RCB vs GT IPL 2026 Final Match Date, Timing, Venue, Team Squad, Player Listइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मौजूदा सीजन में पिछली तीन भिड़ंत में से दो में आरसीबी ने गुजरात को धूल चटाई है। क्वालिफायर 1 में गुजरात को हराकर ही आरसीबी फाइनल में पहुंची थी। अब सीजन में चौथी बार दोनों टीमों का आमना-सामना होगा।

बेंगलुरु बनाम गुजरात फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

  • मुकाबला: IPL 2026 का फाइनल मैच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस
  • मैच की तारीख: 31 मई 2026 (रविवार)
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।
  • सीधा प्रसारण: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
  • लाइव स्ट्रीमिंग: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
Match Ended

Indian Premier League, 2026

Royal Challengers Bengaluru 
161/5 (18.0)

vs

Gujarat Titans  
155/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Final )
Royal Challengers Bengaluru beat Gujarat Titans by 5 wickets

अहमदाबाद की पिच कर सकती है हैरान

दरअसल यह फाइनल मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा जहां आईपीएल 2025 का फाइनल और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की खिताबी भिड़ंत हुई थी। क्रिकबज के अनुसार यह मैच होगा पिच नंबर 6 पर और अन्य पिचों के मुकाबले इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर कम है। हालांकि, अहमदाबाद के इस ग्राउंड के ओवरऑल रिकॉर्ड में 16 बार पहले खेलने वाली टीम जीती है और 8 बार हारी है। यानी कंडीशन्स का रोल अहम होगा और टॉस की भूमिका भी खास होगी।

अहमदाबाद में मौसम का पूर्वानुमान?

अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने का पूर्वानुमान है। आसमान एकदम साफ है और बारिश की संभावना एकदम शून्य बताई गई है। यानी पूरे 40 ओवर का मुकाबला बिना किसी बाधा के देखने को मिल सकता है। अगर अचानक बारिश ने खलल डाली भी और मैच किसी कारणवश नहीं पूरा हो सका तो 1 जून 2026 का दिन रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है।

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अभी तक 9 मुकाबले हुए हैं और कांटे की टक्कर दोनों के बीच देखने को मिली है। 5 मैच आरसीबी ने जीते हैं तो चार में टाइटंस को जीत मिली है। इस सीजन भी लीग राउंडर में दो में से एक-एक मैच दोनों टीमों ने जीता है। फिर क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस को हराकर आरसीबी फाइनल में पहुंच गई थी। खास बात यह है कि इस सीजन अहमदाबाद में आरसीबी को गुजरात ने हराया था और फाइनल भी अहमदाबाद में खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम दार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड।

इम्पैक्ट प्लेयर: फिल साल्ट, सुयश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधू, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर।

आरसीबी बनाम गुजरात फाइनल मैच से जुड़े रोचक तथ्य

  • गुजरात टाइटंस और आरसीबी की टीम ने पिछले पांच में चार सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई है। यह किसी भी टीम के पिछले 5 सीजन में सबसे ज्यादा प्लेऑफ हैं जबकि राजस्थान तीन बार पहुंची है।
  • साई सुदर्शन और शुभमन गिल के नाम पुरुष टी20 में ओपनिंग करते हुए 8 शतकीय साझेदारी दर्ज हो चुकी हैं। वह दोनों बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बराबर हैं।
  • आईपीएल 2025 से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 203 रन (16 मैचों में) रहा है। उन 16 में से 11 मैच पहले खेलने वाली टीम जीती है। यहां जीते हुए मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर है 213 रन।

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के फुल स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिल साल्ट, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन।

IPL 2026 Prize Money: चैंपियन-रनर अप पर करोड़ों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी भी हो सकते हैं मालामाल

आईपीएल 2026 की प्राइज मनी से कई टीमें और कई खिलाड़ी मालामाल हो सकते हैं। क्वालिफायर 2 और एलिमिनेटर में हारने वाली टीमों के साथ वैभव सूर्यवंशी पर भी धनवर्षा होने वाली है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर