लखनऊ ने आरसीबी को बेहद रोमांचक मुकाबले में मिचेल मार्श की शतकीय पारी और प्रिंस यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर 9 रन से हरा दिया। लखनऊ को ये जीत इस सीजन में लगातार 6 हार के बाद मिली और इस टीम ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवंत रखा है। मिचेल मार्श को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच को 19-19 ओवर का कर दिया गया। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए मार्श के शतक की मदद से 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए, लेकिन डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर आरसीबी को जीत के लिए 213 रन का टारगेट मिला। इसके जवाब में आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन ही बना पाई।
Indian Premier League, 2026
Lucknow Super Giants
209/3 (19.0)
Royal Challengers Bengaluru
203/6 (19.0)
Match Ended ( Day – Match 50 )
Lucknow Super Giants beat Royal Challengers Bengaluru by 9 runs (DLS method)
विराट कोहली डक पर आउट
लखनऊ के खिलाफ कोहली खाता नहीं खोल पाए और डक पर आउट हो गए। जैकब बेथेल ने भी 4 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। रजत पाटीदार ने 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 61 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडीक्कल ने 34 रन की पारी खेली जबकि जितेश शर्मा एक रन पर आउट हुए। टिम डेविड ने 17 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। क्रुणाल पंड्या 28 रन जबकि रोमारियो शेफर्ड 23 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए प्रिंस यादव ने 3 जबकि शाहबाज अहमद ने 2 विकेट लिए।
मिचेल मार्श का शतक
लखनऊ के ओपनर मिच मार्श ने 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि उन्होंने अपना शतक 49 गेंदों पर पूरा किया। मिचेल ने इस मैच में 55 गेंदों पर 111 रन की पारी खेली और फिर आउट हुए। अर्शिन कुलकर्णी ने 17 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। निकोलस पूरन ने 38 रन का योगदान टीम के लिए दिया। कप्तान पंत ने 10 गेंदों पर नाबाद 32 रन की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या और रसिकदार को एक-एक सफलता मिली।
आरसीबी ने प्लेइंग 11 में नहीं किया बदलाव
इस मुकाबले के लिए आरसीबी ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। लखनऊ की प्लेइंग 11 में इंजरी की वजह से मोहसिन खान और जोस इंग्लिश को जगह नहीं दी गई। लखनऊ की प्लेइंग इलेवन में अर्शिन कुलकर्णी और शाहबाज अहमद को शामिल किया गया।
लखनऊ की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान।
आरसीबी की प्लेइंग 11
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड।
इम्पैक्ट प्लेयर- जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर।
IPL 2026 Points Table: लखनऊ बनाम RCB मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
लखनऊ को 9 रन से मिली जीत
लखनऊ ने अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी को 9 रन से हरा दिया और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। लखनऊ की इस जीत में मिचेल मार्श की शतकीय पारी साथ ही प्रिंस यादव के 3 विकेट का अहम योगदान रहा।
आरसीबी को जीत के लिए 6 गेंदों पर 20 रन की जरूरत
आरसीबी को जीत के लिए 6 गेंदों पर 20 रन बनाने हैं। इस टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बना लिए हैं। क्रुणाल अभी 27 रन जबकि शेफर्ड 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
12 गेंदों पर 33 रन की जरूरत
आरसीबी को जीत के लिए 12 गेंदों पर 33 रन की जरूरत है। इस टीम ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। शेफर्ड और क्रुणाल पंड्या क्रीज पर हैं।
आरसीबी का छठा विकेट गिरा
टिम डेविड को शाहबाज अहमद ने 40 रन पर आउट कर दिया। आरसीबी का छठा विकेट गिरा।
आरसीबी को जीत के लिए 30 गेंदों पर 80 रन बनाने हैं। क्रीज पर टिम डेविड के साथ क्रुणाल पंड्या मौजूद हैं। इस टीम ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी से लेकर मिचेल मार्श तक, IPL की सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट
रजत पाटीदार 61 रन बनाकर आउट
रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेली, लेकिन 61 रन बनाकर शाहबाज अहमद की गेंद पर आउट हो गए। आरसीबी ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं।
जितेश शर्मा आउट
प्रिंस यादव ने जितेश शर्मा को एक रन पर आउट कर दिया। उन्होंने 11वें ओवर में 2 विकेट लिए। आरसीबी ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 48 गेंदों पर 106 रन बनाने हैं।
आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा
आरसीबी को तीसरा झटका प्रिंस यादव ने की और उन्होंने सेट बैटर देवदत्त पडीक्कल को 34 रन पर कैच आउट कर दिया। जितेश शर्मा क्रीज पर आए हैं।
आरसीबी के स्कोर 100 के पार
रजत पाटीदार ने गेयर बदला और खेल बदल गया। आरसीबी ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। जीत के लिए यहां से 54 गेंदों पर 109 रन बनाने हैं।
रजत ने 24 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
रजत पाटीदार ने गजब की बैटिंग करते हुए अपना अर्धशतक सिर्फ 24 गेंदों पर पूरा किया।
रजत-पडीक्कल की अर्धशतकीय साझेदारी
रजत और पडीक्कल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। आरसीबी ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। पडीक्कल गजब की बैटिंग कर रहे हैं।
पावरप्ले में बने 45 रन
आरसीबी ने पहले 6 ओवर में यानी पावरप्ले में 2 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। जीत के लिए यहां से 78 गेंदों पर 168 रन बनाने हैं।
4 ओवर में बने 26 रन
लखनऊ के लिए चौथा ओवर मयंक यादव ने फेंका और उन्होंने अपनी रफ्तार से रजत को परेशान किया। आरसीबी ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 26 रन बना लिए हैं।
विराट कोहली लखनऊ के खिलाफ डक पर आउट हो गए। उन्हें प्रिंस यादव ने क्लीन बोल्ड कर दिया। चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए रजत पाटीदार आए हैं। आरसीबी ने पहले 2 ओवर में 2 विकेट पर 17 रन बना लिए हैं।
शमी ने बेथेल को किया आउट
मोहम्मद शमी ने आरसीबी को पहला झटका दिया और ओपनर जैकब बेथेल को 4 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। आरसीबी ने एक ओवर में एक विकेट पर 9 रन बना लिए हैं।
मिचेल मार्श की 111 रन की पारी की मदद से लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर अब 213 रन बनाने हैं।
मिचेल मार्श ने इस मैच में 55 गेंदों पर 111 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी पारी का अंत हेजलवुड ने कर दिया। लखनऊ ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 183 रन बना लिए हैं। 2 ओवर का खेल शेष बचा है।
15 ओवर में बने 155 रन
बारिश के बाद के खेल शुरू हो चुका है और लखनऊ ने 15 ओवर में एक विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मार्श के साथ निकोलस पूरन मौजूद हैं। इस टीम को मैच जीतने के लिए ज्यादा से ज्यादा स्कोर बनाने होंगे। एक ओवर कट चुका है और मैच 19 ओवर का ही होगा।
बारिश रुक गई है और अब खेल तो फिर से 10.00 बजे शुरू किया जाएगा। बारिश की वजह से एक ओवर काट दिया गया है और अब ये मैच 19-19 ओवर का होगा।
IPL 2026: टीम के डग-आउट में अनाधिकृत लोगों की मौजूदगी से खफा BCCI, बुलाई गई फ्रेंचाईजी के सीईओ की मीटिंग
बारिश की वजह से रुका मैच
लखनऊ में फिर से बारिश की शुरुआत हुई और मैच को रोक दिया गया। पहली पारी में ये तीसरा मौका है जब बारिश की वजह से मैच को रोका गया है। फिलहाल पहली पारी में 14 ओवर का खेल हो चुका है। लखनऊ ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। मार्श अभी 107 जबकि पूरन 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
मार्श ने 49 गेंदों पर शतक लगाया और ये उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक रहा। वहीं लखनऊ की तरफ से आईपीएल में ये सबसे तेज शतक भी रहा। इस सीजन में ये मार्श का पहला शतक रहा। लखनऊ ने 14 ओवर में एक विकेट पर 145 रन बना लिए हैं।
लखनऊ का स्कोर 100 के पार
लखनऊ ने 12 ओवर में एक विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। मार्श अभी 82 रन जबकि पूरन 14 रन पर खेल रहे हैं।
बारिश के बाद मैच शुरू होते ही आरसीबी को पहली सफलता मिली। अर्शिन कुलकर्णी 17 रन बनाकर आउट हो गए। निकोलस पूरन क्रीज पर आए हैं। लखनऊ ने 10 ओवर में एक विकेट पर 98 रन बना लिए हैं।
9 बजे शुरू होगा खेल, ओवर में कोई कटौती नहीं
इस मैच की शुरुआत 9 बजे होगी और ओवर में कोई कटौती नहीं की जाएगी। 9 ओवर का खेल पहली पारी में हो चुका है।
लखनऊ में बारिश रुकी
लखनऊ में बारिश रुक गई है और अंपायर मैदान पर नजर आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि मैच जल्दी ही शुरू होगा। खिलाड़ी इंतजार कर रहे हैं। ग्राउंड स्टाफ ग्राउंड से पानी हटाने का काम कर रहे हैं।
लखनऊ में बेहद तेज बारिश
लखनऊ में बारिश काफी जोरों की हो रही है और ग्राउंड्समैन ने लगभग पूरे मैदान को कवर कर दिया है। जिस तरह से बारिश हो रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि इंतजार लंबा हो सकता है।
बारिश की वजह से मैच रुका
एक बार फिर से जोरदार बारिश की शुरुआत हो चुकी है और मैच को रोक दिया गया है। इस बार बारिश जोरदार है। लखनऊ ने 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 95 रन बना लिए हैं। आरसीबी को विकेट की तलाश है। मिचेल मार्श फिलहाल 76 रन जबकि अर्शिन कुलकर्णी 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
