GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2 LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में शुभमन गिल की शतकीय जबकि साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल में उनका सामना 31 मई को आरसीबी के साथ अहमदाबाद में होगा। वहीं इस हार के साथ ही राजस्थान का सफर इस सीजन में यहीं पर समाप्त हुआ। इस सीजन में राजस्थान की टीम तीसरे नंबर पर रही। इस मुकाबले में वैभव ने अपनी टीम के लिए 96 रन की पारी खेली, लेकिन टीम की जीत के लिए ये नाकाफी रही।
आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में हुआ। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद इस टीम ने वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए और गुजरात को जीत के लिए 215 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में गुजरात ने 18.3 ओवर में 213 रन बनाकर मैच को जीत लिया। गुजरात ने आईपीएल फाइनल में तीसरी बार जगह बनाई। गिल को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Indian Premier League, 2026
Gujarat Titans
219/3 (18.4)
Rajasthan Royals
214/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Qualifier 2 )
Gujarat Titans beat Rajasthan Royals by 7 wickets
वैभव का अर्धशतक
राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने एक रन बनाए जबकि ध्रुव जुरेल ने 7 रन की पारी खेली। कप्तान रियान पराग 11 रन के स्कोर पर चलते बने। रविंद्र जडेजा 34 रन के स्कोर पर रिटायर हर्ट हो गए और फिर बैटिंग के लिए आए और 45 रन बनाकर नाबाद रहे। दासुन शनाका 3 रन के स्कोर पर जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हो गए जबकि जोफ्रा आर्चर ने 7 रन की पारी खेली। वैभव ने 31 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 96 रन बनाकर आउट हो गए। डोनोवन फरेरा ने आखिरी वक्त पर 11 गेंदों पर 38 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। गुजरात के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए।
गिल ने लगाया शतक
गुजरात के कप्तान व ओपनर शुभमन गिल ने 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर अपना शतक 47 गेंदों पर पूरा किया और 104 रन बनाकर आउट हुए। ये गिल का आईपीएल में 5वां शतक रहा। साई सुदर्शन ने 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और वो 58 रन के स्कोर पर आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर 16 रन बनाकर आउट हो गए। जोस बटलर 9 रन जबकि राहुल तेवतिया 17 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए जोफ्रा, नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश ने एक-एक विकेट लिए।
गुजरात ने प्लेइंग 11 में किया एक बदलाव
इस मैच के लिए राजस्थान ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया जबकि गुजरात ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया और टीम में साई किशोर की वापसी हुई।
राजस्थान की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट प्लेयर- शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
गुजरात की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर- राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान।
IPL 2026: गुजरात टाइंटस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर; वैभव शीर्ष पर, भुवी से छिना पर्पल कैप
राजस्थान को हराकर गुजरात फाइनल में
राजस्थान को दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात के हाथों 7 विकेट से हार मिली और इस टीम का सफर इस सीजन में यहीं पर समाप्त हुआ। गुजरात ने फाइनल में जगह बनाई और अब उसे फाइनल मुकाबला आरसीबी के खिलाफ 31 मई को खेलना है।
जीत के लिए 12 गेंदों पर 10 रन की जरूरत
गुजरात को जीत के लिए 12 गेंदों पर 10 रन की जरूरत है। गिल की टीम जीत के करीब है। 18 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बन चुके हैं।
सुंदर 16 रन पर आउट
वाशिंगटन सुंदर 16 रन पर आउट हुए और गुजरात का तीसरा विकेट गिरा। अब क्रीज पर राहुल तेवतिया आए हैं।
18 गेंदों पर 14 रन की जरूरत
गुजरात को जीत के लिए 18 गेंदों पर 14 रन की जरूरत है। राजस्थान को जीत के लिए किसी चमत्कार की जरूरत है। बटलर और सुंदर क्रीज पर हैं। 17 ओवर में 2 विकेट पर 201 रन बन चुके हैं।
गिल ने 104 रन की पारी खेली और जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए। गुजरात को जीत के लिए 30 गेंदों पर 33 रन बनाने हैं। इस टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं।
