आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच पूरा नहीं हो पाया। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में शुरू तो हुआ लेकिन पूरा नहीं हो सका। अंत में बारिश के कारण इस मैच को रद्द घोषित किया गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक भी मिला। आखिरकार अपने पहले दोनों मैच हारने वाली केकेआर की टीम का खाता भी खुल गया।
इस मैच की बात करें तो टॉस तय समय पर हुआ और केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। इस मैच से पहले बारिश के पूर्वानुमान ने चिंता बढ़ा दी थी। हालांकि, 3.4 ओवर के खेल के बाद ही बारिश के कारण खेल रुक गया। जेवियर बार्टलेट ने केकेआर को फिन एलन और कैमरन ग्रीन के रूप में दो बड़े झटके दिए थे।
अब केकेआर का अगला मैच 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होना है। जबकि पंजाब किंग्स 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। क्लिक करें और देखें आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल
यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड:-
Indian Premier League, 2026
Kolkata Knight Riders
25/2 (3.4)
Punjab Kings
Match Abandoned ( Day – Match 12 )
Match Abandoned
IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स नंबर 1, RCB फिसली, KKR को फायदा; ये हैं ऑरेंज कैप-पर्पल कैप लिस्ट के टॉप 5 खिलाड़ी
आईपीएल 2026 में 12वां मैच केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके बाद पंजाब अंकतालिका में नंबर 1 पर पहुंची और केकेआर का खाता खुला। साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप लिस्ट के टॉप 5 खिलाड़ी कौन हैं, इसकी जानकारी भी खबर में है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स नंबर 1, RCB फिसली, KKR को फायदा; ये हैं ऑरेंज कैप-पर्पल कैप लिस्ट के टॉप 5 खिलाड़ी
बारिश के कारण मैच रद्द, केकेआर का खुला खाता
केकेआरकी टीम अपने पहले दोनों मैच हार गई थी। फिलहाल अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। इसी वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और केकेआर का खाता भी खुला।
KKR के प्रदर्शन से क्या खुश नहीं हैं शाहरुख खान? सीईओ के साथ गंभीर बातचीत की तस्वीरें आईं सामने
पिच से भी कवर हटे, शुरू हो सकता है मैच
पिच के ऊपर से भी कवर्स हट चुके हैं। ग्राउंड से भी कवर्स हट रहे हैं। कट ऑफ टाइम (11.14) तक मैच शुरू हुआ तो 5-5 ओवर का मुकाबला हो सकता है।
धीरे-धीरे कवर्स हटना शुरू, सौरव गांगुली मैदान पर
कवर्स धीरे-धीरे हटना शुरू हो गए हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के चीफ सौरव गांगुली भी फील्ड पर हैं और ग्राउंड स्टाफ से बात कर रहे हैं।
बारिश रुकी, कवर्स पर भरा पानी
बारिश तो एक बार फिर से कोलकाता में रुक चुकी है। अभी भी कट ऑफ टाइम में तकरीबन 45 मिनट (11.14) बाकी हैं। लेकिन कवर्स के ऊपर पानी भरा है। दोबारा मैच शुरू होने में टाइम लग सकता है, अगर बारिश रुकी रही।
RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की अब असली परीक्षा, सामने होगी बुमराह की चुनौती; पिछले सीजन नहीं खोल पाए थे खाता
मैच शुरू होने के आसार कम, जल्द होगा फैसला
बारिश रुक नहीं रही है और जल्द ही मैच पर फैसला होने वाला है। मुकाबला शुरू होने के आसार अब कम हैं और मैच रद्द होने की तरफ बढ़ रहा है।
बारिश रुकी, जल्द आएगा नया अपडेट
लाइव ब्रॉडकास्ट पर स्टार स्पोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक फिलहाल बारिश रुक चुकी है। अगर दोबारा बारिश नहीं शुरू हुई तो जल्द ही नया अपडेट सामने आएगा।
वैभव सूर्यवंशी ने 20 मैचों में चौके से ज्यादा लगाए हैं छक्के; 378 गेंदों पर ठोके हैं 748 रन, बेस्ट स्कोर है 144 रन
कट ऑफ टाइम बदला, कब तक शुरू हो सकता मैच?
