Pakistan vs Namibia Cricket Match Scorecard: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला गया। पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर 8 में एंट्री कर ली है। इस जीत के साथ ग्रुप ए से पाकिस्तान ने टीम इंडिया के साथ सुपर 8 में एंट्री कर ली है। गेंदबाजी में पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 4 और शादाब खान ने 3 विकेट लिए।
सुपर 8 की टीमें पक्की, भारत कब-कब उतरेगा मैदान पर; ये है पूरा शेड्यूल
वहीं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। शाहीन अफरीदी को आज बाहर किया गया था। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 3 विकेट पर 199 रन बनाए थे। साहिबजादा फरहान ने 58 गेंद पर नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। अब पाकिस्तान सुपर 8 के ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ पहुंच गया है।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
Pakistan
199/3 (20.0)
Namibia
97 (17.3)
Match Ended ( Day – Match 35 )
Pakistan beat Namibia by 102 runs
अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में 0 की हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय, T20I में वाशिंगटन सुंदर भी शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा
T20 World Cup: सुपर 8 की टीमें पक्की, भारत कब-कब उतरेगा मैदान पर; ये है पूरा शेड्यूल
पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराया
पाकिस्तान की टीम ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर 8 में एंट्री कर ली है। इस पारी में पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 4 और शादाब खान ने 3 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद नवाज और सलमान मिर्जा को 1-1 विकेट मिला।
उस्मान तारिक का तीसरा विकेट, जीत के करीब पाकिस्तान
नामीबिया ने 96 रन पर अपना 9वां विकेट गंवाया और उस्मान तारिक को तीसरी सफलता मिली। अब पाकिस्तान सुपर 8 में पहुंचने से बस एक विकेट दूर है।
नामीबिया का 8वां विकेट, शादाब की तीसरी सफलता
शादाब खान ने अपना तीसरा विकेट झटका और नामीबिया का 8वां विकेट गिरा। जेन ग्रीन पवेलियन लौट गए। नामीबिया का स्कोर 95/8
उस्मान तारिक का कमाल, नामीबिया के 7 विकेट गिरे
उस्मान तारिक ने एक ओवर में दो विकेट ले लिए हैं। उन्होंने पहले जेजे स्मिट और फिर ट्रम्पलमैन को पवेलियन भेजा। नामीबिया का स्कोर 81/7
उस्मान तारिक को मिला विकेट, नामीबिया को छठा झटका
नामीबिया को जेजे स्मिट के रूप में छठा झटका लगा है। पाकिस्तान को उस्मान तारिक ने सफलता दिलाई। नामीबिया का स्कोर 81/6
नामीबिया की आधी टीम 79 रन पर आउट हो गई है। शादाब खान को अपना दूसरा विकेट मिला और उन्होंने वोल्शेंक को स्टंप आउट करवाया। पाकिस्तान की जीत अब लगभग सुनिश्चित लग रही है। नामीबिया को 45 गेंद पर 121 रन चाहिए हैं।
220 रन, 21 चौके और 11 छक्के: साहिबजादा फरहान शतक लगाकर नंबर 1 पर पहुंचे, इशान किशन हुए कितने रन पीछे
कप्तान इरास्मस आउट, शादाब को मिला विकेट
नामीबिया ने 49 रन पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस 7 रन पर पवेलियन लौटे। शादाब खान ने अपने पहले ओवर में ही विकेट झटका।
नामीबिया का तीसरा विकेट, स्टीनकैंप लौटे पवेलियन
मोहम्मद नवाज ने आते ही अपने पहले ओवर में पाकिस्तान को विकेट दिलाया। लॉरेन स्टीनकैंप 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नामीबिया को 43 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।
नामीबिया का दूसरा विकेट, लोफ्टी इटन हुए रनआउट
लोफ्टी इटन 5 रन के स्कोर पर रनआउट हो गए। नामीबिया को अब 39 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। कप्तान सलमान आगा ने शानदार थ्रो से नामीबिया को झटका दिया।
जैन फ्राइलिंक आउट, सलमान मिर्जा को मिला विकेट
सलमान मिर्जा ने जैन फ्राइलिंक को क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिला दी है। नामीबिया को 32 के स्कोर पर पहला झटका लगा।
नामीबिया के ओपनर्स की अच्छी बल्लेबाजी
