पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद शतकीय पारी और प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी के दम पर बेहद अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ को इस सीजन के अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करना पड़ा और इस टीम का सफर यहीं समाप्त हो गया। पंजाब को लगातार 6 हार के बाद जीत का स्वाद चखने को मिला। श्रेयस को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 68वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में हुआ। इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ ने जोश इंग्लिश की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए और पंजाब को जीत के लिए 197 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में पंजाब ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 200 रन बनाकर मैच को जीत लिया। श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए विजयी छक्का लगाया।
Indian Premier League, 2026
Lucknow Super Giants
196/6 (20.0)
Punjab Kings
200/3 (18.0)
Match Ended ( Day – Match 68 )
Punjab Kings beat Lucknow Super Giants by 7 wickets
जोश इंग्लिश ने लगाया अर्धशतक
लखनऊ के ओपनर अर्शिन कुलकर्णी डक पर आउट हुए जबकि निकोलस पूरन ने 2 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। आयुष बदोनी ने शानदार पारी खेली और 18 गेंदों पर 43 रन बनाए। जोश इंग्लिश ने अपना अर्धशतक 28 गेंदों पर पूरा किया और वो 72 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पंत 22 गेंदों पर 26 रन बनाकर कैच आउट हुए जबकि मुकुल चौधरी ने एक रन पर अपना विकेट गंवा दिया। अर्जुन तेंदुलकर 5 रन जबकि अब्दुल समद 37 रन पर नाबाद रहे। पंजाब के लिए मार्को यानसेन और चहल ने 2-2 विकेट लिए।
श्रेयस अय्यर ने लगाया शतक
ओपनर प्रियांश आर्या डक पर जबकि कूपर कोनोली 18 रन पर विकेट गंवा बैठे। प्रभिसिमरन सिंह ने 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 69 रन बनाकर आउट हुए जबकि श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जबकि उन्होंने अपना शतक 51 गेंदों पर पूरा किया और 101 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी को 2 विकेट मिला जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने एक सफलता हासिल किया।
पंजाब ने लिए दो बदलाव
पंजाब ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 मे दो बदलाव किए और टीम में मार्को यानसेन और विजय कुमार वैशाख की वापसी हुई। लखनऊ ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए और टीम में अर्जुन तेंदुलकर व अर्शिन कुलकर्णी को शामिल किया गया।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर-हरप्रीत बरार, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट प्लेयर- शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।
अर्जुन का सटीक निशाना: IPL 2026 में सिर्फ एक मैच खेलकर लूटी वाहवाही, पिता सचिन और बहन सारा तेंदुलकर ने किए भावुक पोस्ट
श्रेयस ने 146 मैचों के बाद लगाया IPL करियर का पहला शतक; सहवाग, कोहली, संजू सैमसन की खास लिस्ट में बनाई जगह
IPL 2026 Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स-पंजाब किंग्स मैच के बाद अंकतालिका, राजस्थान नीचे; टॉप-5 बैटर-बॉलर
पंजाब किंग्स को 7 विकेट से मिली जीत
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को उनके घरेलू मैदान पर मस्ट विन मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 101 रन बनाए और अपनी टीम को छक्का लगाकर जीत दिला दी। इस जीत के साथ पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी जिंदा है तो वहीं लखनऊ का सफर अब यहीं समाप्त हो गया।
श्रेयस अय्यर ने लगाया शतक
श्रेयस अय्यर ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लखनऊ के खिलाफ आईपीएल 2026 में लगाया। उन्होंने अपना शतक 51 गेंदों पर पूरा किया और नाबाद 101 रनो की पारी खेली।
पंजाब जीत के करीब है और उसे 24 गेंदों पर 15 रन चाहिए। इस टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया।
अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन सिंह को 69 रन के स्कोर पर पगबाधा आउट कर दिया। पंजाब का तीसरा विकेट गिरा। पंजाब ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 162 रन बना लिए हैं।
पंजाब को जीत के लिए 36 गेंदों पर 47 रन की जरूरत
श्रेयस और प्रभसिमरन के बीच तीसरे विकेट के लिए 70 गेंदों पर 128 रन की साझेदारी हो चुकी है। अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 47 रन की जरूरत है जो ज्यादा मुश्किल नहीं है। पंजाब ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं।
