टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका के साथ पल्लीकेले में हुआ। इस मैच में पाकिस्तान को 5 रन से जीत मिली। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 76 रन) अपनी पारी से टीम को जीत के करीब ले आए थे, लेकिन शाहीन अफरीदी ने आखिरी दो गेंदों पर रन नहीं बनने दिया और अपनी टीम को जीत दिला दी।
इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद पाकिस्तान ने पहली पारी में 20 ओवर में 7 विकेट पर 212 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 213 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन ही बना पाई और मैच गंवा दिया। पाकिस्तान जीतकर भी सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गया। साहिबजादा फरहान को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 पर रोकना था, लेकिन ये टीम ऐसा नहीं कर पाई और सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गई। ग्रुप 2 से इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। न्यूजीलैंड की टीम 3 अंक के साथ ही सेमीफाइनल में पहुंच गई तो वहीं पाकिस्तान की टीम के 3 अंक जरूर हुए, लेकिन नेट रन रेट के मामले में ये टीम कीवी टीम से पीछे रह गई। सुपर 8 में श्रीलंका की टीम को तीनों मैचों में हार मिली।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
Sri Lanka
207/6 (20.0)
Pakistan
212/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Super 8 – Match 10 )
Pakistan beat Sri Lanka by 5 runs
साहिबजादा फरहान ने लगाया शतक
साहिबजादा फरहान ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर 59 गेंदों पर शतक पूरा किया और 100 रन बनाकर आउट हो गए। फखर जमान ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर 84 रन बनाकर आउट हुए। ख्वाजा नफे 2 रन बनाकर आउट हो गए। शादाब खान 7 रन बनाकर जबकि मोहम्मद नवाज बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सलमान आगा भी शून्य पर निपट गए। शाहीन अफरीदी ने 4 रन पर विकेट गंवा दिया। श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशंका ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। पाकिस्तान ने आखिरी 12 गेंदों पर 14 रन बनाए और 6 विकेट गंवा दिए।
पवन और शनाका के अर्धशतक
पथुम निसांका नहीं चल पाए और 3 रन पर विकेट गंवा बैठे। कामिल मिशारा 26 रन बनाकर आउट हुए। चरित असलंका ने 25 रन की पारी खेली। जनिथ लियानागे ने 5 रन की पारी खेली तो वहीं कामिंदू मेंडिस ने 3 रन की पारी खेली। पवन रत्नायके ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 58 रन बनाकर आउट हुए। दासुन शनाका ने 24 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। शनाका ने 31 गेंदों पर 8 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन की पारी खेली और सबका दिल जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से अबरार अहमद को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले।
पाकिस्तान ने किए थे 3 बदलाव
श्रीलंका ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए थे जिसमें कुसल मेंडिस की जगह कामिल मिशारा आए तो वहीं दशुन हेमंता की जगह जनिथ लियानागे को मौका दिया गया। पाकिस्तान की टीम में 3 बदलाव किए गए थे। बाबर आजम, सैम अयूब, सलमान मिर्जा बाहर किए गए और ख्वाजा नफे, नसीम शाह और अबरार अहमद को मौका दिया गया था।
T20 World Cup 2026 Points Table: पाकिस्तान-श्रीलंका मैच के बाद अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
पाकिस्तान को 5 रन से मिली जीत
पाकिस्तान को 5 रन से जीत मिली, लेकिन इसके बावजूद ये टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। पाकिस्तान इस जीत के बाद 3 अंक हासिल करने में कामयाब जरूर हो गई, लेकिन नेट रन रेट के मामले में वो न्यूजीलैंड को पीछे नहीं छोड़ पाई और सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गए। सुपर 8 के ग्रुप 2 में इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
पवन रत्नायके ने 58 रन की शानदार पारी खेली और आउट हो गए। श्रीलंका का छठा विकेट गिर चुका है। 18 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बन चुके हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 12 गेंदों पर 45 रन बनाने हैं।
पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। श्रीलंका ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
15 ओवर में बने 135 रन
श्रीलंका की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। रत्नायके ने भी 32 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। जीत के लिए 30 गेंदों पर 78 रन की जरूरत है।
10 साल पहले का दर्द अब भी चुभता है, वेस्टइंडीज ने भारत को चारों खाने किया था चित; अब गलती की गुंजाइश नहीं
मोहम्मद नवाज ने लिया 5वां विकेट
पाकिस्तानी स्पिनर मो. नवाज ने जनिथ लियानागे को 5 रन पर बोल्ड कर दिया। श्रीलंका का 5वां विकेट गिरा और इस टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं।
श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा
श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा और कामिंदू मेंडिस को अबरार अहमद ने 3 रन पर बोल्ड कर लिया। श्रीलंका ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 54 गेंदों पर 119 रन बनाने हैं।
