चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श की तूफानी 90 रन की पारी और आकाश सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 7 विकेट से हरा दिया। ये लखनऊ की इस सीजन में 12 मैचों में चौथी जीत रही जबकि सीएसके को लगातार 3 जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा। यही नहीं इस हार के बाद सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को भी जोरदार झटका लगा है। इस मैच में मिचेल मार्श को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में हुआ। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीएसके ने पहली पारी में कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बाए और लखनऊ को जीत के लिए 188 रन का टारगेट दिया। लखनऊ ने दूसरी पारी में 16.4 ओवर में 3 विकेट पर 188 रन बनाकर मैच जीत लिया। लखनऊ को जीत के लिए 24 गेंदों पर 24 रन की जरूरत थी और फिर पूरन ने 17वें ओवर की पहली 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाते हुए टीम को जीत दिला दी।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Lucknow Super Giants 
188/3 (16.4)

vs

Chennai Super Kings  
187/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 59 )
Lucknow Super Giants beat Chennai Super Kings by 7 wickets

मिचेल मार्श ने लगाया अर्धशतक

लखनऊ के ओपनर मिचेल मार्श ने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 90 रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिश ने सीएसके के खिलाफ 36 रन की पारी खेली जबकि अब्दुल समद 7 रन के स्कोर पर आउट हुए। निकोलस पूरन 32 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि मुकुल चौधरी ने 13 रन की नाबाद पारी खेली। इस मैच में सीएसके की गेंदबाजी काफी खराब रही और अंशुल कंबोज काफी महंगे साबित हुए जिन्होंने 2.4 ओवर में 63 रन लुटाए। हालांकि मुकेश चौधरी और स्पेंसर जॉनसन को एक-एक सफलता मिली।

कार्तिक शर्मा ने लगाया अर्धशतक

सीएसके के ओपनर संजू सैमसन ने 20 रन बनाए जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने13 रन की पारी खेली। पिछले मैच में 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले उर्विल पटेल ने सिर्फ 6 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने 35 गेंदों पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और 71 रन की शानदार पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस 25 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे ने बेहतरीन बैटिंग की और 32 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि प्रशांतवीर 13 रन पर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए आकाश सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि शमी और शाहबाज अहमद को एक-एक सफलता मिली।

सीएसके ने किए 2 बदलाव

इस मैच के लिए सीएसके ने दो बदलाव किए जबकि लखनऊ ने अंतिम ग्यारह में तीन बदलाव किए। सीएसके के लिए स्पेंसर जॉनसन ने डेब्यू किया जबकि अकील होसेन की जगह गुरजपनीत सिंह को मौका दिया गया।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर– गुरजपनीत सिंह, अकील होसेन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर– जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बदोनी।

Live Updates
00:07 (IST) 16 May 2026

लखनऊ से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अब मुश्किल में, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए ऐसा है समीकरण

लखनऊ से हार के बाद सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका जरूर लगा है, लेकिन इस टीम के लिए अभी रास्तें बंद नहीं हुए हैं। प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए अब इस टीम को आखिर क्या करना होगा जानिए। ...यहां पढ़ें
23:42 (IST) 15 May 2026

IPL 2026 Points Table: लखनऊ बनाम CSK मैच के बाद अंकतालिका, राजस्थान को फायदा; टॉप-5 बैटर-बॉलर

सीएसके को लखनऊ के हाथों 7 विकेट से हार मिली और इससे राजस्थान को फायदा हुआ जो अंकतालिका में सीएसके से ऊपर आ गई। लखनऊ के अब 8 अंक हो गए हैं, लेकिन ये टीम अंकतालिका में 10वें स्थान पर ही है। ...पूरी जानकारी
23:20 (IST) 15 May 2026
पूरन ने 4 गेदों पर 4 छक्के लगा लखनऊ को दिलाई जीत, सीएसके 7 विकेट से हारा

निकोलस पूरन ने 17वें ओवर में 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाकर लखनऊ को 7 विकेट से जीत दिला दी। ये इस टीम की चौथी जीत रही जबकि सीएसके को इस हार के बाद जोर का झटका लगा। सीएसके के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचना आसान नहीं होगा।

23:06 (IST) 15 May 2026

लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा

अब्दुल समद को स्पेंसर जॉनसन ने 7 रन पर आउट कर दिया। लखनऊ ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। जीत के लिए पंत की टीम को 24 गेंदों पर 24 रन की जरूरत है।

