scorecardresearch

MI vs KKR: रोहित और डीकॉक के दम पर मुंबई 8 विकेट से जीता, कोलकाता की लगातार दूसरी हार

कोलकाता नाइटराइडर्स ने इयोन मॉर्गन और पैट कमिंस के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 16.5 ओवर में 2 विकेट पर 149 रन बना मैच जीत लिया।

IPL 2020, MI vs KKR Live Cricket Streaming
IPL 2020, MI vs KKR Live Cricket Streaming: आईपीएल 2020 मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में 16 अक्टूबर की रात मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई की आईपीएल 2020 में यह लगातार पांचवीं जीत है, जबकि कोलकात की लगातार दूसरी हार। इस सीजन दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला था।

कोलकाता नाइटराइडर्स के नए कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने इयोन मॉर्गन और पैट कमिंस के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 16.5 ओवर में 2 विकेट पर 149 रन बना मैच जीत लिया। मुंबई की ओर से क्विंटन डीकॉक ने 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 78 रन की नाबाद पारी खेली। रोहित शर्मा ने 36 गेंद में 35 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 11 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले कोलकाता के पैट कमिंस ने 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 36 गेंद में 53 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 2 छक्के लगाए। मॉर्गन ने 29 गेंद में 39 रन की पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। कमिंस और मॉर्गन ने छठे विकेट के लिए 56 गेंद में नाबाद 87 रनों की साझेदारी की।

IPL 2020, MI vs KKR Live Cricket Score Online: यहां जानिए मुंबई और कोलकाता के बीच मैच से जुड़े अपडेट्स

पैट कमिंस और इयोन मॉर्गन ने अंतिम 2 ओवरों में 35 रन बनाए। इस दौरान दोनों ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। मुंबई की ओर से राहुल चहर ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, नाथन कूल्टर नाइल और जसप्रीत बुमराह क्रमश: 32, 51 और 22 रन देकर 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

[ie_ipl_scorecard match_id=47969]

Live Blog

22:40 (IST)16 Oct 2020
10 रन बनाकर पवेलियन लौटे सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस को 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए। सूर्यकुमार यादव 10 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्होने एक चौका लगाया। सूर्यकुमार यादव की जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर क्विंटन डीकॉक 36 गेंद में 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 113 रन है।

22:17 (IST)16 Oct 2020
मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका

मुंबई इंडियंस को 11वें ओवर में पहला झटका लगा। शिवम मावी की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट हो गए। रोहित 5 चौके और एक छक्के की मदद से 36 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का 10 ओवरों में स्कोर बिना विकेट खोए 90 रन था। इससे पहले डीकॉक ने 9वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया था। डीकॉक ने 25 गेंद में फिफ्टी ठोकी। उन्होंने आंद्रे रसेल के नौवें ओवर में एक चौका भी लगाया था। रोहित ने वरुण चक्रवर्ती के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा था।

21:59 (IST)16 Oct 2020
200 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे क्विंटन डीकॉक

पावर प्ले (शुरुआती 6 ओवर) के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोए 51 रन है। रोहित शर्मा 19 और क्विंटन डीकॉक 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित अब तक 4 चौके लगा चुके हैं। वहीं क्विंटन डीकॉक ने 5 चौके लगाए हैं। डीकॉक करीब 200 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।

21:54 (IST)16 Oct 2020
मुंबई ने एक ओवर में बनाए 14 रन

चार ओवरों का खेल हो चुका है। मुंबई का स्कोर बिना विकेट खोए 39 रन है। क्विंटन डीकॉक 9 गेंद में 16 और रोहित शर्मा 15 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित ने अब तक 4 और क्विंटन डीकॉक ने 3 चौके लगाए हैं। पैट कमिंस 2 ओवरों में 13 रन दे चुके हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ओवर में 14 रन दिए हैं।

21:36 (IST)16 Oct 2020
रोहित कर रहे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ने पारी की शुरुआत की। कोलकाता के लिए पहला ओवर क्रिस ग्रीन लेकर आए। रोहित ने पारी की पहली ही गेंद पर चौका जड़ अपने इरादे जता दिए। दूसरा ओवर पैट कमिंस ने फेंका। इस ओवर में भी रोहित ने दो चौके जड़े। दो ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर बिना विकेट खोए 16 रन है।

21:08 (IST)16 Oct 2020
पैट कमिंस अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर

19 ओवरों का खेल हो चुका है। 19वां ओवर ट्रेंट बोल्ट ने फेंका। पैट कमिंस ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। इस ओवर के बाद उनका स्कोर 34 गेंद में 48 रन है। इयोन मॉर्गन के खाते में 25 गेंद में 23 रन है। 19वें ओवर में कोलकाता ने 14 रन बटोरे।

20:56 (IST)16 Oct 2020
17वें ओवर में कोलकाता ने पूरी की सेंचुरी

कोलकाता ने 17वें ओवर में अपनी सेंचुरी पूरी की। इयोन मॉर्गन ने ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर चौका जड़ टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। 17 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 5 विकेट पर 108 रन है। पैट कमिंस 27 गेंद में 35 और मॉर्गन 20 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 38 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:15 (IST)16 Oct 2020
8 ओवरों में कोलकाता ने गंवाए 4 विकेट

कोलकाता को आठवें में दो झटके लगे। वह भी लगातार 2 गेंदों पर। यह ओवर राहुल चहर ने फेंका। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल को बाउंड्री के पास कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। अगली गेंद पर दिनेश कार्तिक शॉट लगाना मिस कर गए और गेंद उनके बल्ले को छूती हुई विकेट से टकरा गई। शुभमन की जगह इयोन मॉर्गन और कार्तिक की जगह आंद्रे रसेल क्रीज पर आए। 8 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 43 रन है।

19:51 (IST)16 Oct 2020
कोलकाता को लगा पहला झटका

मुंबई इंडियंस को तीसरे ओवर में ही पहली सफलता मिल गई। ट्रेंट बोल्ट के ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हो गए। वह 9 गेंद में 7 रन ही बना पाए। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर शुभमन गिल हैं।

19:40 (IST)16 Oct 2020
कोलकाता ने पहले ओवर में बनाए 3 रन

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए। इस ओवर में दोनों बल्लेबाज एक-एक रन ही बना पाए। एक रन वाइड से आया। पहले ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर बिना विकेट खोए 3 रन है।

19:11 (IST)16 Oct 2020
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडिंयस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

19:10 (IST)16 Oct 2020
कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मॉर्गन, (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शुभमन गिल, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, क्रिस ग्रीन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।

18:57 (IST)16 Oct 2020
यह भी जानें: पुरुष टीम के चीफ सेलेक्टर पद पर पूर्व महिला क्रिकेटरों की नियुक्ति हो, बोले राशिद लतीफ

पाकिस्तान टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने कहा है की मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक के पुरुष टीम के चीफ सेलेक्टर पद से इस्तीफा देने के बाद इस पद पर पूर्व महिला क्रिकेटर की नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) कमेंट्री में महिलाओं को बढ़ावा देकर बेहतर काम कर रही है। ऐसे में वह पूर्व महिला क्रिकेटरों को मैनेजमेंट पद पर नियुक्त कर अपने काम को और अधिक आगे बढ़ा सकते हैं। लतीफ ने उरोज मुमताज को पुरुषों के चयन कमेटी का चीफ सेलेक्टर नियुक्त करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है, बल्कि कई समस्याओं से भी निजात मिल जाएगी।

18:34 (IST)16 Oct 2020
2018 में 7.4 करोड़ में बिके थे दिनेश कार्तिक

इंग्लैंड ने इयोन मॉर्गन की कप्तानी में 2019 वनडे वर्ल्ड कप जीता है। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल के इस सीजन में मॉर्गन ने अब तक 7 मैचों में 35 के औसत से 175 रन बनाए हैं। दिनेश कार्तिक ने 7 मैचों में 15.42 के औसत से 108 रन बनाए हैं। दिनेश कार्तिक 2018 से टीम के कप्तान थे। उन्हें 2018 में टीम ने 7.4 करोड़ रुपए में खरीदा था।

18:21 (IST)16 Oct 2020
दिनेश कार्तिक के फैसले से केकेआर हैरान

क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो ने कोलकाता नाइटराइडर्स के सीईओ वैंकी मैसूर के हवाले से लिखा, ‘हम भाग्यशाली थे कि हमारे पास कार्तिक जैसा कप्तान था, जिसने हमेशा टीम को पहले रखा। इस तरह के फैसले लेने के लिए हिम्मत चाहिए। हम उनके फैसले से हैरान हैं। लेकिन हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। हम इस बात से भी खुश हैं कि 2019 में इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में विश्व कप दिलाने वाले मौजूदा उप-कप्तान मॉर्गन कप्तानी करने को तैयार हैं। हमें उम्मीद है कि यह बदलाव टीम के हित में काम करेगा।’

पढें क्रिकेट (Cricket News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 16-10-2020 at 18:12 IST
अपडेट