5-5 ओवर के मैच के लिए कट ऑफ टाइम रात 11.14 (IST) है। अगर इस समय तक मैच शुरू हुआ तो ठीक, वरना यह मुकाबला रद्द हो जाएगा।
'IPL के कारण मेरा करियर बर्बाद हुआ': केविन पीटरसन का सनसनीखेज खुलासा, कहा- इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने की साजिश
9.10 तक नहीं कटेंगे ओवर
अगर मैच 9 बजकर 10 मिनट तक शुरू नहीं होता है तो ओवर्स कटना शुरू हो जाएंगे। यानी अब ओवर्स कटना तय है।
बारिश के साथ तेज हवा भी शुरू, कवर्स उड़ने लगे
कोलकाता में बारिश के साथ अब तेज हवा भी शुरू हो गई है। इस कारण कवर्स उड़ने लगे हैं। खबर अच्छी नहीं है, बारिश तेज हो गई है। मैच फिलहाल जल्द शुरू होने के आसार नहीं हैं।
एक घंटे से रुका मैच, बारिश अभी भी जारी
बारिश रुकी नहीं है और मैच रुके हुए करीब एक घंटा हो चुका है। अभी भी कवर्स से मैदान ढका है। अगर एक घंटे और बारिश हुई तो मैच रद्द होने की तरफ भी बढ़ सकता है।
अभी भी नहीं रुकी बारिश, फैंस को इंतजार
फैंस को मैच दोबारा शुरू होने का इंतजार है लेकिन बारिश नहीं रुक रही है। मैदान अभी भी चारों तरफ से कवर्स से ढका हुआ है। देखना होगा कि कितने ओवर्स कटेंगे या फिर कट ऑफ टाइम तक इंतजार बढ़ेगा।
KKR vs PBKS: केकेआर की टीम से क्यों बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन? 7 साल बाद IPL में हुआ ऐसा
'अब वो नया नहीं है', वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की तैयारी पर बोले गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे
फिर से बारिश, कवर्स लौटना शुरू हुए
बारिश एक बार फिर से शुरू हो गई है, ग्राउंड स्टाफ एक बार फिर से कवर्स वापस लाने लगे हैं। यानी मैच में और ज्यादा डिले होगा।
बारिश रुकी, कवर्स हटना शुरू
फिलहाल कोलकाता में बारिश रुक चुकी है और कवर्स हटना शुरू हो गए हैं। अभी ओवर्स कटने पर कोई अपडेट नहीं आया है।
क्या है मैच का कट ऑफ टाइम?
इस मैच में लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। अगर बारिश के कारण मैच दोबारा शुरू होने में देरी हुई तो तकरीबन रात 10.46 का समय पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट ऑफ टाइम हो सकता है। अगर इस समय तक मैच नहीं शुरू हो पाया तो रद्द हो जाएगा।
कब शुरू होगा मैच?
फिलहाल बारिश तेज आई है और पूरे मैदान पर कवर्स आ रहे हैं। अगर 10, 15 मिनट बारिश हुई तो कम से कम आधे घंटे से 45 मिनट का समय मैच दोबारा शुरू होने में लग सकता है।
बारिश के कारण रुका मैच, 3.4 ओवर में केकेआर 25/2
बारिश के कारण 3.4 ओवर के खेल के बाद ही मैच रुक गया है। बारिश फिलहाल तेज है और मैदान पर फटाफट कवर्स लाए जा रहे हैं। पूरा मैदान कवर्स से ढका जा रहा है।
बार्टलेट ने दिया केकेआर को डबल झटका, एलन और ग्रीन आउट
जेवियर बार्टलेट ने अपने पहले ओवर में ही केकेआर को दो बड़े झटके दे दिए हैं। उन्होंने पहले फिन एलन को आउट किया। उसके बाद कैमरन ग्रीन को भी उन्होंने पवेलियन भेजा। 2 ओवर में केकेआर 16/2
एलन-रहाणे की अच्छी शुरुआत, पहले ओवर में केकेआर 12/0
केकेआर ने पहले ओवर में 12 रन बनाए। दोनों ओपनर्स फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने अर्शदीप सिंह पर एक-एक चौका लगाया।
फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर
फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने पारी की शुरुआत कर ली है। रहाणे ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ पहली गेंद पर सिंगल लिया और गेंदबाज ने हल्की अपील भी की। लेकिन गेंद बल्ले से लगी थी।
पंजाब किंग्स की स्टार्टिंग प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
केकेआर की स्टार्टिंग प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमेन पॉवेल, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं
पंजाब किंग्स की टीम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। पंजाब इस मुकाबले में अपनी सीएसके के खिलाफ मैच वाली प्लेइंग 11 के साथ ही उतरी है।
वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन हुए बाहर
वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं सुनील नरेन बीमार हैं इस कारण यह मुकाबला नहीं खेले हैं।