नामीबिया के ओपनर्स लॉरेन स्टीनकैंप और जैन फ्राइलिंक ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है। 4 ओवर में टीम का स्कोर बिना किसी विकेट पर 32 रन हो गया है। स्टीनकैंप 20 और फ्राइलिंक 9 रन पर खेल रहे हैं।
फ्राइलैंक-स्टीनकैंप क्रीज पर, नामीबिया की सधी शुरुआत
नामीबिया के सामने 200 रन का मुश्किल लक्ष्य है। पहले ओवर में लॉरेने स्टीनकैंप ने छक्के से खाता खोला था। उसके बाद जैन फ्राइलिंक ने भी सूझबूझ से बल्लेबाजी की। 2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 15/0
LA Olympics 2028: ऑस्ट्रेलिया के ऊपर अब ओलंपिक से बाहर होने का खतरा, पाकिस्तान के लिए भी क्वालिफाई करना मुश्किल
पाकिस्तान ने बनाए 199/3, फरहान ने लगाया शतक
पाकिस्तान ने नामीबिया के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा है। साहिबजादा फरहान ने 58 गेंद पर 100 रन की नाबाद पारी खेली है। वहीं शादाब खान ने 22 गेंद पर 36 रन की शानदार पारी खेली और नाबाद रहे।
साहिबजादा फरहान का 57 गेंद पर शतक
साहिबजादा फरहान ने 57 गेंद पर शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और चार छक्के लगाए। वह ओपनिंग से लेकर आखिरी तक अपना छोर संभाले खड़े रहे।
पाकिस्तान का स्कोर 150 पार
17 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। 17वें ओवर में जेजे स्मिट ने 17 रन दिए हैं। अब टीम का स्कोर 3 विकेट पर 157 रन है। साहिबजादा फरहान 85 और शादाब खान 11 रन पर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान का तीसरा विकेट, ख्वाजा नफे लौटे पवेलियन
नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने ख्वाजा नफे को 5 रन पर आउट किया और पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। पिछले ओवर में ही कप्तान सलमान अली आगा पवेलियन लौटे थे। पाकिस्तान का स्कोर 118/3
पाकिस्तान का दूसरा विकेट, कप्तान सलमान आगा आउट
जैक ब्रासेल ने अपना दूसरा विकेट झटका और कप्तान सलमान अली आगा को 38 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। उन्होंने ही पाकिस्तान को पहला झटका भी दिया था। पाकिस्तान का स्कोर 107/2
पाकिस्तान का स्कोर पहुंचा 100 पार
पाकिस्तान की टीम ने 12वें ओवर में अपने 100 रन पूरे किए। कप्तान सलमान अली आगा (22 गेंद 38 रन) बेहतरीन बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। वहीं साहिबजादा फरहान भी अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। 12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 107/1
साहिबजादा फरहान का 37 गेंद पर अर्धशतक
साहिबजादा फरहान ने 37 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अभी तक अपनी पारी में 5 चौके और दो छक्के लगाए हैं।
मुस्तफिजुर रहमान से T20 वर्ल्ड कप तक, पहले बांग्लादेश ने किया बवाल; अब नए खेल मंत्री का भारत से रिश्ते सुधारने पर बयान
फरहान-सलमान क्रीज पर डटे
सईम अयूब के विकेट के बाद साहिबजादा फरहान और सलमान अली आगा ने अच्छी बल्लेबाजी अभी तक की है। 8.5 ओवर में स्कोर 77 रन हो गया है। फरहान 42 और सलमान 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान का पहला विकेट, सईम अयूब आउट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ओपनर सईम अयूब के रूप में पहला झटका लगा है। जैक ब्रासेल ने उन्हें 14 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। पाकिस्तान का स्कोर 40/1
पाकिस्तान ओपनर्स को मिल रहा किस्मत का साथ
पाकिस्तान के ओपनर्स सईम अयूब और साहिबजादा फरहान को लगातार किस्मत का साथ मिल रहा है। कई बार दोनों के बल्ले का बाहरी किनारा फील्डर के पास गया और नामीबिया की टीम इसे विकेट में नहीं तब्दील कर पाई। 4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 31/0
सईम अयूब को मिला जीवनदान
पाकिस्तान के ओपनर सईम अयूब को तीसरे ओवर में 9 के स्कोर पर जीवनदान मिला। गेंद बाहरी किनारा लगते हुए विकेटकीपर के हाथ से छूते हुए बाउंड्री तक गई। पाकिस्तान का स्कोर 20/0
फरहान-सईम की सधी हुई शुरुआत
साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पाकिस्तान के लिए सधी हुई शुरुआत की है। पहले ओवर में दोनों ने सिर्फ 3 रन ही जोड़े।
