इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 15वां मैच गुरुवार (9 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायटंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बना 3 विकेट से मैच जीत लिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत में युवा मुकुल चौधरी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 27 गेंद में दो चौके और 7 छक्के की मदद से 54 रन की नाबाद पारी खेली। मुकुल चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। IPL 2026 में यह लखनऊ सुपर जायंट्स की 3 मैच में दूसरी जीत, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की 4 मैच में तीसरी हार है। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी एक भी मैच नहीं जीता है।

कोलकात नाइट राइडर्स का एक मैच बारिश की भेंट (6 अप्रैल, पंजाब किंग्स के खिलाफ) भी चढ़ चुका है। केकेआर के खाते में अभी एक अंक है। आईपीएल 2026 की अंक तालिका में नौवें नंबर पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स चार अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में एक समय पर ऐसा लग रहा था कि केकेआर मैच में पूरी तरह से हावी है और ऋषभ पंत की टीम को जीत मिलना मुश्किल है, लेकिन मुकुल ने अंत तक हार नहीं मानी और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। आयुष म्हात्रे ने भी टीम के लिए अहम अर्धशतकीय पारी खेली। मुकुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Kolkata Knight Riders 
181/4 (20.0)

vs

Lucknow Super Giants  
182/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 15 )
Lucknow Super Giants beat Kolkata Knight Riders by 3 wickets

अंगकृष रघुवंशी ने खेली 45 रन की पारी

केकेआर के ओपनर और कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 41 रन की पारी खेली, जबकि फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हो गए। रघुवंशी ने टीम के लिए अहम पारी खेलते हुए 45 रन बनाए जबकि कैमरन ग्रीन 32 रन बनाकर नाबाद रहे। रिंकू सिंह बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 4 रन के स्कोर पर उनका विकेट गिरा जबकि रोवमेन पॉवेल ने 24 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए। लखनऊ के लिए प्रिंस यादव, सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिए। शमी ने 4 ओवर में 27 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिल पाया।

आयुष बदोनी, मुकुल का अर्धशतक

लखनऊ के ओपनर मिचेल मार्श ने 15 जबकि एडन मार्करम ने 22 रन की पारी खेली। आयुष बदोनी ने 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 54 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से 10 रन निकले जबकि निकोलस पूरन ने 13 रन की पारी खेली। अब्दुल समद ने 2 रन बनाए और आउट हो गए जबकि मोहम्मद शमी ने एक रन बनाए। मुकुल चौधरी ने 26 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया और 54 रन बनाकर नाबाद रहे।

KKR की प्लेइंग 11 में एक बदलाव

लखनऊ की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। केकेआर ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया और ब्लेसिंग मुजरबानी की जगह सुनील नरेन को अंतिम ग्यारह में शामिल किया। वरुण चक्रवर्ती इस मैच में भी इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बदोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह।

राजस्थान बनाम बेंगलुरु मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, वैभव पर रहेगी नजर

RR vs RCB Playing 11 Prediction, IPL 2026 Rajasthan vs Bengaluru Team Squad, Player List: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 कुछ इस तरह की हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।


Live Updates
23:26 (IST) 9 Apr 2026

लखनऊ ने 3 विकेट से मैच जीता

आईपीएल 2026 के 15वें मैच में ऋषभ पंत की टीम ने अजिंक्य रहाणे की टीम को उसके घरेलू मैदान पर 3 विकेट से हरा दिया। लखनऊ की .ये दूसरी जीत थी और इस जीत के हीरो 21 साल के युवा बैटर मुकुल चौधरी रहे जिन्होंने नाबाद 54 रन की पारी खेली।

23:12 (IST) 9 Apr 2026
6 गेंदों पर 14 रन की जरूरत

लखनऊ को जीत के लिए 6 गेंदों पर 14 रन की जरूरत है। मुकुल चौधरी कमाल का खेल दिखा रहे हैं। 19 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बन चुके हैं।

23:08 (IST) 9 Apr 2026
12 गेंदों पर 30 रन की जरूरत

लखनऊ ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 12 गेंदों पर 30 रन की जरूरत है। मुकुल चौधरी ने लखनऊ की उम्मीद को जिंदा रखा है। वो 26 रन पर खेल रहे हैं।

22:58 (IST) 9 Apr 2026

लखनऊ का 7वां विकेट गिरा

लखनऊ की टीम का 7वां विकेट मोहम्मद शमी के रूप में गिर चुका है। इस टीम को जीत के लिए 24 गेंदों पर 54 रन बनाने हैं। लखनऊ ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं।

