बेन स्टोक्स और संजू सैमसन की विस्फोटक पारी से जीता राजस्थान, पंजाब को मिली सातवीं हार
किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बनाए। उसके लिए क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 99 रनों की पारी खेली। गेल ने 63 गेंद की पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगाए। उनके अलावा केएल राहुल ने 46 रनों की पारी खेली।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया। लगातार 5 मैच में जीत के बाद पंजाब को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भी वह अंक तालिका में टॉप-4 में कायम है। दूसरी ओर, राजस्थान की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
पंजाब ने राजस्थान को 186 रनों का लक्ष्य दिया। टीम ने उसे 17.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। उसके लिए बेन स्टोक्स ने 26 गेंद पर 50 रन बनाए। संजू सैमसन ने 25 गेंद पर 48 रनों की पारी खेली। रॉबिन उथप्पा ने 30, स्टीव स्मिथ ने नाबाद 31 और जोस बटलर ने नाबाद 22 रन बनाए। पंजाब का आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान का आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा।
IPL 2020: क्रिस गेल टी20 में 1000 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज, राजस्थान के गेंदबाजों को जमकर कूटा
किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बनाए। उसके लिए क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 99 रनों की पारी खेली। गेल ने 63 गेंद की पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगाए। उनके अलावा केएल राहुल ने 46 रनों की पारी खेली। निकोलस पूरन 22 और मंदीप सिंह शून्य पर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल 6 और दीपक हु़ड्डा 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
IPL 2020: केएल राहुल ने रचा इतिहास, KXIP के लिए दो सीजन में 600 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
Match 50, Sheikh Zayed Stadium, 30 Oct, 2020
Highlights
राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया। लगातार 5 मैच में जीत के बाद पंजाब को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भी वह अंक तालिका में टॉप-4 में कायम है। दूसरी ओर, राजस्थान की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब ने राजस्थान को 186 रनों का लक्ष्य दिया। टीम ने उसे 17.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।
संजू सैमसन 25 गेंद पर 48 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्होंने 4 चौके और तीन छक्के लगाए। पंजाब ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी 5 ओवर में 40 रन बनाने हैं। स्टीव स्मिथ 13 गेंद पर 15 और जोस बटलर 3 गेंद पर एक रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए लगातार विकेट लेने होंगे।
राजस्थान की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी 10 ओवरों में 83 रनों की आवश्यकता है। विकेट हाथ में है तो राजस्थान का पलड़ा भारी है। रॉबिन उथप्पा और संजू सैमसन तूफानी पारी खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज टीम को जीत तक ले जाना चाहेंगे।
राजस्थान ने 6 ओवर में एक विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। पावरप्ले में उसके बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी खेली। बेन स्टोक्स 26 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस जॉर्डन की गेंद पर दीपक हुड्डा ने उनका कैच लिया। स्टोक्स ने 25 गेंद पर अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। रॉबिन उथप्पा 8 गेंद पर 10 और संजू सैमसन 2 गेंद पर 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
पंजाब ने राजस्थान को 186 रनों का लक्ष्य दिया। किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बनाए। उसके लिए क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 99 रनों की पारी खेली। गेल ने 63 गेंद की पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगाए। उनके अलावा केएल राहुल ने 46 रनों की पारी खेली। निकोलस पूरन 22 और मंदीप सिंह शून्य पर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल 6 और दीपक हु़ड्डा 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
पंजाब की टीम ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल 53 गेंद पर 73 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, निकोलस पूरन ने 8 गेंद पर 21 रन बना लिए हैं। गेल ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए हैं। वहीं, पूरन ने 3 छक्के जड़े हैं। दोनों बल्लेबाज आखिरी तीन ओवर में 40 से 50 रन बनाना चाहेेंगे।
पंजाब को दूसरा झटका 15वें ओवर में लगा। केएल राहुल 41 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हो गए। बेन स्टोक्स की गेंद पर राहुल तेवतिया ने उनका कैच लिया। राहुल ने अपनी पारी में 3 चौके और दो छक्के लगाए। राहुल और गेल ने दूसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की।
पंजाब के कप्तान केएल राहुल और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। गेल ने इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया है। दूसरी ओर, राहुल अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों बल्लेबाज टीम को कम से कम 200 रन के पार पहुंचाना चाहेंगे।
राजस्थान के गेंदबाजों ने मैच में वापसी की है। श्रेयस गोपाल और राहुल तेवतिया ने मिलकर दो ओवर में 10 रन दिए हैं। पंजाब ने 9 ओवर में एक विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल और क्रिस गेल क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों पर तेजी से बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी है।
पंजाब के कप्तान केएल राहुल और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। पंजाब ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। राहुल ने 21 गेंद पर 23 और गेल ने 20 गेंद पर 35 रन बना लिए हैं। राहुल ने अपनी पारी में अब तक 2 चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरी ओर, गेल ने 3 चौके और 3 छक्के जड़े हैं।
केएल राहुल ने मैच में 5वां रन बनाते ही टूर्नामेंट में अपने 600 रन पूरे कर लिए। वे इस सीजन में 600 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। पंजाब ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। क्रिस गेल तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं तो राहुल संभलकर खेल रहे हैं। गेल ने 15 गेंद पर 27 रन बनाए हैं।
क्रिस गेल और केएल राहुल ने पंजाब की पारी को संभाल लिया है। दोनों बल्लेबाज समझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 25 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 13 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने एक चौका लगाया है। दूसरी ओर, गेल ने 10 गेंद पर 13 रन बनाए हैं। उन्होंने एक छक्का लगाया है।
पंजाब को पहले ही ओवर में झटका लगा। मंदीप सिंह खाता खोले बगैर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए। बेन स्टोक्स ने सामने की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लिया। मंदीप के जाने के बाद क्रिस गेल क्रीज पर उतरे हैं। कप्तान केएल राहुल एक छोर पर हैं।
राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण एरोन, कार्तिक त्यागी।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
केएल राहुल को आईपीएल के इस सीजन में 600 रन पूरे करने के लिए 5 रनों की जरूरत है। वह विकेटकीपर के रूप में 2000 आईपीएल रन पूरा करने से भी 37 रन दूर हैं। ग्लेन मैक्सवेल को 1500 आईपीएल रन पूरे करने के लिए 1 रन की आवश्यकता है। श्रेयस गोपाल को अपने 50 आईपीएल विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट चाहिए। संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स के लिए 50 आईपीएल शिकार को पूरा करने के लिए 2 डिसमिसल्स की आवश्यकता है। अभी वह विकेट के पीछे 43 कैच और 5 खिलाड़ियों को स्टम्प कर चुके हैं।