पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने घरेलू मैदान पर 54 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और अपने विजयीक्रम को बनाए रखा। पंजाब की ये इस सीजन में छठे मैच में 5वीं जीत रही जबकि लखनऊ की टीम को छठे मैच में चौथी हार मिली। श्रेयस की कप्तानी में पंजाब अब तक अपराजेय रही है। प्रियांश आर्या को उनकी तूफानी बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में हुआ। इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन बनाए और लखनऊ को जीत के लिए 255 रन का लक्ष्य दिया। ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा साथ ही इस सीजन का सबसे बड़ा टीम स्कोर भी रहा। लखनऊ ने दूसरी पारी में 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाए और उसे हार मिली।
Indian Premier League, 2026
Punjab Kings
254/7 (20.0)
Lucknow Super Giants
200/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 29 )
Punjab Kings beat Lucknow Super Giants by 54 runs
प्रियांश ने 19 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
प्रभसिमरन सिंह डक पर आउट हुए, लेकिन इसके बाद प्रियांश आर्या ने 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 93 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद कूपर कोनोली ने 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 46 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए कूपर और प्रियांश के बीच 80 गेंदों पर 182 रन की साझेदारी हुई। कप्तान श्रेयस अय्यर 5 रन के स्कोर पर आउट हुए जबकि नेहल ने 13 रन की पारी खेली। शशांक सिंह 6 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस 29 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए प्रिंस और सिद्धार्थ ने 2-2 जबकि शमी और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट लिए।
ऋषभ पंत ने खेली 43 रन की पारी
लखनऊ के लिए ओपन करने आए आयुष बदोनी 35 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श ने अपनी टीम के लिए 40 रन बनाए जबकि कप्तान ऋषभ पंत 23 गेंदों पर 43 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। निकोलस पूरन का खराब प्रदर्शन जारी है और उन्होंने 9 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। एडन मार्करम ने 42 रन की पारी खेली जबकि मुकुल चौधरी 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की तरफ से मार्को यानसेन ने 2 विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, विजय कुमार और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।
पंजाब की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद।
लखनऊ की प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान। इम्पैक्ट प्लेयर: अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, हिम्मत सिंह।
IPL 2026 का मजा फीका: आंकड़े बताते हैं क्यों दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग हो रही बोरिंग
आईपीएल 2026 में लगातार 200+ स्कोर, खिलाड़ियों की इंजरी और ओवरलोडेड क्रिकेट कैलेंडर ने मैचों का रोमांच कम कर दिया है। क्या IPL अब सच में बोरिंग हो रहा है? पूरी वजह जानने के लिए क्लिक करें।
IPL 2026 Points Table: पंजाब-लखनऊ मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर; वैभव की शीर्ष पांच में एंट्री
पंजाब किंग्स को 54 रन से मिली जीत
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में लखनऊ को 54 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया और 254 रन बनाए, लेकिन लखनऊ की टीम 200 रन ही बना पाई। पंजाब इस जीत के साथ अंकतालिका में और मजबूत स्थिति में आ गई।
लखनऊ की हार लगभग तय
लखनऊ की टीम को जीत के लिए अब 12 गेंदों पर 76 रन बनाने हैं। इस टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। लखनऊ के लिए जीत यहां से तो नामुमिक है। पंजाब की जीत तय है।
पूरन का फ्लॉप शो लगातार जारी है और वो पंजाब के खिलाफ 9 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ का चौथा विकेट गिर चुका है। 16 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बन चुके हैं। अब जीत के लिए लखनऊ को 24 गेंदों पर 97 रन की जरूरत है जो मुश्किल लग रहा है।
पंत 43 रन बनाकर आउट हुए
लखनऊ के कप्तान पंत 23 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हो गए। 13 ओवर में 3 विकेट पर 133 रन बने हैं। जीत के लिए लखनऊ को अब 42 गेंदों पर 122 रन बनाने हैं।
चहल ने अच्छी बैटिंग कर रहे मार्श को 40 रन के स्कोर पर कैच आउट करवा दिया। निकोलस पूरन क्रीज पर आए हैं। 12 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन लखनऊ ने बना लिए हैं।
लखनऊ का स्कोर 100 के पार
लखनऊ ने पहले 10 ओवर में एक विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। यहां से जीत के लिए 60 गेंदों पर 153 रन बनाने हैं जो आसान तो नहीं दिख रहा है, लेकिन पंजाब को विकेट की तलाश है।
मिचेल मार्श की शानदार बल्लेबाजी
