इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 59वां मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में 11 मैच में 12 अंकों के साथ अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स यदि लखनऊ सुपर जांयट्स को हरा देती है तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक छह मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में दोनों टीमों का पलड़ा बराबरी का रहा है। तीन मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत हासिल की, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इतने ही मुकाबले जीते।
Indian Premier League, 2026
Lucknow Super Giants
188/3 (16.4)
Chennai Super Kings
187/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 59 )
Lucknow Super Giants beat Chennai Super Kings by 7 wickets
हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले दोनों मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स अपने नाम करने में सफल रही है। इसमें से एक मैच पिछले सप्ताहांत एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था।
BRSABV इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और लखनऊ के मौसम का पूर्वानुमान
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच शुरू होने के समय लखनऊ में तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास ही रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। कम स्कोर वाले कई मुकाबलों के बाद इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुए पिछले मैच (LSG बनाम RCB) में 38 ओवर के खेल में 400 से ज्यादा रन बने थे। यह मैच पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा, जिस पर IPL 2026 में दो कम स्कोर वाले मैच हुए हैं।
इस साल LSG को इकाना स्टेडियम की पिच पर संघर्ष करना पड़ा है। उन मुकाबलों में वह 141 और 119 रन पर ऑलआउट हुई है। दोनों ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। उन मुकाबलों में गिरे 30 विकेटों में से 23 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए थे। 2024 से इस पिच पर हुए सभी IPL मुकाबलों में तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर्स थोड़ा ही किफायती (स्पिनर्स का इकॉनमी रेट 9.35 और तेज गेंदबाजों का 9.51) रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स में मोहसिन खान अभी चोटिल हैं। उनके इस मैच में उपलब्ध नहीं होने की उम्मीद है। पिछले मैच में शाहबाज अहमद ने फिर ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया था। इस तरह पांच टी20 मैचों में शाहबाज ने ऋतुराज को तीन बार आउट किया है। यह एक ऐसा मुक़ाबला है जिस पर फिर नजर रहेगी।
इकाना की पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना को देखते हुए LSG दिग्विजय राठी की जगह मोहसिन खान को टीम में शामिल कर सकती है। इसके अलावा CSK के खिलाफ खेले गए पिछले मैच की तुलना में टीम में कोई बदलाव होने की संभावना कम ही है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XII: जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान/मयंक यादव, दिग्विजय राठी, प्रिंस यादव।
चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी अब भी उपलब्ध नहीं हैं, जबकि जेमी ओवरटन आधिकारिक तौर पर IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह डायन फॉरेस्टर को टीम में शामिल किया गया है। CSK के पास ओवरटन जैसा कोई सीधा विकल्प मौजूद नहीं है।
मैट हेनरी को सीजन की शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा था, इसलिए अगर स्पेंसर जॉनसन उपलब्ध होते हैं तो टीम उनकी तरफ देख सकती है। हालांकि, इस कदम से उनकी बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर पड़ सकती है। उन्होंने जेमी ओवरटन की जगह साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर डायन फॉरेस्टर को टीम में शामिल किया है, लेकिन वह शुक्रवार के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
मिचेल मार्श ने पिछले मैच में इसी मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। वह बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष पर एक अहम विकेट साबित होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास अकील होसेन के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी मौजूद है, जो मिचेल मार्श के लिए एक मुश्किल मुकाबला साबित हो सकता है। अकील होसेन ने T20 मुकाबलों में मिचेल मार्श को दो बार आउट किया है और 52 गेंदों में सिर्फ 61 रन ही दिये हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित XII: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील होसेन, प्रशांत वीर, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- मुकाबला: IPL 2026 का 59वां मैच, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- मैच की तारीख: 15 मई 2026 (शुक्रवार)
- टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैदान: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ।
- सीधा प्रसारण: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
- लाइव स्ट्रीमिंग: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच से जुड़े रोचक आंकड़े
- जोश इंग्लिस उन दो खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने 2025 से IPL के पावरप्ले में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन (कम से कम 100 गेंदें खेली हों) बनाए हैं। दूसरे खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं।
- CSK के खिलाफ ऋषभ पंत का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उनके खिलाफ उनका औसत 45.3 है। ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 151 के स्ट्राइक रेट से 453 रन बनाए हैं।
- उर्विल पटेल का स्ट्राइक रेट 232.43 है, जो 2024 से अब तक पुरुषों के T20 मैचों में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा (सूची में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज ही शामिल) है।
- संजू सैमसन IPL के किसी एक सत्र में अपने सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से 101 रन दूर हैं। IPL 2024 में उन्होंने 16 मैच में 531 रन बनाए थे।
- संजू सैमसन इस साल अब तक 11 मैच में 430 रन बना चुके हैं। स्ट्राइक रेट (169.29) के मामले में भी यह उनका अब तक का सबसे बेहतरीन सीजन है। इससे पहले 2020 में उनका सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट 158.89 था।
- नूर अहमद ने IPL में निकोलस पूरन को 4 में से तीन बार आउट किया और सिर्फ दो रन ही बनाने दिये हैं। नूर अहमद ने एडेन मार्करम और ऋषभ पंत को भी 100 से कम के स्ट्राइक रेट से रन बनाने पर मजबूर किया है।
- शाहबाज अहमद ने चार मुकाबलों में तीन बार ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया है। इन मुकाबलों में ऋतुराज गायकवाड़ ने 122 के स्ट्राइक रेट से कुल 35 रन बनाए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्विजय सिंह राठी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, मैथ्यू ब्रीट्जके, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आयुष बदोनी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर, एमएस धोनी, मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, अमन खान, जैकरी फोल्क्स, मैकनील नोरोन्हा।
