आरसीबी ने आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को चेज मास्टर विराट कोहली की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। यही नहीं आरसीबी ने अपने खिताब को डिफेंड करते हुए लगातार दो बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया और सीएसके के साथ मुंबई की बराबरी कर ली। आरसीबी से पहले सीएसके और मुंबई ने लगातार दो बार आईपीएल चैंपियन बनने की उपलब्धि अपने नाम की थी।
आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए वाशिंगटन सुंदर की नाबाद 50 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाए और मैच जीत लिया। इस टीम के लिए विजयी छक्का कोहली ने लगाया। इस फाइनल मुकाबले में विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Indian Premier League, 2026
Royal Challengers Bengaluru
161/5 (18.0)
Gujarat Titans
155/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Final )
Royal Challengers Bengaluru beat Gujarat Titans by 5 wickets
आरसीबी का पारी, कोहली का अर्धशतक
फाइनल में गुजरात के खिलाफ आरसीबी के ओपनर वेंकटेश अय्यर ने 32 रन की पारी खेली जबकि देवदत्त पडीक्कल ने निराश किया और एक रन के स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान रजत पाटीदार 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। क्रुणाल पंड्या को राशिद खान ने एक रन के स्कोर पर LBW आउट कर दिया। कोहली ने फाइनल में 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 75 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम डेविड ने 17 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली जबकि जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए राशिद खान ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।
गुजरात की पारी, सुंदर ने लगाया अर्धशतक
गुजरात के कप्तान गिल ने फाइनल में आरसीबी के खिलाफ 10 रन की पारी खेली जबकि साई सुदर्शन ने 12 रन के स्कोर पर सरेंडर कर दिया। निशांत सिंधू ने 20 रन जबकि जोस बटलर ने 19 रन की पारी खेली। अरशद खान ने 15 रन जबकि राहुल तेवतिया ने 7 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। जेसन होल्डर और राशिद खान भी 7-7 रन बनाकर आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 50 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए।
आरसीबी ने नहीं किया कोई बदलाव
आरसीबी ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव किया। वहीं फाइनल के लिए गुजरात टाइटंस ने अंतिम ग्यारह में एक बदलाव करते हुए साई किशोर की जगह अरशद खान को टीम में जगह दी।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का करोड़ों वाला IPL सीजन, एक रन की कीमत 38 हजार रुपये से ज्यादा
विराट कोहली-शुभमन गिल नंबर 1; आरसीबी और गुजरात के लिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बैटर्स
वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज तो रबाडा का पर्पल कैप पर कब्जा, IPL 2026 फाइनल के बाद टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
विराट कोहली ने कर ली गेल-रोहित की बराबरी; IPL फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-2 बल्लेबाज
आरसीबी ने आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया और खिताब को डिफेंड करने में सफल रही। रजत की कप्तानी में इस टीम ने लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने की उपलब्धि अपने नाम की। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही नाबाद पवेलियन लौटे। कोहली ने टीम के लिए विजयी छक्का लगाया।
आरसीबी को जीत के लिए 24 गेंदों पर 11 रन की जरूरत है। इस टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। टीम अब जीत के करीब है। गुजरात को जीतने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत है।
विराट कोहली ने आईपीएल में पहली बार लगाया 200 के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
टिम डेविड हुए आउट
टिम डेविड ने 24 रन बनाए और आउट हुए। आरसीबी का 5वां विकेट गिरा। इस टीम को जीत के लिए 36 गेंदों पर 24 रन की जरूरत है। आरसीबी ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 132 रन बना लिए हैं।
कोहली ने गुजरात के खिलाफ फाइनल में 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। आरसीबी ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं।
ब्रावो को पछाड़ने से चूके भुवनेश्वर, ये हैं आईपीएल डेथ ओवर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज
10 ओवर में बने 100 रन
