आईपीएल 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला और अंत में कोलकाता को जीत मिली और लखनऊ को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। मोहम्मद शमी ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को टाई करवाया था। इसके बाद सुपर ओवर में सुनील नरेन ने दो विकेट लिए और लखनऊ को सिर्फ एक रन बनाने दिया। जवाब में केकेआर के लिए रिंकू ने सुपर ओवर में पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच जीता।
यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड
Indian Premier League, 2026
Lucknow Super Giants
155/8(20.0)& 1/2(0.3)
Kolkata Knight Riders
155/7(20.0)& 4/0(0.1)
Match Ended ( Day – Match 38 )
Kolkata Knight Riders tied with Lucknow Super Giants (Kolkata Knight Riders win Super Over by 2 wickets)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था और पहले खेलते हुए केकेआर की टीम लड़खड़ाई थी। केकेआर की टीम ने 73 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रिंकू सिंह ने पारी को संभाला और 51 गेंद पर नाबाद 83 रन बनाकर टीम की लाज बचा ली। केकेआर ने इस पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बना लिए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मोहसिन खान ने 23 रन देकर पांच विकेट लिए। बाद में लखनऊ की टीम भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन ही बना पाई और मैच सुपर ओवर में पहुंचा।
रिंकू सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच
रिंकू सिंह ने 53 गेंद पर नाबाद 81 रन की पारी खेली। फिर फील्डिंग में चार विकेट मैच में लिए। उसके बाद सुपर ओवर में भी एक कैच उन्होंने पकड़ा और चौका लगाकर केकेआर को जीत दिलाई। उन्हें इस मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
IPL 2026 Points Table: लखनऊ-KKR मैच के बाद अंकतालिका, MI और CSK को नुकसान; देखें ऑरेंज कैप और पर्पल कैप लीडरबोर्ड
केकेआर ने सुपर ओवर में लखनऊ को हराया
लखनऊ की टीम सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन बना पाई थी। केकेआर के लिए रिंकू सिंह और रोवमैन पॉवेल उतरे। पहली गेंद पर ही रिंकू ने प्रिंस यादव के खिलाफ चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।
लखनऊ ने बनाया सिर्फ 1 रन, केकेआर को चाहिए 2 रन जीत के लिए
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन ही बना पाई। पहली तीन गेंद पर ही सुनील नरेन ने दो विकेट ले लिए। निकोलस पूरन और एडेन मार्कराम खाता भी नहीं खोल पाए।
सुपर ओवर का रोमांच शुरू, पहली गेंद पर पूरन बोल्ड
सुनील नरेन ने सुपर ओवर में केकेआर के लिए गेंद संभाली और पहली गेंद पर ही निकोलस पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया। लखनऊ का स्कोर 0/1
केकेआर-लखनऊ मैच टाई, सुपर ओवर में निकलेगा फैसला
आईपीएल 2026 का पहला सुपर ओवर भी 38वें मैच में हो गया है। लखनऊ और कोलकाता के बीच मुकाबला टाई हो गया है। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर छक्क लगाकर मैच को टाई करवाया है।
हिम्मत आउट, 3 गेंद पर चाहिए 8 रन
कार्तिक शर्मा ने पहली दो गेंद में दो नो बॉल के साथ 9 रन दिए उसके बाद हिम्मत सिंह को 19 रन पर आउट किया। रिंकू सिंह ने चौथा कैच पकड़ा। अब लखनऊ को 3 गेंद पर 8 रन चाहिए हैं। जीत के लिए और 8वां विकेट गिर चुका है।
आखिरी ओवर का रोमांच
6 गेंद पर लखनऊ को 17 रन चाहिए हैं और गेंद कार्तिक शर्मा के हाथों में है।
रोमांचक मोड़ पर मैच, जॉर्ज लिंडा आउट
वैभव अरोड़ा ने पारी का दूसरा विकेट लेते हुए जॉर्ज लिंडा को पवेलियन भेजा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 129 पर 7वां विकेट गंवाया। 10 गेंद पर अब जीत के लिए 27 रन चाहिए हैं।
आयुष बडोनी को चक्रवर्ती ने भेजा पवेलियन
आयुष बडोनी 19 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लखनऊ ने 120 पर छठा विकेट गंवाया। इसके बाद अंतिम दो गेंद पर जॉर्ज लिंडा ने चौके लगा दिए। अब आखिरी 12 गेंद पर लखनऊ को 28 रन चाहिए हैं।
लखनऊ की आधी टीम 93 पर आउट, मुकुल चौधरी फिर फ्लाप
मुकुल चौधरी वन मैच वंडर बनकर रहे गए हैं। वह 1 रन पर अनुकूल रॉय का शिकार बने और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 93 रन पर पांचवां विकेट गंवाया। अब लखनऊ की टीम को 28 गेंद पर 63 रन जीत के लिए चाहिए हैं।
निकोलस पूरन 9 रन पर वरुण का शिकार, लखनऊ का चौथा विकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 89 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया है। वरुण चक्रवर्ती ने निकोलस पूरन को 9 रन पर पवेलियन भेजा। अब 36 गेंद पर लखनऊ को जीत के लिए 67 रन चाहिए हैं।
