विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026)के 19वें मैच में शुक्रवार (30 जनवरी) को मुंबई इंडियंस को गुजरात जायंट्स ने 11 रनों से हरा दिया। वडोदरा बीसीए स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर की 82 रनों की पारी काम नहीं आई। गुजरात ने लीग के इतिहास में पहली बार मुंबई को हराया। इससे पहले वह 8 बार हारी थी। गुजरात ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बना ली है।

गुजरात जायंट्स के लिए एश्ले गार्डनर ने 28 गेंद पर 46 रन बनाए। जॉर्जिया वेयरहम ने 26 गेंद पर 44 रन बनाए। अनुष्का शर्मा 33 और सोफी डिवाइन ने 25 रन बनाए। बेथ मूनी 5 रन बनाकर आउट हुईं। भारती फुलमाली 5 रन बनाकर नाबाद रही। मुंबई इंडियंस के लिए अमेलिया केर ने 2 विकेट लिए। शबनिम इस्माइल और नट साइवर ब्रंट ने 1-1 विकेट लिए।

Match Ended

Women's Premier League, 2026

Gujarat Giants 
167/4 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
156/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 19 )
Gujarat Giants beat Mumbai Indians by 11 runs

मुंबई इंडियंस के लिए हरमनप्रीत कौर ने 48 गेंद पर 82 रन बनाए। सजीवन सजना ने 26 और अमेलिया केर ने 20 रन बनाए। अमनजोत कौर 13, हेले मैथ्यूज 6, नट साइवर ब्रंट 2, पूनम खेमनार 2 और संस्कृति गुप्ता बगैर खाता खोले आउट हुईं। राहिला फिरदौस 1 रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात जायंट्स के लिए सोफी डिवाइन और जार्जिया वेयरहम ने 2-2 विकेट लिए। एश्ले गार्डनर, राजेश्वरी गायकवाड़ और काश्वी गौतम ने 1-1 विकेट लिए। गुजरात की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई इंडियंस ने भी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: हेले मैथ्यूज, सजीवन सजना, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, शबनीम इस्माइल, पूनम खेमनार।

गुजरात जायंट्स प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवेर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़

Live Updates
00:06 (IST) 31 Jan 2026

WPL Points Table 2026:गुजरात जायंट्स-मुंबई इंडियंस मैच के बाद डब्ल्यूपीएल की अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

WPL 2026 Points Table, Orange/Purple Cap Holder: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हरा दिया। इस मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शीर्ष पर है। गुजरात जायंट्स दूसरे नंबर पर है। ...और पढ़ें
23:41 (IST) 30 Jan 2026

WPL 2026: यूपी-दिल्ली मैच से तय होगी 3 टीमों का भविष्य, ये है एलिमिनेटर में पहुंचने का गणित

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला दिल्ली, यूपी और मुंबई का भाग्य तय करेगा। ...पूरी जानकारी
22:54 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Cricket Score: मुंबई इंडियंस को गुजरात जायंट्स ने 11 रनों से हराया

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस को गुजरात जायंट्स ने 11 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाए। राहिला फिरदौस 1 और हरमनप्रीत कौर 82 रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 26 रन चाहिए थे।

22:47 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Score: जीत के लिए 6 गेंद पर 26 रन चाहिए

मुंबई इंडियंस ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन बनाए। जीत के लिए 6 गेंद पर 26 रन चाहिए। हरमनप्रीत कौर 75 और पूनम खेम्नार 2 रन बनाकर क्रीज पर।

22:39 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Cricket Score: संस्कृति गुप्ता को जॉर्जिया वेयरहम ने पवेलियन भेजा

संस्कृति गुप्ता को जॉर्जिया वेयरहम ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी खोल पाई। हरमनप्रीत कौर 56 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस ने 17.2 ओवर में 6 विकेट पर 127 रन बनाए। जीत के लिए 16 गेंद पर 41 रन चाहिए।

22:34 (IST) 30 Jan 2026

अमनजोत कौर को राजेश्वरी गायकवाड़ ने पवेलियन भेजा

अमनजोत कौर को राजेश्वरी गायकवाड़ ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर 55 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 126 रन बनाए। जीत के लिए 18 गेंद पर 42 रन चाहिए।

