टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में शनिवार (7 फरवरी) को पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया। कोलंबो के सिंघली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड्स ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। पाकिस्तान ने 148 रनों के लक्ष्य को 19.3 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। नीदरलैंड्स की टीम इस हार से निराश होगी। वह उलटफेर करने के करीब थी। फहीम अशरफ ने 19 वें ओवर में 3 छक्के और 1 चौका जड़कर उसके मुंह से जीत छीन ली।
पाकिस्तान एक समय 3-4 ओवर रहते मैच जीतने की स्थिति में था। उसका स्कोर 11 ओवर में 2 विकेट पर 98 रन था। जीत के लिए 44 गेंद पर 49 रन चाहिए थे। पॉल वैन मीकेरेन ने 12वें ओवर में 2 विकेट लिए और मेडन किया। इस ओवर के बाद ऐसा लगा पाकिस्तान उलटफेर का शिकार होगा। मीकेरेन ने पहले साहिबजादा फरहान का विकेट लिया, जिन्होंने 31 गेंद पर 47 रन बनाए थे। उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान ने 16 रन पर 5 विकेट गंवाए। पाकिस्तान को 2 ओवर में 29 रन चाहिए थे। फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 24 रन ठोक दिए।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
Pakistan
148/7 (19.3)
Netherlands
147 (19.5)
Match Ended ( Day – Match 1 )
Pakistan beat Netherlands by 3 wickets
इससे पहले नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी अंत में अच्छी नहीं रही। एक समय उसका स्कोर 15.5 ओवर में 4 विकेट पर 127 रन था। ऐसा लग रहा था कि 170 से ज्यादा का स्कोर बनेगा, लेकिन पाकिस्तान ने स्पिनर्स और शानदार फील्डिंग के दमपर वापसी की। आखिरी 6 विकेट 20 रन के अंदर गिर गए।
नीदरलैंड्स के लिए माइकल लेविट ने 24, मैक्स ओ’डोड ने 5, बास डी लीडे ने 30, कोलिन एकरमैन ने 20, स्कॉट एडवर्ड्स ने 37, जैच लायन-कैशेट 9, लोगान वैन बीक 0, रूलोफ वैन डेर मेरवे 4, आर्यन दत्त 13, काइल क्लेन नाबाद 2 और पॉल वैन मीकेरेन खाता नहीं खोल पाए। पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने 3 विकेट लिए। अबरार अहमद और सैम अयूब ने 2-2 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी ने 1 विकेट लिए।
पाकिस्तान के लिए सैम अयूब 24, साहिबजादा फरहान 47, सलमान आगा 12, बाबर आजम 15, उस्मान खान 0, शादाब खान 8, मोहम्मद नवाज 6, फहीम अशरफ ने नाबाद 29 और शाहीन अफरीदी ने नाबाद 5 रन बनाए। नीदरलैंड्स के लिए पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त ने 2-2 विकेट लिए। लोगन वैन बीक, काइल क्लेन और रूलोफ वैन डेर मेरवे ने 1-1 विकेट लिए।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा, बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।
नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, कोलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, जैच लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन।
फहीम अशरफ ने नीदरलैंड्स के जबड़े से जीत छीन ली
फहीम अशरफ ने नीदरलैंड्स के जबड़े से जीत छीन ली। उन्होंने 11 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए। शाहीन अफीरीद 5 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया।
फहीम अशरफ ने पलटा मैच
फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में तीन छक्के और चौका जड़ दिया। पाकिस्तान ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 143 रन बनाए। जीत के लिए 6 गेंद पर 5 रन चाहिए। शाहीन अफरीदी 4 और फहीम अशरफ 25 रन बनाकर क्रीज पर।
पाकिस्तान को 12 गेंद पर 29 रन चाहिए
पाकिस्तान ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 119 रन बनाए। जीत के लिए 12 गेंद पर 29 रन चाहिए। शाहीन अफरीदी 4 और फहीम अशरफ 1 रन बनाकर क्रीज पर।
शादाब खान को लोगन वैन बीक ने पवेलियन भेजा
