आरसीबी ने क्रुणाल पंड्या की शानदार अर्धशतकीय पारी साथ ही आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार के छ्क्के की मदद से मुंबई इंडियंस को बेहद रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया। वहीं इस हार के बाद मुंबई की टीम इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। रविवार को मुंबई से पहले लखनऊ भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई और वो इस दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस के साथ शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर में हुआ। इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए और मैच जीत लिया। 4 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
Indian Premier League, 2026
Royal Challengers Bengaluru
167/8 (20.0)
Mumbai Indians
166/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 54 )
Royal Challengers Bengaluru beat Mumbai Indians by 2 wickets
तिलक वर्मा का अर्धशतक
रोहित शर्मा ने 10 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली जबकि रयान रिकेल्टन 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म जारी रहा और वो गोल्डन डक पर आउट हो गए। नमनधीर ने 47 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन बोल्ड हो गए। विल जैक्स ने सिर्फ 10 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 37 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 57 रन के स्कोर पर आउट हुए। राज बावा 16 रन के स्कोर पर आउट हो गए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
क्रुणाल पंड्या ने खेली 73 रन की पारी
विराट कोहली मुंबई के खिलाफ भी डक पर आउट हुए तो वहीं देवदत्त पडीक्कल 12 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। जैकब बेथेल ने 27 रन की पारी खेली जबकि कप्तान रजत पाटीदार 8 रन पर आउट हो गए। क्रुणाल पंड्या ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 73 रन बनाकर आउट हुए। जितेश शर्मा 18 रन बनाकर आउट हुए जबकि टिम डेविड खाता भी नहीं खोल पाए। शेफर्ड 4 रन बनाकर आउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार 7 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि मुंबई की तरफ से कार्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
आरसीबी की प्लेइंग 11
विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट प्लेयर- देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।
इम्पैक्ट प्लेयर- रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट।
IPL 2026 Points Table: RCB बनाम मुंबई मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर; भुवी के नाम पर्पल कैप
आरसीबी को 2 विकेट से मिली जीत
मुंबई के खिलाफ आरसीबी को बेहद रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीत मिली। वहीं आरसीबी से हारने के बाद मुंबई इस सीजन में अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। आरीसीबी की टीम में क्रुणाल पंड्या की 73 रन की पारी साथ ही भुवी के 4 विकेट का विशेष योगदान रहा।
आरसीबी को जीत के लिए 6 गेंदों पर 15 रन की जरूरत
बुमराह ने गजब की गेंदबाजी की। आरसीबी को जीत के लिए 6 गेंदों पर 15 रन की जरूरत है। 19 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बन चुके हैं।
क्रुणाल पंड्या आउट
क्रुणाल पंड्या 73 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी को जीत के लिए 12 गेंदों पर 18 रन बनाने हैं। 18 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बन चुके हैं।
आरसीबी को जीत के लिए 18 गेंदों पर 30 रन की जरूरत
आरसीबी को जीत के लिए यहां से 18 गेंदों पर 30 रन की जरूरत है। इस टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। मैच काफी रोमांचक है।
टिम डेविड डक पर आउट
टिम डेविड अपना खाता भी नहीं खोल पाए और बॉश की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। आरसीबी को जीत के लिए 24 गेंदों पर 36 रन बनाने हैं। इस टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 131 रन बना लिए हैं।
जितेश शर्मा आउट
जितेश शर्मा ने 18 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। आरसीबी का 5वां विकेट गिरा। जीत के लिए 25 गेंदों पर 36 रन की जरूरत है।
क्रुणाल पंड्या का अर्धशतक
क्रुणाल पंड्या ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जो कठिन स्थिति में आया। जीत के लिए आरसीबी के यहां से 30 गेंदों पर 49 रन की जरूरत है। 15 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन बन चुके हैं।
आरसीबी का स्कोर 100 के पार
आरसीबी को अभी जीत के लिए 36 गेंदों पर 57 रन की जरूरत है। मैच काफी रोमांचक मोड़ पर है। रजत की टीम ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं।
