इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 21वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में काव्या मारन के सह मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड 2 हेड
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 21 मैच खेले गए हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मैच में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने नौ मैच में जीत हासिल की है। आईपीएल 2023 से दोनों के बीच अब तक पांच मैच खेले गए। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने चार में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने एक मैच जीता है। सनराइजर्स हैदराबाद का घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5-1 का रिकॉर्ड है।
Indian Premier League, 2026
Sunrisers Hyderabad
216/6 (20.0)
Rajasthan Royals
159 (19.0)
Match Ended ( Day – Match 21 )
Sunrisers Hyderabad beat Rajasthan Royals by 57 runs
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच और हैदराबाद की मौसम रिपोर्ट
हैदराबाद का घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम देश के उन मैदानों में से एक है जहां गेंदबाजों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। एसआरएच बनाम आरआर मैच पिच नंबर तीन पर खेला जाना है। यह एक सपाट और मिली-जुली मिट्टी वाली पिच है।
इस पिच पर स्पिनर्स के ओवरों में रन रेट 10.91 रहता है। तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहता है। उनका रन रेट 9.41 है, इसलिए बहुत संभव है कि दोनों टीमें ज्यादातर अपने तेज गेंदबाजों का ही इस्तेमाल करें।
13 अप्रैल 2026 को हैदराबाद के मौसम की बात करें तो शुक्र है कि देश के इस हिस्से में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन गर्मी बहुत है। दोपहर में तापमान लगभग 40 डिग्री रहता है। शाम का भी मौसम काफी गर्म रहेगा। ज्यादा नमी की वजह से 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास का तापमान असल में उससे कहीं ज्यादा महसूस होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 12
सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो पैट कमिंस का इंतजार जारी है, लेकिन ब्रायडन कार्स मैच खेलने के लिए फिट होने के करीब होने चाहिए। , क्योंकि उन्होंने पहले दो फ्हफ़्तों में अपनी हाथ की चोट से आराम किया है। SRH की स्पिन जोड़ी अब तक काफी कसी रही है। दोनों ने मिलकर 25.44 की औसत से नौ विकेट लिए हैं, जो पेस यूनिट (44.09 की औसत से 11 विकेट) से कहीं बेहतर है।
राजस्थान रॉयल्स के जबरदस्त टॉप-3 बल्लेबाजों के अलावा उनके मध्यक्रम को निशाना बनाने की अभी गुंजाइश है। रियान पराग और शिमरोन हेटमायर दोनों ने अभी कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे दुबे-शिवांग का सामना कैसे करते हैं। वे अपने अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाजों में से किसी एक की जगह प्रफुल हिंगे को टीम में शामिल करने पर भी विचार कर सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के खेमे में सैम करन के बाहर होने के बाद दासुन शनाका को शामिल किया गया। यह देखना बाकी है कि क्या उन्हें जल्द ही टीम में जगह मिलती है, क्योंकि उनके शामिल होने से RR के मध्यक्रम की हिटिंग पावर मजबूत होगी और टीम को गेंदबाजी का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। इसके अलावा उपलब्धता को लेकर कोई समस्या नहीं है।
वैभव सूर्यवंशी पावरप्ले में विरोधी टीमों को पूरी तरह से पस्त कर रहे हैं (स्ट्राइक रेट 275.86 है)। यह SRH के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। एसआरएच ने अब तक पावरप्ले में प्रति ओवर 12.04 रन दिए हैं, लेकिन टीम का अपना शीर्ष क्रम भी जबरदस्त है। उसने अपने पिछले मैच में पहले छह ओवरों में ही 105/0 रन ठोक दिए थे। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के सामने वह कैसा प्रदर्शन करती है। राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में 17.25 के औसत से 12 विकेट लिए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XII: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा/ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट/प्रफुल हिंगे।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XII: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा/दासुन शनाका, रविद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- मुकाबला: IPL 2026 का 21वां मैच, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
- मैच की तारीख: 13 अप्रैल 2026 (सोमवार)
- टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैदान: राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद।
- सीधा प्रसारण: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
- लाइव स्ट्रीमिंग: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच से जुड़े प्रमुख आंकड़े
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के पावरप्ले में 58 गेंदों पर 160 रन बनाए हैं। इसमें बाउंड्री से बनाए गए रनों का प्रतिशत 51.7 है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद लगातार चार मैच जीत चुका है।
ध्रुव जुरेल का नंबर 3 पर स्ट्राइक रेट 177.77 है, जो T20 में उनके द्वारा खेली गई सात अलग-अलग पोजिशंस सबसे बेहतरीन है।
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के मध्यक्रम (नंबर 4-7) ने अब तक सबसे ज्यादा 376 रन बनाए हैं। हालांकि, स्ट्राइक रेट के मामले में वे सभी दस टीमों में सातवें (141.35) स्थान पर हैं। यह उनकी तेज खेलने में असमर्थता को दर्शाता है।
ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा (SRH) तथा वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल (RR) इस सीज़न में सबसे तेजी से रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाजों में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। जब वे क्रीज़ पर एक साथ होते हैं तो क्रमशः 13 और 12.5 के रनरेट से रन बनाते हैं।
वैभव सूर्यवंशी के पास पुरुषों के T20 मैचों में सबसे तेजी से 1000 रन बनाने का पुराना रिकॉर्ड बराबर करने का मौका है। वैभव सूर्यवंशी ने अभी 22 पारियों में 901 रन बनाए हैं।
सबसे कम टी20 पारियों में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड ब्रैड हॉज और शेन मार्श के नाम है, जिन्होंने 23-23 पारियों में यह उपलब्धि अपने नाम की थी।
ब्रैड हॉज T20 में 1000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी थे। उनके बाद 1000 T20 रन बनाने वाले 1061 अन्य खिलाड़ियों में से सिर्फ शॉन मार्श ही 23 पारियों में ऐसा कर पाए।
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वॉड
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंदु मेंडिस, डेविड पायने, जीशान अंसारी, ब्रायडन कार्स, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, क्रैंस फुलेट्रा, ओंकार टारमाले, अमित कुमार।
राजस्थान रॉयल्स की टीम: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला।
रोहित नहीं खेले तो 12000+ T20 रन बनाने वाला बैटर हो सकता है बेहतर विकल्प, मुंबई के लिए करेगा ओपनिंग
रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और वो खेल पाएंगे या नहीं इस पर सस्पेंस है। रोहित अगर नहीं खेलते हैं तो इस स्थिति में ये बैटर उनकी जगह ओपनर की भूमिका निभा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