22:48 (IST) 9 Apr 2026
आयुष ने 33 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

आयुष बदोनी ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद वो 54 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ का छठा विकेट गिर चुका है, लेकिन टीम परेशानी में आ गई है।

22:44 (IST) 9 Apr 2026

KKR vs LSG Live Score: केकेआर को मिली 5वीं सफलता

केकेआर को 5वीं सफलता अनूकुल रॉय ने दिलाई। 13 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन बन चुके हैं। बदोनी और मुकुल क्रीज पर हैं। मैच रोमांचक हो चुका है।

22:36 (IST) 9 Apr 2026

KKR vs LSG Live Score: लखनऊ का चौथा विकेट गिरा

लखनऊ का चौथा विकेट पूरन के रूप में गिरा और उन्होंने 13 रन बनाए। इस टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए यहां से 48 गेंदों पर 86 रन बनाने हैं।

22:14 (IST) 9 Apr 2026
ऋषभ पंत 10 रन बनाकर आउट

कैमरन ग्रीन इस सीजन में पहली बार गेंदबाजी करते नजर आए और उन्होंने लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को 10 रन पर कैच आउट करवा दिया। लखनऊ ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। 9 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन बन चुके हैं।

22:10 (IST) 9 Apr 2026

8 ओवर में बने 72 रन

लखनऊ की टीम 8 ओवर में 2 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 72 गेंदों पर 110 रन बनाने हैं। ये लक्ष्य हासिल करना ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा है।

21:58 (IST) 9 Apr 2026

बाबर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले बैटर बने; नाबाद 87 रन बना तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 15वें मुकाबले में बाबर आजम ने नाबाद 87 रन की पारी खेली और सबसे कम इतनी पारी में टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले बैटर बने। बाबर ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ...और पढ़ें
21:55 (IST) 9 Apr 2026

वैभव ने एक ओवर मे लिए 2 विकेट

केकेआर के बॉलर वैभव अरोड़ा ने एक ही ओवर में मार्करम और मार्श को चलता किया। मार्श को उन्होंने 15 रन पर कैच आउट करवाया और अपनी टीम को डबल सफलता दिलाई। लखनऊ ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 49 रन बनाए।

21:49 (IST) 9 Apr 2026

केकेआर को मिली पहली सफलता

केकेआर को पहली सफलता वैभव अरोड़ा ने दिलाई और उन्होंने मार्करम को 22 रन पर आउट कर दिया। उनका कैच रोवमेन पॉवेल ने लपका। 4.1 ओवर में एक विकेट पर 41 रन बन चुके हैं।

21:40 (IST) 9 Apr 2026

लखनऊ की शानदार शुरुआत

लखनऊ के लिए ओपनिं करने के लिए मार्श और मार्करम क्रीज पर हैं और दोनो ने काफी अच्छी शुरुआत की है। पहले 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं।

21:39 (IST) 9 Apr 2026

वैभव-यशस्वी ओपनर, रोहित-कोहली को जगह नहीं; IPL 2026 के दूसरे सप्ताह की बेस्ट प्लेइंग 11 का साइमन डल ने किया चयन

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डल ने आईपीएल 2026 के दूसरे सप्ताह का बेस्ट प्लेइंग 11 काचयन किया। उन्होंने अपनी इस टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं दी। ...पूरी जानकारी
21:17 (IST) 9 Apr 2026

केकेआर ने बनाए 181 रन

केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। इस टीम के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 45 रन की पारी खेली जबकि अजिंक्य रहाणे ने 41 रन का योगदान दिया।

20:55 (IST) 9 Apr 2026

17वें ओवर में बने 17 रन

इस मैच के 17वें ओवर में कुल 17 रन बने। केकेआर ने 17 ओवर के बाद 4 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। ग्रीन और रोवमेन पॉवेल तेज गति से रन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

20:47 (IST) 9 Apr 2026

लखनऊ की सधी गेंदबाजी

लखनऊ के गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी अच्छा हो रहा है। 15 ओवर में केकेआर ने 4 विकेट पर 115 रन बनाए हैं और ये टीम रन के लिए जूझ रही है। क्रीज पर अभी ग्रीन और रोवमेन पॉवेल मौजूद हैं। .