पाकिस्तान को मिली तीसरी सफलता
पाकिस्तान को तीसरी सफलता अबरार अहमद ने दिलाई और उन्होंने चरित असलंका को 25 रन पर बोल्ड कर दिया। श्रीलंका की टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया।
श्रीलंका का स्कोर 50 के पार
श्रीलंका की टीम ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। असलंका और रत्नायके क्रीज पर हैं और जीत के लिए प्रयास कर रहे हैं।
साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जड़ा दूसरा शतक
कामिल मिशारा आउट हुए और श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। कामिल शानदार बैटिंग कर रहे थे और उन्होंने 15 गेंदों पर 26 रन बनाए। उन्हें अबरार अहमद ने आउट किया। श्रीलंका ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 37 रन बना लिए हैं।
पाकिस्तान की टीम को पहली सफलता नसीम शाह ने दिलाई और उन्होंने पथुम निसांका को 3 रन पर कैच आउट करवा दिया। चरित असलंका क्रीज पर आए हैं। श्रीलंका ने 3 ओवर में एक विकेट पर 25 रन बना लिए हैं।
SL vs PAK: पाकिस्तान ने बनाए , जानें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कितने रन से हराना होगा
टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन; साहिबजादा फरहान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोहली-बाबर को पीछे छोड़ा
पाकिस्तान ने बनाए 212 रन
पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में 20 ओवर में 7 विकेट पर 212 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 213 का टारगेट दिया। पाकिस्तान की टीम ने आखिरी 12 गेंदों पर 14 रन बनाए और अपने 6 विकेट गंवा दिए।
फरहान 100 रन बनाकर आउट
फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरा शतक लगाया और 100 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 60 गेंदों पर ये पारी खेली और इस दौरान 5 छक्के और 9 चौके भी लगाए।
कप्तान सलमान भी नहीं खोल पाए खाता
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा भी खाता नहीं खोल पाए। पाकिस्तान का 5वां विकेट गिरा चुका है। इस टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं।
शादाब के बाद नवाज भी आउट
शादाब खान 7 रन पर आउट हुए जबकि मोहम्मद नवाज खाता भी नहीं खोल पाए। पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा।
पाकिस्तान का दूसरा विकेट ख्वाजा नफे के रूप में गिरा जो 2 रन पर आउट हो गए। इस टीम ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 184 रन बना लिए हैं।
फखर जमान 84 रन बनाकर आउट
फखर जमान ने 42 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली और बोल्ड हो गए। पाकिस्तान का पहला विकेट 177 रन पर गिरा। ख्वाजा नफे क्रीज पर आए हैं। इस टीम ने 16 ओवर में एक विकेट पर 177 रन बना लिए हैं।
पाकिस्तान के 150 रन पूरे
पाकिस्तान की टीम ने 14 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 150 रन बना लिए हैं। फखर और फरहान तेज गति से रन बना रहे हैं। श्रीलंका के गेंदबाजों की पिटाई जारी है और उन्हें विकेट नहीं मिल रहा है। इस टीम का पहले गेंदबाजी का फैसला अब सही नहीं लग रहा है।
फखर जमान ने 27 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
फरहान के बाद फखर जमान ने 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान की टीम ने 12 ओवर में 125 रन बना लिए हैं। दोनों खिलाड़ी ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। जमान ने 12 पारियों के बाद अर्धशतक लगाया।
पाकिस्तान के 100 रन पूरे
फखर और फरहान के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान ने 10 ओवर में 102 रन बना लिए हैं। फखर अभी 44 जबकि फरहान 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।
साहिबजादा फरहान ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान ने 9 ओवर में 90 रन बना लिए हैं। इस टीम का कोई विकेट नहीं गिरा है।
फखर-फरहान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
फखर-फरहान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। पावरप्ले में पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 64 रन बना लिए हैं। टीम को शानदार शुरुआत मिली है। फखर अभी 23 जबकि फरहान 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान की बैटिंग काफी अच्छी हो रही है और इस टीम ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। फरहान और जमान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
फरहान का चल रहा है बल्ला
पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान काफी अच्छी लय में हैं और पारी के तीसरे ओवर में उन्होंने एक शानदार छक्का और एक चौका भी लगाया। पहले 3 ओवर में पाकिस्तान की टीम ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। इस ओवर में 10 रन बने।
PAK vs SL Live Score: फखर-फरहान ने की पारी की शुरुआत
पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत फखर जमां और साहिबजाता फरहान ने की। पहले ओवर में 7 रन बने। फखर ने एक बेहतरीन चौका पहले ओवर की 5वीं गेंद पर लगाया।
PAK vs SL Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेट कीपर), चरित असलांका, पवन रथनायके, कामिंदू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