श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी कर ली है। पंजाब ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं।
प्रभसिमरन का अर्धशतक
प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। पंजाब ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 48 गेंदों पर 72 रन की जरूरत है।
पंजाब का स्कोर 100 के पार
पंजाब की टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। मैच अभी खुला हुआ है और दोनों टीमों के पास बराबरी का मौका है।
श्रेयस-प्रभसिमरन की अर्धशतकीय साझेदारी
श्रेयस-प्रभसिमरन की अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। पंजाब ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 66 गेंदों पर 103 रन बनाने हैं।
पावरप्ले में बने 65 रन
पंजाब के दो विकेट जल्दी गिर गए इसके बावजूद इस टीम ने अच्छी रिकवरी की और पावरप्ले में यानी पहले 6 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। प्रिंस यादव ने 2 ओवर में 21 रन दिए हैं। पावरप्ले में दो विकेट शमी ने लिए।
राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले मुंबई टीम में 2 बड़े बदलाव, क्विंटन डिकॉक और राज बावा की जगह इन्हें मिला मौका
5 ओवर में बने 55 रन
पंजाब की टीम ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं और जीत के लिए प्रयास कर रहे हैं।
परेशानी में पंजाब
पंजाब की टीम इस वक्त दो विकेट जल्दी गिरने के बाद परेशानी में है। 3 ओवर में 2 विकेट पर इस टीम ने 30 रन बना लिए हैं।
मोहम्मद शमी ने लिया दूसरा विकेट
शमी ने कूपर कोनोली को आउट किया और पंजाब का दूसरा विकेट गिरा। वहीं शमी का भी इस मैच में ये दूसरा विकेट रहा। श्रेयस अय्यर क्रीज पर आ चुके हैं।
2 ओवर में बने 21 रन
पंजाब ने 2 ओवर में 21 रन बकना लिए हैं और एक विकेट गिर चुका है। कूपर कोनोली और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
मोहम्मद शमी ने प्रियांश आर्या को पारी की पहली ही गेंद पर डक पर आउट कर दिया। पंजाब को बड़ा झटका लगा और इस टीम का पहला विकेट भी गिरा। पंजाब ने एक ओवर में एक विकेट पर 10 रन बना लिए हैं।
पंजाब किग्स को मिला 197 रन का टारगेट
पंजाब किंग्स को जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य मिला है। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। जोश इंग्लिश ने सर्वाधिक 72 रन की पारी खेली। पंजाब के लिए यानसेन और चहल ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए।
अर्जुुन तेंदुलकर क्रीज पर
लखनऊ ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। अर्जुन तेंदुलकर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि समद उनका साथ दे रहे हैं।
मुकुल चौधरी एक रन बनाकर आउट
मुकुल चौधरी ने एक रन बनाया और वो यानसेन की गेंद पर कैच आउट हो गए। पंजाब किंग्स को छठी सफलता मिली जबकि ये यानसेन का दूसरा विकेट रहा। लखनऊ ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं।
जोश इंग्लिश 72 रन बनाकर आउट
शशांक सिंह ने जोश इंग्लिश को 72 रन के स्कोर पर आउट कर दिया और पंजाब को 5वीं सफता दिला दी। इस टीम ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बना लिए हैं।
लखनऊ का स्कोर 150 के पार
लखनऊ की टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। जोश इंग्लिश 71 रन जबकि अब्दुल समद 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
15 ओवर में बने 147
लखनऊ की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। जोस इंग्लिश अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और उन्होंने 69 रन बना लिए हैं। समद उनका साथ दे रहे हैं।
पंत को चहल ने किया आउट
लखनऊ के कप्तान पंत को चहल ने 26 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। लखनऊ का चौथा विकेट गिरा। अब्दुल समद क्रीज पर आए हैं। चहल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं लखनऊ ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं।
लखनऊ के ओपनर जोश इंग्लिश ने अपना अर्धशतक 28 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। लखनऊ ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। इस ओवर में कुल 19 रन बने।
लखनऊ के 100 रन पूरे हुए
पंत और जोश इंग्लिश के बीच चौथे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। लखनऊ ने अब तक 10 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं।
9 ओवर में बने 88 रन
लखनऊ ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी जोश इंग्लिश के साथ कप्तान ऋषभ पंत भी मौजूद हैं। इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं है।
