आरसीबी ने केकेआर को विराट कोहली की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच से पहले कोहली पिछले दो मुकाबलों में डक पर आउट हो गए थे, लेकिन उन्होंने कमाल की वापसी की और नाबाद शतक लगाते हुए अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। आरसीबी की ये लगातार दूसरी जीत रही तो वहीं केकेआर की पिछली 4 जीत का सिलसिला यहां टूट गया। विराट कोहली को उनकी नाबाद शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पंजाब बनाम मुंबई मैच के लाइव स्कोर के लिए यहां क्लिक करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 57वां मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। बारिश के कारण इस मैच में टॉस 8.30 बजे किया गया और आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय पारी के दम पर 192 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 193 का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Royal Challengers Bengaluru 
194/4 (19.1)

vs

Kolkata Knight Riders  
192/4 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 57 )
Royal Challengers Bengaluru beat Kolkata Knight Riders by 6 wickets

विराट कोहली का शतक

जैकब बेथेल 15 रन के स्कोर पर आउट हो गए तो वहीं कोहली ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जबकि उन्होंने अपना शतक 58 गेंदों पर लगाया। कोहली का इस सीजन में ये पहला शतक रहा और वो 60 गेंदों पर 105 रन बनाकर नाबाद रहे। देवदत्त पडीक्कल 39 रन के स्कोर पर आउट हो गए। रजत पाटीदार ने 11 रन की पारी खेली और टिम डेविड 2 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

रहाणे ने खेली 19 रन की पारी, रघुवंशी का अर्धशतक

केकेआर के कप्तान व ओपनर अजिंक्य रहाणे ने आरसीबी के खिलाफ 19 रन की पारी खेली जबकि फिल एलन ने 18 रन की पारी खेली। कैमरन ग्रीन ने 32 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। अंगकृष रघुवंशी ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 71 रन की पारी खेली जबकि रिंकू सिंह 49 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए भुवी, हेजलवुड और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट लिए।

आरसीबी-केकेआर ने किए एक-एक बदलाव

आरसीबी ने एक बदलाव करते हुए रोमारियो शेफर्ड की जगह वेंकटेश अय्यर को मौका दिया जबकि केकेआर ने भी एक बदलाव किया और वरुण चक्रवर्ती की जगह प्लेइंग 11 में सौरव दुबे को शामिल किया गया।

आरसीबी की प्लेइंग 11

जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड।

इम्पैक्च प्लेयर-देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह।

केकेआर की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट प्लेयर- सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।

Live Updates
09:50 (IST) 14 May 2026

CSK को प्लेऑफ की रेस के बीच बड़ा झटका: 14 विकेट और 136 रन बनाने वाला खिलाड़ी लौटा अपने देश, इंजरी ने फिर बढ़ाई चिंता

आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स लगातार इंजरी की समस्या से जूझ रही है। उसी बीच प्लेऑफ की रेस जब अहम मोड़ पर है टीम को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर और 14 विकेट व 136 रन बनाने वाला खिलाड़ी इंजरी के कारण अपने देश लौट गया है। ...यहां पढ़ें
00:47 (IST) 14 May 2026

IPL 2026 Points Table: RCB बनाम KKR मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर; कोहली ने अभिषेक को पछाड़ा

आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया और गुजरात को अंकतालिका में दूसरे नंबर पर धकेल दिया। वहीं केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली अब ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक और केएल राहुल से आगे आ गए। पर्पल कैप 22 विकेट लेने वाले भुवी के नाम ही है। ...यहां पढ़ें
00:24 (IST) 14 May 2026

आरसीबी 6 विकेट से जीता

आरसीबी ने विराट कोहली की नाबाद शतकीय पारी के दम पर केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया और इस जीत की लगातार 4 जीत का सिलसिला तोड़ दिया। रहाणे लगातार 5वीं जीत हासिल करने से चूक गए तो वहीं आरीसीबी को लगातार दूसरी जीत मिली।

