आईपीएल 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ला कैपिटल्स से होगा। इस मैच में सबसे ज्यादा देखने वाली बैटल होगी वैभव सूर्यवंशी बनाम मिचेल स्टार्क के बीच। दिल्ली कैपिटल्स की जानकारी के मुताबिक स्टार्क को 1 मई से खेलने की एनओसी मिली थी। यानी वह राजस्थान के खिलाफ मैच में खेलने के लिए उतरेंगे। ऐसे में इन फॉर्म वैभव जिन्होंने बुमराह, बोल्ट, हेजलवुड और कमिंस का छक्के से स्वागत किया है, वह स्टार्क को कैसे फेस करते हैं।

राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी तक 9 में से छह मैच जीतकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। इस मैच में जीत टीम को अंकतालिका में टॉप पर पहुंचा सकती है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स को अगर अपनी प्लेऑफ की दावेदारी को आसान बनाए रखना है तो हर हाल में यह मैच जीतना होगा। उसने 8 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं और अंकतालिका में 7वें स्थान पर है। यहां से एक भी हार दिल्ली के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारियां:-

  • मैच नंबर: 43वां मुकाबला
  • मैच की तारीख: 1 मई 2026
  • मैच का वेन्यू: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
  • टॉस का समय: शाम 7 बजे (IST)
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7.30 बजे (IST)
  • लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
Match Ended

Indian Premier League, 2026

Rajasthan Royals 
225/6 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
226/3 (19.1)

Match Ended ( Day – Match 43 )
Delhi Capitals beat Rajasthan Royals by 7 wickets

राजस्थान और दिल्ली के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस सीजन पहली भिड़ंत होने वाली है। इससे पहले आईपीएल में दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 15-15 मुकाबले जीते हैं। पिछली बार जब दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी तो नतीजा सुपर ओवर में निकला था। ऐसे में कांटे की भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

कैसा रहेगा जयपुर का मौसम और पिच का मिजाज?

जयपुर में होने वाले इस मैच के लिए मौसम एकदम साफ रहने वाला है। दिन के समय भीषण गर्मी (तकरीबन 40 डिग्री सेल्सियस तापमान) और शाम के समय हवा चल सकती है। यह मुकाबला यहां की काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। बाउंस यहां होगा लेकिन बल्लेबाजों के लिए मदद ज्यादा हो सकती है। इस पिच पर पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रन का लक्ष्य चेज किया था।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई/यशराज पुंजा।

इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे/तुषार देशपांडे

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

साहिल परख/अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम/आकिब नबी

राजस्थान और दिल्ली का पूरा स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स की टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, अमन राव पेराला।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, डेविड मिलर, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, पृथ्वी शॉ, अजय जादव मंडल, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।

राजस्थान बनाम दिल्ली मैच से जुड़े अहम तथ्य

  • डेविड मिलर का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 77.8 का औसत और 164.13 का स्ट्राइक रेट है।
  • यशस्वी जायसवाल के नाम 2472 रन आईपीएल में दर्ज हैं। 25 से कम उम्र में शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बाद वह तीसरे सबसे ज्यादा आईपीएल रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
  • अक्षर पटेल का आईपीएल 2026 में बल्ले से प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने 0,2,1,26 (रिटायर्ड हर्ट), 2, 0 रन ही बनाए हैं।
  • वैभव सूर्यवंशी अगर 26 रन बनाते हैं तो एक बार फिर से ऑरेंज कैप उनके नाम हो जाएगी और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ देंगे। केएल राहुल भी 358 रन के साथ रेस में है और अगर बड़ी पारी खेलते हैं तो उनके नाम भी ऑरेंज कैप हो सकती है।

प्रियांश नंबर 1, वैभव, अभिषेक और इशान सभी पीछे: ये हैं IPL 2026 के ‘Super Striker’, किसके नाम सबसे ज्यादा चौके-छक्के

आईपीएल 2026 के 42 मैच हो चुके हैं और अभी तक ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच टक्कर हैं। मगर एक ऐसी लिस्ट है जिसमें लगातार प्रियांश आर्या टॉप पर बने हुए हैं और यह दोनों खिलाड़ी पीछे हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर