New Zealand vs Afghanistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के चौथे लीग मैच में न्यूजीलैंड ने अच्छी बैटिंग की और सीफर्ट की अर्धशतकीय पारी के दम पर अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। सीफर्ट हालांकि 65 रन पर आउट हो गए थे, लेकिन डेरिल मिचेल और कप्तान सैंटनर ने मिलकर टीम को आसान जीत दिला दी।

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में ये मैच खेला गया जिसमें अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाते हुए मैच में जीत दर्ज की। ये न्यूजीलैंड की अफगानिस्तान के खिलाफ साथ ही टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में इस टीम की सबसे बड़ी जीत भी रही।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, 2026

New Zealand 
183/5 (17.5)

vs

Afghanistan  
182/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 4 )
New Zealand beat Afghanistan by 5 wickets

अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 27 रन बनाए जबकि इब्राहिम जादरान ने 10 रन की पारी खेली। सेदिकुल्लाह अटल 29 रन बनाकर आउट हुए। गुलबदीन नायब ने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और वो 63 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। रसूली ने 13 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली जबकि उमरजई 14 रन पर आउट हुए जबकि नबी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। फर्ग्यूसन को 2 जबकि मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रविंद्र को एक-एक विकेट मिले।

न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन ने एक रन पर अपना विकेट गंवा दिया जबकि रचिन रविंद्र तो खाता तक नहीं खोल पाए। ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंदों पर 42 रन की अच्छी पारी खेली। सीफर्ट ने 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 65 रन बनाकर आउट हुए। चैपमैन ने 28 रन की पारी खेली। इसके बाद डेरिल मिचेल ने नाबाद 25 रन जबकि सैंटनर ने नाबाद 17 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने दो जबकि राशिद खान, ओमरजेई और मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट लिए।

Live Updates
14:37 (IST) 8 Feb 2026
NZ vs AFG LIVE Score: टिम साइफर्ट बने प्लेयर ऑफ द मैच

न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सीफर्ट ने 42 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली और टीम की जीत का आधार रखा। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

14:26 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। अफगानिस्तान के स्पिनर्स का कीवी बल्लेबाजों ने डटकर सामना किया। कीवी टीम के लिए साइफर्ट ने अहम अर्धशतकीय पारी खेली। इस जीत के बाद कीवी टीम ने 2 अंक हासिल किए और अंकतालिका में अपना खाता भी खोला।

14:12 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान को मिली 5वीं सफलता

अफगानिस्तान को 5वीं सफलता चैपमैन के रूप में मिला। वो 28 रन बनाकर आउट हुए। कीवी टीम को जीत के लिए 24 गेंदों पर 28 रन की जरूरत है।

14:10 (IST) 8 Feb 2026

बुमराह की वापसी, सिराज-अर्शदीप में किसका पत्ता होगा साफ; नामीबिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

T20 World Cup 2026: वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे ऐसे में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की पूरी संभावना है। सवाल ये है कि बुमराह के आने के बाद सिराज या अर्शदीप सिंह में से किसे प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा। ...और पढ़ें
14:07 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: न्यूजीलैंड को जीत के लिए 30 गेदों पर 32 रन की जरूरत

न्यूजीलैंड को 30 गेंदों पर 20 रन की जरूरत है। इस टारगेट को आसान करना मुश्किल नहीं है। अफगानिस्तान को यहां से जीतने के लिए कुछ चमत्कार की ही जरूरत है।

13:56 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: नबी ने साइफर्ट को आउट किया

नबी ने साइफर्ट को 65 रन पर कैच आउट करवा दिया। डेरिल मिचेल बैटिंग करने आए हैं। 13 ओवर में 4 विकेट पर 126 रन बन चुके हैं।

13:54 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: साइफर्ट ने छक्के के साथ पूरा किया अर्धशतक

टिम साइफर्ट कमाल की बैटिंग कर रहे हैं और उन्होंने छक्के के साथ 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

13:52 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: 100 के पार हुआ कीवी टीम का स्कोर

न्यूजीलैंड को 48 गेंदों पर 75 रन और बनाने हैं। इस टीम ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। साइफर्ट अर्धशतक के करीब हैं।

13:42 (IST) 8 Feb 2026
NZ vs AFG LIVE Score: राशिद ने फिलिप्स को किया आउट

राशिद ने फिलिप्स को आउट करके अफगानिस्तान को तीसरी सफलता दिला दी। फिलिप्स अच्छी बैटिंग कर रहे थे और उन्होंने 25 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली थी। 10 ओवर में कीवी टीम ने 3 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं।

