इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार 21 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम के अभी छह-छह अंक है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रन रेट बेहतर है इसलिए वह चौथे स्थान पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पिछले दो मैच में अपेक्षाकृत कम चर्चित खिलाड़ियों प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार ने मौकों का पूरा फायदा उठाया। हालांकि, पिछले कुछ मुकाबलों में ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, कप्तान इशान किशन जैसे उसके प्रमुख बल्लेबाज अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं बनाए रख पाए हैं। बल्लेबाजी में उसका दारोमदार शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर है, लेकिन इनके नहीं चलने पर उसके मध्यक्रम विशेषरूप से हेनरिक क्लासेन को सारी जिम्मेदारी उठानी पड़ती है।
दिल्ली कैपिटल्स भी अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं बना पाई है। केएल राहुल, पथुम निसांका और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाजों ने रन बनाए हैं, लेकिन उनसे और अधिक योगदान की जरूरत है। पहले दो मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले समीर रिजवी पिछले तीन मैच में दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाए जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय है। दिल्ली की गेंदबाजी में विविधता है।
Indian Premier League, 2026
Sunrisers Hyderabad
242/2 (20.0)
Delhi Capitals
195/9 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 31 )
Sunrisers Hyderabad beat Delhi Capitals by 47 runs
तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी के बावजूद उसके गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने किफायती गेंदबाजी और विकेट लेने की क्षमता का बेहतरीन तालमेल बिठाते हुए बॉलिंग अटैक का नेतृत्व किया है। कप्तान अक्षर पटेल ने भी किफायती गेंदबाजी की है, लेकिन कुलदीप यादव उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं, जबकि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और टी नटराजन ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 25 मैच खेले गए हैं। इसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को मामूली बढ़त हासिल है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 13, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच में जीत हासिल की है। हालांकि, दोनों टीमों का घरेलू मैदान पर 3-3 से रिकॉर्ड बराबर है। हाल के मुकाबलों में भी दोनों टीमों के बीच कोई खास अंतर नहीं रहा है। दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में से दो-दो में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच और हैदराबाद की मौसम रिपोर्ट
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा। यह वही पिच है जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 की शुरुआत में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक कम स्कोर वाला मैच खेला था। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी उस पिछले मैच को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहते, क्योंकि उन्हें पता है कि पिच पर पानी डालने, गर्मी और रोलिंग की वजह से उसकी प्रकृति बदल सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो पैट कमिंस टीम में शामिल हो गए हैं, लेकिन वह इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इस बीच, डेविड पायने की जगह गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया गया है। डेविड पायने पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
टी20 मुकाबलों में अक्षर पटेल ने अभिषेक शर्मा को 8 गेंद में दो बार आउट किया है। यह आंकड़ा ध्यान में रखते हुए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अगर पावरप्ले में गेंदबाजी करने आते हैं, तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।
दिल्ली कैपिटल्स कैंप में अक्षर पटेल अब पूरी तरह फिट हैं और खेलने के लिए उपलब्ध हैं। वह पिछले मैच में क्रैम्प्स (ऐंठन) की वजह से चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। समीर रिजवी आईपीएल 2026 में भले ही दिल्ली कैपिटल्स के 5 में से 2 मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे, लेकिन टूर्नामेंट में उनका ऑर्थोडॉक्स लेफ्ट-आर्म स्पिनरों के खिलाफ प्रदर्शन बहुत आक्रामक नहीं रहा और ऐसे गेंदबाजों ने उन्हें काफी हद तक रोककर रखा है।
समीर रिजवी ने इन स्पिनरों के खिलाफ 46 गेंदों में 47 रन बनाए हैं। समीर रिजवी पर लगाम लगाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद अभिषेक शर्मा या हर्ष दुबे को गेंदबाजी के लिए ला सकती है। चूंकि नंबर 3 पर बल्लेबाजी को लेकर पहले से ही दिक्कतें चल रही हैं, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का यह एक अच्छा मौका होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित XII: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन/हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, एहसान मलिंगा।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XII: केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- मुकाबला: IPL 2026 का 31वां मैच, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- मैच की तारीख: 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
- टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैदान: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद।
- सीधा प्रसारण: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
- लाइव स्ट्रीमिंग: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच से जुड़े प्रमुख आंकड़े
- IPL 2025 के बाद से ईशान मलिंगा का बॉलिंग स्ट्राइक रेट (13.0) दूसरा सबसे अच्छा (कम से कम 200 गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज ही शामिल) है। ईशान मलिंगा का 11-20 ओवरों के बीच औसत (14.5) भी दूसरा सबसे अच्छा है।
- दिल्ली कैपिटल्स के नंबर 3 पर बल्लेबाजी क्रम के आंकड़े सभी पैमानों पर सबसे खराब हैं। इस नंबर पर कुल 31 रन, 6.2 का बल्लेबाजी औसत, 79 का स्ट्राइक रेट और महज छह बाउंड्री ही लगी हैं, जो सबसे नीचे हैं।
- केएल राहुल को महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकलने और इंडियन प्रीमियर लीग के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए 50 रनों की जरूरत है।
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी, क्रेंस फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आकिब नबी डार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, दुशमंता चमीरा, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी।
गायत्री मंत्र का जाप, 12 घंटे की ‘तपस्या’, न फोन, न स्टारडम: प्रियांश आर्या ऐसे बने IPL के तूफानी बल्लेबाज
न फोन, न स्टारडम, सिर्फ 12 घंटे की तपस्या और अनुशासन। प्रियांश आर्या की कहानी बताती है कि इंडियन प्रीमियर लीग में चमकने के पीछे असली ताकत सादगी और लगातार मेहनत होती है। पूरी कहानी जानने के लिए क्लिक करें।
