IPL 2018 Match 7 Streaming, SRH vs MI Cricket Score Streaming: जानें कहां देख सकते हैं MI vs SRH मैच का टेलीकास्ट
VIVO IPL 2018 Cricket Score Streaming, SRH vs MI Live Score Cricket Streaming Toss and Free Channels TV Telecast Online at Star Sports 1 TV Streaming, Star Sports , Hotstar Cricket: हैदराबाद के लिए उसके बल्लेबाज शिखर धवन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने पहले मैच में 77 रन की नाबाद पारी खेली थी। दूसरी तरफ रोहित शर्मा चाहेंगे कि उनके बल्लेबाज इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करे।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद तीन बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला खेल जाएगा।केन विलियमसन की कप्तानी वाली हैदराबाद ने अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से हराकर लीग में शानदार शुरुआत की है लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
हैदराबाद की टीम ने पहले मैच में दिखा दिया कि उनके गेंदबाज इस बार सबसे घातक हैं। भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में बिली स्टेनलेक और सिद्वार्थ कौल ने अच्छी गेंदबाजी की थी। स्पिन विभाग में भी राशिद खान और शाकिब अल हसन ने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजी में शिखर धवन शानदार फार्म में चल रहे हैं और उन्होंने पहले मैच में 77 रन की नाबाद पारी खेली थी।
यहां देखें मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का लाइव स्कोर…
मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports HD, Star Sports हिंदी और Star Sports अंग्रेजी पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी।
मोबाइल पर इस तरह देखें मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव मैच
दूसरी तरफ रोहित शर्मा चाहेंगे कि उनके बल्लेबाज इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करे। मुंबई ने पिछले मैच में 165 का स्कोर किया था जो जीत के लिए काफी नहीं था। रोहित के अलावा एविन लुईस और किरेन पोलार्ड को भी हैदराबाद के खिलाफ अपना दम दिखाना होगा। मुंबई को इस मैच में आलराउंडर हार्दिक पांड्या की कमी खल सकती है। पांड्या को पिछले मैच में टखने में चोट लग गई थी।
SRH vs MI Highlights:
–हैदराबाद ने 1 विकेट से जीत दर्ज की।
–रहमान अपने आखिरी ओवर के साथ। पहली बॉल पर हुडा ने सिंगल लिया। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी बॉल पर रहमान ने फॉलो थ्रू में कौल का कैच लपका। हैदराबाद को आठवां झटका लगा। आखिरी गेंद पर संदीप शर्मा आउट हैदराबाद- 137/9 (19)
-बेन कटिंग को उनका तीसरा ओवर सौंपा गया है। पहली गेंद पर हुडा ने डबल लिया। दूसरी बॉल पर हुडा ने एक रन के लिए दौड़ लगाई। अगली दो गेंदों पर सिंगल। पांचवीं बॉल डॉट। आखिरी गेंद पर पठान ने फाइन लेग पर चौका लगाकर प्रेशर कम किया। हैदराबाद- 133/5 (17)
-जसप्रीत बुमराह अपने तीसरे ओवर के साथ। पहली बॉल पर कोई रन नहीं। अगली चार गेंदों पर सिंगल। हैदराबाद जीत के करीब पहुंच चुका है। आखिरी बॉल पर दीपक हुडा ने तीन रन लिए। हैदराबाद- 121/5 (15)
-मार्कंडे को उनका आखिरी ओवर सौंपा गया है। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर कोई रन नहीं। अगली दो गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़। आखिरी बॉल पर शाकिब बोल्ड। हैदराबाद को पांचवां झटका। हैदराबाद- 107/5 (13)
-मार्कंडे के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर पांडे ने डबल लिया। अगली गेंद पर पांडे, रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट। हैदराबाद को चौथा झटका लगा। मुंबई ने वापसी कर ली है। हैदराबाद- 94/4 (11)
