टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मैच में पाकिस्तान ने अमेरिका को 30 रनों से हराया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने अमेरिका से 2 साल पहले 2024 टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया। कोलंबो के सिंघली स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार (10 फरवरी) को अमेरिका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक जड़ा। बाबर आजम ने भी उपयोगी पारी खेली। शादाब खान ने तेज पारी खेलकर पाकिस्तान को 200 रन के करीब पहुंचाया। अमेरिका के लिए शुभम रंजने ने अर्धशतकीय पारी खेली। शयान जहांगीर ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 3 विकेट लिए। ग्रुप ए में पाकिस्तान टीम शीर्ष पर पहुंच गई। भारत दूसरे नंबर पर पहुंचा। पाकिस्तान को अगला मैच 15 फरवरी को भारत से खेलना है। अमेरिका को अगला मैच 13 फरवरी को नीदरलैंड्स से खेलना है।
पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 41 गेंद पर 73 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। बाबर आजम ने 32 गेंद पर 46 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। शादाब खान ने 12 गेंद पर 30 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। सैम अयूब ने 19 रन बनाए। शाहीन अफरीदी ने नाबाद 9 रन बनाए। सलमान आगा और फहीम अशरफ ने 1-1 रन बनाए। उस्मान खान और अबरार अहमद खाता नहीं खोल पाए। अमेरिका के लिए शैडली वैन शल्कविक ने 4 विकेट लिए। सौरभ नेत्रवलकर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह ने 1-1 विकेट लिए।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
Pakistan
190/9 (20.0)
USA
158/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 12 )
Pakistan beat USA by 32 runs
अमेरिका के लिए शुभम रंजन ने 30 गेंद पर 51 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। शयान जहंगीर ने 34 गेंद पर 49 रन बनाए। मिलिंद कुमार ने 22 गेंद पर 29 रन बनाए। एंड्रीस गौस ने 13 रन बनाए। हरमीत सिंह ने 6 रन बनाए। मोनांक पटेल ने 3 रन बनाए। शैडली वैन शल्कविक और एहसान आदिल 1-1 रन बनाकर नाबाद रहे। संजय कृष्णमूर्ति और मोहम्मद मोहसिन खाता नहीं खोल पाए।
पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 3 विकेट लिए। शादाब खान ने 2 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट लिए। अमेरिका की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए। अली खान की जगह एहसान आदिल को मौका मिला। शायन जहांगीर को सैतेजा मुक्कमल्ला की जगह मौका मिला। पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में भी एक बदलाव हुआ। सलमान मिर्जा की जगह उस्मान मिर्जा को मौका मिला।
अमेरिका की पारी
अमेरिका के लिए शुभम रंजन ने 30 गेंद पर 51 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। शयान जहंगीर ने 34 गेंद पर 49 रन बनाए। मिलिंद कुमार ने 22 गेंद पर 29 रन बनाए। एंड्रीस गौस ने 13 रन बनाए। हरमीत सिंह ने 6 रन बनाए। मोनांक पटेल ने 3 रन बनाए। शैडली वैन शल्कविक और एहसान आदिल 1-1 रन बनाकर नाबाद रहे। संजय कृष्णमूर्ति और मोहम्मद मोहसिन खाता नहीं खोल पाए। पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 3 विकेट लिए। शादाब खान ने 2 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट लिए।
पाकिस्तान ने अमेरिका से किया हिसाब चुकता
पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराकर 2 साल पहले 2024 टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया। अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन बनाए। शैडली वैन शल्कविक और एहसान आदिल 1-1 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में शुभम रंजने 51 रन बनाकर आउट हुए।
T20 World Cup 2026 LIVE Score: हरमीत सिंह को उस्मान तारिक ने पवेलियन भेजा