कार्बिन बॉश ने जैकब बेथेल को 27 रन पर आउट किया और आरसीबी का चौथा विकेट गिरा। बॉश ने 13वां ओवर मेडन फेंका और मेडन विकेट लिए। आरसीबी पर दवाब बढ़ गया है। मुंबई को इसका फायदा उठाना चाहिए।
11 ओवर में बने 82 रन
आरसीबी ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 54 गेंदों पर 85 रन बनाने हैं। पिच बैटिंग के लिए आसान तो कतई नहीं है, लेकिन मुंबई को जीतने के लिए विकेट निकालने होंगे।
आरसीबी को जीत के लिए 66 गेंदों पर 102 रन की जरूरत
आरसीबी को जीत के लिए अब 66 गेंदों पर 102 रन बनाने हैं। इस टीम ने पहले 9 ओवर में 3 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। बेथेल और क्रुणाल के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 23 गेंदों पर 26 रन की साझेदारी हो चुकी है।
आरसीबी का स्कोर 50 के पार
आरसीबी का स्कोर 7 ओवर में 3 विकेट पर 51 रन हो गया है। इस टीम की हालत भी लगभग मुंबई जैसी ही है। मुंबई को जीत हासिल करने के लिए यहां बेथेल का विकेट लेना जरूरी है।
आरसीबी ने पावरप्ले में बनाए 47 रन
आरसीबी ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभी बेथेल और क्रुणाल पंड्या मौजूद हैं।
रजत पाटीदार आउट
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार कुछ खास नहीं कर पाए और 8 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। इस टीम ने 5.1 ओवर में 3 विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। क्रुणाल पंड्या क्रीज पर आए हैं।
आरसीबी के लिए भी रन बनाना मुश्किल
आरसीबी के लिए भी इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं हो रहा है। आरसीबी ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 32 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार और जैकब बेथेल क्रीज पर हैं।
दीपक चाहर ने लिया दूसरा विकेट
दीपक चाहर ने मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई और देवदत्त पडीक्कल को 12 रन पर कैच आउट कर दिया। आरसीबी ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 26 रन बना लिए हैं।
बुमराह की शानदार बॉलिंग
बुमराह ने दूसरा ओवर फेंका और उनका ओवर शानदार रहा। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। आरसीबी ने 2 ओवर में एक विकेट पर 18 रन बना लिए हैं।
विराट कोहली को दीपक चाहर ने डक पर आउट किया और उनका कैच राज बावा ने पकड़ा। विराट बैक-टू-बैक इस सीजन में डक पर आउट हुए। पहले ओवर में आरसीबी ने 14 रन बनाए जिसमें बेथेल ने 3 शानदार चौके भी लगाए।
आरसीबी को जीत के लिए मिला 167 का टारगेट
मुंबई की बैटिंग ज्यादा अच्छी नहीं रही और इस टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए यहां से 167 रन बनाने हैं। आरसीबी की गेंदबाजी शानदार रही। भुवी ने 4 विकेट झटके।
राज बावा आउट
राज बावा 16 रन पर आउट। मुंबई का 7वां विकेट गिरा। इस टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए हैं। एक ओवर का खेल शेष बचा है।
वैभव ने IPL 2026 पावरप्ले में 148 गेंदों पर ठोके हैं 359 रन, पहले ओवर में 6 लगाने के मामले में गिल-राहुल की बराबरी पर आए
तिलक वर्मा ने मुश्किल घड़ी में टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन 57 रन के स्कोर पर आउट हो गए। मुंबई ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं।
विल जैक्स का बल्ला नहीं चला और वो 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। शेफर्ड ने उन्हें आउट कर दिया। मुंबई का 5वां विकेट गिरा। इस टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं।
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर, बिगाड़ सकती है 3 टीमों का खेल
15 ओवर में बने 131 रन
नमनधीर के आउट होने के बाद मुंबई की रनगति पर अंकुश लग गया है। इस टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। तिलक और जैक्स कुछ खास अभी तो नहीं कर पा रहे हैं।
नमनधीर शानदार बैटिंग कर रहे थे और अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन 47 रन पर रसिक सलाम दार ने उन्हें बोल्ड कर दिया। मुंबई का चौथा विकेट गिरा। विल जैक्स बैटिंग के लिए आए हैं। 13 ओवर में 4 विकेट पर 114 रन बन चुके हैं।
मुंबई का स्कोर 100 के पार
मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। तिलक और नमनधीर ने पारी को संभाल लिया है। हालांकि टीम को जीत के लिए बड़े स्कोर की जरूरत है।
10 ओवर में बने 82 रन
आरसीबी ने अभी मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। मुंबई ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। नमन और तिलक के बीच चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी हो चुकी है।
आरसीबी ने कसा शिंकजा
आरसीबी ने मुंबई पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। इस टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। मुंबई के बैटर्स रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं।
