आरसीबी ने विराट कोहली के 81 रन साथ ही देवदत्त पडिक्कल की 55 रन की पारी के दम पर गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया और इस सीजन में अपनी 5वीं जीत दर्ज की। आरसीबी ने इस सीजन में अब तक खेले 7 मैचों में 5वीं जीत हासिल की और इस जीत के साथ अंकतालिका में और मजबूत स्थिति में आ गई। गुजरात की ये 7वें मैच में चौथी हार रही और साई सुदर्शन की शतकीय पारी बेकार हो गई। विराट कोहली को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आईपीएल 2026 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती थी और दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाए। आरसीबी को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 206 रन बनाने थे और इस टीम ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 206 रन बनाकर मैच जीत लिया। विराट कोहली ने इस मैच के दौरान 300 छक्के पूरे किए और ऐसा करने वाले आईपीएल के तीसरे खिलाड़ी बने जबकि वो 800 चौके लगाने वाले इस लीग के पहले खिलाड़ी भी गुजरात के खिलाफ मैच में बने। कोहली आईपीएल में 1100 बाउंड्री लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।
कोहली और पडिक्कल के अर्धशतक
आरसीबी के ओपनर बेथेल ने 14 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। देवदत्त पडिक्कल ने 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 55 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं कोहली ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 81 रन बनाकर आउट हो गए। जितेश शर्मा ने 10 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने 8 रन बनाए। इसके बाद टिम डेविड ने 10 रन और क्रुणाल पंड्या ने 23 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी और दोनों नाबाद रहे। गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
साई सुदर्शन ने लगाया शतक
गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन ने 33 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया जबकि उन्होंने अपना शतक 57 गेंदों पर पूरा किया और 100 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान गिल 32 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन पहले विकेट के लिए साई के साथ 128 रन की साझेदारी की। जोस बटलर 25 रन बनाकर आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर 19 रन जबकि जेसन होल्डर 10 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए भुवी, हेजलवुड और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट लिए।
Indian Premier League, 2026
Royal Challengers Bengaluru
206/5 (18.5)
Gujarat Titans
205/3 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 34 )
Royal Challengers Bengaluru beat Gujarat Titans by 5 wickets
आरसीबी की प्लेइंग 11 में एक बदलाव
आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और फिल साल्ट की जगह जैकब बेथेल को टीम में शामिल किया गया। वहीं गुजरात ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए। जेसन होल्डर और मानव सुतार की अंतिम ग्यारह में वापसी हुई। जेसन होल्डर इस मैच के जरिए गुजरात के लिए डेब्यू किया।
आरसीबी की प्लेइंग 11
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार। इम्पैक्ट प्लेयर– जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।
गुजरात की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुतार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर– प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान।
कोहली ने पूरे किए 300 छक्के, 800 चौके
विराट कोहली ने इस मैच के दौरान 300 छक्के पूरे किए और ऐसा करने वाले आईपीएल के तीसरे खिलाड़ी बने जबकि वो 800 चौके लगाने वाले इस लीग के पहले खिलाड़ी भी गुजरात के खिलाफ मैच में बने। कोहली आईपीएल में 1100 बाउंड्री लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।
IPL 2026 Points Table: गुजरात-RCB मैच के बाद अंकतालिका; कोहली ने हासिल किया ऑरेंज कैप, वैभव शीर्ष पांच से बाहर
आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हराया
आरसीबी ने अपने 7वें लीग मैच में गुजरात को कोहली और पडीक्कल की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 5 विकेट से हरा दिया और अंकतालिका में और मजबूत स्थिति में आ गई। गुजरात की तरफ से साई सुदर्शन ने शतकीय पारी खेली थी जो बेकार हो गई। गुजरात की ये 7वें मैच में चौथी हार थी।
कप्तान रजत पाटीदार 5 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। आरसीबी का 5वां विकेट गिर चुका है। 16 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बन चुके हैं। जीत के लिए 24 गेंदों पर 31 रन की जरूरत है।
जितेश शर्मा ने 10 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। आरसीबी ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। टिम डेविड क्रीज पर आए हैं।
विराट कोहली ने 81 रन का पारी खेली और आउट हुए। आरसीबी का तीसरा विकेट गिर चुका है। आरसीबी ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 36 गेंदों पर 48 रन बनाने हैं।
आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा
आरसीबी का दूसरा विकेट देवदत्त पडीक्कल के रूप में गिरा जिन्होंने 55 रन का पारी खेली। 13 ओवर में 2 विकेट पर 141 रन बन चुके हैं। रजत पाटीदार क्रीज पर आए हैं। जीत के लिए आरसीबी को अब यहां से 42 गेंदों पर 65 रन बनाने हैं जो ज्यादा मुश्किल नहीं है।
