आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 12वां मैच पाकिस्तान और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) की टीमों के बीच खेला जाएगा। सुपर-8 चरण में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला पाकिस्तान और यूएसए दोनों के लिए काफी अहम है। पिछले संस्करण में यूएसए ने पाकिस्तान को हराकर उलटफेर किया था।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, 2026

Pakistan 
190/9 (20.0)

vs

USA  
158/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 12 )
Pakistan beat USA by 32 runs

यूएसए ने इस विश्व कप में भी शानदार फॉर्म में दिख रही है। उसने अपने पहले मैच में भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दी थी। पाकिस्तान भी टी20 विश्व कप 2026 में अपने पहले मैच में हारते-हारते बचा था। ऐसे में यूएसए फिर से पाकिस्तान को हराकर उलटफेर कर दे तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। यहां पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन, फुल स्क्वाड और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स दी गईं हैं।

T20 World Cup 2026, PAK vs USA Match LIVE Streaming Details In Hindi

  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच कहां खेला जाएगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम यूएसए के बीच मैच मंगलवार 10 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच किस समय शुरू होगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच शाम 07 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच के लिए शाम 06:30 बजे टॉस होना है।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम यूएसए मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

ये हैं पाकिस्तान और अमेरिका की संभावित प्लेइंग इलेवन

संभावित XI: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।

संभावित XI: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कामल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अहसान आदिल/अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।

ये हैं पाकिस्तान और यूएसए की टीमें

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे, उस्मान तारिक।

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कामल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर, शेहान जयसूर्या, नोस्तुश केंजीगे, शायन जहांगीर, अहसान आदिल।

नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं

हर्षित राणा के IPL 2026 में भी खेलने पर सस्पेंस, KKR को लग सकता है बड़ा झटका
BCCI की गाइडलाइंस: टी20 विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे परिवार
एक मैच, 1578 करोड़ और पाकिस्तान का U-Turn: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के पीछे की पूरी कहानी