KKR vs MI, Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians Today Cricket Match LIVE Scorecard: केकेआर ने पहले शानदार गेंदबाजी और फिर दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ केकेआर ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखा है जबकि मुंबई की इस टीम में ये 13वें मैच में ये 9वीं हार रही। मनीष पांडे को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 65वां मुकाबला ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 148 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में केकेआर ने 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Kolkata Knight Riders 
148/6 (18.5)

vs

Mumbai Indians  
147/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 65 )
Kolkata Knight Riders beat Mumbai Indians by 4 wickets

रोहित शर्मा ने बनाए 15 रन

मुंबई के ओपनर रोहित शर्मा ने सिर्फ 15 रन की पारी खेली जबकि रयान रिकेल्टन ने 6 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। नमनधीर तो खाता तक नहीं खोल पाए और पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला और वो 6 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने काफी स्लो बैटिंग की और वो 32 गेंदों पर 20 रन की पारी खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। कप्तान हार्दिक पंड्या 27 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। विल जैक्स केकेआर के खिलाफ 14 रन बनाकर रन आउट हो गए। कार्बिन बॉश ने नाबाद 32 रन की पारी खेली जबकि दीपक चाहप 10 रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर के लिए कैमरन ग्रीन, सौरव दुबे और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए।

रहाणे ने खेली 21 रन की पारी

केकेआर के कप्तान व ओपनर रहाणे ने 21 रन की पारी खेली जबकि फिन एलन 8 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। कैमरन ग्रीन ने निराश किया और 8 गेंदों पर 4 रन की धीमी पारी खेली। मनीष पांडे ने 33 गेंदों पर 45 रन की शानदार पारी खेली और बुमराह की गेंद पर आउट हुए। रोवमेन पॉवेल ने 30 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली और आउट हुए। तेजस्वी दाहिया ने 11 रन बनाए और अपना विकेट गंवा दिया। रिंकू सिंह इस मैच में 9 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि अनुकूल रॉय 4 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए कार्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

Live Updates
00:49 (IST) 21 May 2026

IPL 2026 Points Table: मुंबई बनाम KKR मैच के बाद अंकतालिका, CSK को नुकसान ; वैभव की बादशाहद कायम, भुवी सबसे आगे

केकेआर ने मुंबई को हराने के बाद अंकतालिका में छलांग लगाई और सीेएसके को पीछे छोड़ दिया। वहीं केकेआर और मुंबई मुकाबले के बाद आरेंज कैप पर वैभव का कब्जा है जबकि पर्पल कैप भुवी के नाम ही है। ...यहां पढ़ें
00:21 (IST) 21 May 2026

केकेआर को 4 विकेट से मिली जीत

केकेआर ने इस मैच में मुंबई को 4 विकेट से हरा दिया और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच में केकेआर की गेंदबाजी शानदार रही जबकि मुंबई की बल्लेबाजी काफी खराब रही। केकेआर के लिए मनीष पांडे ने सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली।

00:14 (IST) 21 May 2026

जीत के लिए 12 गेंदों पर 7 रन की जरूरत

केकेआर को जीत के लिए 12 गेंदों पर 7 रन की जरूरत है। इस टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। मुंबई के लिए यहां से जीत हासिल करना मुमकिन नहीं दिख रहा है।

23:58 (IST) 20 May 2026
केकेआर का 5वां विकेट गिरा

केकेआर का 5वां विकेट रॉवमेन पॉवेल के रूप में गिरा जिन्होंने 30 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। इस टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंदों पर 19 रन की जरूरत है।

23:52 (IST) 20 May 2026

केकेआर को जीत के लिए 30 रन की जरूरत

केकेआर को जीत के लिए 30 गेंदोें पर 30 रन की जरूरत है। इस टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। मनीष पांडे अर्धशतक से चूक गए और 45 रन के स्कोर पर बुमराह के हाथों आउट हो गए।

23:43 (IST) 20 May 2026

केकेआर का स्कोर 100 के पार

केकेआर ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। जीत के लिए इस टीम को 42 गेंदों पर 36 रन की जरूरत है। केकेआर जीत के करीब है।

23:30 (IST) 20 May 2026

10 ओवर में बने 84 रन

केकेआर ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए इस टीम को 60 गेंदों प 64 रन की जरूरत है जो ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा है।

23:25 (IST) 20 May 2026

जीत के लिए 66 गेंदों पर 75 रन की जरूरत

केकेआर को जीत के लिए 66 गेंदों पर 75 रन की जरूरत है। इस टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी मनीष पांडे के साथ रोलमेन पॉवेल मौजूद हैं।

23:15 (IST) 20 May 2026
कैमरन ग्रीन हुए आउट

कैमरन ग्रीन ने 4 रन की पारी खेली और कार्बिन बॉश का शिकार बने। केकेआर का तीसरा विकेट गिरा। केकेआर ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं।

23:07 (IST) 20 May 2026

अजिंक्य रहाणे 21 रन बनाकर हुए आउट

केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 17 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली और आउट हो गए। केकेआर ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। जीत के लिए यहां से 84 गेंदों पर 97 रन की जरूरत है।

23:00 (IST) 20 May 2026

केकेआर की सधी शुरुआत

मुंबई के मुकाबले केकेआर ने शानदार शुरुआत की ही और 4 ओवर में एक विकेट पर 31 रन बन चुके हैं। रहाणे और मनीष पांडे की कोशिश जीत के लिए जारी है जबकि मुंबई को विकेट की तलाश है। हालांकि मुंबई की जीत केकेआर की पार्टी खराब कर सकती है।

22:51 (IST) 20 May 2026

2 ओवर मे बने 12 रन

केकेआर ने धीमी शुरूआत की है और 2 ओवर में एक विकेट पर 12 रन बन चुके हैं। मनीष पांडे और कप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं। केकेआर को जीत के लिए ज्यादा बड़ा लक्ष्य नहीं मिला है।

