PAK vs NZ Super 8 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के पहले मैच में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड के साथ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना था, लेकिन बारिश की वजह से इस मैच को रद्द कर दिया गया। इस मैच के रद्द होने के बाद दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिए गए।
इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता था और पहले बैटिंग का फैसला किया था। टॉस के वक्त बारिश नहीं हो रही थी, लेकिन इसके बाद ऐसी बारिश हुई कि उसने रुकने का नाम ही नहीं लिया और फिर ऐसा फैसला लिया गया। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए थे वहीं पाकिस्तान की टीम में एक बदलाव हुआ था और फखर जमां की टीम में वापसी हुई थी।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
New Zealand
Pakistan
0/0 (0.0)
Match Abandoned without a single ball being bowled ( Day – Super 8 – Match 1 )
Match Abandoned
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
टी20 वर्ल्ड कप; संडे को भारत के सामने साउथ अफ्रीका तो इंग्लैंड को मिलेगी श्रीलंका की चुनौती, जानिए मैच की टाइमिंग
'बैटिंग प्रैक्टिस कम करनी चाहिए', अभिषेक के फॉर्म में आने के लिए भारतीय गेंदबाज ने दिया चौंकाने वाला सुझाव
NZ vs PAK Live Score: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच हुआ रद्द
पाकिस्तान और न्यूजीलैेंड के बीच सुपर 8 का पहला मैच कोलंबो में बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका। इस मैच के दौरान लगातार हो रही बारिश की वजह से इसे रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा और दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिए गए। इस तरह से दोनों टीमों का खाता ग्रुप बी की अंकतालिका में खुल गया।
NZ vs PAK Live Score: नहीं रुक रही बारिश
कोलंबो में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस मैच का खेला जाना मुश्किल है। अगर मुकाबला नहीं हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएंगे।
'मेरे यार की शादी है', शिखर धवन-सोफी शाइन बने पति-पत्नी , बारात में जमकर नाचे युजवेंद्र चहल
NZ vs PAK Live Score: कोलंबो में बारिश हुई धीमी
कोलंबो में बारिश धीमी हुई है और अब ओवर्स कटने शुरू हो गए हैं। 5-5 ओवर के मुकाबले के लिए कट ऑफ टाइम रात 10.16 बजे तक का है। अगर इस समय तक मैच नहीं हुआ तो इसे रद्द कर दिया जाएगा।
सूर्यकुमार ने संजू सैमसन को टीम में लाने के सवाल पर कहा- तो क्या अभिषेक या तिलक वर्मा को ड्रॉप कर दूं
NZ vs PAK Live Score: कोलंबो में हो रही है भारी बारिश
कोलंबो में भारी बारिश हो रही है और मैच कब शुरू होगा इसके लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इंतजार जारी है। रिजल्ट के लिए भी कम से कम 5-5 ओवर मैच होना जरूरी है।
8 क्यों भारत 9-1 करे, पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के सवाल पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया कमाल का जवाब
NZ vs PAK Live Score: इस मैच के लिए नहीं है कोई रिजर्व डे
सुपर 8 के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। अगर बारिश होने की स्थिति में मैच नहीं हो पाता है तो फिर दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिए जाएंगे।
NZ vs PAK Live Score: बारिश के कारण नहीं शुरू हुआ मैच
इस मैच में टॉस के बाद बारिश शुरू हो गई और फिर मैच अपने समय से नहीं शुरू हो पाया। अभी लगातार बारिश हो रही है और उसके रुकने का इंतजार किया जा रहा है।
NZ vs PAK Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
NZ vs PAK Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
NZ vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने टॉस जीता
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।
भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 साल बाद जीती टी20 सीरीज, स्मृति-जेमिमा के बाद श्रेयांका-श्री चरणी चमकीं
NZ vs PAK Live Score: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पलड़ा भारी
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं जिसमें पाकिस्तान को 5 मैचों में जीत मिली है जबकि कीवी टीम को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है।
NZ vs PAK Live Score: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी।
PAK vs NZ Super 8 Match Live Update: पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेट कीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
'अभिषेक ने जो किया अब उसका बदला चुकाने का मौका', सूर्यकुमार यादव ने दिया भारतीय ओपनर का साथ
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
PAK vs NZ Match Today: पाकिस्तानी स्पिनरों से न्यूजीलैंड को मिलेगी चुनौकी
पाकिस्तान की टीम में कई अच्छे स्पिनर्स हैं जिसमें उस्मान तारिक, अबरार अहमद, मोहम्मद नवा जैसे खिलाड़ी हैं तो वहीं सैम अयूब, कप्तान सलमान आगा भी अपनी स्पिन के जरिए कीवी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
PAK vs NZ Match Today: कीवी के सामने कोलंबो की कंडीशन बड़ी चुनौती
कीवी टीम के सामने कोलंबो की कंडीशन बड़ी चुनौती होगी क्योंकि इस टीम ने अपने सभी लीग मैच भारत में खेलेंगे। वहीं पाकिस्तान की टीम वहां की कंडीशन में ढल चुकी है जिसका उन्हें फायदा होगा।
PAK vs NZ Match Today: फरहान पर निर्भर है पाकिस्तान की बैटिंग
पाकिस्तान की बैटिंग काफी हद तक ओपनर साहिबजादा फरहान पर निर्भर है। फरहान ने पिछले मैच में यानी चौथे लीग मैच में शतकीय पारी खेली थी। न्यूजीलैंड अगर फरहान को जल्दी आउट कर देता है तो पाकिस्तान मुश्किल में आ सकता है।
PAK vs NZ Match Today: बाबर आजम खराब फॉर्म में
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम बेहद खराब फॉर्म में हैं और ये टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता की बात होगी। पाकिस्तान के पिछले मैच में बाबर को बैटिंग तक नहीं दिया गया।
PAK vs NZ Match Today: आंकड़ो में पाकिस्तान का पलड़ा भारी
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 49 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पाकिस्तान को 24 मैचों में जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 23 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबलों का नतीजा किसी वजह से नहीं निकल पाया।
PAK vs NZ Match Today: न्यूजीलैंड की टीम
टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल (कप्तान), कोल मैककोन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन।
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेट कीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह।
PAK vs NZ Match Today: शाम 7 बजे से शुरू होगा मुकाबला
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच के मैच की शुरुआत शाम 7.00 बजे से होगी और इसमें टॉस का समय शाम 6.30 बजे का होगा। हालांकि इस मैच से पहले बारिश की आशंका जताई जा रही है।
PAK vs NZ Match Today: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबला
नमस्कार, जनसत्ता डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले की शुरुआत आज से होगी और इसके पहले मुकाबले में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड के साथ कोलंबो मे होगा। इस मैच से जुड़े तमाम अपडेट्स हम आप तक पहुंचाएंगे साथ ही खेल और क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
