गुजरात ने लखनऊ को उनके होम ग्राउंड पर कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी के दम पर आसानी से 7 विकेट से हरा दिया। गुजरात को इस जीत की बेहद जरूरत थी जो इस टीम ने हासिल किया और अंकतालिका में अपनी स्थिति भी मजबूत की। चौथे मैच में ये गुजरात की दूसरी जीत रही तो वहीं पंत की टीम को चौथे मैच में दूसरी हार मिली। लखनऊ के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) की भिड़ंत लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए। गुजरात ने दूसरी पारी में 18.4 ओवर में 3 विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुजरात और लखनऊ की टीम ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Lucknow Super Giants 
164/8 (20.0)

vs

Gujarat Titans  
165/3 (18.4)

Match Ended ( Day – Match 19 )
Gujarat Titans beat Lucknow Super Giants by 7 wickets

ऋषभ पंत ने बनाए 18 रन

लखनऊ के ओपरन मार्करम ने 30 रन बनाए जबकि मिचेल मार्श 11 रन के स्कोर पर निपट गए। तीसरे नंबर पर आए कप्तान पंत ने 18 रन की पारी खेली जबकि आयुष बदोनी ने 9 रन की पारी खेली। निकोलस पूरन ने 19 रन जबकि अब्दुल समद और मुकुल चौधरी ने 18-18 रन की पारी खेली। जॉर्ड लिंडे ने 16 रन बनाए जबकि मोहम्मद शमी ने नाबाद 12 रन बनाए जबकि आवेश खान ने नाबाद 4 रन की पारी खेली। प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि अशोक शर्मा ने 2 जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने एक-एक विकेट लिए।

शुभमन गिल-बटलर के अर्धशतक

लखनऊ के खिलाफ गिल ने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 56 रन की पारी खेली। साई सुदर्शन ने इस मैच में 15 रन की पारी खेली। वहीं बटलर ने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और वो 60 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने 13 गेंदों पर नाबाद 21 रन जबकि राहुल तेवतिया ने 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिला दी। लखनऊ की तरफ से प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और आवेश खान को एक-एक विकेट मिले। शमी को इस मैच में भी खाली हाथ रहना पड़ा और उन्हें 4 ओवर में एक भी विकेट नहीं मिला।

गिल के हाथों टूटा कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, सबसे कम पारियों में IPL में 4000 रन बनाने वाले टॉप-8 भारतीय

गुजरात के कप्तान गिल ने लखनऊ के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली और आईपीएल में 4000 रन पूरे किए। वो इस लीग में सबसे कम पारियों में 4000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Live Updates
19:10 (IST) 12 Apr 2026

शुभमन गिल के हाथों टूटा कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, सबसे कम पारियों में IPL में 4000 रन बनाने वाले टॉप-8 भारतीय

गुजरात के कप्तान गिल ने लखनऊ के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली और आईपीएल में 4000 रन पूरे किए। वो इस लीग में सबसे कम पारियों में 4000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए। ...अधिक जानकारी
19:07 (IST) 12 Apr 2026

गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया

गुजरात ने लखनऊ को कप्तान गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद गुजरात की टीम अंकतालिका में 7वें से 5वें नंबर पर आ गई जबकि लखनऊ की टीम छठे स्थान पर आ गई।

18:54 (IST) 12 Apr 2026

60 रन बनाकर जोस बटलर आउट

जोस बटलर 60 रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात लगभग जीत के करीब है। इस टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं।

18:47 (IST) 12 Apr 2026

गिल हुए आउट

शुभमन गिल ने 40 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली और आउट हुए। गुजरात का दूसरा विकेट गिरा। क्रीज पर अब वाशिंगटन सुंदर आए है्ं। इस टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 30 गेदों पर 35 रन बनाने हैं।

18:37 (IST) 12 Apr 2026
बटलर का अर्धशतक

जोस बटलर ने 29 गेंदोें पर अर्धशतक लगाया और इस सीजन में ये उनका दूसरा अर्धशतक भी रहा। 14 ओवर में एक विकेट पर 128 रन बन चुके हैं।

18:27 (IST) 12 Apr 2026
गिल ने पूरा किया अर्धशतक

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 35 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस टीम ने 12 ओवर में एक विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। बटलर अभी गिल का साथ दे रहे हैं और दोनों अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।

18:21 (IST) 12 Apr 2026

10 ओवर में बने 86 रन

गुजरात ने 10 ओवर में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। जीत के लिए गिल की टीम को 60 गेंदों पर 79 रन बनाने हैं।

18:16 (IST) 12 Apr 2026

शुभमन गिल अर्धशतक की करीब

गुजरात को जीत के लिए 66 गेंदों पर 87 रन बनाने हैं। गिल अर्धशतक के करीब हैं। 9 ओवर में एक विकेट पर 78 रन बन चुके हैं।

17:59 (IST) 12 Apr 2026
लखनऊ को मिली पहली सफलता

लखनऊ को पहली सफलता दिग्वेश राठी ने दिलाई और उन्होंने साई सुदर्शन को 15 रन पर आउट कर दिया। 6 ओवर में एक विकेट पर 52 रन बन चुके हैं।

17:57 (IST) 12 Apr 2026

गिल-साई की शानदार बैटिंग

गिल-साई इस वक्त शानदार बैटिंग कर रहे हैं और गुजरात ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज सधे अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं।

17:39 (IST) 12 Apr 2026

गुजरात की सधी शुरुआत

गुजरात को गिल और साई सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दिलाई है और लखनऊ के खिलाफ इस टीम ने पहले 2 ओवर में 17 रन बना लिए हैं। पंत को विकेट की तलाश है।

