इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए। साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़े। 169 रनों के लक्ष्य के जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 100 रन भी नहीं बना पाई। वह 14.5 ओवर में 86 रन पर आउट हो गई। गुजरात टाइटंस ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। 16 अंक के साथ वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची।
गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 44 गेंद पर 61 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 33 गेंद पर 55 रन बनाए। निशांत सिंधु ने 22 रन बनाए। जेसन होल्डर 11 और राहुल तेवतिया 4 रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन गिल 5 और जोस बटलर 7 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल हिंगे और साकिब हुैसन ने 2-2 विकेट लिए। पैट कमिंस ने 1 विकेट लिया।
Indian Premier League, 2026
Gujarat Titans
168/5 (20.0)
Sunrisers Hyderabad
86 (14.5)
Match Ended ( Day – Match 56 )
Gujarat Titans beat Sunrisers Hyderabad by 82 runs
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा पैट कमिंस ने 19 रन बनाए। सलिल अरोड़ा ने 16, हेनरिक क्लासेन ने 16 और इशान किशन ने 11 रन बनाए। स्मरण रविचंद्रन ने 9, अभिषेक शर्मा ने 6, शिवांग कुमार ने 4 और प्रफुल हिंगे ने 3 और ट्रेविस हेड खाता नहीं खोल पाए। ईशान मलिंगा बगैर खाता खोले नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिए।सनराइजर्स हैदरबाद की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं है। गुजरात टाइंटस की प्लेइंग 11 में भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स को हरा गुजरात टाइटंस शीर्ष पर, क्लासेन ने साई से छीनी ऑरेंज कैप, भुवी का दबदबा बरकरार
IPL 2026 Points Table, Top-5 Batters and Bowlers: आईपीएल 2026 के के 51वें मैच के बाद गुजरात टाइटंस 16 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर है। ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन और पर्पल कैप भुवनेश्व कुमार के पास है। कगिसो रबाडा के भी 21 विकेट हो गए हैं। (पूरी अंक तालिका देखने के लिए क्लिक करें।)
गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हरा दिया
आईपीएल 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हरा दिया। राशिद खान ने प्रफुल हिंगे को पवेलियन भेजकर आखिरी विकेट लिया। उसने 8 गेंद पर 3 रन बनाए। सनराइजर्स हैदरााद 14.5 ओवर में 86 रन पर आउट हो गई। यह उसका न्यूनतम स्कोर है।
पैट कमिंस को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा
पैट कमिंस को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 रन बनाए। ईशान मलिंगा नए बल्लेबाज हैं। प्रफुल हिंगे बगैर खाता खोले क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 ओवर में 9 विकेट पर 82 रन बनाए। जीत के लिए 37 गेंद पर 87 रन चाहिए।
चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे मैकनील हैडली नोरोन्हा, रामकृष्ण घोष की लेंगे जगह, बीसीसीआई से हरी झंडी का इंतजार
शिवांग कुमार को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा
शिवांग कुमार को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। प्रफुल हिंगे नए बल्लेबाज हैं। पैट कमिंस 9 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 12.3 ओवर में 8 विकेट पर 72 रन बनाए। जीत के लिए 45 गेंद पर 97 रन चाहिए।
नितीश कुमार रेड्डी को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा
नितीश कुमार रेड्डी को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। शिवांग कुमार नए बल्लेबाज हैं। पैट कमिंस 1 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.5 ओवर में 7 विकेट पर 60 रन बनाए। जीत के लिए 55 गेंद पर 109 रन चाहिए।
हेनरिक क्लासेन को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा
हेनरिक क्लासेन को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। पैट कमिंस नए बल्लेबाज हैं। नितीश कुमार रेड्डी बगैर खाता खोले क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.1 ओवर में 6 विकेट पर 56 रन बनाए। जीत के लिए 59 गेंद पर 113 रन चाहिए।
सलील अरोड़ा को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा
सलील अरोड़ा को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी नए बल्लेबाज हैं। हेनरिक क्लासेन 14 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद 9.4 ओवर में 5 विकेट पर 56 रन बनाए। जीत के लिए 62 गेंद पर 113 रन चाहिए।
क्लासेन-अरोड़ा क्रीज पर
सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 48 रन बनाए। जीत के लिए 72 गेंद पर 121 रन चाहिए। हेनरिक क्लासेन 8 और सलिल अरोड़ा 14 र बनाकर क्रीज पर।
स्मरण रविचंद्रन को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा
स्मरण रविचंद्रन को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन 6 और सलिल अरोड़ा 2 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 ओवर में 4 विकेट पर 34 रन बनाए। जीत के लिए 84 गेंद पर 135 रन चाहिए।
