आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला खेला गया। यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ। आरसीबी ने इस मैच में चेन्नई को 43 रनों से करारी शिकस्त दी। वहीं सीएसके की यह लगातार तीसरी हार है। जबकि आरसीबी ने अपना दूसरा मैच जीता।भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के लिए 3 विकेट लिए। वहीं सीएसके के लिए सरफराज खान ने इकलौता अर्धशतक जड़ा और 50 रन बनाए।
यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड:-
Indian Premier League, 2026
Royal Challengers Bengaluru
250/3 (20.0)
Chennai Super Kings
207 (19.4)
Match Ended ( Day – Match 11 )
Royal Challengers Bengaluru beat Chennai Super Kings by 43 runs
इससे पहले सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। आरसीबी की टीम इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी और तहलका मचा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 251 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य अब सामने होगा। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर सिमट गई।
आरसीबी के लिए टिम डेविड ने 25 गेंद पर नाबाद 70 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 50 और कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंद पर नाबाद 48 रनों की पारी खेली।
अभिषेक ने रोहित और संजू की बराबरी की, ये हैं एक साल में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले भारतीय
अभिषेक शर्मा साल 2026 में टी20 क्रिकेट खेलते हुए छठी बार डक पर आउट हुए। उनको मोहम्मद शमी ने अपना शिकार बनाया। इसी के साथ एक साल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में अभिषेक ने रोहित शर्मा और संजू सैमसन की बराबरी की। पूरी खूबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
IPL 2026 Points Table: RCB नंबर 1, CSK आखिरी स्थान पर; ये हैं ऑरेंज कैप-पर्पल कैप लिस्ट के टॉप 5 खिलाड़ी
आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच
आरसीबी ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए सीएसके को 43 रन से हराया। वहीं सीएसके को लगातार तीसर हार झेलनी पड़ी। भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के लिए 3 विकेट लिए। वहीं सीएसके के लिए सरफराज खान ने इकलौता अर्धशतक जड़ा और 50 रन बनाए।
8 छक्के, 280 का स्ट्राइक रेट, टिम डेविड ने की डी विलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी; RCB ने 250 रन ठोक बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
नूर अहमद आउट, जीत से एक विकेट दूर आरसीबी
भुवनेश्वर कुमार ने अपना तीसरा विकेट लिया और नूर अहमद को पवेलियन भेजा। चेन्नई सुपर किंग्स का 9वां विकेट 190 रन पर गिरा।
सीएसके का 8वां विकेट, सुयश ने ओवरटन को किया आउट
सुयश शर्मा ने जेमी ओवरटन को 37 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। सीएसके को 178 रन के स्कोर पर 8वां झटका लगा।
प्रशांत वीर 43 पर आउट, सीएसके का 7वां विकेट
प्रशांत वीर 29 गेंद पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भुवनेश्वर कुमार ने अपना दूसरा विकेट लिया। सीएसके ने 165 रन पर 7वां विकेट गंवा दिया।
सीएसके का स्कोर 150 पार, प्रशांत और ओवरटन की लड़ाई
प्रशांत वीर और जेमी ओवरटन लड़ाई जारी रखे हैं। 13.3 ओवर में सीएसके का स्कोर 150 पार पहुंच गया है। अब 39 गेंद पर टीम को 98 रन चाहिए हैं और चार विकेट बाकी हैं।
जेमी ओवरटन की 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी
जेमी ओवरटन 8 गेंद पर 24 रन बना चुके हैं। चेन्नई का स्कोर 12 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन है। 48 गेंद पर सीएसके को 115 रन चाहिए हैं और चार विकेट बाकी हैं।
चेन्नई की उम्मीदें टूटीं, शिवम दुबे भी आउट
शिवम दुबे सिर्फ 18 रन 13 गेंद पर बनाकर अभिनंदन सिंह का शिकार बने। सीएसके को उनके रूप में छठा झटका लगा। 10 ओवर में सीएसके का स्कोर 109/6
सीएसके का स्कोर 100 पार, 11 ओवर बाकी
सीएसके ने विकेट जरूर जल्दी गंवाए हैं लेकिन रनरेट अभी भी ठीक है। शिवम दुबे और प्रशांत वीर भी अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। 9 ओवर में चेन्नई का स्कोर 105/5
भुवनेश्वर कुमार ने IPL में रचा इतिहास, बने 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज; देखें टॉप 5 बॉलर्स की लिस्ट
कार्तिक शर्मा भी आउट, क्रुणाल पंड्या का दूसरा विकेट
क्रुणाल पंड्या ने अपने एक ओवर में दो विकेट लेकर सीएसके की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने सरफराज खान के बाद कार्तिक शर्मा का विकेट लिया। सीएसके का स्कोर 84/5