22:45 (IST) 20 May 2026

फिन एलन 8 रन बनाकर हुए आउट

केकेआर के तूफानी बैटर और ओपनर फिन एलन इस मैच में 8 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर बोल्ड हो गए। केकेआर ने एक ओवर में एक विकेट पर 10 रन बना लिए हैं।

22:22 (IST) 20 May 2026

केकेआर के जीत के लिए मिला 148 का लक्ष्य

मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य मिला है। मुंबई की बैटिंग यूनिट पूरी तरह से फेल रही। केकेआर ने शानदार गेंदबाजी की।

22:13 (IST) 20 May 2026

मुंबई के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन

मुंबई के बल्लेबाजों ने केकेआर के खिलाफ काफी खराब प्रदर्शन इस मैच में किया और इस टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। एक ओवर का खेल शेष बचा है।

22:08 (IST) 20 May 2026

विल जैक्स हुए रन आउट

विल जैक्स ने 7 गेंदों पर 14 रन बनाए, लेकिन वो रन आउट हो गए। मुंबई ने 17 ओवर में 7 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। अब दीपक चाहर और कार्बिन बॉश क्रीज पर हैं।

21:57 (IST) 20 May 2026

कप्तान हार्दिक पवेलियन लौटे

हार्दिक पंड्या ने 26 रन बनाए और सुनील नरेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। मुंबई का छठा विकेट गिरा और इस टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। मुंबई काफी मुश्किल में नजर आ रही है।

21:42 (IST) 20 May 2026

तिलक वर्मा 20 रन बनाकर आउट

तिलक वर्मा ने 32 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। वो कार्तिक त्यागी की गेंद पर आउट हुए। मुंबई का 5वां विकेट गिरा।

21:39 (IST) 20 May 2026

12 ओवर में बने 74 रन

मुंबई ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा ने इस सीजन में पहली बार इस मैच से दौरान 25 गेंदों का सामना करने के बाद कोई बाउंड्री लगाई है। उन्होंने 12 वें ओवर में वरुण की गेंद पर पारी की पहली बाउंड्री लगाते हुए छक्का लगाया।

21:33 (IST) 20 May 2026

वैभव अब अभिषेक से आगे, रोहित नंबर 4; IPL में 200+ चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब वैभव पहले नंबर पर आ गए। वैभव ने इस मामले में अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। ...और पढ़ें
21:27 (IST) 20 May 2026

केकेआर पूरी तरह से हावी

केकेआर पूरी तरह से मुंबई पर हावी नजर आ रही है। मुंबई के बैटर रन बनाने को लेकर गजब का संघर्ष कर रहे हैं। 10 ओवर में 4 विकेट पर 64 रन मुंबई ने बनाए हैं।

21:19 (IST) 20 May 2026
9वें ओवर में बने 4 रन

केकेआर के लिए 9वां ओवर वरुण चक्रवर्ती ने फेंका और इस ओवर से 9 रन आए। मुंबई ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। ईडन गार्डन पर रन बनाना आसान नहीं दिख रहा है।

21:09 (IST) 20 May 2026

9.15 बजे शुरू होगा मैच

इस मैच की शुरुआत 9.15 बजे से होगी और बारिश होने के बावजूद एक भी ओवर नहीं कटेगा। यानी पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा।

21:02 (IST) 20 May 2026

केकेआर के खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास

केकेआर के खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया गया है और स्टंप्स लगा दिए गए हैं। मैच के दोबारा शुरू होने का समय अब ​​ज्यादा दूर नहीं है।

21:00 (IST) 20 May 2026

पूरे मैदान से हटाए गए कवर्स

इस वक्त लगभग पूरे मैदान से कवर्स हटाए जा चुके हैं। अंपायर की चीफ ग्राउंडमैन से बात हो चुकी है। ईडन गार्डन का ड्रेनेज सिस्टम शानदार है। मैच जल्दी ही शुरू किया जा सकता है।

20:52 (IST) 20 May 2026

कोलकाता में बारिश रुकी

कोलकाता में बारिश रुक गई है और फैंस में गजब का उस्ताह है। कवर्स को हटाया जा रहा है। कवर्स हटाने के बाद अंपायर मैदान का मुआयना करेंगे।

20:50 (IST) 20 May 2026

5 ओवर के मैच में केकेआर को मिल सकता है 42 रन का टारगेट

अगर बारिश की वजह से ये मैच 5-5 ओवर का होता है तो केकेआर को जीत के लिए 42 रन का टारगेट मिल सकता है। फिलहाल बारिश काफी तेज हो रही है और इसके जल्दी रुकने की संभावना नहीं दिख रही है।

20:42 (IST) 20 May 2026

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए केकेआर के लिए जीत जरूरी

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए केकेआर के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। हालांकि केकेआर ने शानदार शुरुआत कर जीत की नींव रख भी दी है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हालांकि इस वक्त रहाणे की टीम पूरी तरह से हार्दिक पंड्या की टीम पर हावी है।

20:28 (IST) 20 May 2026

कोलकातो में हो रही है तेज बारिश

इस वक्त कोलकाता में काफी तेज बारिश हो रही है और पूरे मैदान को कवर कर दिया गया है। बारिश रुकने के बाद ही पता चल पाएगा कि मैच कब और कितने बजे शुरू किया जाएगा। फिलहाल इंतजार जारी है।

20:23 (IST) 20 May 2026

बारिश की वजह से मैच रुका

कोलकाता में बारिश हो रही है और इसकी वजह से मैच को रोक दिया गया है। अब तक पहली पारी में 8 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई ने 4 विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा मौजूद हैं।