इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। वह शतक नहीं बना पाए, लेकिन अपनी टीम को प्लेऑफ में सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। 255 रनों के लक्ष्य के जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले ही घुटने टेक दिए। भला हो राहुल तेवितया की अर्धशतकीय पारी की। गुजरात टाइटंस 100 रन के अंदर सिमटी दिख रही थी, लेकिन वह 19.3 ओवर में 162 रन पर आउट हुई। गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर के विजेता से क्वालिफायर-2 में 29 मई को भिड़ेगी। एलिमिनेटर बुधवार (27 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रजत पाटीदार ने 33 गेंद पर नाबाद 93 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या और विराट कोहली ने 43-43 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 30 और वेंकटेश अय्यर ने 19 रन बनाए। जितेश शर्मा 15 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम डेविड 4 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिए।
Indian Premier League, 2026
Royal Challengers Bengaluru
254/5 (20.0)
Gujarat Titans
162 (19.3)
Match Ended ( Day – Qualifier 1 )
Royal Challengers Bengaluru beat Gujarat Titans by 92 runs
गुजरात टाइटंस के लिए राहुल तेवतिया ने 43 गेंद पर 68, जोस बटलर ने 11 गेंद पर 29 और साई सुदर्शन ने 9 गेंद पर 14 रन बनाए। शुभमन गिल 2, निशांत सिंधु 5, वाशिंगटन सुंदर 8, जेसन होल्डर 0, राशिद खान 8, कगिसो रबाडा 9 और मोहम्मद सिराज 5 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा 6 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए जैकब डफी ने 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार और क्रुणाल पंड्या ने 2-2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिए।
RCB vs GT: साई सुदर्शन जैसा किसी के साथ ना हो; गेंद गई चौका, लेकिन हो गए आउट, देखें Video
साई सुदर्शन आरसीबी के खिलाफ काफी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। उन्होंने 14 रन की पारी खेली, लेकिन इस तरह से आउट होने के बाद वो काफी निराश नजर आए। (पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए क्लिक करें)
IPL 2026: आरसीबी-गुजरात टाइटंस क्वालिफायर-1 मैच के बाद टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस के लिए राहुल तेवतिया ने 43 गेंद पर 68, जोस बटलर ने 11 गेंद पर 29 और साई सुदर्शन ने 9 गेंद पर 14 रन बनाए। शुभमन गिल 2, निशांत सिंधु 5, वाशिंगटन सुंदर 8, जेसन होल्डर 0, राशिद खान 8, कगिसो रबाडा 9 और मोहम्मद सिराज 5 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा 6 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए जैकब डफी ने 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार और क्रुणाल पंड्या ने 2-2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिए।
गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बनाई
मोहम्मद सिराज को क्रुणाल पंड्या ने पवेलियन भेजा और गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बना ली। गुजरात टाइटंस ने 19.3 ओवर में 162 रन बनाए।
राहुल तेवतिया को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा
राहुल तेवतिया को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 68 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज 5 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस ने 18.3 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन बनाए। जीत के लिए 10 गेंद पर 99 रन चाहिए।
राहुल तेवतिया अर्धशतक के करीब
गुजरात टाइटंस ने 16 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन बनाए। जीत के लिए 24 गेंद पर 121 रन चाहिए। मोहम्मद सिराज 5 और राहुल तेवतिया 48 रन बनाकर क्रीज पर। 28 गेंद पर 46 रनों की साझेदारी।
राहुल तेवतिया का जुझारू प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस ने 14 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन बनाए। जीत के लिए 36 गेंद पर 134 रन चाहिए। मोहम्मद सिराज 4 और राहुल तेवतिया 36 रन बनाकर क्रीज पर। 17 गेंद पर 33 रनों की साझेदारी।
कगिसो रबाडा को क्रुणाल पंड्या ने पवेलियन भेजा
कगिसो रबाडा को क्रुणाल पंड्या ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। मोहम्मद सिराज नए बल्लेबाज हैं। राहुल तेवतिया 7 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस ने 11.3 ओवर में 8 विकेट पर 88 रन बनाए। जीत के लिए 52 गेंद पर 167 रन चाहिए।
राशिद खान को जैकब डफी ने पवेलियन भेजा
राशिद खान को जैकब डफी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। कगिसो रबाडा नए बल्लेबाज हैं। राहुल तेवतिया 7 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस ने 10.4 ओवर में 7 विकेट पर 78 रन बनाए। जीत के लिए 56 गेंद पर 177 रन चाहिए।
वाशिंगटन सुंदर को जैकब डफी ने पवेलियन भेजा
वाशिंगटन सुंदर को जैकब डफी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। राहुल तेवतिया 4 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस ने 8.2 ओवर में 6 विकेट पर 65 रन बनाए। जीत के लिए 70 गेंद पर 190 रन चाहिए।
जेसन होल्डर को रसिख सलाम डार ने पवेलियन भेजा
