इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने अब तक सात मैच खेले हैं। इसमें से उसने छह में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच उसका बारिश की भेंट चढ़ गया था। पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं। पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है।
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक आठ मैच खेले हैं। इसमें से उसे पांच में जीत हासिल की है, जबकि तीन में हार झेली है। राजस्थान रॉयल्स के 10 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। रियान पराग की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स की कोशिश जीत की राह पर लौटने की होगी। दूसरी ओर पंजाब किंग्स की नजर अपना जीत का अभियान बरकरार रखने पर होगी।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। इसमें से पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है। राजस्थान रॉयल्स ने 17 मैच में जीत हासिल की है। पंजाब किंग्स 13 मुकाबले जीतने में सफल रही है।
Indian Premier League, 2026
Punjab Kings
222/4 (20.0)
Rajasthan Royals
228/4 (19.2)
Match Ended ( Day – Match 40 )
Rajasthan Royals beat Punjab Kings by 6 wickets
इस मैदान पर भी राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैदान पर अब तक पंजाब किंग्स के खिलाफ दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। हालांकि, 2022 के बाद से दोनों टीमों के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। इसमें राजस्थान रॉयल्स ने चार और पंजाब किंग्स ने तीन में जीत हासिल की है।
मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
न्यू चंडीगढ़ के महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर) पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान रनों की बौछार देखने को मिल सकती है। इस सीजन में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 212 रन रहा है। हालाांकि, दोनों टीमों की जबरदस्त बल्लेबाजी लाइन-अप को देखते हुए अगर यह स्कोर पार हो जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
इस स्टेडियम की पिच नंबर चार पर पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच हुआ था। जिसमें पंजाब किंग्स ने 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। इस मैदान पर रात के मुकाबलों में ओस एक अहम भूमिका निभाती है। भले ही पहली नजर में लक्ष्य का पीछा करना फायदेमंद लगता हो, लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहते हैं। इस पिच पर खेले गए पिछले तीन में से दो मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 205 और 228 रन बनाकर जीत दर्ज की है। ऐसे में टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का फैसला लेना काफी मुश्किल भरा होगा।
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स कैंप की बात करें तो लॉकी फर्ग्यूसन अब टीम से जुड़ गए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब किंग्स के लिए पहले सात मुकाबलों में उपलब्ध नहीं थे। पंजाब किंग्स एकमात्र ऐसी टीम है जिसमें इस सीजन कोई बदलाव नहीं हुआ है। मार्कस स्टोइनिस ने 33 गेंद में यशस्वी जायसवाल को तीन बार आउट किया है। अगर बाएं हाथ का यह बल्लेबाज लय में आता है तो इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को जल्दी गेंदबाजी के लिए बुलाया जा सकता है।
राजस्थान रॉयल्स के संदीप शर्मा साइड स्ट्रेन (पसली की चोट) से उबर रहे हैं। वह टीम पिछले तीन मैच में नहीं खेल पाए हैं। उनकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। रविंद्र जडेजा T20 में भले ही 76 गेंद में श्रेयस अय्यर को सिर्फ एक बार आउट कर पाए हों, लेकिन उन्होंने स्पिन के माहिर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को काबू में रखा है और सिर्फ 74 रन ही दिए हैं। दोनों के बीच मिडिल ओवर्स का मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।
पंजाब किंग्स की संभावित XII: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ज़ेवियर बार्टलेट, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित XII: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- मुकाबला: IPL 2026 का 40वां मैच, पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- मैच की तारीख: 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
- टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैदान: महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़।
- सीधा प्रसारण: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
- लाइव स्ट्रीमिंग: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच से जुड़े रोचक तथ्य
- राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन पावरप्ले में 22.0 के औसत से सबसे ज्यादा विकेट (20) लिए हैं। ये आंकड़े इस सीजन सभी टीमों में सबसे अच्छे हैं।
- दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 52.25 के औसत से सिर्फ 8 विकेट लिए। उसने 10.53 की दर से रन भी दिए।
- PBKS ने इस सीजन 12 कैच छोड़े हैं। उसकी कैचिंग क्षमता 70.0% है। यह दिल्ली कैपिटल्स के बाद दूसरी सबसे खराब है।
- राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक सिर्फ 6 कैच छोड़े हैं। यह किसी भी टीम द्वारा छोड़े गए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे कम कैच हैं।
- कैच पकड़ने में राजस्थान रॉयल्स की सफलता दर 87.5% है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद किसी भी टीम की दूसरी सबसे अच्छी दर है।
- प्रियांश आर्या अगर जल्दी आउट होते हैं तब भी प्रभसिमरन सिंह की रफ्तार धीमी नहीं पड़ती।
- IPL 2025 से प्रियांश आर्या जब दूसरे छोर पर होते हैं तो प्रभसिमरन सिंह का स्ट्राइक रेट 167 रहता है, लेकिन उनके आउट होने के बाद यह बढ़कर 181 हो जाता है।
- IPL 2026 में दाएं हाथ के बल्लेबाजों को जोफ्रा आर्चर के खिलाफ आसानी से रन बनाने में मुश्किल हुई है। उन्होंने प्रति ओवर सिर्फ 6.7 रन बनाए हैं।
- बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ युवजेंद्र चह7ल की गुगली काम नहीं कर रही है। IPL 2024 और 2025 में बाएं हाथ के बल्लेबाजों को फेंकी गई उनकी कुल गेंदों में से सिर्फ 2% और 4% ही गुगली थीं।
- इस सीजन यह आंकड़ा (गुगली) बढ़कर 52% हो गया है और जब उन्होंने गुगली गेंदें फेंकी हैं तब प्रति ओवर औसतन 11.3 रन दिये हैं।
- IPL 2026 में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट (कम से कम 20 गेंदें खेलने वाले बल्लेबाजों में) के मामले में प्रियांश आर्या (249.01) और वैभव सूर्यवंशी (234.86) शीर्ष दो स्थानों पर हैं।
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वॉड
राजस्थान रॉयल्स की टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, अमन राव पेराला।
पंजाब किंग्स की टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढ़ेरा, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, बेन ड्वार्शियस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद।