शादाब खान को लोगन वैन बीक ने पवेलियन भेजा। फहीम अशरफ बगैर खाता खोले क्रीज पर। शाहीन अफरीदी नए बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान ने 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन बनाए। जीत के लिए 23 गेंद पर 34 रन चाहिए।
पाकिस्तान बैकफुट पर
पाकिस्तान बैकफुट पर है। मोहम्मद नवाज 6 रन बनाकर आउट। काइल क्लेन को विकेट मिला। शादाब खान 8 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन बनाए। जीत के लिए 24 गेंद पर 34 रन चाहिए।
नीदरलैंड्स को बड़ा झटका लगा
नीदरलैंड्स को बड़ा झटका लगा है। पॉल वैन मीकेरेन चोटिल होकर बीच ओवर में ही मैदान से बाहर चले गए। मोहम्मज नवाज 2 और शादाब खान 4 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान ने 13.4 ओवर में 5 विकेट पर 106 रन बनाए। जीत के लिए 38 गेंद पर 42 रन बनाए।
बीसीसीआई ने भारत की अंडर-19 वर्ल्ड टीम के लिए किया इनामी राशि का ऐलान, 7.5 करोड़ रुपये देगा
बाबर आजम भी पवेलियन लौटे
बाबर आजम भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 15 रन बनाए। पाकिस्तान ने 12.4 ओवर में 5 विकेट पर 100 रन बनाए। जीत के लिए 44 गेंद पर 48 रन चाहिए। मोहम्मद नवाज नए बल्लेबाज हैं। शादाब खान 1 रन बनाकर क्रीज पर।
नीदरलैंड्स की वापसी हुई
पॉल वैन मीकेरेन ने 2 विकेट लेने के साथ मेडन ओवर किया। नीदरलैंड्स की वापसी हुई। बाबर आजम 14 और शादाब खान बगैर खाता खोले क्रीज पर। पाकिस्तान ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन बनाए। जीत के लिए 48 गेंद पर 48 रन चाहिए।
Pakistan vs Netherlands LIVE Score: फरहान के बाद उस्मान आउट
साहिबजादा फरहान को पॉल वैन मीकेरेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 47 रन बनाए। उस्मान खान भी आउट। मीकेरेन ने 3 गेंद पर 2 विकेट झटके। बाबर आजम 14 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान ने 11.4 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन बनाए। जीत के लिए 51 गेंद पर 50 रन चाहिए।
फरहान-बाबर क्रीज पर
पाकिस्तान ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 76 रन बनाए। जीत के लिए 72 गेंद पर 72 रन चाहिए। साहिबजादा फरहान 36 और बाबर आजम 4 रन बनाकर क्रीज पर।
सलमान आगा को आर्यन दत्त ने पवेलियन भेजा
सलमान आगा को आर्यन दत्त ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। बाबर आजम नए बल्लेबाज हैं। साहिबजादा फरहान 17 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 53 रन। 90 गेंद पर 95 रन चाहिए।
सैम अयूब को आर्यन दत्त ने पवेलियन भेजा
सैम अयूब को आर्यन दत्त ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। सलमान आगा नए बल्लेबाज हैं। साहिबजादा फरहान 3 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान ने 2.4 ओवर में 1 विकेट पर 27 रन बनाए।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सैम अयूब और साहिबजादा फरहान क्रीज पर। अयूब ने छक्के से खाता खोला। आर्यन दत्त ने नीदरलैंड्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पाकिस्तान ने पहले ओवर में बगैर विकेट के 9 रन बनाए। जीत के लिए 138 रन चाहिए।
PAK Vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स की पारी
नीदरलैंड्स के लिए माइकल लेविट ने 24, मैक्स ओ'डोड ने 5, बास डी लीडे ने 30, कोलिन एकरमैन ने 20, स्कॉट एडवर्ड्स ने 37, जैच लायन-कैशेट 9, लोगान वैन बीक 0, रूलोफ वैन डेर मेरवे 4, आर्यन दत्त 13, काइल क्लेन नाबाद 2 और पॉल वैन मीकेरेन खाता नहीं खोल पाए। पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने 3 विकेट लिए। अबरार अहमद और सैम अयूब ने 2-2 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी ने 1 विकेट लिए।
पॉल वैन मीकेरेन को सलमान मिर्जा ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। नीदरलैंड्स ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। पाकिस्तान ने आखिरी 6 विकेट 20 रन के अंदर झटके। काइल क्लेन 2 रन बनाकर क्रीज पर।
