इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 23वां मुकाबला बुधवार 15 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में अब तक चार मैच खेले हैं। इसमें से उसने तीन में जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबला गंवाया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तीन अंक हैं और वह आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स का मामला 50-50 है। एलएसजी ने आईपीएल 2026 में अब तक चार मैच खेले हैं। इसमें से उसने दो जीते हैं, जबकि दो गंवाएं है। उसे अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सात विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड 2 हेड
इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक छह मैच खेले गए हैं। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी है। आरसीबी ने छह में से चार में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ ने दो मैच अपने नाम किये हैं। खास यह है कि ये दोनों मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही जीते हैं।
एमए चिंदबरम स्टेडियम की पिच और बेंगलुरु की मौसम रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच अब तक अपनी साख के मुताबिक ही रही है। यहां बड़े स्कोर बन सकते हैं, लेकिन गेंदबाजों खासकर लंबे कद के पेसर्स के लिए भी यहां कुछ न कुछ मौजूद है, जिसका वे फायदा उठा सकते हैं। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के लिए यहां चीजें ज्यादा आसान रही हैं।
Indian Premier League, 2026
Royal Challengers Bengaluru
149/5 (15.1)
Lucknow Super Giants
146 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 23 )
Royal Challengers Bengaluru beat Lucknow Super Giants by 5 wickets
पिछले दो सीजन में खेले गए पिछले सात में से चार मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने ही जीते हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले दो मुकाबलों में ओस का कोई असर नहीं दिखा था, लेकिन आरसीबी बनाम एलएसजी मैच की पूर्व संध्या पर काफी ओस थी। ग्राउंड स्टाफ ओस-रोधी स्प्रे का इस्तेमाल करके मैच पर इसके असर को कम करने की कोशिश कर रहा है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खेमे की बात करें तो विराट कोहली मैच से एक दिन पहले अभ्यास सत्र में काफी बेहतर नजर आए। हालांकि उनके बाएं पैर पर पट्टी बंधी हुई थी। इसके बावजूद विराट कोहली ने बिना किसी खास परेशानी के 45 मिनट का अपना नियमित बल्लेबाजी सत्र पूरा किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह अच्छा संकेत है।
विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में पैर में चोट की आशंका के चलते फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे। हालांकि, जोश हेज़लवुड की स्थिति अभी साफ नहीं है। इस सीजन में इस तेज गेंदबाज ने अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला है। जोश हेजलवुड ने मैच से एक दिन पहले अभ्यास भी नहीं किया।
RCB की बल्लेबाजी पारी की शुरुआत में मोहम्मद शमी बनाम फिल सॉल्ट और विराट कोहली का मुकाबला देखने लायक हो सकता है। ऐसी पिच जहां तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है, RCB के फॉर्म में चल रहे टॉप ऑर्डर के खिलाफ यह जोरदार मुकाबला हो सकता है। शमी ने 12 पारियों में विराट कोहली को पांच बार आउट किया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स कैंप के मोहसिन खान और मयंक यादव दोनों ही चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। मोहसिन खान और मयंक यादव की संभावित उपलब्धता लखनऊ सुपर जांयट्स के लिए ‘सिरदर्द’ भी साबित हो सकता है। क्रुणाल पंड्या ने IPL में एडेन मार्करम और ऋषभ पंत दोनों को ही 3-3 बार आउट किया है। अगर शीर्ष क्रम में कोई साझेदारी पनप रही हो तो RCB उन्हें मैच में जल्दी उतारने के विकल्प पर विचार कर सकता है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित XII: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी/जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XII: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे/एनरिक नॉर्खिया, मोहम्मद शमी, आवेश खान/मोहसिन खान, दिग्विजय सिंह राठी, प्रिंस यादव/मयंक यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
मुकाबला: IPL 2026 का 23वां मैच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
मैच की तारीख: 15 अप्रैल 2026 (बुधवार)
टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
मैदान: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु।
सीधा प्रसारण: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच से जुड़े प्रमुख आंकड़े
- इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ऋषभ पंत ने 159 के स्ट्राइक रेट से 4 अर्धशतक और एक शतक बनाया है।
- इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बाद से रजत पाटीदार ने नंबर 4 पर खेलते हुए 170 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 8 अर्धशतक बनाए हैं।
- आरसीबी ने आईपीएल 2026 के चारों मुकाबलों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन हर मैच में विपक्षी टीम ने इसका जवाब दिया है।
- RCB चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगातार 4 मैच जीत चुकी है। पिछली बार आरसीबी ने घरेलू मैदान पर लगातार 5 मुकाबले 2013 में जीते थे।
- कोहली IPL में 300 छक्के पूरे करने से दो छक्के दूर हैं। वह IPL में क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (310) के बाद तीसरे नंबर पर हैं।
- LSG ने इस सीजन अब तक 1 बार अर्धशतकीय साझेदारी की है। यह साझेदारी KKR के खिलाफ ईडन गार्डन में मिली जीत के दौरान हुई थी।
- एलएसजी बनाम केकेआर के उस मैच में मुकुल चौधरी और आवेश खान ने 54 रन की साझेदारी की थी। इसमें से 52 रन मुकुल चौधरी के थे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, जॉर्डन कॉक्स, नुवान तुषारा, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्चिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।
एमएस धोनी से नेट्स में हुई बात और बदल गई कहानी: फॉर्म से जूझ रहे नूर अहमद बन गए प्लेयर ऑफ द मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मंगलवार 14 अप्रैल की रात कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले तक फॉर्म से जूझ रहे नूर अहमद ने एमएस धोनी की सलाह के बाद दमदार वापसी की और 3 विकेट लेकर मैच के हीरो बन गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