हरमीत सिंह को उस्मान तारिक ने पवेलियन भेजा। अगली गेंद पर मोहम्मद मोहसिन आउट हुए। अमेरिका ने 18.5 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाए। जीत के लिए 7 गेंद पर 39 रन चाहिए। शुभमन रंजने 47 रन बनाकर क्रीज पर।
संजय कृष्णमूर्ति आउट
संजय कृष्णमूर्ति को अबरार अहमद ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। शुभम रंजने 26 रन बनाकर क्रीज पर। अमरेकि ने 16.3 ओवर में 5 विकेट पर 124 रन बनाए। जीत के लिए 21 गेंद पर 67 रन चाहिए।
उस्मान तारिक ने मिलिंद कुमार को पवेलियन भेजा। उन्होंने 28 रन बनाए। शुभम रंजने 25 रन बनाकर क्रीज पर। अमेरिका ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन बनाए। जीत के लिए 24 गेंद पर 68 रन चाहिए।
T20 World Cup 2026 LIVE Score: पाकिस्तान मजबूत स्थिति में
अमेरिका ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 99 रन बनाए। जीत के लिए 36 गेंद पर 92 रन बनाए। मिलिंद कुमार 10 और शुभम रंजने 21 रन बनाकर क्रीज पर।
T20 World Cup 2026 LIVE Score: शयान जहांगीर को शादाब खान ने पवेलियन भेजा
शयान जहांगीर को शादाब खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 34 गेंद पर 49 रन बनाए। मिलिंद कुमार 4 और शुभम रंजने नए बल्लेबाज हैं। अमेरिका ने 10.2 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन बनाए। जीत के लिए 58 गेंद पर 122 रन चाहिए।
मोनांक पटेल आउट
मोनांक पटेल आउट हुए। शादाब खान को विकेट मिला। मोनांक ने 3 रन बनाए। शयान जहांगीर 42 रन बनाकर क्रीज पर। अमेरिका ने 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 58 रन बनाए। मिलिंद कुमार नए बल्लेबाज हैं।
शयान जहांगीर और मोनांक पटेल क्रीज पर
अमेरिका ने 8 ओवर में 1 विकेट 57 रन बनाए। जीत के लिए 72 गेंद पर 134 रन चाहिए। शयान जहांगीर 41 और मोनांक पटेल 3 रन बनाकर क्रीज पर।
एंड्रीस गौस को मोहम्मद नवाज ने पवेलियन भेजा
एंड्रीस गौस को मोहम्मद नवाज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 गेंद पर 13 रन बनाए। मोनांक पटेल नए बल्लेबाज हैं। शयान जहांगीर 29 रन बनाकर क्रीज पर। अमेरिका ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 42 रन बनाए। जीत के लिए 90 गेंद पर 149 रन चाहिए।
T20 World Cup 2026 LIVE Score: अमेरिका को जीत के लिए 163 रन चाहिए
अमेरिका ने 3 ओवर में बगैर विकेट 28 रन बनाए। जीत के लिए 163 रन चाहिए। एंड्रीस गौस 7 शयान जहांगीर 23 रन बनाकर क्रीज पर।
अमेरिका की बल्लेबाजी शुरू
अमेरिका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। एंड्रीस गौस और शयान जहांगीर क्रीज पर। गौस ने चौके से खाता खोला। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। एंड्रीस गौस 5 और शयान जहांगीर 4 रन बनाकर क्रीज पर। अमेरिका ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन बनाए। जीत के लिए 182 रन चाहिए।
कौन हैं एहसान आदिल? पाकिस्तान के लिए खेले वनडे और टेस्ट, 11 साल बाद अब USA के लिए किया डेब्यू
पाकिस्तान की पारी
पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 41 गेंद पर 73 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। बाबर आजम ने 32 गेंद पर 46 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। शादाब खान ने 12 गेंद पर 30 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। सैम अयूब ने 19 रन बनाए। शाहीन अफरीदी ने नाबाद 9 रन बनाए। सलमान आगा और फहीम अशरफ ने 1-1 रन बनाए। उस्मान खान और अबरार अहमद खाता नहीं खोल पाए। अमेरिका के लिए शैडली वैन शल्कविक ने 4 विकेट लिए। सौरभ नेत्रवलकर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह ने 1-1 विकेट लिए।
पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया 191 का लक्ष्य
पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। आखिरी ओवर में मोहम्मद नवाज को सौरभ नेत्रवलकर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। उस्मान खान चौथी गेंद पर रन आउट हुए। छठी गेंद पर अबरार अहमद रन आउट हुए। आखिरी ओवर में 11 रन बने और 3 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी 9 रन बनाकर नाबाद रहे।