17:38 (IST) 12 Apr 2026

संजू सैमसन ने शतक लगाकर बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड्स, इशान के बड़े कीर्तिमान की बराबरी कर बने नंबर 1

संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 का पहला शतक लगाया और 4 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्होंने इस दौरान कई दिग्गजों की बराबरी भी कर ली। ...पूरी जानकारी
17:17 (IST) 12 Apr 2026

गुजरात को जीत के लिए मिला 165 का लक्ष्य

लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए और अब गुजरात को जीत के लिए 165 रन बनाने हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

17:07 (IST) 12 Apr 2026

MI vs RCB IPL 2026 Today Match: मुंबई-आरसीबी के बीच कांटे की टक्कर, रोहित और विराट होंगे आमने-सामने

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru 20th Match, IPL 2026 MI vs RCB LIVE Score | मुंबई इंडियंस वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लाइव स्कोर, आईपीएल 2026 मैच स्कोरकार्ड ऑनलाइन: 20वें मैच में मुंबई इंडियंस के सामने है डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की चुनौती। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी। ...और पढ़ें
17:04 (IST) 12 Apr 2026

मुकुल चौधरी नहीं चले

मुकुल चौधरी ने इस मैच में 14 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। वो प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।

16:55 (IST) 12 Apr 2026
लखनऊ का छठा विकेट गिरा

लखनऊ का छठा विकेट गिर चुका है और अब्दुल समद 18 रन बनाकर आउट हो गए। 18 ओवर में 6 विकेट पर 131 रन बन चुके हैं।

16:48 (IST) 12 Apr 2026
सिराज ने 4 ओवर में दिए 19 रन

लखनऊ के खिलाफ सिराज ने शानदार बॉलिंग की और 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिए। पंत की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं।

16:40 (IST) 12 Apr 2026
लखनऊ का 5वां विकेट गिरा

लखनऊ का 5वां विकेट पूरन के रूप में गिरा जिन्होंने 19 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा का ये तीसरा विकेट रहा। मुकुल चौधरी क्रीज पर आए हैं। 15 ओवर में 5 विकेट पर 110 रन बन चुके हैं।

16:37 (IST) 12 Apr 2026

लखनऊ का स्कोर 100 के पार

राशिद खान के ओवर में पूरन ने दो शानदार छक्के लगाए। लखनऊ ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं।

16:35 (IST) 12 Apr 2026

IPL 2026 में विवाद: डगआउट में फोन चलाते दिखे राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर, बगल में बैठे थे वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर पीएमओए प्रोटोकॉल 2026 से संबंधित नियम के अनुसार, 'टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन का उपयोग कर सकता है, लेकिन डगआउट में नहीं।' ...अधिक जानकारी
16:29 (IST) 12 Apr 2026

लखनऊ का रन बनाने के लिए संघर्ष

लखनऊ की टीम रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। 12 ओवर में 4 विकेट पर 87 रन बन चुके हैं। पूरन और समद खुलकर बैटिंग नहीं कर पा रहे हैं।

16:21 (IST) 12 Apr 2026

पूरन-समद क्रीज पर

लखनऊ ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 80 रन बना लिए है। अब्दुल समद और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। रन बनाने के लिए बैटर्स संघर्ष कर रहे हैं।

16:17 (IST) 12 Apr 2026
गुजरात को मिली चौथी सफलता

गुजरात को चौथी सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई और उन्होंने आयुष बदोनी को 9 रन पर आउट कर दिया। 9 ओवर में 4 विकेट पर 77 रन बन चुके हैं।

16:09 (IST) 12 Apr 2026
लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा

लखनऊ की तीसरा विकेट मार्करम के रूप में गिरा और वो 30 रन पर आउट हुए। 7 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन बन चुके हैं। निकोलस पूरन क्रीज पर आए।

16:03 (IST) 12 Apr 2026

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में 60 न बनाए

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। आयुष बडोनी 5 और एडेन मार्कराम 16 गेंद पर 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 11 गेंद पर 25 रनों की साझेदारी हुई।

15:57 (IST) 12 Apr 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अच्छी खबर, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उपलब्ध होंगे मथीशा पथिराना

कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन जीत का इंतजार है। वह तीन मैच हार चुकी है और एक मैच धुलने से उसके पास एक अंक हैं। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। ...यहां पढ़ें
15:51 (IST) 12 Apr 2026
सिराज ने पंत को किया आउट

पंत अच्छी बैटिंग कर रहे थे, लेकिन सिराज ने 18 के स्कोर पर उनकी पारी का अंत कर दिया। लखनऊ का दूसरा विकेट गिर चुका है। इस टीम ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 48 रन बना लिए हैं।

15:46 (IST) 12 Apr 2026

सिराज की कसी गेंदबाजी

सिराज अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं और तीसरे ओवर में उन्होंने सिर्फ 7 रन दिए। लखनऊ ने एक विकेट पर 3 ओवर में 30 रन बना लिए हैं।

15:40 (IST) 12 Apr 2026

पंत ने चौके से खोला खाता

पंत ने मैदान पर आते ही अपने इरादे साफ कर दिए और रबाडा की गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। लखनऊ ने 2 ओवर में एक विकेट पर 23 रन बना लिए हैं।

15:37 (IST) 12 Apr 2026

लखनऊ का पहला विकेट गिरा

लखनऊ का पहला विकेट मिचेल मार्श के रूप में गिरा और वो रबाडा का शिकार बने। उन्होंने 11 रन की पारी खेली। कप्तान पंत क्रीज पर आ चुके हैं।