22:24 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Score: हरमनप्रीत कौर-अमनजोत कौर क्रीज पर

मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 103 रन बनाए। जीत के लिए 30 गेंद पर 65 रन चाहिए। हरमनप्रीत कौर 38 और अमनजोत कौर 8 रन बनाकर क्रीज पर।

22:12 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Cricket Score: अमेलिया केर को जॉर्जिया वेयरहम ने पवेलियन भेजा

अमेलिया केर को जॉर्जिया वेयरहम ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर 25 और अमनजोत कौर बगैर खाता खोले क्रीज पर। मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 82 रन बनाए। जीत के लिए 48 गेंद पर 86 रन चाहिए।

22:04 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Score: हरमनप्रीत कौर और अमेलिया केर क्रीज पर

मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 65 रन बनाए। जीत के लिए 60 गेंद पर 103 रन चाहिए। हरमनप्रीत कौर 19 और अमेलिया केर 10 रन बनाकर क्रीज पर।

21:49 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Cricket Score: नट साइवर-ब्रंट को सोफी डिवाइन ने पवेलियन भेजा

नट साइवर-ब्रंट को सोफी डिवाइन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। अमेलिया केर नई बल्लेबाज हैं। हरमनप्रीत कौर 2 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस ने 6.5 ओवर में 3 विकेट पर 37 रन। जीत के लिए 79 गेंद पर 131 रन चाहिए।

21:45 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Cricket Score: सजीवन सजना को काश्वी गौतम ने पवेलियन भेजा

सजीवन सजना को काश्वी गौतम ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। नट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर बगैर खाता खोले क्रीज पर। मुंबई इंडियंस ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 33 रन बनाए। जीत के लिए 84 गेंद पर 134 रन चाहिए।

21:38 (IST) 30 Jan 2026

सोफी डिवाइन ने हेली मैथ्यूज को पवेलियन भेजा

सोफी डिवाइन ने हेली मैथ्यूज को पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। सजीवन सजना 16 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस ने 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 23 रन बनाए। जीत के लिए 93 गेंद पर 145 रन चाहिए।

21:25 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Cricket Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। हेले मैथ्यूज और सजीवन सजना क्रीज पर। हेले मैथ्यूज 4 और सजीवन सजना 1 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 5 रन बनाए। जीत के लिए 163 रन चाहिए।

21:19 (IST) 30 Jan 2026

मोनांक पटेल कप्तान, पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी को भी मौका,T20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिकी टीम का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अमेरिका की टीम की कमान मोनांक पटेल संभालेंगे। सौरभ नेत्रावलकर भी टीम में हैं। पुणे में जन्मे बल्लेबाज शुभम रंजने भी हैं। ...यहां पढ़ें
21:06 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Cricket Score: गुजरात जायंट्स की पारी

गुजरात जायंट्स के लिए एश्ले गार्डनर ने 28 गेंद पर 46 रन बनाए। जॉर्जिया वेयरहम ने 26 गेंद पर 44 रन बनाए। अनुष्का शर्मा 33 और सोफी डिवाइन ने 25 रन बनाए। बेथ मूनी 5 रन बनाकर आउट हुईं। भारती फुलमाली 5 रन बनाकर नाबाद रही। मुंबई इंडियंस के लिए अमेलिया केर ने 2 विकेट लिए। शबनिम इस्माइल और नट साइवर ब्रंट ने 1-1 विकेट लिए।

21:03 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Cricket Score: गुजरात ने मुंबई को दिया 168 का लक्ष्य

गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बनाए। भारती फुलमाली 5 और जॉर्जिया वेयरहम 44 रन बनाकर क्रीज पर।

20:52 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Score: एश्ले गार्डनर को अमेलिया केर ने पवेलियन भेजा

एश्ले गार्डनर को अमेलिया केर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 46 रन बनाए। भारती फुलमाली नई बल्लेबाज हैं। जॉर्जिया वेयरहम 24 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात जायंट्स ने 17.2 ओवर में 4 विकेट पर 142 रन बनाए।

