दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी और फिर आशुतोष शर्मा की छोटी, लेकिन उपयोगी पारी के दम पर पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखा, लेकिन ये इस सीजन में पंजाब की लगातार चौथी हार रही।
दिल्ली को इस मुकाबले से पहले लगातार दो मैचों में हार मिली थी, लेकिन अक्षर पटेल की टीम ने शानदार वापसी की। पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या ने अर्धशतक लगाया था, लेकिन उनकी पारी बेकार हो गई। (पूरी मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें।)
Indian Premier League, 2026
Punjab Kings
210/5 (20.0)
Delhi Capitals
216/7 (19.0)
Match Ended ( Day – Match 55 )
Delhi Capitals beat Punjab Kings by 3 wickets
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपटिल्स के साथ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में हुआ। इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद पंजाब ने कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या के अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाकर मैच जीत लिया। माधव तिवारी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
प्रियांश आर्या-श्रेयस के अर्धशतक
प्रिभसिमरन सिंह 18 रन पर आउट हुए जबकि प्रियांश आर्या ने 24 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 56 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 59 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि सूर्यांश शेडगे ने नाबाद 21 रन की पारी खेली। कूपर कोनोली ने 38 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। मार्कस स्टोइनिस एक रन जबकि शशांक सिंह डक पर आउट हो गए। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट लिए।
अक्षर पटेल-मिलर ने खेली अर्धशतकीय पारी
दिल्ली के ओपनर केएल राहुल ने 9 रन जबकि अभिषेक पोरेल ने 5 रन की पारी खेली। वहीं साहिल परख ने 6 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स 12 रन पर कैच आउट हो गए। कप्तान अक्षर पटेल ने 24 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 56 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।मिलर ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 51 रन बनाकर आउट हो गए। आशुतोष शर्मा 24 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए।
दिल्ली ने किए 5 बदलाव
इस मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बदलाव किए। डेविड मिलर, अभिषेक पोरेल, साहिल पारेख, माधव तिवारी और आकिब नबी की वापसी हुई जबकि कुलदीप यादव प्लेइंग 11 से बाहर किए गए। पंजाब ने सिर्फ एक बदलाव किया जिसमें बेन द्वारशुइस ने डेब्यू किया और उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन की जगह मौका मिला।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर- हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।
इम्पैक्ट प्लेयर- पथुम निसांका, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय।
IPL 2026 Points Table: पंजाब बनाम दिल्ली मैच के बाद अंकतालिका, RCB टॉप पर; टॉप-5 बैटर-बॉलर, राहुल अब अभिषेक से आगे
दिल्ली को 3 विकेट से मिली जीत
दिल्ली ने अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। दिल्ली की जीत में कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा। इस जीत के बाद दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी बनी हुई है।
आशुतोष शर्मा 24 रन बनाकर आउट
आशुतोष शर्मा ने 24 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन कैच आउट हो गए। दिल्ली को जीत के लिए अब 7 गेंदों पर एक रन बनाने हैं।
दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंदों पर 17 रन की जरूरत
दिल्ली को जीत के लिए अब 12 गेंदों पर 17 रन की जरूरत है। इस टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बना लिए हैं।
डेविड मिलर 51 रन बाकर आउट
मिलर ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर 51 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं।
दिल्ली का स्कोर 150 के पार
दिल्ली ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 53 रन की जरूरत है। मिलर अभी 39 रन पर नाबाद हैं।
अक्षर ने 28 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
अक्षर पटेल ने इस मैच में 28 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। ये इस सीजन में उनका पहला अर्धशतक रहा। दिल्ली ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। हालांकि वो 56 रन बनाकर कैच आउट हो गए।
मिलर-अक्षर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
मिलर व अक्षर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने अब तक 28 गेंदों पर 50 रन बनाए हैं। दिल्ली ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बनाए हैं। पंजाब को जीत के लिए इस साझेदारी को तोड़ना होगा।