22:47 (IST) 15 May 2026

मिचेल मार्श 90 रन पर आउट

मिचेल मार्श 90 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं जीत के लिए 48 गेंदों पर 52 रन की जरूरत है।

22:44 (IST) 15 May 2026

सीएसके को मिली पहली सफलता

सीएसके को पहली सफलता मुकेश चौधरी ने जोश इंग्लिश को आउट करके दिलाई जिन्होंने 36 रन बनाए।

22:35 (IST) 15 May 2026

10 ओवर में बने 124 रन

जीत के लिए लखनऊ को 60 गेंदों पर 64 रन चाहिए। लखनऊ जीत की तरफ अग्रसर है। सीएसके को विकेट की तलाश है जो पूरी नहीं हुई है। अब तक इस टीम की गेंदबाजी प्रभावहीन रही है।

22:30 (IST) 15 May 2026

वैभव-प्रियांश ओपनर, तिलक वर्मा नंबर 3; श्रीलंका-अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की बेस्ट प्लेइंग 11

तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए टीम श्रीलंका और अफगानिस्ता के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलेगी। इस टूर्नामेंट के लिए इंडिया ए की बेस्ट प्लेइंग इलेवन कुछ इस तरह की हो सकती है। ...और पढ़ें
22:25 (IST) 15 May 2026

लखनऊ का स्कोर 100 के पार

लखनऊ को जीत के लिए 72 गेंदों पर 79 रन की जरूरत है। इस टीम ने 8 ओवर में ही 109 रन बना दिए हैं और मैच अभी तो एकतरफा ही लग रहा है। मार्श 75 तो इंग्लिश 25 रन पर खेल रहे हैं।

22:13 (IST) 15 May 2026

मिचेल मार्श ने 21 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

मिचेल मार्श ने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक सीएसके के खिलाफ पूरा किया। लखनऊ ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में 86 रन बना लिए हैं और सीएसके से लगभग मैच छीन लिया है।

22:07 (IST) 15 May 2026

मार्श-इंग्लिश के बीच अर्धशतकीय साझेदारी, मार्श ने 4 गेंदों पर लगाए 4 छक्के

मार्श-इंग्लिश के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। मिचेल मार्श ने 5वें ओवर में अंशुल कंबोज की गेंदों पर 4 लगातार छक्के लगाए। लखनऊ ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 67 रन बना लिए हैं।

21:58 (IST) 15 May 2026

सीएसके को विकेट की तलाश

सीएसके को विकेट की तलाश है। पहले 3 ओवर में लखनऊ का कोई विकेट नहीं गिरा है। बिना किसी नुकसान के 31 रन बन चुके हैं।

21:53 (IST) 15 May 2026

2 ओवर में बने 20 रन

दूसरे ओवर में स्पेंसर जॉनसन ने 5 रन दिए। लखनऊ ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। सीएसके को विकेट की तलाश है।

21:47 (IST) 15 May 2026

लखनऊ की तेज शुरुआत

लखनऊ के लिए पारी की शुरुआत जोश इंग्लिश और मिचेल मार्श ने की। सीएस के लिए पहला ओवर मुकेश चौधरी ने फेंका और इस ओवर में 15 रन बने। कोई विकेट नहीं गिया। लखनऊ ने एक ओवर में 15 रन बना लिए हैं।

21:26 (IST) 15 May 2026

सीएसके ने लखनऊ को दिया 188 रन का टारगेट

शिवम दुबे ने 20वें ओवर में शानदार बैटिंग करते हुए कुल 23 रन बनाए। इसके दम पर सीएसके ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए और अब लखनऊ को जीत के लिए इस मैच में 188 रन का लक्ष्य मिला है।

21:19 (IST) 15 May 2026

19 ओवर में बने 164 रन

सीएसके ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। एक ओवर का खेल शेष है। 180 का स्कोर इस मैच में टफ फाइट दे सकता है। क्या 6 गेंदों पर 16 रन बन पाएगा।

21:14 (IST) 15 May 2026

सीएसके का स्कोर 150 के पार

सीएसके ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। दो ओवर का खेल शेष बचा है। प्रशांतवीर और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं।