मार्श शानदार बैटिंग कर रहे हैं और पारी को पूरी तरह से एंकर कर रहे हैं। 8 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बन चुका है। मार्श का साथ कप्तान पंत दे रहे हैं। जीत के लिए 72 गेंदों पर 165 रन बनाने हैं।
6 ओवर में बने 61 रन
6 ओवर में 61 रन बने और एक विकेट गिरा। आयुष बदोनी 35 रन बनाकर आउट हुए। विजयकुमार वैशाक ने उन्हें आउट किया।
बाबर ने 52 गेंदों पर लगाया शतक, वार्नर को पीछे छोड़ T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बैटर बने
लखनऊ की तेज बल्लेबाजी
लखनऊ की बल्लेबाजी काफी तेज हो रही है। पहले 5 ओवर में 55 रन बन चुके हैं। कोई विकेट नहीं गिरा है। बदोनी 30 रन जबकि मार्श 23 रन पर खेल रहे हैं।
2 ओवर में बने 12 रन
पंजाब की गेंदबाजी अब तक तो ठीक हो रही है और पहले दो ओवर में लखनऊ ने सिर्फ 12 रन दिए हैं। हालांकि इस टीम का कोई विकेट नहीं गिरा है।
प्रियांश ने वैभव की बराबरी कर इशान, यशस्वी, राहुल, रजत का रिकॉर्ड तोड़ा; IPL में 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले टॉप-3 भारतीय
पंजाब किंग्स ने बनाए 20 ओवर में 254 रन
पंजाब किग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन बनाए। लखनऊ को जीत के लिए 255 रन का लक्ष्य मिला। ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा तो वहीं आईपीएल 2026 सीजन का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। ये आईपीएल में पंजाब किंग्स का भी सबसे बड़ा स्कोर रहा।
18 ओवर में बने 229 रन
पंजाब काफी मजबूत स्थिति में दिख रहा है और इस टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी शशांक सिंह के साथ मार्कस स्टोइनिस मौजूद हैं।
नेहल ने 13 रन की पारी खेली और आउट हुए। पंजाब का पांचवां विकेट गिर चुका है। इस टीम ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 214 रन बना लिए हैं।
श्रेयस अय्यर आउट हुए
लखनऊ के खिलाफ पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चला और वो 5 रन के स्कोर पर आउट हो गए।
प्रियांश ने शानदार पारी खेली और 93 रन के स्कोर पर आउट हो गए। पंजाब का तीसरा विकेट गिरा। स्टोइनिस और श्रेयस क्रीज पर हैं। 15 ओवर में 3 विकेट पर 193 रन बन चुके हैं।
कूपर 87 रन बनाकर हुए आउट
पंजाब का दूसरा विकेट कूपर के रूप में हुआ जो 87 रन पर आउट हुए। 14 ओवर में 2 विकेट पर 186 रन बन चुके हैं। दूसरे विकेट के लिए प्रियांश और कूपर के बीच 182 रन की साझेदारी हुई।
कूपर ने हैट्रिक समेत मार्कराम के ओवर में लगाए 5 छक्के
कूपर कोनोली ने मार्कराम के ओवर में हैट्रिक समेत 5 छक्के लगाए। 13वें ओवर में कुल 32 रन बने। पंजाब ने 13 ओवर में एक विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। प्रियांश 92 तो कूपर 82 रन पर खेल रहे हैं।
कूपर ने 35 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
कूपर कोनोली ने 35 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। पंजाब ने 11 ओवर में एक विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। वो 58 रन पर नाबाद हैं जबकि प्रियांश 67 रन पर खेल रहे हैं।
KKR vs RR Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स को पहली जीत मिली, रिंकू सिंह का नाबाद अर्धशतक
KKR vs RR Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स को पहली जीत मिली, रिंकू सिंह का नाबाद अर्धशतक
10 ओवर में बने 110 रन
पंजाब की बल्लेबाजी शानदार हो रही है और 10 ओवर में ही एक विकेट पर 110 रन बन चुके हैं। प्रियांश ने 66 रन जबकि कूपर कोनोली ने 41 रन बना लिए हैं। शमी 11वां ओवर फेंकने आए हैं।
अपने देश नहीं तो किसी के लिए नहीं खेलूंगा, राशिद खान ठुकरा चुके हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता
प्रियांश आर्या ने 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और इस सीजन में ये उनका दूसरा अर्धशतक रहा। ये उनके आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक है। पंजाब ने 9 ओवर में एक विकेट पर 101 रन बना लिए हैं।
पहले 6 ओवर में बने 63 रन
पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले में 63 रन बन चुके हैं और एक विकेट गिरा है। प्रियांश 40 रन तो कूपर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 33 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी हो चुकी है।
प्रियांश आर्या-कूपर कोनोली की तेज बैटिंग
प्रियांश और कूपर इस वक्त तेज गति से बैटिंग कर रहे हैं और टीम की रनगति को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले 5 ओवर में एक विकेट पर 43 रन बन चुके हैं। पांचवां ओवर प्रिंस यादव ने फेंका और उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए।
PBKS vs LSG Live Score: दूसरे ओवर में बने 8 रन
दूसरे ओवर में पंजाब ने 8 रन बनाए। इस ओवर में प्रियांश आर्या ने एक शानदार छक्का लगाया। लखनऊ के लिए दूसरा ओवर मोहसिन खान ने फेंका।
मोहम्मद शमी ने पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही प्रभसिमरन सिंह को डक पर आउट कर दिया। पंजाब ने पहले ओवर में एक विकेट पर 7 रन बना लिए हैं।