जेसन होल्डर को रसिख सलाम डार ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। राहुल तेवतिया नए बल्लेबाज हैं। गुजरात टाइटंस ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 51 रन बनाए। जीत के लिए 84 गेंद पर 204 रन चाहिए।
निशांत सिंधु को रसिख सलाम डार ने पवेलियन भेजा
निशांत सिंधु को रसिख सलाम डार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। जेसन होल्डर नए बल्लेबाज हैं। वाशिंगटन सुंदर भी बगैर खाता खोले क्रीज पर। गुजरात टाइटंस ने 5.2 ओवर में 3 विकेट पर 51 रन बनाए। जीत के लिए 88 गेंद पर 204 रन चाहिए।
जोस बटलर को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा
जोस बटलर को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 51 रन बनाए। जीत के लिए 90 गेंद पर 204 रन चाहिए। निशांत सिंधु 5 और वाशिंगटन सुंदर बगैर खाता खोले क्रीज पर।
शुभमन गिल को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा
शुभमन गिल को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। जोस बटलर 10 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस ने 3.1 ओवर में 2 विकेट पर 27 रन बनाए। जीत के लिए 228 न चाहिए। निशांत सिंधू नए बल्लेबाज हैं।
साई सुदर्शन हिट विकेट
साई सुदर्शन हिट विकेट हो गए हैं। गुजरात टाइटंस को जहां चौका मिलना चाहिए था वहां जैकब डफी को विकेट मिल गया। गुजरात टाइटंस ने 2.3 ओवर में 1 विकेट पर 17 रन बनाए। जीत के िलए 238 रन चाहिए।
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर। जैकब डफी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जैकब डफी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। साई ने पहली दो गेंदों पर चौके जड़े। गिल ने 2 रन से खाता खोला। पहल ओवर में 11 रन बने। शुभमन गिल 2 और साई सुदर्शन 9 रन बनाकर क्रीज पर।
रोहित आउट, कोहली नंबर 4, हेड-कुशल मेंडिस ओपनर; पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने वनडे वर्ल्ड प्लेइंग 11 का किया चयन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रजत पाटीदार ने 33 गेंद पर नाबाद 93 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या और विराट कोहली ने 43-43 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 30 और वेंकटेश अय्यर ने 19 रन बनाए। जितेश शर्मा 15 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम डेविड 4 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिए।
बेंगलुरु ने गुजरात को 255 का लक्ष्य दिया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बनाए। रजत पाटीदार 33 गेंद पर 93 और जितेश शर्मा 15 रन बनाकर क्रीज पर। 12 गेंद पर 40 रन जोड़े।
टिम डेविड को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया
टिम डेविड को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। रजत पाटीदार 79 और जितेश शर्मा नए बल्लेबाज हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए।
रजत पाटीदार ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा
रजत पाटीदार ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 23 गेंद पर 62 रन बनाए। टिम डेविड 1 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाए।
क्रुणाल पंड्या- रजत पाटीदार की तूफानी बल्लेबाजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16 ओव में 3 विकेट पर 189 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या 43 और रजत पाटीदार 49 रन बनाकर क्रीज पर। 44 गेंद पर 95 रन जोड़े।
कुलवंत खेजरोलिया के ओवर में 28 रन बने
कुलवंत खेजरोलिया के ओवर में 28 रन बन गए। क्रुणाल पंड्या 35 और रजत पाटीदार 36 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 168 रन बनाए। 38 गेंद पर 74 रन की साझेदारी।
रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या क्रीज पर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 128 रन बनाए। रजत पाटीदार 14 और क्रुणाल पंड्या 20 रन बनाकर क्रीज पर। 26 गेंद पर 34 रनों की साझेदारी।
देवदत्त पडिक्कल को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा
देवदत्त पडिक्कल को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या नए बल्लेबाज हैं। रजत पाटीदार 1 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8.5 ओवर में 3 विकेट पर 94 रन बनाए।
विराट कोहली को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा
विराट कोहली को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 43 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 30 औ रजत पाटीदार 1 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन बनाए।
'माफी मांगो', यशस्वी को वनडे टीम में नहीं चुनने को लेकर चयनकर्ताओं पर भड़के मांजरेकर; रोहित के चयन पर उठाए सवाल
7वें ओवर में बने 10 रन
गुजरात के लिए 7वां ओवर होल्डर ने फेंका और इस ओवर में 10 रन बने। आरसीबी ने 7 ओवर में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। कोहली अभी 40 रन पर नाबाद हैं।
भारत से भिड़ने के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, शहीदी कप्तान, राशिद-नबी केवल वनडे खेलेंगे
विराट-पडीक्कल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। आरसीबी ने 6 ओवर में एक विकेट पर 76 रन बना लिए हैं।
5 ओवर में बने 62 रन
कोहली और पडीक्कल शानदार खेल दिखा रहे हैं और तेज गति से रन जुटाने में कामयाब हो रहे हैं। गुजरात की गेंदबाजी साधारण नजर आ रही है। 5 ओवर में एक विकेट पर 62 रन बन चुके हैं।