13:38 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: न्यूजीलैंड को जीत के लिए 66 गेंदों पर 96 रन की जरूरत

कीवी टीम को जीत के लिए अब 66 गेंदों पर 96 रन बनाने हैं। हालांकि जिस तरह से साइफर्ट और फिलिप्स खेल रहे हैं इस टीम के लिए इस स्कोर को चेज करना मुश्किल तो नहीं लग रहा। अफगानिस्तान को विकेट की जरूरत है।

13:22 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार

न्यूजीलैंड की टीम ने 6 ओवर में 2 विकेट गंवाए और टीम का स्कोर 52 रन हो चुका है। जीत के लिए 84 गेंदों पर 131 रन बनाने हैं।

13:05 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: दूसरे ओवर में न्यूजीलैंड के 2 विकेट गिरे

न्यूजीलैंड के दो विकेट पारी के दूसरे ही ओवर मे गिरा। मुजीब उर रहमान ने फिन एलन को पहले एक रन पर आउट किया और फिर रचिन रविंद्र को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। कीवी टीम ने 2 ओवर में 2 विकेट पर 14 रन बनाए हैं।

12:44 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने बनाए 182 रन

अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन का अच्छा स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 183 का टारगेट दिया। इस टीम के लिए नायब ने शानदार 63 रन की पारी खेली।

12:38 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: अजमत की जोरदार बैटिंग

अजमत कमाल की बैटिंग कर रहे हैं और 6 गेंदों पर 14 रन बना चुके हैं। अफगानिस्तान ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं।

12:33 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान का 5वां विकेट गिरा

दारविश रसूली 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान का 5वां विकेट गिरा। 18.1 ओवर में 164 रन बन चुके हैं। नबी क्रीज पर आए हैं।

12:29 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: नायब 63 रन बनाकर आउट

गुलबदीन नायब ने 63 रन की अहम पारी खेली और रचिन की गेंद पर कैच आउट हुए। अजमत क्रीज पर आए हैं। चौथा विकेट गिरा चुका है।

12:26 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान के 150 रन पूरे

अफगानिस्तान ने 17 ओवर के बाद 3 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। दारविश रसूली और नायब दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। 17वें ओवर में रसूली ने एक छक्का और एक चौका लगाया।

12:20 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: 16 ओवर में बने 135 रन

अफगानिस्तान ने 16 ओवर के समाप्त होने के बाद 3 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। नायब अभी 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी 4 ओवर्स में ये टीम ज्यादा से ज्यादा रन जुटाना चाहेगी।

12:17 (IST) 8 Feb 2026

NZ vs AFG LIVE Score: गुलबदीन नायब का अर्धशतक

गुलबदीन नायब ने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। हालांकि इसके ठीक बाद इस टीम का तीसरा विकेट गिरा और अटल 29 रन बनाकर आउट हुए।

12:09 (IST) 8 Feb 2026

मिचेल सैंटनर का किफायती ओवर

मिचेल सैंटनर 14वां ओवर लेकर आए। गुलबदीन नायब ने पहली गेंद पर एक रन लिया। सेदिकुल्लाह अटल ने तीसरी गेंद पर एक रन लिया। गुलबदीन नायब ने चौथी गेंद पर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर सेदिकुल्लाह अटल ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर गुलबदीन ने एक रन लिया। इस ओवर से अफगानिस्तान के खाते में पांच रन आए। अफगानिस्तान का 14 ओवर के बाद स्कोर 115/2 है। गुलबदीन नायब के 27 गेंद में 43 रन हैं। सेदिकुल्लाह अटल के 23 गेंद में 29 रन हैं।

12:05 (IST) 8 Feb 2026

गुलबदीन नायब की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

जेम्स नीशम 13वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर सेदिकुल्लाह अटल ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर गुलबदीन नायब ने चौका लगाया। गुलबदीन नायब ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर एक रन लिया। जेम्स नीशम के इस ओवर से अफगानिस्तान के खाते में 18 रन आए। अफगानिस्तान का 13 ओवर के बाद स्कोर 110/2 है। गुलबदीन नायब के 24 गेंद में 40 रन हैं। सेदिकुल्लाह अटल के 20 गेंद में 27 रन हैं।

12:01 (IST) 8 Feb 2026

12 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 92-2(12)