कगिसो रबाडा ने इशान किशन को पवेलियन भेजा
कगिसो रबाडा ने इशान किशन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। स्मरण रविचंद्रन 6 और हेनरिक क्लासेन 1 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद ने 3.2ओवर में 3 वकेट पर 24 रन बनाए।
अभिषेक आउट
अभिषेक शर्मा ने कगिसो रबाडा को पहली गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन चौथे गेंद पर प्लेड ऑन हो गए। उन्होंने 6 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.4 ओवर में 2 विकेट पर 6 रन बनाए। जीत के लिए 163 रन चाहिए। स्मरण रविचंद्रन आए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर उतरे। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की। हेड को सिराज ने चौथी गेंद पर पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इशान किशन नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। सिराज ने मेडन विकेट के साथ शुरुआत की।
साई सुदर्शन ने सनराइजर्स के खिलाफ ठोका अर्धशतक, IPL 2026 में यह उपलब्धि हासिल करने पहले बल्लेबाज बने
गुजरात टाइटंस की पारी
गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 44 गेंद पर 61 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 33 गेंद पर 55 रन बनाए। निशांत सिंधु ने 22 रन बनाए। जेसन होल्डर 11 और राहुल तेवतिया 4 रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन गिल 5 और जोस बटलर 7 रन बनाकर क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल हिंगे और साकिब हुैसन ने 2-2 विकेट लिए। पैट कमिंस ने 1 विकेट लिया।
गुजरात ने सनराइजर्स को दिया 169 का लक्ष्य
गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए। जेसन होल्डर 11 और राहुल तेवतिया 4 रन बनाकर नाबाद रहे। वाशिंगटन सुंदर 33 गेंद पर 50 रन बना गुजरात ने सनराइजर्स को दिया 169 का लक्ष्यकर आखिरी ओवर में आउट हुए। साकिब हुसैन ने आखिरी ओवर में 1 विकेट लिया और सिर्फ 10 रन दिए।
होल्डर-सुंदर क्रीज पर
गुजरात टाइटंस ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन बनाए। जेसन होल्डर 5 और वाशिंगटन सुंदर 34 रन बनाकर क्रीज पर।
साई सुदर्शन को साकिब हुसैन ने पवेलियन भेजा
साई सुदर्शन को साकिब हुसैन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 61 रन बनाए। जेसन होल्डर नए बल्लेबाज हैं। वाशिंगटन सुंदर 25 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस ने 16.2 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बनाए।
IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार झटक चुके हैं 21 विकेट, लेकिन भारतीय टीम में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे
साई सुदर्शन अर्धशतक के करीब
गुजरात टाइटंस ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 94 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 8 और साई सुदर्शन 48 रन बनाकर क्रीज पर। 22 गेंद पर 31 रन की साझेदारी।
निशांत सिंधु को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा
निशांत सिंधु को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर नए बल्लेबाज हैं। साई सुदर्शन 28 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस 9.3 ओवर में 3 विकेट 64 रन बनाए।
साई-निशांत क्रीज पर
गुजरात टाइटंस ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 63 रन बनाए। साई सुदर्शन 27 और निशांत सिंधु 22 रन बनाकर क्रीज पर।
निशांत सिंधु की धमाकेदार बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन बनाए। साई सुदर्शन 13 और निशांत सिंधु 20 रन बनाकर क्रीज पर। निशांत ने 9 गेंद पर 3 चौके और एक छक्का जड़ा है।
जोस बटलर को प्रफुल हिंगे ने पवेलियन भेजा
जोस बटलर को प्रफुल हिंगे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 5.1 ओवर में 2 विकेट पर 26 रन बनाए। निशांत सिंधु नए बल्लेबाज हैं। साई सुदर्शन 12 रन बनाकर क्रीज पर।
सनइराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 26 रन बनाए। जोस बटलर 7 और साई सुदर्शन 12 रन बनाकर क्रीज पर। सनइराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी।
शुभमन गिल को प्रफुल हिंगे ने पवेलियन भेजा
शुभमन गिल को प्रफुल हिंगे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 2.3 ओवर में 1 विकेट पर 15 रन बनाए। जोस बटलर नए बल्लेबाज हैं। साई सुदर्शन 10 रन बनाकर क्रीज पर।
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने गेंदबाजी की शुरुआत की। साई ने दूसरी गेंद पर 2 रन से खाता खोला। पहले ओवर में 5 रन बने। साई 5 रन बनाकर क्रीज पर।
अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे।
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। सनराइजर्स हैदरबाद की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं है। गुजरात टाइंटस की प्लेइंग 11 में भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शीर्ष पर
फिलहाल अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शीर्ष पर है। उसके 11 मैच में 7 जीत के साथ 14 अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइंटस के भी 14-14 अंक हैं।
