चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उनके घरेलू मैदान पर संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी (101 रन) और अकील हुसैन की घातक गेंदबाजी (4 विकेट) के दम पर 103 रन से हरा दिया। सीएसके की ये 7वें मैच में तीसरी जीत रही जबकि मुंबई की 7वें मैच में ये 5वीं हार रही। इस जीत के बाद सीएसके की प्लेऑफ की संभावना अभी बनी हुई है जबकि मुंबई के लिए आगे की राह अब थोड़ी मुश्किल हो गई है। ये आईपीएल के इतिहास में सीएसके की रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही।
आईपीएल 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हुआ। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद संजू सैमसन की नाबाद 101 रन की पारी के दम पर सीएसके ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 208 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने 19 ओवर में 104 रन बनाए और उसे आईपीएल इतिहास में रन के लिहाज से सबसे बड़ी हार मिली। संजू सैमसन को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Indian Premier League, 2026
Mumbai Indians
104 (19.0)
Chennai Super Kings
207/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 33 )
Chennai Super Kings beat Mumbai Indians by 103 runs
संजू सैमसन का अर्धशतक
चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर व कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन बनाए जबकि सरफराज खान 14 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे नहीं चले और वो 5 रन ही बना पाए। संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि उनका शतक 54 गेंदों पर पूरा हुआ और वो 101 रन बनाकर नाबाद रहे। डेवाल्ड ब्रेविस 11 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए जबकि कार्तिक शर्मा 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेमी ओवर्टन ने 15 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 जबकि बुमराह और सैंटनर ने एक-एक विकेट लिए।
तिलक ने खेली 39 रन की पारी
मुंबई के ओपनर दानिश मालेवार और नमनधीर अपना खाता भी नहीं खोल पाए जबकि क्विंटन डिकॉक ने 7 रन पर विकेट गंवा दिया। तिलक वर्मा 39 रन बनाकर आउट हो गे जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या ने एक रन पर अपना विकेट गंवा दिया। रदरफोर्ड खाता भी नहीं खोल पाए और आउट हुए। सूर्युकमार यादव ने 36 रन का योगदान दिया जबकि कृष 7 रन पर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर 6 रन पर आउट हुए। सीएसके के लिए अकील हुसैन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि नूर अहमद को 2 सफलता मिली।
मुंबई की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं
इस मुकाबले के लिए मुंबई ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। रोहित शर्मा की इस मैच में वापसी नहीं हुई तो वहीं एमएस धोनी को भी मौका नहीं मिला। 11 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों टीमें रोहित और धोनी के बिना मैदान पर उतरी। सीएसके ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मैथ्यू शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर को शामिल किया।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील हुसैन, उर्विल पटेल।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर- विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे।
IPL 2026 Points Table: मुंबई-CSK मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर; संजू ने वैभव-गिल को पीछे छोड़ा
मुंबई को चेन्नई ने 103 रन से हराया
मुंबई को आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार सीएसके के हाथों मिली। ये रन से लिहाज से सबसे बड़ी हार किसी भी टीम की रही। सीएसके ने इस मैच को जीतकर अंकतालिका में जबरदस्त छलांग लगाई जबकि मुंबई को बड़ा नुकसान हुआ। वो अंकतालिका में नीचे आ गया।
शार्दुल ठाकुर 6 रन पर कैच आउट हो गए। सीएसके को जीत के लिए एक विकेट की जरूरत है। मुंबई का 9वां विकेट गिर चुका है। 18 ओवर में 9 विकेट पर 102 रन बन चुके हैं। जीत के लिए मुंबई को 12 गेंदों पर 106 रन चाहिए।
मुंबई का 8वां विकेट गिरा
मुंबई का 8वां विकेट गिर चुका है और कृष 7 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों पर 108 रन बना लिए हैं। ये टीम लगभग हार चुकी है। सीएसके को जीत के लिए 2 विकेट चाहिए।
30 गेंदों पर 114 रन की जरूरत
मुंबई को जीत के लिए 30 गेंदों पर 114 रन की जरूरत है। 15 ओवर में 7 विकेट पर 94 रन बन चुके हैं। सीएसके अपनी तीसरी जीत की तरफ अग्रसर है।
मुंबई का 7वां विकेट गिरा
मुंबई का 7वां विकेट सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा जो 36 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई के लिए यहां से जीत मुश्किल लग रही है। अकील हुसैन ने का ये चौथा विकेट रहा।
हार्दिक पंड्या ने एक रन पर अपना विकेट गंवा दिया। वो नूर अहमद की गेंद पर आउट हुए। नूर ने इसके ठीक बाद रदरफोर्ड को डक पर आउट कर दिया। उन्होंने 2 गेंदों पर 2 विकेट लिए। मुंबई को जीत के लिए 42 गेंदों पर 121 रन की जरूरत है। 13 ओवर में 6 विकेट पर 87 रन बने हैं।
तिलक वर्मा 37 रन बनाकर आउट