21:04 (IST) 15 May 2026

कार्तिक शर्मा 71 रन बनाकर हुए आउट

कार्तिक शर्मा ने 71 रन की शानदार पारी खेली और शाहबाज अहमद ने उनकी पारी का अंत कर दिया। सीएसके ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं।

20:56 (IST) 15 May 2026

'आकाश जानता है टी20 में विकेट कैसे लेते हैं'; संजू, ऋतुराज, उर्विल को आउट करके लखनऊ के युवा बॉलर ने खास अंदाज में मनाया जश्न

लखनऊ के युवा बॉलर आकाश महाराज सिंह ने सीएसके के खिलाफ शाऔनदार बॉलिंग करते हुए 3 विकेट लिए और हर विकेट पर खास पर्ची जश्न मनाया। ...पूरी जानकारी
20:53 (IST) 15 May 2026
डेवाल्ड ब्रेविस आउट

डेवाल्ड ब्रेविस को शमी ने 25 रन के स्कोर पर आउट करवा दिया। उन्होंने चौथे विकेट के लिए कार्तिक के साथ मिलकर 40 गेंदों पर 77 रन की अहम साझेदारी टीम के लिए की। सीएसके ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं।

20:51 (IST) 15 May 2026

कार्तिक शर्मा ने लगाया अर्धशतक

कार्तिक शर्मा ने सीएसके के लिए मुश्किल परिस्थिति में 35 गेंदों पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। ये कार्तिक का इस सीजन में दूसरा अर्धशतक रहा।

20:44 (IST) 15 May 2026

सीएसके का स्कोर 100 के पार

सीएसके ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। कार्तिक और ब्रेविस के बीच चौथे विकेट के लिए 34 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:39 (IST) 15 May 2026

12 ओवर में बने 92 रन

सीएसके ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस और कार्तिक शर्मा रन के लिए जूझ रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 28 गेंदोें पर 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:32 (IST) 15 May 2026

आकाश सिंह ने लिए 3 विकेट

आकाश सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 3 विकेट लिए। सीएसके ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं।

20:24 (IST) 15 May 2026

सीएसके के बल्लेबाज कर रहे संघर्ष

इसमें कोई शक नहीं है कि सीएसके के बल्लेबाज इस वक्त संघर्ष कर रहे हैंं और पहले 9 ओवर में इस टीम ने अहम 3 विकेट गंवा दिए हैं और सिर्फ 69 रन ही बने हैं। अब ब्रेविस और कार्तिक पर बड़ी जिम्मेदारी है।

20:15 (IST) 15 May 2026

आकाश का शिकार बने उर्विल

उर्विल पटेल इस मैच में नहीं चल पाए और आकाश सिंह का शिकार बने। उन्होंने 7 गेंदों पर 6 रन बनाए। सीएसके का तीसरा विकेट गिर चुका है।

20:12 (IST) 15 May 2026

सीएसके के का स्कोर 50 के पार

लखनऊ में रन बनाना आसान नहीं लग रहा है। शानदार गेंदबाजी पंत के गेंदबाजी कर रहे हैं। चेन्नई ने पहले 7 ओवर में 2 विकेट पर सिर्फ 51 रन बनाए हैं। क्रीज पर कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल मौजूद हैं।

20:02 (IST) 15 May 2026
संजू 20 रन बनाकर आउट

संजू सैमसन सिर्फ 20 रन पर आकाश सिंह की गेंद पर आउट हो गए। सीएसके का बड़ा झटका लगा और दूसरा विकेट भी गिरा। सीएसके ने पहले 6 ओवर में 2 विकेट पर सिर्फ 37 रन बनाए। सीएसके संघर्ष कर रही है।

19:58 (IST) 15 May 2026

लखनऊ की शानदार गेंदबाजी

लखनऊ की गेंदबाजी शानदार हो रही है। सीएसके के बैटर खुलकर रन नहीं बना पा रहे हैं। 5 ओवर में एक विकेट पर सिर्फ 34 रन बने हैं।

19:51 (IST) 15 May 2026
ऋतुराज गायकवाड़ 13 रन पर आउट

युवा गेंदबाज आकाश सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ की पारी को 13 रन पर समाप्त कर दिया और उनका कैच निकोलस पूरन ने लपका। सीएसके के पहला विकेट गिरा। सीएसके के ने 4 ओवर में एक विकेट पर 31 रन बना लिए हैं।