दिल्ली को जीत के लिए 54 गेंदों पर 154 रन की जरूरत
दिल्ली को जीत के लिए यहां से 54 गेंदों पर 154 रन की जरूरत है। इस टीम ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डेविड मिलर और अक्षर पटेल मौजूद हैं।
पंजाब को चौथी सफलता मिली और स्टब्स 12 रन पर रन आउट हो गए। दिल्ली अब मुश्किल में है। इस टीम ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं।
प्रियांश ने 6 छक्के लगा बनाया खास रिकॉर्ड, वैभव टॉप पर; IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-5 बैटर
6 ओवर में बने 47 रन
दिल्ली के लिए पावरप्ले खराब बीता और इस दौरान यानी पहले 6 ओवर में 3 विकेट गिरे और 47 रन ही बने। अब स्टब्स और अक्षर रन बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
साहिल परख को चहल ने आउट किया जिन्होंने 13 रन की पारी खेली। दिल्ली का तीसरा विकेट गिर चुका है। 5 ओवर में 3 विकेट पर इस टीम ने 38 रन बना लिए हैं।
केएल राहुल 9 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए। दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा। ट्रिस्टन स्टब्स अब क्रीज पर आए हैं। दिल्ली ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 32 रन बना लिए हैं।
दिल्ली का पहला विकेट गिरा
पंजाब को पहली सफलता यश ठाकुर ने दिलाई और उन्होंने अभिषेक पोरेल को 5 रन पर बोल्ड हो गए। दिल्ली ने 2 ओवर में एक विकेट पर 10 रन बना लिए हैं।
दिल्ली की बैटिंग शुरू
दिल्ली के लिए केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में कुल 5 रन बने और कोई विकेट नहीं गिरा। पंजाब के लिए पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने फेंका।
पंजाब किंग्स ने बनाए 210 रन
पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए। अब दिल्ली को जीत के लिए 211 रन का लक्ष्य मिला है।
स्टार्क ने 2 गेंदों पर लिए 2 विकेट
मिचेल स्टार्क ने 19वें ओवर की पहली 2 गेंदों पर लगातार दो विकेट लिए और स्टोइनिस को एक रन जबकि शशांक सिंह को डक पर आउट कर दिया। पंजाब ने 19 ओवर में 2 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं।
कूपर कोनोली ने बनाए 38 रन
कूपर कोनोली ने 38 रन की पारी खेली और आउट हो गए। पंजाब ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 187 रन बना लिए हैं।
श्रेयस अय्यर का अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने दिल्ली के खिलाफ 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। पंजाब ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं।
श्रेयस-कोनोली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
श्रेयस-कोनोली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने 37 गेंदों पर 56 रन बनाए हैं। पंजाब ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं।
धीमी बैटिंग कर रहे हैं श्रेयस-कोनोली
श्रेयस और कोनोली अकाफी धीमी बैटिंग कर रहे हैं। अक्षर लगातार तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिन पर रन बनाना आसान तो नहीं हो रहा है। 14 ओवर में पंजाब ने 2 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं।
12 ओवर में बने 125 रन
पंजाब ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। हालांकि इस वक्त दिल्ली ने पंजाब की रन गति पर अंकुश लगा रखा है। श्रेयस और कूपर क्रीज पर हैं।
प्रियांश IPL में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार 6 लगाने वाले बैटर बने, एक साथ तोड़ा कोहली-यशस्वी समेत 4 खिलाड़ी का रिकॉर्ड
10 ओवर में बने 107 रन
पंजाब ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी कप्तान श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली मौजूद हैं।
प्रियांश आर्या 56 रन बनाकर आउट
प्रियांश आर्या ने 56 रन की पारी खेली और माधव तिवारी की गेंद पर आउट हो गए। पंजाब ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं।
मुकेश कुमार ने दिल्ली को पहली सफलता दिलाई और प्रभिसमरन सिंह को 18 गेंदों पर आउट किया। श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर आए हैं। पंजाब ने 7 ओवर में एक विकेट पर 78 रन बना लिए हैं।
प्रियांश आर्या ने 24 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और ये उनका 5वां आईपीएल अर्धशतक रहा। पंजाब की शुरुआत अच्छी रही और इस टीम ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। प्रियांश अभी 50 रन जबकि प्रभसिमरन सिंह 15 रन पर खेल रहे हैं।
प्रियांश-प्रभसिमरन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
प्रियांश और प्रभिसमरन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। पंजाब ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 59 रन बना लिए हैं।
एनगिडी की पहली दो गेंदों पर प्रियांश ने लगाए दो छक्के
दिल्ली के लिए तीसरा ओवर एनगिडी फेंकने आए और इस ओवर की पहली दो गेंदों पर प्रियांश ने 2 बेहतरीन छक्के लगाए। पंजाब ने पहले 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं।