ऋषभ पंत बने नरेन का शिकार, लखनऊ का तीसरा विकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स को ऋषभ पंत के रूप में तीसरा झटका लगा है। सुनील नरेन ने पंत को 42 के स्कोर पर पवेलियन भेजा और सफल डीआरएस से केकेआर को विकेट मिला। लखनऊ का स्कोर 13 ओवर में 81/3
मार्कराम आउट, रिंकू ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
रिंकू सिंह ने कैमरन ग्रीन की गेंद पर ऐडेन मार्कराम का एक बेहतरीन कैच पकड़ा और लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा। उन्होंने 27 गेंद पर 31 रन बनाए और 65 रन पर दूसरा विकेट टीम का गिरा। 57 गेंद पर अब लखनऊ की टीम को 91 रन चाहिए हैं।
मार्कराम-पंत डटे, लखनऊ का स्कोर 57/1
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। एडेन मार्कराम 23 गेंद 28 और ऋषभ पंत 28 गेंद 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 47 गेंद पर 49 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। अभी 66 गेंद पर जीत के लिए 99 रन की जरूरत है।
6,6,6,6: रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में मचाई धूम, IPL में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; KKR की बचाई लाज
पॉवरप्ले में लखनऊ का स्कोर 37/1
लखनऊ को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा था, इसके बाद पंत और मार्कराम ने पारी संभाली है। पॉवरप्ले में 1 विकेट पर स्कोर 37 रन पर दोनों ने पहुंचा दिया है।
मिचेल मार्श आउट, वैभव अरोड़ा को मिला विकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स को पारी के दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। 8 रन के स्कोर पर लखनऊ का विकेट गिरा। मार्श 2 रन पर वैभव अरोड़ा का शिकार बने।
मोहसिन खान ने खोला IPL 2026 का पहला 'पंजा', KKR के खिलाफ बरपाया कहर; 5 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
रिंकू सिंह ने बचाई केकेआर की लाज, लखनऊ के सामने 156 का लक्ष्य
केकेआर की टीम ने 73 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रिंकू सिंह ने पारी को संभाला और 51 गेंद पर नाबाद 83 रन बनाकर टीम की लाज बचा ली। केकेआर ने इस पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बना लिए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मोहसिन खान ने 23 रन देकर पांच विकेट लिए।
रिंकू सिंह का पचासा, शमी की लगाई क्लास
रिंकू सिंह ने लगातार दूसरा अर्धशतक इस सीजन लगाया और मोहम्मद शमी के 19वें ओवर में एक छक्का और दो चौके बैक टू बैक लगाए। उन्होंने 42 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया।
जॉर्ज लिंडा ने लिया रमनदीप का विकेट
जॉर्ज लिंडा ने आईपीएल में अपना पहला विकेट लेते हुए रमनदीप सिंह को पवेलियन भेजा। केकेआर को 93 रन पर 7वां झटका लगा। इससे पहले मोहसिन खान ने 5 विकेट अपने नाम किए थे।
अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर बवाल, 'Obstructing the field' के तहत आउट, ऋषभ पंत पर उठे सवाल; क्या है MCC का पूरा नियम?
मोहसिन खान ने खोला पंजा, केकेआर का छठा विकेट गिरा
केकेआर ने 73 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। मोहसिन खान ने 4 ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट झटके।
कैमरन ग्रीन 21 गेंद पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मोहसिन खान को चौथा विकेट मिला। 73 रन पर केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौट गई।
ग्रीन ने पकड़ी रफ्तार, 9वें ओवर में आए 16 रन
कैमरन ग्रीन ने रफ्तार पकड़ी और पारी के 9वें ओवर में जॉर्ज लिंडा पर बैक टू बैक दो छक्के लगा दिए। इस ओवर में कुल 16 रन आए। 9 ओवर में केकेआर का स्कोर 59/4
रघुवंशी के विकेट पर बवाल, पॉवेल बने मोहसिन का तीसरा शिकार
केकेआर एक बार फिर से मुश्किल में नजर आ रही है। 31 रन पर ही चार विकेट गिर गए हैं। पिछले ओवर में अंगकृष रघुवंशी को 'Obstructing the field' नियम के तहत आउट दिया गया। उसके बाद मोहसिन खान ने अपना तीसरा विकेट लेते हुए रोवमेन पॉवेल को पवेलियन भेजा।
IPL 2026: CSK को मिली 5वीं हार, क्या अब भी प्लेऑफ की उम्मीद है बरकरार? पढ़ें समीकरण
अजिंक्य रहाणे की खराब बल्लेबाजी, मोहसिन ने किया आउट
मोहसिन खान ने अपना दूसरा विकेट लिया और अजिंक्य रहाणे को 15 गेंद पर 10 रन बनाने के बाद पवेलियन भेज दिया। 16 रन के स्कोर पर केकेआर को दूसरा झटका लगा।
टिम सीफर्ट डक पर आउट
केकेआर को 3 रन पर पहला झटका लगा है। टिम सीफर्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मोहसिन खान ने पहले ओवर में ही टीम को सफलता दिलाई।