सरफराज खान ने 24 गेंद पर ठोका अर्धशतक, फिर आउट
सरफराज खान ने शुरुआती तीन विकेट के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और तूफानी बैटिंग की। वह 24 गेंद पर अर्धशतक पूरा करने के बाद अगले ओवर में पहली गेंद पर ही स्टंप आउट हो गए। सीएसके का स्कोर 77/4
सरफराज खान की अकेले लड़ाई
चेन्नई सुपर किंग्स के 5 ओवर में 3 विकेट पर 64 रन हो गए हैं। सरफराज खान अकेले लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने 18 गेंद पर 37 रन बना लिए हैं। साथ में कार्तिक शर्मा 2 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टिम डेविड के तूफान में उड़ा CSK, 280 की स्ट्राइक रेट से बनाए 70 रन; लगाए 8 छक्के, आंद्रे रसेल का तोड़ा रिकॉर्ड
संजू सैमसन भी आउट, जैकब डफी का दूसरा विकेट
संजू सैमसन 5 गेंद पर 9 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने। लगातार तीसरी बार वह दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। सीएसके का स्कोर 30/3
आयुष म्हात्रे को भुवनेश्वर कुमार ने किया आउट
आयुष म्हात्रे 1 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार हुए। 10 के स्कोर पर सीएसके ने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट गंवा दिया। पहले ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ पवेलियन लौटे थे।
ऋतुराज गायकवाड़ आउट, जैकब डफी को मिला विकेट
ऋतुराज गायकवाड़ पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गए हैं। जैकब डफी ने 7 के स्कोर पर उन्हें पवेलियन भेजा। पहले ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 10/1
इशान किशन ने बताया लखनऊ से मिली हार का कारण, कहा- इस टोटल को डिफेंड करना था मुश्किल
सीएसके के सामने 251 का लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 251 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य अब सामने होगा। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए। टिम डेविड ने 25 गेंद पर नाबाद 70 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 50 और कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंद पर नाबाद 48 रनों की पारी खेली।
टिम डेविड का तूफान, 21 गेंद पर पचासा
टिम डेविड ने 21 गेंद पर तूफानी पचासा ठोक दिया है। उन्होंने 19वें ओवर में जेमी ओवरटन पर 30 रन ठोके। इस ओवर में उन्होंने चार छक्के और एक चौका लगाया। 19 ओवर में आरसीबी 237/3
कम्बोज की नो बॉल पर डविड बोल्ड
टिम डेविड 28 रन पर कम्बोज का शिकार हो गए थे। लेकिन यह गेंद नो बॉल हो गई। इसके बाद फिर फ्री हिट पर डेविड ने छक्का लगा दिया। 18 ओवर में आरसीबी का स्कोर 207/3
टिम डेविड भी 10 गेंद पर 22 रन बना चुके हैं। पारी के 17वें ओवर में नूर अहमद के खिलाफ उन्होंने तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। 17 ओवर में आरसीबी का स्कोर 193/3
रजत पाटीदार का नहीं थम रहा तूफान
रजत पाटीदार 14 गेंद पर 40 रन बना चुके हैं। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया है। 16 ओवर में आरसीबी का स्कोर 172/3
विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ किया बड़ा कारनामा; एक हफ्ते में ही हिटमैन पीछे
पडिक्कल को ओवरटन ने किया बोल्ड, आरसीबी का तीसरा विकेट
जेमी ओवरटन ने अर्धशतक लगा चुके देवदत्त पडिक्कल को क्लीन बोल्ड किया। आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा। पडिक्कल 29 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी का स्कोर 151/3
IPL में सबसे ज्यादा 50+ की पारी खेलने वाले टॉप-5 विकेटकीपर; पंत ने की कार्तिक की बराबरी, संजू भी लिस्ट में
देवदत्त पडिक्कल का पचासा पूरा, आरसीबी 14 ओवर में 151/2
आरसीबी का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट पर 151 रन हो गया है। देवदत्त पडिक्कल ने 28 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। वहीं कप्तान रजत पाटीदार 8 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पडिक्कल-पाटीदार की तूफानी बैटिंग, आरसीबी के 150 रन पूरे
आरसीबी ने 13.5 ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने तूफानी बैटिंग की है। दोनों के बीच 19 गेंद पर 57 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।
आरसीबी 100 पार, पाटीदार और पडिक्कल का तूफान
आरसीबी का स्कोर 12वें ओवर में 100 के पार पहुंच गया है। रजत पाटीदार ने छक्का लगाया और उसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने भी सिक्सर जड़ा। नूर अहमद के ओवर में दो छक्के लग गए। 12 ओवर में आरसीबी का स्कोर 114/2