00:16 (IST) 14 May 2026

कोहली ने 58 गेंदों पर लगाया शतक

कोहली ने केकेआर के खिलाफ 58 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और ये इस सीजन का पहला जबकि उनके आईपीएल करियर का 9वां जबकि टी20 करियर का 10वां शतक रहा।

00:13 (IST) 14 May 2026

टिम डेविड 2 रन पर आउट

टिम डेविड 2 रन बनाकर आउट हो गए। आरसीबी का चौथा विकेट गिरा। जीत के लिए अब 12 गेंदों पर 12 रन की जरूरत है। 18 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बन चुके हैं।

00:07 (IST) 14 May 2026

जीत के लिए 18 गेंदों पर 21 रन की जरूरत

आरसीबी को जीत के लिए 18 गेंदों पर 21 रन की जरूरत है। इस टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं।

00:02 (IST) 14 May 2026

रजत पाटीदार आउट

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार 11 रन के स्कोर पर आउट हुए। आरसीबी को जीत के लिए अब 24 गेंदों पर 36 रन की जरूरत है। इस टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं।

23:57 (IST) 13 May 2026

15 ओवर में बने 145 रन

आरसीबी ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। कोहली अभी 74 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। उनका साथ रजत पाटीदार दे रहे हैं। अब आरसीबी को एक-दो बड़े ओवर निकालने होेंगे।

23:43 (IST) 13 May 2026
देवदत्त पडीक्कल आउट

देवदत्त पडीक्कल 39 के स्कोर पर आउट हो गए। आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा। कार्तिक त्यागी को ये विकेट मिला। 14 ओवर में 2 विकेट पर 133 रन बन चुके हैं। जीत के लिए 36 गेंदों पर 60 रन की जरूरत है।

23:35 (IST) 13 May 2026

जीत के लिए 48 गेंदों पर 75 रन की जरूरत

दूसरे विकेट के लिए कोहली और पडीक्कल के बीच 53 गेंदों पर 85 रन की साझेदारी हो चुकी है। जीत के लिए 48 गेंदों पर आरसीबी को 75 रन बनाने हैं। 12 ओवर में एक विकेट पर 118 रन बन चुके हैं।

23:25 (IST) 13 May 2026

कोहली ने लगाया अर्धशतक

कोहली ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया साथ ही आरसीबी ने 10 ओवर में एक विकेट पर 101 रन भी बना लिए। जीत के लिए अब 60 गेंदों पर 92 रन बनाने हैं।

23:15 (IST) 13 May 2026

जीत के लिए 72 गेंदों पर 112 रन की जरूरत

आरसीबी को जीत के लिए 72 गेंदों पर 112 रन की जरूरत है। इस टीम ने 8 ओवर में एक विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। कोहली अभी 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

23:03 (IST) 13 May 2026

6 ओवर में बने 66 रन

आरसीबी ने 6 ओवर में एक विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। कोहली और पडीक्कल क्रीज पर हैं और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों पर 29 रन की साझेदारी हो चुकी है।

22:57 (IST) 13 May 2026

आरसीबी का स्कोर 56 के पार

आरसीबी ने 5 ओवर में एक विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। जीत के लिए यहां से 90 गेंदों पर 137 रन की जरूरत है।

22:49 (IST) 13 May 2026
जैकब बेथेल आउट

जैकब बेथेल को कार्तिक त्यागी ने 15 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। आरसीबी का पहला विकेट गिरा। देवदत्त पडीक्कल क्रीज पर आए हैं। इस टीम ने 4 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना लिए हैं।

22:48 (IST) 13 May 2026

3 ओवर में बने 36 रन

आरसीबी की कोशिश हो कि तेज गति से रन आए और कोहली व बेथेल इसमें कामयाब भी हो रहे हैं। इस टीम ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं।

22:44 (IST) 13 May 2026

कोहली की तगड़ी बैटिंग

विराट कोहली ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं और वो पूरी तरह से गेंदबाजों पर हावी दिख रहे हैं। आरसीबी ने 2 ओवर में 20 रन बना लिए हैं।

22:37 (IST) 13 May 2026

कोहली-बेथेल ने की पारी की शुरुआत

कोहली और बेथेल ने आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत की। केकेआर के लिए पहला ओवर सौरव दुबे ने फेंका। पहले ओवर में सिर्फ 2 रन बने। आरसीबी ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं।

22:23 (IST) 13 May 2026

आरसीबी को जीत के लिए मिला 193 का लक्ष्य

केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य मिला है। केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 71 रन की पारी खेली जबकि रिंकू सिंह 49 रन बनाकर नाबाद रहे।

22:13 (IST) 13 May 2026

रिंकू-रघुवंशी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रिंकू और रघुवंशी के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 18 ओवर में 3 विकेट पर केकेआर ने 72 रन बना लिए हैं।

22:03 (IST) 13 May 2026

केकेआर का स्कोर 150 के पार

केकेआर ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। रिंकू और रघुवंशी तेज गति से रन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों के बीच 22 गेदों पर 37 रन की साझेदारी हो चुकी है।

21:53 (IST) 13 May 2026

अंगकृष रघुवंशी का अर्धशतक

अंगकृष रघुवंशी ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस सीजन में केकेआर के लिए ये उनका चौथा अर्धशतक भी रहा। इस टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडीक्कल क्रीज पर आए हैं। रिंकू उनके साथ हैं।

21:46 (IST) 13 May 2026
ग्रीन 32 रन बनाकर आउट

कैमरन ग्रीन 32 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्हें रसिख सलाम डार ने बोल्ड कर दिया। रिंकू सिंह क्रीज पर आए हैं। केकेआर ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। रिंक सिंह के साथ क्रीज पर रघुवंशी मौजूद हैं।

21:42 (IST) 13 May 2026

केकेआर का स्कोर 100 के पार

केकेआर ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। ग्रीन और रघुवंशी के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 गेंदों पर 63 रन की अहम साझेदारी हो चुकी है। आरसीबी को विकेट की तलाश है।

21:30 (IST) 13 May 2026

ग्रीन-रघुवंशी क्रीज पर

ग्रीन और रघुवंशी अभी क्रीज पर हैं और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों पर 28 रन की साझेदारी हो चुकी है। केकेआर ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं।

21:17 (IST) 13 May 2026

6 ओवर में बने 56 रन

केकेआर ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में 2 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। इस दौरान फिन एलन और रहाणे आउट हुए। अभी क्रीज पर कैमरन ग्रीन के साथ अंगकृष रघुवंशी मौजूद हैं।

21:12 (IST) 13 May 2026

रहाणे 19 रन बनाकर हुए आउट

रहाणे अच्छा खेल रहे थे, लेकिन 19 रन के स्कोर पर वो जोश हेजलवुड की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। केकेआर ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 49 रन बना लिए हैं।

21:06 (IST) 13 May 2026

चौथे ओवर में बने 17 रन

आरसीबी के लिए चौथा ओवर जैकब डफी ने फेंका और इस ओवर में कुल 17 रन बने। केकेआर ने 4 ओवर में एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं।

20:59 (IST) 13 May 2026
फिन एलन हुए आउट

फिन एलन ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन भुवी ने उन्हें 18 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। केकेआर ने 3 ओवर में एक विकेट पर 26 रन बना लिए हैं।

20:55 (IST) 13 May 2026

रहाणे-एलन ने की तेज शुरुआत

केकेआर ने अपना इरादा साफ कर दिया है। रहाणे-और एलन ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। पहले ओवर में सिर्फ 4 रन बने, लेकिन दूसरे ओवर में फिर 14 रन बने। 2 ओवर मे बिना किसी नुकसान के 18 रन बन चुके हैं।