कोहली ने अपना अर्धशतक 30 गेंदों पर पूरा किया और इस सीजन में ये उनका तीसरा अर्धशतक रहा। कोहली और पडीक्कल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। आरसीबी ने 11 ओवर में एक विकेट पर 111 रन बना लिए हैं।
पडीक्कल ने पूरा किया अर्धशतक
देवदत्त पडीक्कल ने 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। आरसीबी ने 10 ओवर में एक विकेट पर 118 बना लिए हैं। कोहली 49 तो पडीक्कल 52 रन पर खेल रहे हैं।
आरसीबी का स्कोर 100 के पार
आरसीबी ने 9 ओवर में ही एक विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। पडीक्कल और कोहली दोनों जमकर चार्ज कर रहे हैं। गुजरात के गेंदबाज पूरी तरह से नाकाम नजर आ रहे हैं। आरसीबी को जीत के लिए 66 गेंदों पर 104 रन बनाने हैं।
78 गेंदों पर 136 रन की जरूरत
आरसीबी को जीत के लिए अब 78 गेंदों पर 136 रन बनाने हैं। कोहली और पडीक्कल के बीच 24 गेंदों पर 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। आरसीबी ने 7 ओवर में एक विकेट पर 70 रन बना लिए हैं।
6 ओवर में बने 58 रन
आरसीबी ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में एक विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। कोहली और पडीक्कल के बीच 19 गेंदों पर 33 रन की साझेदारी हो चुकी है।
आरसीबी के 50 रन पूरे
पडीक्कल ने 5वें ओवर में सिराज की गेंदों पर एक छक्का और एक चौका लगाया। इस ओवर में कुल 10 रन बने। आरसीबी ने 5 ओवर में एक विकेट पर 50 रन बना लिए हैं।
4 ओवर में बने 40 रन
आरसीबी ने 4 ओवर में एक विकेट पर 40 रन बना लिए हैं। कोहली और पडीक्कल दोनों शॉट लगाने के मूड में दिख रहे हैं और पावरप्ले का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
सिराज ने जैकब बेथेल को आउट किया और आरसीबी का पहला विकेट गिरा। इस टीम ने 3 ओवर में एंक विकेट पर 26 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडीक्कल क्रीज पर आए हैं। बेथेल ने 14 रन की पारी खेली।
कोहली-बेथेल ने की पारी की शुरुआत
आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत कोहली और जैकब बेथेल ने की। इस टीम ने पहले ओवर में 5 रन बनाए। पहले ओवर में कोहली का कैच सुंदर ने छोड़ दिया जिस वक्त उन्होंने खाता भी नहीं खोला था। कोई विकेट इस ओवर में नहीं गिरा।
साई सुदर्शन ने RCB के खिलाफ ठोका शतक; क्रिस गेल-जोस बटलर को पीछे छोड़ा और बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स
गुजरात ने बनाए 205 रन
गुजरात ने साई के शतक की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाए और अब आरसीबी को जीत के लिए 206 रन बनाने हैं। साई ने अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी 100 रन की पारी खेली।
जोस बटलर अपने टी20 करियर का 500वें मुकाबले में 25 रन के स्कोर पर आउट हो गए। 18 ओवर में 3 विकेट पर 179 रन बन चुके हैं। 2 ओवर शेष हैं।
साई सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली और आउट हो गए। गुजरात ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अब बटलर और सुंदर मौजूद हैं।
साई सुदर्शन ने 57 गेंदों पर शतक पूरा किया। ये इस सीजन का उनका पहला शतक रहा जबकि उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक भी रहा। गुजरात ने 15 ओवर में एक विकेट पर 155 रन बना लिए हैं।
शुभमन गिल ने 32 रन बनाए और कैच आउट हुए। गुजरात का पहला विकेट गिरा। 128 रन की साझेदारी पहले विकेट के लिए की। जोस बटलर क्रीज पर आए हैं। 13 ओवर में एक विकेट पर 131 रन बन चुके हैं।
शतक की तरफ अग्रसर साई
साई शतक की तरफ अग्रसर हैं। उन्होंने 81 रन बना लिए हैं। गुजरात ने 12 ओवर में 121 रन बना लिए हैं। आरसीबी को अब तक विकेट नहीं मिला है।
गुजरात ने 10 ओवर में बनाए 104 रन
गुजरात ने पहले 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 104 रन बना लिए हैं। गिल और साई के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। आरसीबी की विकेट की तलाश जारी है।
आरसीबी को विकेट की तलाश
आरसीबी को विकेट की तलाश है जबकि गुजरात ने 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 78 रन बना लिए हैं। गिल अभी 17 जबकि साई 59 रन पर खेल रहे हैं।
साई सुदर्शन का अर्धशतक
साई सुदर्शन ने 33 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। पिछले मैच में डक पर आउट होने के बाद शानदार वापसी की। इस सीजन में ये उनका पहला अर्धशतक रहा।
गिल साई के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 57 रन बन चुके हैं। गिल अभी 9 रन जबकि साई 46 रन पर खेल रहे हैं। क्रुणाल पंड्या अटैक पर आए हैं।
गरज रहा है साई का बल्ला
साई का बल्ला पिछले 6 मैचों में नहीं चला था, लेकिन इस मैच में वो लय में दिख रहे हैं। गुजरात ने 5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं।
4 ओवर में बने 31 रन
साई काफी अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और गिल उनका साथ दे रहे हैं। साई खुलकर शॉटस् लगा रहे हैं और चौथे ओवर में 11 रन बने। 4 ओवर में गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिए हैं।
साई सुदर्शन ने लगाए 2 चौके
साई सुदर्शन ने तीसरे ओवर में भुवी की गेंदों पर 2 शानदार चौके लगाए। गुजरात ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं।
