों में कौन है बेस्ट, अंतर भी बताया
RCB W vs UPW W live score: एमी जोन्स को नादिन डी क्लर्क ने पवेलियन भेजा
एमी जोन्स को नादिन डी क्लर्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 28 रन बनाकर क्रीज पर। यूपी वॉरियर्स ने 8.5 ओवर में 2 विकेट पर 78 रन बनाए।
मेग लैनिंग को नादिन डी क्लर्क ने पवेलियन भेजा
मेग लैनिंग को नादिन डी क्लर्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 गेंद पर 41 रन बनाए। एमी जोन्स नई बल्लेबाज हैं। दीप्ति शर्मा 25 रन बनाकर क्रीज पर। यूपी वॉरियर्स ने 8.1 ओवर में 1 विकेट पर 75 रन बनाए।
RCB W vs UPW W live score: लैनिंग-दीप्ति की शानदार बल्लेबाजी
यूपी वॉरियर्स ने 8 ओवर में बगैर विकेट के 74 रन बनाए। मेग लैनिंग 41 और दीप्ति शर्मा 25 रन बनाकर क्रीज पर।
LIVE Cricket Score: लैनिंग-दीप्ति क्रीज पर
यूपी वॉरियर्स ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 50 रन बनाए। मेग लैनिंग 26 और दीप्ति शर्मा 20 रन बनाकर क्रीज पर।
यूपी वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी हुई है। उसने 4 ओवर में बगैर विकेट के 22 रन बना लिए हैं। मेग लैनिंग 11 और दीप्ति शर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर।
वैभव फेल होंगे या पास, पाकिस्तान के खिलाफ असली चुनौती; 3 मैचों में बेहद खराब रिकॉर्ड, एक हाफ सेंचुरी तक नहीं लगाया
RCB W vs UPW W live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्लेइंग इलेवन
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।
RCB W vs UPW W live score: यूपी वारियर्स महिला प्लेइंग इलेवन
मेग लैनिंग (कप्तान), सिमरन शेख, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, क्लो ट्राईटन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
RCB W vs UPW W live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
यूपी वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पूजा वस्त्रकार को आरसीबी की प्लेइंग 11 में मौका मिला। काश्वी गौतम को बाहर किया गया। यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए। फीबी लिचफील्ड की जगह एमी जोन्स को मौका मिला। किरन नवगिरे की जगह सिमरन शेख की जगह मौका मिला।
अयूब-आगा की तूफानी पारी, बाबर की धीमी बल्लेबाजी, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 169 का लक्ष्य
RCB W vs UPW W live score: दीप्ति शर्मा बनाम स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना पिछले मैच में फिर से एक ऑफ स्पिनर का शिकार हो गई थीं। यूपी वॉरियर्स की ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा के खिलाफ मंधाना ने 20 गेंदों में सिर्फ 18 रन बनाए हैं और तीन बार आउट हो चुकी हैं।
RCB W vs UPW W live score: लेनिंग के लिए श्रेयांका खतरनाक साबित हो सकती हैं
मेग लैनिंग और श्रेयांका पाटिल के बीच मुकाबला देखने लायक होगा। WPL में, श्रेयांका ने चार पारियों में 15 गेंदों में सिर्फ 13 रन देकर लैनिंग को तीन बार आउट किया है।
ठंडे पड़े मोहसिन नकवी के तेवर: T20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार नहीं करेगा पाकिस्तान, इस दिन पहुंचेगा श्रीलंका
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर को खिलाते तो क्या बिगड़ जाता, अत्यधिक प्रयोग और अड़ियल रवैये से भारत ने गंवाया चौथा मैच
RCB W vs UPW W Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स मैच का लाइव प्रसारण, ऐसे देखें WPL के 18वें मैच का लाइव टेलीकास्ट
Ranji Trophy: सौराष्ट्र के जयदेव उनादकट का कहर, चंडीगढ़ 136 रन पर ढेर, 4 बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता
Royal Challengers Bengaluru Women vs UP Warriorz Women match live score: आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे।
RCB W vs UPW W live score: यूपी वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग 11
मेग लैनिंग (कप्तान), हरलीन देओल, क्लो ट्रायोन, डिएंड्रा डॉटिन, दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सेहरवत (विकेटकीपर), आशा सोभना, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