–मुस्तफिजुर रहमान को नए गेंदबाज के रूप में लगाया गया है। दूसरी गेंद पर धवन ने चौका लगाया। पांचवीं गेंद विलियमसन के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई थर्ड मैन की दिशा में चौके के लिए गई। आखिरी गेंद पर विलियसन विकेट के पीछे कैच आउट। हैदराबाद- 73/2 (8)
-हैदराबाद ने 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। रिद्धिमान साहा 21, जबकि शिखर धवन 34 बनाकर खेल रहे हैं। टीम का आगाज शानदार आगाज रहा है। हैदराबाद 9.33 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
-बेन कटिंग तीसरे गेंदबाज के रूप में लगाए जा चुके हैं। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर साहा ने बॉलर के सिर के ऊपर से चौका लगाया। आखिरी बॉल पर धवन ने डबल लिया। हैदराबाद- 38/0 (4)
-जसप्रीत बुमराह मुंबई की तरफ से दूसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल डॉट। अगली तीन गेंदों पर सिंगल। धवन ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। आखिरी बॉल पर एक रन के लिए दौड़। हैदराबाद- 15/0 (2)
–मुंबई ने हैदराबाद को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य दिया है। ये टारगेट हैदराबाद के लिए कठिन साबित नहीं होगा। वहीं मुंबई को कसी हुई बॉलिंग करने की दरकार है।
–राशिद खान ने अपने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर बेन कटिंग को क्लीन बोल्ड किया। कटिंग 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई छठा विकेट खो चुकी है। प्रदीप सांगवान नए बल्लेबाज। मुंबई- 134/6 (18)
-बेन कटिंग सातवें बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आ चुके हैं। शाकिब के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर यादव ने छक्का लगाया। अगली दो बॉल पर सिंगल। इस ओवर से 10 रन। मुंबई- 121/5 (16)
-शाकिब अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल पर यादव ने सिंगल निकाला। अगली गेंद डॉट। तीसरी गेंद पर पोलार्ड ने आगे बढ़कर छक्का लगाया। अगली बॉल पर सिंगल। इस ओवर से कुल 10 रन बने। मुंबई- 100/4 (14)
–मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। किरोन पोलार्ड 9, जबकि सूर्यकुमार यादव 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई 7.04 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
-मुंबई अपना चौथा विकेट खो चुकी है। किरोन पोलार्ड मैदान पर मौजूद हैं। स्टेनलैक अपने तीसरे ओवर के साथ। दूसरी गेंद पर यादव ने आउट साइड ऑफ की दिशा में चौका लगाया। तीसरी बॉल पर सिंगल। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। मुंबई- 78/4 (10)
-संदीप शर्मा अपने तीसरे ओवर के साथ। पहली गेंद पर सिंगल। अगली दो बॉल पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर पांड्या ने डबल लिया। अगली बॉल पर स्ट्राइक चेंज। मुंबई- 59/3 (8)
–हैदराबाद ने सिद्धार्थ कौल को चौथे गेंदबाज के रूप में लगाया। दूसरी ही गेंद पर किशन, यूसुफ के हाथों कैच आउट। मुंबई को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव मैदान पर आ चुके हैं। चौथी बॉल पर लैविस ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में चौका जड़ा। अगली बॉल को हवा में उठाया और डबल। आखिरी बॉल पर लैविस बोल्ड। इस ओवर में दो विकेट गिरे। मुंबई- 54/3 (6)
-स्टैनलेक अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली बॉल पर लैविस ने आउट साइड ऑफ की तरफ चौका लगाया। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी बॉल पर स्वीपर कवर दिशा में चौका। अगली डिलीवरी वाइड। पांचवीं गेंद पर छक्का। मुंबई- 43/1 (4)
–स्टेनलैक के ओवर की दूसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा ने कदमों का शानदार इस्तेमाल करते हुए वैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का लगाया। अगली दो बॉल डॉट। पांचवीं गेंद पर रोहित ने चौका लगाया मगर अगली बॉल पर शाकिब के हाथों कैच। मुंबई को पहला झटका लगा। मुंबई- 11/1 (2)
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।