आर्यन दत्त को सलमान मिर्जा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। काइल क्लेन 2 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 19.4 ओवर में 9 विकेट पर 147 रन बनाए।
VIDEO: तेरी जान कसम ले लांबा, अंडर-19 वर्ल्ड कप में धूम मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने साथियों के साथ बस में मनाया जश्न
रूलोफ वैन डेर मेरवे को शाहीन अफरीदी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। आर्यन दत्त 7 और काइल क्लेन 1 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स का स्कोर 18.5 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन।
जैच लायन-कैशेट को सैम अयूब ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। आर्यन दत्त 1 और रूलोफ वैन डेर मेरवे क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 16.4 ओवर में 7 विकेट पर 129 रन बनाए।
एडवर्ड्स-बैन बीक आउट
स्कॉट एडवर्ड्स को अबरार अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 37 रन बनाए। लोगन वैन बीक बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। सैम अयूब ने विकेट झटका। आर्यन दत्त नए बल्लेबाज हैं। जैच लायन-कैशेट 9 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 16.2 ओवर में 6 विकेट पर 128 रन।
Pakistan vs Netherlands LIVE Score: स्कॉट एडवर्ड्स और जैच लायन-कैशेट क्रीज पर
नीदरलैंड्स ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स 34 और जैच लायन-कैशेट 7 रन बनाकर क्रीज पर। 14 गेंद पर 18 रनों की साझेदारी हुई।
PAK Vs NED LIVE Score: बास डी लीडे को मोहम्मद नवाज ने पवेलियन भेजा
बास डी लीडे को मोहम्मद नवाज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 रन बनाए। नीदरलैंड्स ने 12.4 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स 23 और जैच लायन-कैशेट क्रीज पर।
नीदरलैंड्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 88 रन बनाए। बास डी लीडे 24 और स्कॉट एडवर्ड्स 12 रन बनाकर क्रीज पर। 18 गेंद पर 23 रनों की साझेदारी।
कोलिन एकरमैन को अबरार अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। बास डी लीडे 14 और स्कॉट एडवर्ड्स नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 65 रन बनाए।
नीरलैंड्स ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 50 रन बनाए। कोलिन एकरमैन 9 और बास डील लीडे 9 रन बनाकर क्रीज पर।
माइकल लेविट को मोहम्मद नवाज ने पवेलियन भेजा
माइकल लेविट को मोहम्मद नवाज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। कोलिन एकरमैन नए बल्लेबाज हैं। बांस डी लीडे 1 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 4.2 ओवर में 2 विकेट पर 31 रन बनाए।
T20 World Cup 2026 LIVE Score: सलमान मिर्जा ने मैक्स ओ'डोड को पवेलियन भेजा
सलमान मिर्जा ने मैक्स ओ'डोड को पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। बास डी लीडे नए बल्लेबाज हैं। माइकल लेविट 23 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 3.3 ओवर में 1 विकेट पर 28 रन बनाए।
लेविट ने अफरीदी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया
माइकल लेविट ने शाहीन अफरीदी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। अफरीदी के दूसरे ओवर में 14 रन बने। नीदरलैंड्स ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 28 रन बनाए। मैक्स ओ'डोड 5 रन बनाकर क्रीज पर।
PAK Vs NED LIVE Score: मैक्स ओ'डोड ने भी चौके से खाता खोला
माइकल लेविट के बाद मैक्स ओ'डोड ने भी चौके से खाता खोला। नीदरलैंड्स ने पहले ओवर में बगैर किसी विकेट के नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। माइकल लेविट 5 और मैक्स ओ'डोड 4 रन बनाकर क्रीज पर।
