आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में दो धाकड़ टीमों की भिड़ंत हुई और टेबल टॉपर पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के विजय रथ को रोका और 6 विकेट से 223 रन का लक्ष्य चेज करते हुए मैच जीता। आईपीएल में यह राजस्थान का सबसे बड़ा रन चेज भी है। डोनोवन फरेरा ने आखिरी में 26 गेंद पर नाबाद 52 रन बनाते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। यशस्वी जायसवाल ने 51 और वैभव सूर्यवंशी ने 43 रन की पारियां खेलीं।
यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड
Indian Premier League, 2026
Punjab Kings
222/4 (20.0)
Rajasthan Royals
228/4 (19.2)
Match Ended ( Day – Match 40 )
Rajasthan Royals beat Punjab Kings by 6 wickets
इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन की पारी खेली और अंत में मार्कस स्टाइनिस ने 22 गेंद पर नाबाद 62 रन ठोक मैच का रुख बदल दिया। राजस्थान के लिए दो विकेट यशराज पुंजा ने लिए और एक-एक विकेट आर्चर और बर्गर को मिले।
RR के ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते दिखे रियान पराग; IPL 2026 में एक और नया विवाद
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ के मैच में रियान पराग का वेपिंग करते वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है और BCCI कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है। (पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें)
डोनोवन फरेरा बने प्लेयर ऑफ द मैच
डोनोवन फरेरा ने 26 गेंद पर नाबाद 52 रन की पारी खेलते हुए राजस्थान को 6 विकेट से आसान जीत दिला दी। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। उन्होंने इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए।
IPL 2026 Points Table: पंजाब-RR मैच के बाद अंकतालिका, वैभव सूर्यवंशी के नाम ऑरेंज कैप; ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज
राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के विजय रथ को रोका है और 6 विकेट से 223 रन का लक्ष्य चेज करते हुए मैच जीता। आईपीएल में यह राजस्थान का सबसे बड़ा रन चेज भी है। डोनोवन फरेरा ने आखिरी में 26 गेंद पर नाबाद 52 रन बनाते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। यशस्वी जायसवाल ने 51 और वैभव सूर्यवंशी ने 43 रन की पारियां खेलीं।
राजस्थान को चाहिए हैं 12 गेंद पर 18 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में 205 रन बना लिए हैं और अब 12 गेंद पर जीत के लिए 18 रन चाहिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास: 400 रन ठोक रसेल, अभिषेक को छोड़ा पीछे; खतरे में क्रिस गेल का महारिकॉर्ड
राजस्थान का स्कोर 188/4, जीत के लिए चाहिए 18 गेंद पर 35 रन
राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी 18 गेंद पर 35 रन चाहिए हैं। डोनोवन फरेरा 20 और शुभम दुबे 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रियान पराग 29 पर आउट, चहल को मिला तीसरा विकेट
रियान पराग सेट हो रहे थे लेकिन 29 रन पर युजवेंद्र चहल के सामने फंस गए। चहल ने अपना तीसरा विकेट लिया और राजस्थान को 151 के स्कोर पर चौथा झटका दे दिया।
यशस्वी जायसवाल 51 रन पर आउट, चहल का दूसरा विकेट
यशस्वी जायसवाल ने 26 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया और फिर अगली गेंद पर युजवेंद्र चहल ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। चहल का यह दूसरा विकेट है। राजस्थान का स्कोर 123/3
ध्रुव जुरेल की धीमी पारी खत्म, चहल को मिला विकेट
ध्रुव जुरेल 20 गेंद पर 16 रन की धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। युजवेंद्र चहल ने पंजाब किंग्स को दूसरी सफलता दिलाई। राजस्थान का स्कोर 105/2
वैभव सूर्यवंशी का फिर तूफान: 3 चौके, 5 छक्के और 400 रन किए पूरे; अर्शदीप, फर्ग्युसन और यानसेन की लगाई क्लास
पॉवरप्ले में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 84/1
राजस्थान ने 43 के स्कोर पर वैभव को खोया लेकिन यशस्वी ने इसका असर नहीं पड़ने दिया। रॉयल्स का स्कोर पॉवरप्ले के 6 ओवर के बाद 1 विकेट पर 84 रन तक पहुंचा। जायसवाल 12 गेंद पर 31 और ध्रुव जुरेल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी 43 रन पर आउट, अर्शदीप को मिला विकेट
वैभव सूर्यवंशी 16 गेंद पर 43 रन की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। अर्शदीप सिंह ने उनका विकेट लिया। राजस्थान रॉयल्स का 51 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा।
वैभव की आंधी, 3.1 ओवर में राजस्थान का स्कोर 50 पार
वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद पर 43 रन ठोके और राजस्थान का स्कोर 3.1 ओवर में 50 के पार पहुंच गया है।
वैभव ने फर्ग्युसन को भी नहीं बख्शा
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अपना जलवा जारी रखा और एक बार फिर से एक और इंटरनेशनल गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन की क्लास लगाई और दो छक्के व एक चौका जड़ दिया। दो ओवर में राजस्थान का स्कोर 32/0
वैभव सूर्यवंशी की अर्शदीप के खिलाफ तेज शुरुआत
वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ पहली दो गेंद डॉट खेलीं, उसके बाद उन्होंने छक्के से खाता खोला और फिर लगातार दो चौके लगा दिए। पहले ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 15/0
PBKS vs RR: प्रभसिमरन सिंह ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, IPL 2026 में संजू,इशान और गिल से निकले आगे
पंजाब ने राजस्थान को दिया 223 रन का लक्ष्य
मार्कस स्टाइनिस ने 22 गेंद पर 62 रन की नाबाद आतिशी पारी खेलते हुए पंजाब किंग्स का स्कोर 20 ओवर में 222 रन तक पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में उन्होंने बृजेश शर्मा के ऊपर 24 रन ठोके।
मार्कस स्टाइनिस का 20 गेंद पर पचासा
मार्कस स्टाइनिस ने अंत में 20 गेंद पर पचासा ठोक पंजाब का स्कोर बेहतरीन बना दिया है। उन्होंने आर्चर, बर्गर और बृजेश सभी तेज गेंदबाजों की धुनाई की।
श्रेयस अय्यर आउट, पंजाब किंग्स का चौथा विकेट
श्रेयस अय्यर की 27 गेंद पर 30 रन की एक संघर्षभरी पारी का अंत हुआ और आज सबसे महंगे साबित हुए नांद्रे बर्गर को आखिरकार सफलता मिली। 18 ओवर में पंजाब का स्कोर 181/4
पंजाब किंग्स का स्कोर 16 ओवर में 160/3
पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 23 और मार्कस स्टाइनिस 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
प्रभसिमरन सिंह भी बने पुंजा का शिकार
प्रभसिमरन सिंह 44 गेंद पर 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यशराज पुंजा ने अपना दूसरा विकेट झटका। 14 ओवर में पंजाब का स्कोर 144/3
प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंद पर पचासा ठोका
प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस सीजन अभी तक पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 12 ओवर में पंजाब का स्कोर 127/2
पंजाब किंग्स का स्कोर 10 ओवर में 107/2
पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्या ने 29 और कूपर कॉनली ने 30 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 38 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
पंजाब किंग्स का स्कोर 100 पार
पंजाब किंग्स के 2 विकेट जरूर गिरे हैं लेकिन 9 ओवर में स्कोर 101 रन हो गया है। प्रभसिमरन सिंह एक छोर पर 26 गेंद पर 36 रन बनाकर डटे हैं।
कूपर कॉनली आउट, यशराज ने भेजा पवेलियन
यशराज पुंजा ने पिछले ओवर में कूपर कॉनली से दो छक्के खाने के बाद बदला पूरा किया और 30 रन के स्कोर पर उन्हें पवेलियन भेजा। 8.2 ओवर में पंजाब का स्कोर 96/2
कूपर कॉनली के सामने जडेजा भी बेबस
कूपर कॉनली लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और 13 गेंद पर 30 रन बना चुके हैं। रविंद्र जडेजा के ओवर में भी उन्होंने एक छक्का और एक चौका लगाकर ओवर से 15 रन खींच लिए। 8 ओवर में पंजाब का स्कोर 95/1
यशराज पुंजा की भी पिटाई
रवि बिश्नोई की जगह राजस्थान की टीम में आए यशराज पुंजा ने पहले ओवर में 15 रन खर्च किए। दो छक्के उनके ऊपर इस ओवर में पड़े। प्रभसिमरन सिंह 21 पर 27 और कूपर कॉनली 10 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। 7 ओवर में पंजाब का स्कोर 80/1
नांद्रे बर्गर की लगातार तीसरे ओवर में पिटाई
नांद्रे बर्गर एक तरफ से मार खाते जा रहे हैं और कप्तान रियान पराग का भरोसा ही नहीं कम हो रहा। अपने तीसरे ओवर में भी बर्गर ने 13 रन खर्च किए। 3 ओवर में उन्होंने 45 रन लुटाए और आर्चर-बृजेश ने 3 ओवर में 22 रन दिए। पूरा दबाव बर्गर के ओवर से कम हो गया।
पंजाब किंग्स के 4.4 ओवर में 50 रन पूरे
पंजाब किंग्स ने 4.4 ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 14 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि प्रियांश आर्या 11 गेंद पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
प्रियांश के बाद प्रभसिमरन ने भी बर्गर को धोया
प्रियांश आर्या ने नांद्रे बर्गर के पहले ओवर में 21 रन ठोके थे। उसके बाद उनके दूसरे ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने दो चौके समेत 11 रन बटोरे। 4 ओवर में पंजाब का स्कोर 48/1