आरसीबी को जीत के लिए 60 गेंदों पर 56 रन की जरूरत है। क्रीज पर कोहली के साथ टिम डेविड मौजूद हैं। 10 ओवर में 4 विकेट पर 100 रन बन चुके हैं।
राशिद खान को क्रुणाल ने किया आउट
राशिद खान ने क्रुणाल पंड्या को पगबाधा आउट कर दिया। राशिद ने 9वें ओवर में दो विकेट लेकर आरसीबी को बड़ा झटका दिया। इस टीम ने 9 ओवर में 9 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 66 गेंदों पर 65 रन की जरूरत है।
रजत पाटीदार 15 रन बनाकर आउट
रजत पाटीदार को राशिद खान ने 15 रन के स्कोर पर रबाडा के हाथों कैच आउट करवा दिया। आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा।
जीत के लिए 78 गेंदों पर 75 रन की जरूरत
आरसीबी को जीत के लिए यहां से 78 गेंदों पर 75 रन की जरूरत है। आरसीबी ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। कोहली काफी अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।
देवदत्त पडीक्कल सिर्फ एक रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। आरसीबी को दूसरा झटका लगा। आरसीबी ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं।
भुवनेश्वर ने एक साथ तोड़ा बुमराह, चहल, मोहित का रिकॉर्ड; IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 भारतीय
आरसीबी का पहला विकेट वेंकटेश के रूप में गिरा और उन्होंने 16 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। आरसीबी ने 5 ओवर में एक विकेट पर 63 रन बना लिए हैं।
आरसीबी के 50 रन पूरे
आरसीबी ने 4 ओवर में ही 55 रन बना लिए हैं। कोहली और वेंकटेश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।
कोहली ने चौके से खोला खाता
विराट कोहली ने चौके से खाता खोला और तीसरे ओवर में 2 चौके लगाए। आरसीबी ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। आरसीबी के बैटर तेज गति से रन जुटा रहे हैं और वो जल्दी से जल्दी मैच खत्म करना चाहते हैं।
वेंकटेश ने बदला गेयर
सिराज ने पहला ओवर शानदार फेंका, लेकिन दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा की गेंद की वेंकटेश ने जमकर कुटाई कर दी। इस ओवर में एक छक्का और दो चौके भी लगे। आरसीबी ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान से 23 रन बना लिए हैं।
आरसीबी की धीमी शुरुआत
आरसीबी की शुरुआत धीमी रही और इस टीम ने पहले ओवर में सिर्फ 5 रन बनाए। सिराज ने बेहद सधी गेंदबाजी की और आरसीबी के ओपनर्स को खुलकर नहीं खेलने दिया।
सिराज ने की गेंदबाजी की शुरुआत
गुजरात के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की जबकि आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर क्रीज पर आए।
IPL फाइनल में 129 के लक्ष्य का हो चुका है बचाव, क्या आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटंस कर पाएगी कमाल
आरसीबी को पास लगातार दो बार चैंपियन बनने का शानदार मौका
आरसीबी के जीत के लिए 156 रन का टारगेट मिला है जो ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा है। आरसीबी की गेंदबाजी पहले ओवर में दमदार रही और गुजरात के बैटर्स पूरी तरह से सरेंडर नजर आए। सुंदर ने कुछ लड़ाई जरूर की, लेकिन अन्य बल्लेबाज पूरी तरह से फेल रहे। आरसीबी के पास अब लगातार दो बार चैंपियन बनने का शानदार मौका है।
आरसीबी को मिला 156 रन का लक्ष्य
गुजरात की बैटिंग इस मैच में लचर रही और इस टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए 156 रन का टारगेट मिला है जो मुश्किल नहीं है। सुंदर ने गुजरात के लिए नाबाद 50 रन की पारी खेली।
भुवी ने होल्डर को 7 रन पर कैच आउट करवा दिया। गुजरात का 7वां विकेट गिरा। राशिद खान क्रीज पर आए हैं। गुजरात ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। भुवी ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए।
18 ओवर में बने 137 रन
गुजरात की टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। सुंदर 42 रन जबकि होल्डर अभी 7 रन पर खेल रहे हैं। डफी ने 4 ओवर में 37 रन दिए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
वैभव IPL में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप हासिल करने वाले बैटर बने, सचिन ने 37 साल की उम्र में हासिल किया था ये मुकाम
राहुल तेवतिया ने 7 रन बनाए और रसिख सलाम की गेंद पर आउट हुए। गुजरात का छठा विकेट गिरा। गुजरात ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी सुंदर के साथ जेसन होल्डर मौजूद हैं।
आरसीबी को 5वीं सफलता जोश हेजलवुड ने अरशद खान को आउट करके दिलाई। अरशद ने 15 रन बनाए। गुजरात ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं और ये टीम संघर्ष कर रही है।