तिलक वर्मा 37 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई का चौथा विकेट गिरा। इस टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए हैं।
10 ओवर में बने 69 रन
मुंबई ने 10 ओवर में एक विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
मुंबई का स्कोर 50 के पार
मुंबई की टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। अब 66 गेंदों पर 152 रन की जरूरत है। इसे चेज करना आसान तो नहीं लग रहा, लेकिन ओस होने की वजह से सीएसके के गेंदबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
8वें ओवर में बने 16 रन
मुंबई के लिए 8वां ओवर अच्छा रहा और इस ओवर में कुल 16 रन बने। 8 ओवर में 3 विकेट पर 46 रन बन चुके हैं। जीत के लिए 72 गेंदों पर 162 रन की जरूरत मुंबई को है।
पावरप्ले में बने 29 रन
सीएसके अब तक पूरी तरह से मैच में हावी है। मुंबई ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में 3 विकेट पर सिर्फ 29 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं जो जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
मुंबई का तीसरा विकेट सिर्फ 11 रन के स्कोर पर गिर गया। नमनधीर को अकील हुसैन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। मुश्किल में मुंबई की टीम है। मुंबई ने 3 ओवर में 3 विकेट पर 11 रन बना लिए हैं।
मुंबई का दूसरा विकेट गिरा
मुंबई का दूसरा विकेट क्विंटन डिकॉक के रूप में गिरा। डिकॉक ने 10 गेंदों पर 7 रन बनाए और मुकेश चौधरी ने उन्हें आउट किया।
मुंबई का पहला विकेट गिरा
मुंबई का पहला विकेट दानिश मालेवार के रूप में गिरा जो बिना खाता खोल अकील हुसैन की गेंद पर आउट हुए। मुंबई की शुरुआत खराब हुई और इस टीम ने एक ओवर में एक विकेट पर 7 रन बना लिए हैं।
सीएसके ने बनाए 207 रन, संजू का शतक
संजू ने 54 गेंदों पर शतक लगाया और 101 रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए और अब मुंबई को जीत के लिए 208 रन बनाने हैं। संजू ने इस सीजन का दूसरा जबकि अपने आईपीएल करियर का 5वां शतक लगाया।
जेमी ओवर्टन आउट
जेमी ओवर्टन 15 रन पर आउट हुए। सीएसके ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 181 रन बना लिए हैं। संजू को दूसरी तरफ से किसी का भी साथ नहीं मिला। अगर उन्हें साथ मिलता तो वो खुलकर खेल पाते, लेकिन ऐसा अब तक तो नहीं हुआ।
सीएसके का 5वां विकेट कार्तिक शर्मा के रूप में गिरा जिन्होंने 18 रन की पारी खेली। इस टीम ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। जेमी ओवर्टन क्रीज पर आए हैं।
15 ओवर में बने 149 रन
पिछले कुछ ओवर्स के सीएसके की रन गति रुकी हुई है। 15 ओवर में 149 रन बने हैं और 4 विकेट गिरे हैं। सीएसके को जीत के लिए बड़े स्कोर की जरूरत है। मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
मुंबई का शिकंजा मजबूत
पिछले दो ओवर से मुंबई का शिकंजा मजबूत है। 4 विकेट गिर जाने के बाद सीएसके अभी बैकफुट पर है। संजू लड़ रहे हैं जबकि उनका साथ कार्तिक शर्मा दे रहे हैं। 13 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन बन चुके हैं।
ब्रेविस हुए आउट
ब्रेविस अच्छी बैटिंग कर रहे थे, लेकिन वो 11 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए। सीएसके ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। टीम के लिए चिंता की बात ये है कि कोई बड़ी साझेदारी अब तक नहीं हो पाई है।
संजू ने 26 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर चौके के साथ पूरा किया अर्धशतक।
शिवम दुबे आउट हो गए और सीएसके ने तीसरा विकेट गंवा दिया। गजनफर ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। 10 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बन चुके हैं।
8 ओवर में बने 91 रन
सीएसके की बैटिंग सही हो रही है और इस टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। संजू अर्धशतक के करीब हैं।
रोहित-अभिषेक आउट, गेल-वॉटसन ओपनर; RCB के स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड ने चुनी ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग 11
सरफराज ने सैंटनर की पहली दो गेंदों पर 2 चौके लगाए, लेकिन तीसरी गेंद पर उन्होंने सरफराज को बोल्ड कर दिया। सरफराज खान 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले में सीएसके के 2 विकेट गिरे और 73 रन बने। चौथे नंबर पर शिवम दुबे आए हैं।
सरफराज ने चौके से खोला खाता
सरफराज खान ने बुमराह की गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। सीएसके ने 5 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच शानदार साझेदारी पनप रही है।
संजू सैमसन ने हार्दिक की चौथे ओवर में जमकर कुटाई की और एक छक्के साथ-साथ 3 चौके भी लगाए। इस ओवर में कुल 19 रन बने। सीएसके ने 4 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ आउट हुए
सीएसके का पहला विकेट कप्तान ऋतुराज के रूप में गिरा जिन्होंने 14 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। इस टीम का पहला विकेट गिरा। 3 ओवर में एक विकेट पर 32 रन बने हैं। ऋतुराज को अल्लाह गजनफर ने आउट किया।
दूसरे ओवर में बने 19 रन
सीएसके ने दूसरे ओवर में 19रन बनाए और कोई विकेट नहीं गिरा। 2 ओवर में 26 रन बन चुके हैं। ऋतुराज ने इस ओवर में 2 चौके और एक छक्का लगाया।
