टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में शनिवार (7 फरवरी) को पाकिस्तान का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के अलावा ग्रुप ए में भारत, अमेरिका और नामीबिया हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगा। उसके लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसने भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है। ऐसे में उसके लिए तीनों मैच जीतना जरूरी है। दूसरी नीदरलैंड्स के पास बहुत कुछ खोने के लिए नहीं है। वह पाकिस्तान को हरा देता है तो ग्रुप ए से सुपर 8 की रेस काफी दिलचस्प हो जाएगी।

आइए जानते हैं पाकिस्तान-नीदरलैंड्स टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स

  • टी वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच कब खेला जाएगा?
    टी वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच शनिवार (7 फरवरी) को खेला जाएगा।
  • टी वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में किस टीम की किससे भिड़ंत होगी?
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में पाकिस्तान की भिड़ंत नीदरलैंड्स से होगी।
  • टी वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच कहां खेला जाएगा?
    पाकिस्तान-नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच कोलंबो के सिंघली स्पोर्ट्स क्लब में होगा।
  • पाकिस्तान-नीदरलैंड्स के बीच टी वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच का टॉस कब होगा?
    पाकिस्तान-नीदरलैंड्स के बीच टी वर्ल्ड कप 2026 के पहला मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे होगा।
  • पाकिस्तान-नीदरलैंड्स के बीच टी वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच कब से शुरू होगा?
    पाकिस्तान-नीदरलैंड्स के बीच टी वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच कब भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से खेला जाएगा।
  • भारत पाकिस्तान-नीदरलैंड्स के बीच टी वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
    पाकिस्तान-नीदरलैंड्स के बीच टी वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • पाकिस्तान-नीदरलैंड्स के बीच टी वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    पाकिस्तान-नीदरलैंड्स के बीच टी वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: विवाद और अनिश्चितता के बीच वर्ल्ड कप का बिगुल, ये है शेड्यूल स्क्वाड, ग्रुप, फॉर्मेट समेत पूरी जानकारी