लॉकी फर्ग्यूसन 12वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से अफगानिस्तान के खाते में आठ रन आए। अफगानिस्तान का 12 ओवर के बाद स्कोर 92/2 है। गुलबदीन नायब के 21 गेंद में 29 रन हैं। सेदिकुल्लाह अटल के 17 गेंद में 20 रन हैं।

11:59 (IST) 8 Feb 2026

नायब ने फिलिप्स को जड़ा छक्का

ग्लेन फिलिप्स 11वां ओवर लेकर आए। गुलबदीन नायब ने उनकी पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। ग्लेन फिलिप्स के ओवर से अफगानिस्तान के खाते में 12 रन आए। 11 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 84/2 है। गुलबदीन नायब के 18 गेंद में 25 रन हैं। सेदिकुल्लाह अटल के 14 गेंद में 16 रन हैं।

11:52 (IST) 8 Feb 2026

मिचेल सैंटनर के ओवर से अफगानिस्तान ने बनाए नौ रन

मिचेल सैंटनर 10वां ओवर लेकर आए। सेदिकुल्लाह अटल ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से अफगानिस्तान के खाते में नौ रन आए। दस ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 72/2 है। गुलबदीन नायब के 14 गेंद में 16 रन हैं। सेदिकुल्लाह अटल के 12 गेंद में 14 रन हैं।

11:47 (IST) 8 Feb 2026
गुलबदीन नायब ने जड़ा चौका

जेम्स नीशन नौवां ओवर लेकर आए। गुलबदीन नायब ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। जेम्स नीशम के ओवर से अफगानिस्तान के खाते में 11 रन आए। नौ ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 63/2 है। गुलबदीन नायब के 10 गेंद में 12 रन हैं। सेदिकुल्लाह अटल के 10 गेंद में 09 रन हैं।

11:45 (IST) 8 Feb 2026

मिचेल सैंटनर ने अपने ओवर में दिए चार रन

मिचेल सैंटनर आठवां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद वाइड रही। तीसरी गेंद पर सेदिकुल्लाह अटल ने एक रन लिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान का अर्धशतक पूरा हो गया। आठ ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 52/2 है। गुलबदीन नायब के आठ गेंद में सात रन हैं। सेदिकुल्लाह अटल के छह गेंद में चार रन हैं।

11:37 (IST) 8 Feb 2026

लॉकी फर्ग्यूसन ने एक ओवर में झटके दो विकेट

गुलबदीन नायब ने लॉकी फर्ग्यूसन की दूसरी गेंद पर तीन रन लेकर अपना खाता खोला। रहमानुल्लाह गुरबाज ने फर्ग्यूसन की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया, लेकिन छठी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। रहमानुल्लाह गुरबाज 22 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल क्रीज पर आए। पावर प्ले (छह ओवर) के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 44/2 है। गुलबदीन नायब के 2 गेंद में चार रन हैं।

11:34 (IST) 8 Feb 2026

लॉकी फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड को दिलाई पहली सफलता

लॉकी फर्ग्यूसन छठा ओवर लेकर आए और पहली ही गेंद पर वह काम कर दिखाया जिसकी न्यूजीलैंड को सख्त जरूरत थी। पहली सफलता। उनकी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने बैकवर्ड पॉइंट पर शानदार कैच लपका। इब्राहिम जादरान 12 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह गुलबदीन नायब बल्लेबाजी के लिए आए।

11:26 (IST) 8 Feb 2026

पांच ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 35 रन

  • मैट हेनरी पांचवां ओवर लेकर आए। इब्राहिम जादरान ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया।
  • दूसरी गेंद पर दौड़कर दो रन लिए।
  • तीसरी गेंद पर लेग बाई के जरिए एक रन टीम के खाते में जोड़ा।
  • चौथी गेंद डॉट रही।
  • पांचवीं गेंद को डीप मिड विकेट की ओर खेलकर गुरबाज ने दो रन लिए।
  • आखिरी गेंद डॉट रही। अगले ओवर में स्ट्राइक जादरान के पास रहेगी।
  • पांच ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 35/0, इब्राहिम जादरान के 11 गेंद में 10 रन, रहमानुल्लाह गुरबाज के 19 गेंद में 22 रन।
  • 11:19 (IST) 8 Feb 2026
    गुरबाज ने छक्के के बाद जड़ा चौका

    जैकब डफी चौथा ओवर लेकर आए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने उनकी पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। यह मैच की पहली बाउंड्री है। गुरबाज ने आखिरी गेंद को भी सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। चार ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 26/0, इब्राहिम जादरान के 8 गेंद में 4 रन, रहमानुल्लाह गुरबाज के 16 गेंद में 20 रन।