20:36 (IST) 9 Apr 2026

रिंकू सिंह हुए आउट

रिंकू सिंह इस मैच में नहीं चल पाए और वो 4 रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर का चौथा विकेट गिर गया।

20:28 (IST) 9 Apr 2026
केकेआर का तीसरा विकेट गिरा

केकेआर का तीसरा विकेट अंगकृष रघुवंशी के रूप में गिरा जिन्होंने 45 रन की शानदार पारी खेली। वो कैच आउट हुए। अब पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए रिंकू सिंह आए हैं। इस टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं।

20:23 (IST) 9 Apr 2026
रहाणे 41 रन बनाकर आउट

रहाणे ने अच्छी बैटिंग की और वो 24 गेंदों पर 41 रन बनाकर दिग्वेश राठी की गेंद पर कैच आउट हो गए। केकेआर का दूसरा विकेट गिर गया। इस टीम ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं।

20:19 (IST) 9 Apr 2026

10 ओवर में बने 98 रन

केकेआर ने पहले 10 ओवर में एक विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। रहाणे अभी 41 जबकि रघुवंशी 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों पर 84 रन की साझेदारी हो चुकी है। लखनऊ की विकेट की तलाश जारी है।

20:05 (IST) 9 Apr 2026

रहाणे-रघुवंशी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रहाणे और रघुवंशी के बीच 30 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। 7 ओवर में एक विकेट पर केकेआर ने 65 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजी काफी संभलकर खेल रहे हैं। पंत की टीम को विकेट की तलाश है।

20:02 (IST) 9 Apr 2026

देश के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन, भारत की पहली टेस्ट विजेता टीम के थे हिस्सा

सीडी गोपीनाथ ने भारत के लिए 8 टेस्ट खेले और एक अर्धशतक की मदद से 242 रन बनाए। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 83 मैचों में 42 के औसत से 4259 रन बनाए। ...पूरी जानकारी
20:00 (IST) 9 Apr 2026

पावप्ले में बने 56 रन

कोलकाता ने पावरप्ले में एक विकेट जरूर गंवाया, लेकिन 6 ओवर में 56 रन बने जो बुरा नहीं है। रहाणे अभी 23 रन जबकि रघुवंशी 20 रन पर खेल रहे हैं। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच अब तक 26 गेंदों पर 41 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19:54 (IST) 9 Apr 2026

रहाणे का बैक-टू-बैक चौका

रहाणे ने पारी के 5वें ओवर में राठी की गेंदों पर बैक-टू-बैक चौके लगाए। इस ओवर में कुल 10 रन बने। केकेआर ने 5 ओवर में एक विकेट पर 40 रन बना लिए हैं।

19:50 (IST) 9 Apr 2026

'मेरे सामने गेंदबाजी करना बंद करो', युवराज सिंह ने बताया- 16 साल के बॉलर से परेशान होकर उन्होंने की थी गुजारिश

युवराज सिंह ने एक मजेदार किस्सा सुनाया और बताया कि जब वो कैंसर से वापसी के बाद टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे तब किस भारतीय स्टार बॉलर को नेट में प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी करने से मना कर दिया था। उस वक्त वो बॉलर सिर्फ 16 साल का था जिससे युवी परेशान हो गए थे। ...और पढ़ें
19:46 (IST) 9 Apr 2026

शमी की सधी गेंदबाजी

मोहम्मद शमी शानदार बॉलिंग कर रहे हैं। पहली पारी के तीसरे ओवर में उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए। केकेआर के 3 ओवर में एक विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। अब अटैक पर सिद्धार्थ आए हैं।

19:40 (IST) 9 Apr 2026
फिन एलन 9 रन बनाकर आउट

फिन एलन 9 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर कैच आउट हुए। तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए अंगकृष रघुवंशी मैदान पर आए हैं। केकेआर ने 2 ओवर में एक विकेट पर 16 रन बना लिए हैं।

19:36 (IST) 9 Apr 2026

पहले ओवर में बने 6 रन

शमी ने शानदार शुरुआत की, लेकिन उनके पहले ओवर की आखिरी गेंद पर रहाणे चौका लगाने में सफल रहे। शमी ने एक ओवर में 6 रन दिए। कोई विकेट नहीं गिरा। केकेआर ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं।

19:30 (IST) 9 Apr 2026

रहाणे-फिन एलन क्रीज पर

कोलकाता के लिए पारी की शुरुआत करने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ फिन एलन आए हैं। लखनऊ के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद शमी करेंगे।