वैभव ने तोड़ा जोस बटलर का 4 साल पुराना महारिकॉर्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-6 बैटर
गिल ने राजस्थान के खिलाफ 47 गेंदों पर लगाया शतक। गुजरात ने 14 ओवर में एक विकेट पर 178 रन बना लिए हैं।
साई हिट विकेट हुए
साई सुदर्शन 58 रन पर हिट विकेट आउट हुए। गुजरात ने 13 ओवर में एक विकेट पर 169 रन बना लिए हैं। ये टीम जीत की तरफ बढ़ रही है। तीसरे नंबर पर जोस बटलर आए हैं।
48 गेंदों पर 59 रन की जरूरत
राजस्थान को यहां से जीतने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत है। अब जीत के लिए गुजरात को 48 गेंदों पर 59 रन की जरूरत है। 12 ओवर में बिना किसी नुकसान के 159 रन बन चुके हैं।
10 ओवर में बने 127 रन
जीत के लिए 60 गेंदों पर 88 रन बनाने हैं। गुजरात की टीम ने 10 ओवर में 127 रन बना लिए हैं और कोई विकेट नहीं गिरा है। साई सुदर्शन ने 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।
गिल का अर्धशतक हुआ पूरा
शुभमन गिल ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। गुजरात ने 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 108 रन बना लिए हैं।
गुजरात को जीत के लिए 72 गेंदों पर 124 रन की जरूरत
गुजरात को जीत के लिए यहां से 72 गेंदों पर 124 रन की जरूरत है। इस टीम ने 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 91 रन बना लिए हैं।
6 ओवर में बने 69 रन
गुजरात की टीम ने 6 ओवर में 69 रन बना लिए हैं और कोई विकेट नहीं गिरा है। साई और गिल काफी संभलकर बैटिंग कर रहे हैं। राजस्थान को विकेट की तलाश है।
गुजरात का स्कोर 50 के पार
साई और गिल तगड़ी बैटिंग कर रहे हैं और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। गुजरात की टीम ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए हैं।
2 ओवर में बने 31 रन
गुजरात की तेज बैटिंग जारी है। पहले ओवर में 31 रन बन चुके हैं और कोई विकेट नहीं गिरा है। गिल और साई तेज बैटिंग कर रहे हैं।
गुजरात की तेज शुरुआत
गिल और साई ने गजब की शुरुआत की है और पहले ही ओवर में 19 रन बन गए। पहला ओवर राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने फेंका।
वैभव ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर बने; तोड़ा साई सुदर्शन-कॉनवे का रिकॉर्ड
IPL 2026: फिर शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर जैसे हूबहू हुए आउट
गुजरात को मिला 215 का लक्ष्य
राजस्थान ने वैभव की 96 रन की पारी साथ ही फरेरा की नाबाद 38 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। गुजरात को जीत के लिए अब 215 रन का टारगेट मिला है।
वैभव इस मैच में एक बार फिर से शतक से चूक गए। पिछले मैच में वो 97 पर आउट हुए, लेकिन इस मैच में वो 96 रन पर आउट हो गए और शतक से चूक गए। राजस्थान ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बना लिए हैं।
वैभव का प्रयास जारी, जमकर चल रहा है बल्ला
वैभव का प्रयास जारी है और वो जमकर गरज रहे हैं। वैभव की पारी के दम पर राजस्थान की टीम अभी 16 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन बना चुकी है।
वैभव ने 31 गेंदों पर मुश्किल स्थिति में अर्धशतक लगाया। ये उनके आईपीएल करियर का सबसे स्लो अर्धशतक रहा। राजस्थान ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं।
जोफ्रा आर्चर 7 रन बनाकर आउट
जोफ्रा आर्चर 7 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। राजस्थान का 5वां विकेट गिरा। इस टीम ने 13 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं।
विनेश फोगाट का एशियाड ट्रॉयल: पूर्व फुटबॉलर और ओलंपिक चैंपियन पर्यवेक्षक नियुक्त
दासुन शनाका हुए आउट
दासुन शनाका 3 रन पर हुए आउट और राजस्थान ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। वैभव अभी 48 रन पर खेल रहे हैं।
46 रन पर छूटा वैभव का कैच
46 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर साई सुदर्शन ने वैभव का कैच छोड़ दिया। राजस्थान की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं।
रियान हुए 11 रन बनाकर आउट
रियान पराग इस मैच में होल्डर की गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 11 रन की पारी खेली।
राजस्थान के 100 रन हूए पूरे
राजस्थान की टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। राशिद खान ने 10वां ओवर फेंका और इस ओवर से 18 रन आए। जेसन होल्डर अटैक पर आए हैं।
