आईपीएल 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 159 रन को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया है। इस मैच में 40 रन से हारते हुए लखनऊ को लगातार चौथी शिकस्त झेलनी पड़ी है। 159 रन के जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। राजस्थान के लिए आर्चर ने 3 विकेट झटके, बर्गर और बृजेश को 2-2 सफलताएं मिलीं, और जडेजा व बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया।
यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड:-
Indian Premier League, 2026
Lucknow Super Giants
119 (18.0)
Rajasthan Royals
159/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 32 )
Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 40 runs
इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी और राजस्थान की टीम पहले बैटिंग करने उतरी। राजस्थान ने एक समय 77 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने अंत में 29 गेंद पर नाबाद 43 रन की पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लखनऊ के लिए शमी, मोहसिन और प्रिंस ने 2-2 विकेट अपने नाम किए थे। लखनऊ की यह सीजन में 5वीं हार है जबकि राजस्थान ने 5वीं जीत दर्ज की।
भारत की WTC फाइनल पर निगाहें, जसप्रीत बुमराह को हर मैच खिलाना चाहता है BCCI
बीसीसीआई चाहता है कि जसप्रीत बुमराह डब्ल्यूटीसी 2025-27 में बाकी सभी 9 टेस्ट खेलें। श्रीलंका और न्यूजीलैंड में 2-2 मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। इसके बाद अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेलनी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
IPL 2026 Points Table: LSG-राजस्थान मैच के बाद अंकतालिका, ऑरेंज कैप की रेस में वैभव शामिल; ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज
रविंद्र जडेजा बने प्लेयर ऑफ द मैच
रविंद्र जडेजा को नाबाद 43 रन की पारी और उसके बाद 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने निकोलस पूरन का बड़ा विकेट झटका।
राजस्थान ने 40 रन से लखनऊ को हराया
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 159 रन को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया है। इस मैच में 40 रन से हारते हुए लखनऊ को लगातार चौथी शिकस्त झेलनी पड़ी है। 159 रन के जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। राजस्थान के लिए आर्चर ने 3 विकेट झटके, बर्गर और बृजेश को 2-2 सफलताएं मिलीं, और जडेजा व बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया।
बृजेश शर्मा के डबल विकेट, जुरेल का कमाल कैच
बृजेश शर्मा ने 17वें ओवर में दो विकेट लिए और उसके बाद 18वें ओवर में आर्चर के खिलाफ ध्रुव जुरेल के बेहतरीन कैच से लखनऊ अब हार के करीब है। 119 रन पर 9 विकेट गिर चुके हैं। 15 गेंद पर 41 रन चाहिए हैं।
रविंद्र जडेजा ने पहले बल्ले से RR को बचाया, फिर पूरन का विकेट लेकर अपने सेलिब्रेशन से लूटी महफिल
मुकुल चौधरी आउट, बृजेश शर्मा को मिला विकेट
बृजेश शर्मा ने मुकुल चौधरी को 7 रन पर पवेलियन भेजा। लखनऊ को 111 पर 7वां झटका लगा। अब लखनऊ को 23 गेंद पर 49 रन चाहिए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 105 रन पर छठा विकेट गंवाया। नांद्रे बर्गर ने मार्श को छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा करने के बाद पवेलियन भेजा। उन्होंने 55 रन बनाए। अब 27 गेंद पर लखनऊ को 55 रन चाहिए हैं।
मिचेल मार्श का पचासा, लखनऊ का स्कोर 100 पार
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 15.1 ओवर में 105 रन 5 विकेट पर बना लिए हैं। मिचेल मार्श ने 39 गेंद पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। पिछले ओवर में मुकुल चौधरी ने रवि बिश्नोई पर बेहतरीन सिक्स लगाया था। लखनऊ को 28 गेंद पर 55 रन और चाहिए हैं।
लखनऊ की आधी टीम आउट, हिम्मत को बिश्नोई ने किया बोल्ड
हिम्मत सिंह 15 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। लखनऊ को 91 रन पर 5वां झटका लगा और आधी टीम पवेलियन लौट गई।
रविंद्र जडेजा स्पेल पूरा, 36 गेंद पर लखनऊ को चाहिए 71 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। साथ ही रविंद्र जडेजा ने 4 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया और अपना स्पेल खत्म किया। आखिरी 36 गेंद पर लखनऊ को 71 रन चाहिए हैं।
निकोलस पूरन आउट, रविंद्र जडेजा को मिला विकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा है। रविंद्र जडेजा ने अपने दूसरे ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए निकोलस पूरन को 22 रन पर आउट किया।
पॉवरप्ले में लखनऊ का स्कोर 31/3
लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत डगमगाई थी और 11 रन पर तीन विकेट गिरे थे। अब पॉवरप्ले के 6 ओवर में टीम ने 3 विकेट पर 31 रन बनाए हैं। मिचेल मार्श एक छोर संभाले हैं और 23 रन पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
एडेन मार्कराम 6 बॉल डक पर आउट, आर्चर को मिला विकेट
राजस्थान रॉयल्स ने 11 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। एडेन मार्कराम भी खाता नहीं खोल पाए और जोफ्रा आर्चर ने उनका विकेट लिया। इससे पहले पंत और बडोनी भी खाता नहीं खोल पाए थे।
ऋषभ पंत भी बिना खाता खोले आउट
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत तीन गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। नांद्रे बर्गर को उनका विकेट मिला। लखनऊ का स्कोर 10 रन पर दो विकेट है।
आयुष बडोनी 0 पर रनआउट, मार्श की तेज शुुरुआत
मिचेल मार्श ने जोफ्रा आर्चर के पहले ओवर में दो चौके लगाकर तेज शुरुआत की है। वहीं आयुष बडोनी आखिरी गेंद पर शून्य पर रनआउट हो गए। सब्सटीट्यूट फील्डर रवि सिंह ने डायरेक्ट हिट मारा। लखनऊ का स्कोर 9/1
वैभव सूर्यवंशी ने 8 रन बनाकर भी IPL में रचा इतिहास, इशान, सैमसन, सहवाग समेत 8 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे
राजस्थान ने लखनऊ को दिया 160 का लक्ष्य
राजस्थान ने 77 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 29 गेंद पर नाबाद 43 रन की पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लखनऊ के लिए शमी, मोहसिन और प्रिंस ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
प्रिंस यादव ने फरेरा को भी भेजा पवेलियन, राजस्थान का छठा विकेट गिरा
डोनोवन फरेरा 19 गेंद पर 20 रन बनाकर प्रिंस यादव का दूसरा शिकार बने हैं। राजस्थान को 16वें ओवर में 110 रन पर छठा झटका लगा।
राजस्थान का स्कोर 100 पार, फरेरा की अच्छी बल्लेबाजी
15 ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 5 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 12 गेंद पर 11 रन बनाकर धीमी बैटिंग कर हे हैं। लेकिन डोनोवन फरेरा 17 गेंद पर 20 रन बना चुके हैं।
वैभव सूर्यवंशी फ्लाप, IPL में पहली बार खेला मेडन ओवर; मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने तोड़ी RR की कमर
राजस्थान की आधी टीम 77 पर आउट, हेटमायर बने मोहसिन का दूसरा शिकार
शिमरोन हेटमायर भी 18 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मोहसिन खान को दूसरा विकेट मिला है। 77 रन पर अब राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।
राजस्थान का स्कोर 10 ओवर में 76/4
राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले 10 ओवर में 4 विकेट पर 76 रन ही बना पाई है। 10वें ओवर में शिमरोन हेटमायर ने मयंक यादव के ऊपर एक छक्का और दो चौके लगाए।
रियान पराग आउट, प्रिंस यादव को मिला विकेट
रियान पराग 19 गेंद पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। प्रिंस यादव ने उनका विकेट झटका। राजस्थान को 9वें ओवर में 62 के स्कोर पर चौथा झटका लगा है।
'मैं कोशिश करूंगा टॉस हार जाऊं': LSG के खिलाफ रियान पराग ने दिया अनोखा बयान, ट्रोलर्स का बने शिकार
लखनऊ के पेसर्स का कहर, राजस्थान का स्कोर पॉवरप्ले में 44/3
राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर लखनऊ सुपर जायंट्स के पेसर्स के सामने ढह गया। पॉवरप्ले में टीम 6 ओवर में 3 विकेट पर 44 रन ही बना पाई। यशस्वी 22, वैभव 8 और जुरेल 0 पर पवेलियन लौटे।
वैभव सूर्यवंशी आउट, मोहसिन खान का विकेट मेडन ओवर
वैभव सूर्यवंशी 11 गेंद पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मोहसिन खान ने पारी के चौथे और अपने पहले ओवर में एक भी रन नहीं दिया। उन्होंने विकेट मेडन ओवर निकाला। वैभव ने पहली पांच गेंद डॉट खेलीं और आखिरी गेंद पर आउट हो गए।
शमी का डबल धमाल, यशस्वी और जुरेल आउट
मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे ओवर में पहले तीन चौके खाए और उसके बाद बैक टू बैक यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को आउट कर दिया। जुरेल खाता भी नहीं खोल पाए। राजस्थान का स्कोर 32/2
यशस्वी को शमी ने किया आउट, राजस्थान का पहला विकेट
यशस्वी जायसवाल 12 गेंद पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मोहम्मद शमी की शानदार शॉर्ट गेंद पर वह आउट हुए। ऋषभ पंत ने शानदार कैच पकड़ा।
वैभव की लगातार दो चौकों से शुरुआत
वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी में अपना खाता लगातार दो चौकों से खोला है। प्रिंस यादव की पहली दोनों गेंद पर उन्होंने क्लासिकल शॉट खेला। राजस्थान का स्कोर 20/0
शमी का कसा ओवर, यशस्वी ने चौके से खोला खाता
मोहम्मद शमी ने अपने पहले ओवर में 7 रन दिए और दो वाइड के साथ चार डॉट बॉल फेंकी। हालांकि, यशस्वी जायसवाल ने इस ओवर में चौके से खाता खोला है।