20:45 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Cricket Score: गार्डनर-वेयरहम क्रीज पर

गुजरात जायंट्स ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 125 रन बनाए। एश्ले गार्डनर 37 और जॉर्जिया वेयरहम 16 रन बनाकर क्रीज पर। 35 गेंद पर 54 रनों की साझेदारी हुई।

20:21 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Score: सोफी डिवाइन को नट साइवर-ब्रंट ने पवेलियन भेजा

सोफी डिवाइन को नट साइवर-ब्रंट ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 25 रन बनाए। एश्ले गार्डनर 1 और जार्जिया वेयरहम 1 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात जायंट्स ने 3 विकेट पर 72 रन बनाए।

20:04 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Cricket Score: सोफी डिवाइन-अनुष्का शर्मा क्रीज पर

गुजरात जायंट्स ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन बनाए। सोफी डिवाइन 21 और अनुष्का शर्मा 23 रन बनाकर क्रीज पर। 28 गेंद पर 34 रनों की साझेदारी हुई।

19:57 (IST) 30 Jan 2026

'संजू तो संजू हैं', बैटिंग कोच ने भारतीय ओपनर का किया बचाव; 5वें मैच में टीम के लिए कर सकते हैं ओपन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें मैच से ठीक पहले भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने टीम के ओपनर संजू सैमसन का बचाव किया और कहा कि टीम मैनेजमेंट को उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है और हम सब जानते हैं कि वो क्या कुछ कर सकते हैं। ...यहां पढ़ें
19:51 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Score: अनुष्का शर्मा-सोफी डिवाइन क्रीज पर

गुजरात जायंट्स ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 31 रन बनाए। अनुष्का शर्मा 10 और सोफी डिवाइन 11 रन बनाकर क्रीज पर। 10 रनों की साझेदारी हुई।

19:43 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Cricket Score: बेथ मूनी को शबनीम इस्माइल ने पवेलियन भेजा

बेथ मूनी को शबनीम इस्माइल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। सोफी डिवाइन 11 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात जायंट्स ने 2.2 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन बनाए। अनुष्का शर्मा नई बल्लेबाज हैं।

19:34 (IST) 30 Jan 2026

टेस्ट और रेस्ट दोनों; अभिषेक शर्मा को ड्रॉप कर 5वें T20I में संजू सैमसन-इशान किशन से कराएं ओपनिंग

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20 मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा और इस मैच में अभिषेक शर्मा को आराम देते हुए संजू सैमसन और इशान किशन से ओपन करवाना भारत के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ...यहां पढ़ें
19:34 (IST) 30 Jan 2026

WPL 2026 LIVE Score: गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू

गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। बेथ मूनी और सोफी डिवाइन क्रीज पर। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत सबनीम इस्माइल ने की। मूनी ने 2 रन से खाता खोला। डिवाइन ने चौके से खाता खोला। पहले ओवर में 7 रन बने। सोफी डिवाइन 4 और मूनी 3 रन बनाकर क्रीज पर।

19:34 (IST) 30 Jan 2026

भारत का ये बल्लेबाज T20 वर्ल्ड कप में लगाएगा सबसे ज्यादा 6 और बनाएगा सबसे ज्यादा रन, इरफान ने की भविष्यवाणी

T20 World Cup 2026: इरफान पठान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले बताया कि भारत का कौन खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाएगा, सबसे ज्यादा छक्के लेगा और सबसे ज्यादा विकेट लेगा। ...अधिक जानकारी
19:08 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Score: गुजरात जायंट्स प्लेइंग इलेवन

बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवेर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़

19:08 (IST) 30 Jan 2026

WPL 2026 LIVE Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

हेले मैथ्यूज, सजीवन सजना, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, शबनीम इस्माइल, पूनम खेमनार।

19:06 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Score: गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

मुंबई के खिलाफ गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई इंडियंस ने भी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया।

18:56 (IST) 30 Jan 2026

MIW vs GGW LIVE Cricket Score: थोड़ी देर में टॉस

मुंबई इंडियंस-गुजरात जायंट्स मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।