आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का चौथा मुकाबला रविवार आठ फरवरी को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है। अफगानिस्तान की टीम उलटफेर करने में माहिर है। ऐसे में मिचेल सैंटनर की अगुआई वाली कीवी टीम को टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान के शानदार आगाज के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
NZ vs AFG T20 World Cup Match 2026 LIVE Cricket Score: Watch Here
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा था। न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ टी20 शृंखला में 1-4 से हार झेलनी पड़ी थी। न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच से पहले यहां मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, संभावित प्लेइंग इलेवन और फुल स्क्वाड दिया गया है।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
New Zealand
183/5 (17.5)
Afghanistan
182/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 4 )
New Zealand beat Afghanistan by 5 wickets
T20 World Cup 2026, NZ vs AFG Match LIVE Streaming Details In Hindi
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच कहां खेला जाएगा?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच रविवार आठ फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच किस समय शुरू होगा?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच के लिए सुबह 10:30 बजे टॉस होना है।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
ये हैं न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड की संभावित XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र/डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी।
अफगानिस्तान की संभावित XI: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, फजलहक फारुकी, नूर अहमद।
ये है न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का फुल स्क्वाड
अफगानिस्तानी टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारुकी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक, जियाउर रहमान शरीफी, अब्दुल्ला अहमदजई।
न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन।
Interesting Facts of New Zealand vs Afghanistan T20 World Cup Match 2026: टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच से जुड़े रोचक तथ्य
- टिम सीफर्ट को 2000 T20I रन बनाने वाले न्यूजीलैंड का पांचवां बल्लेबाज बनने के लिए 47 रन की जरूरत है।
- राशिद खान 200 T20I विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनने से 13 विकेट दूर हैं।
- दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए दो T20I मैचों में से एक-एक जीता है।