फहीम अशरफ को शैडली वैन शल्कविक ने पवेलियन भेजा
फहीम अशरफ को शैडली वैन शल्कविक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। मोहम्मद नवाज 5 और उस्मान खान नए बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए।
शैडली वैन शल्कविक ने शादाब खान को पवेलियन भेजा
शैडली वैन शल्कविक ने शादाब खान को पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 गेंद पर 30 रन बनाए। मोहम्मद नवाज 4 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान ने 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन।
पाकिस्तान 200 के करीब
पाकिस्तान ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। शादाब खान 26 और मोहम्मद नवाज 4 रन बनाकर क्रीज पर। 13 गेंद पर 30 रनों की साझेदारी हुई।
EXCLUSIVE: कोलंबो में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी भारतीय टीम, आईसीसी ने मानी पीसीबी की मांग
साहिबजादा फरहान को हरमीत सिंह ने पवेलियन भेजा
साहिबजादा फरहान को हरमीत सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 73 रन बनाए। शादाब खान नए बल्लेबाज हैं। मोहम्मद नवाज 1 रन बनाकर क्रीज पर।
बाबर आजम आउट, पाकिस्तान का तीसरा विकेट
बाबर आजम 32 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मोहम्मद मोहसिन ने उनका विकेट झटका। पाकिस्तान को 15वें ओवर में 137 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।
PAK vs USA LIVE Score: हरमीत सिंह के ओवर में 21 रन बने
बाबर आजम ने तीन गेंद पर तीन बाउंड्री लगाए। हरमीत सिंह के ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाए। साहिबजादा फरहान ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। ओवर में 21 रन बनाए। पाकिस्तान ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन बनाए। बाबर आजम 32 और साहिबजादा फरहान 67 रन बनाकर क्रीज पर।
IND vs NAM: अभिषेक शर्मा पर कोच ने दी बुरी खबर, ट्रेनिंग सेशन से रहे दूर; संजू को नामीबिया के खिलाफ मिल सकता है मौका
Pakistan vs USA LIVE Score: साहिबजादा फरहान अर्धशतक के करीब
पाकिस्तान ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बनाए। साहिबजादा फरहान 48 और बाबर आजम 6 रन बनाकर क्रीज पर। 18 गेंद पर 19 रनों की साझेदारी हुई। पिछले 3 ओवर में 19 रन बने।
PAK vs USA LIVE Score: सलमान आगा को शैडली वैन शल्कविक ने पवेलियन भेजा
सलमान आगा को शैडली वैन शल्कविक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। साहिबजादा फरहान 35 रन बनाकर क्रीज पर। बाबर आजम नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। पाकिस्तान ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 56 रन बनाए।
सैम अयूब को शैडली वैन शल्कविक ने पवेलियन भेजा
सैम अयूब को शैडली वैन शल्कविक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 रन बनाए। साहिबजादा फरहान 34 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान ने 5.1 ओवर में 1 विकेट पर 54 रन बनाए।
T20 World Cup 2026 LIVE Score: पाकिस्तान ने तूफानी शुरुआत की
पाकिस्तान ने तूफानी शुरुआत की है। सैम अयूब 19 और साहिबजादा फरहान 18 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान ने 4 ओवर में 38 रन बनाए।
T20 World Cup 2026 LIVE Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सैम अयूब और साहिबजादा फरहान क्रीज पर। सौरभ नेत्रवलकर ने अमेरिका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। अयूब ने छक्के से खाता खोला। पहले ओवर में 6 रन बने। पाकिस्तान का स्कोर बगैर विकेट के 6 रन।
न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से यूएई को हराया, ओपनर्स ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास; नंबर 1 पर पहुंची कीवी टीम
यूएसए की प्लेइंग 11
एंड्रीस गौस (विकेटकीपर), शयान जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर।
