इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर आउट हो गई। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और आरसीबी इस सीजन पहली बार ऑल आउट हुई।
156 रनों के लक्ष्य के जवाब में गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने आरसीबी से पिछली हार का बदला ले लिया। दोनों टीमों के बीच सीजन के पहले मैच में आरसीबी को 5 विकेट से जीत मिल गई थी। आरसीबी 9 मैच में 6 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। गुजरात टाइटंस 9 मैच में 5 जीत के साथ पांचवें नंबर पर है।
Indian Premier League, 2026
Gujarat Titans
158/6 (15.5)
Royal Challengers Bengaluru
155 (19.2)
Match Ended ( Day – Match 42 )
Gujarat Titans beat Royal Challengers Bengaluru by 4 wickets
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। विराट कोहली ने 28 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 19, रोमारियो शेफर्ड ने 17, भुवनेश्वर कुमार ने नाबाद 15 और वेंकटेश अय्यर ने 12 रन बनाए। टिम डेविड ने 9, जैकब बेथल 5 क्रुणाल पंड्या 4 और जितेश शर्मा 1 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड बगैर खाता खोले रन आउट हो गए। गुजरात टाइटंस के लिए अरशद खान ने 3 विकेट लिए। जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिए।
गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने 18 गेंद पर 43 रन बनाए। जोस बटलर ने 19 गेंद पर 39 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 17 गेंद पर 27 रन बनाए। जेसन होल्डर ने 10 गेंद पर 12 रन बनाए। वाशिंगटन सुंगर ने 12 गेंद पर 12 रन बनाए। शाहरुख खान ने 8 और राशिद खान ने नाबाद 7 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 और रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट लिए। सुयश शर्मा ने 1 विकेट लिया।
RCB, RR और SRH के बीच कांटे की टक्कर, PBKS सबसे मजबूत, MI-LSG का पहुंचना बेहद मुश्किल; IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा गणित
आईपीएल 2026 के 42 मैच हो चुके हैं और प्लेऑफ की रेस मैच दर मैच रोचक दिख रही है। अभी भी रेस में मौजूदा टॉप 5 टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स अभी बराबरी पर खड़ी हैं। (पूरा गणित समझने के लिए क्लिक करें।)
भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, टी20 में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने
गुजरात टाइटंस की पारी
गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने 18 गेंद पर 43 रन बनाए। जोस बटलर ने 19 गेंद पर 39 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 17 गेंद पर 27 रन बनाए। जेसन होल्डर ने 10 गेंद पर 12 रन बनाए। वाशिंगटन सुंगर ने 12 गेंद पर 12 रन बनाए। शाहरुख खान ने 8 और राशिद खान ने नाबाद 7 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 और रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट लिए। सुयश शर्मा ने 1 विकेट लिया।
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। राहुल तेवतिया 27 और राशिद खान 7 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए।
जेसन होल्डर को सुयश शर्मा ने पवेलियन भेजा
जेसन होल्डर को सुयश शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। राहुल तेवतिया 18 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस ने 13.5 ओवर में 6 विकेट पर 141 रन बनाए। 37 गेंद पर 15 रन चाहिए।
जीत के लिए 48 गेंद पर 24 रन चाहिए
गुजरात टाइटंस वे 12 ओवर में 5 विकेट पर 132 रन बनाए। जीत के लिए 48 गेंद पर 24 रन चाहिए। जेसन होल्डर 8 और राहुल तेवतिया 15 रन बनाकर क्रीज पर।
वाशिंगटन सुंदर को रोमारियो शेफर्ड ने पवेलियन भेजा
वाशिंगटन सुंदर को रोमारियो शेफर्ड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। राहुल तेवतिया 1 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस ने 10.3 ओवर में 5 विकेट पर 111 रन बनाए। जीत के लिए 57 गेंद पर 45 रन चाहिए।
शाहरुख खान को रोमारियो शेफर्ड ने पवेलियन भेजा
शाहरुख खान को रोमारियो शेफर्ड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस 10.1 ओवर में 4 विकेट पर 109 रन बनाए। जीत के लिए 59 गेंद पर 47 रन चाहिए।
जोस बटलर को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा
जोस बटलर को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 गेंद पर 39 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 7.3 ओवर में 3 विकेट पर 92 रन बनाए। जीत के लिए 75 गेंद पर 64 रन चाहिए।
गुजरात टाइटंस का पलड़ा मजबूत
गुजरात टाइटंस ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बनाए। जीत के लिए 78 गेंद पर 70 रन चाहिए। जोस बटलर 33 और वाशिंगटन सुंदर 3 रन बनाकर क्रीज पर।
शुभमन गिल को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा
शुभमन गिल को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 गेंद पर 43 रन बनाए। जोस बटलर 8 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 57 रन बनाए। जीत के लिए 90 गेंद पर 99 रन चाहिए।
साई सुदर्शन को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा
साई सुदर्शन को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। शुभमन गिल 36 और जोस बटलर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस ने 3.1 ओवर में 1 विकेट पर 42 रन बनाए। जीत के लिए 114 रन चाहिए।
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। साई ने एक रन से खाता खोला। गिल ने अगली दो गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा। गुजरात टाइटंस ने पहले ओर में बगैर विकेट के 12 रन बनाए। जीत के लिए 144 रन चाहिए।
लगातार 5 चौके लगने के बाद रबाडा ने लिया कोहली से बदला, पांचवीं बार किया आउट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। विराट कोहली ने 28 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 19, रोमारियो शेफर्ड ने 17, भुवनेश्वर कुमार ने नाबाद 15 और वेंकटेश अय्यर ने 12 रन बनाए। टिम डेविड ने 9, जैकब बेथल 5 क्रुणाल पंड्या 4 और जितेश शर्मा 1 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड बगैर खाता खोले रन आउट हो गए। गुजरात टाइटंस के लिए अरशद खान ने 3 विकेट लिए। जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिए।
आरसीबी 155 पर सिमटी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर आउट हो गई। जोश हेजलवुड रन आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार 15 रन बनाकर नाबाद रहे। अरशद खान ने 3 विकेट झटके।
वेंकटेश अय्यर को अरशद खान ने पवेलियन भेजा
वेंकटेश अय्यर को अरशद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। जोश हेजलवुड नए बल्लेबाज हैं। भुवनेश्वर कुमार 15 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए।
भुवनेश्वर-अय्यर क्रीज पर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार 10 और वेंकटेश अय्यर 5 रन बनाकर क्रीज पर।
रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल, क्या होल्डर नहीं पकड़ा साफ कैच, गुस्से में दिखे विराट कोहली
रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल, क्या होल्डर नहीं पकड़ा साफ कैच, गुस्से में दिखे विराट कोहली
रोमारियो शेफर्ड को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा
रोमारियो शेफर्ड को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14.1 ओवर में 8 विकेट पर 126 रन बनाए।
देवदत्त पडिक्कल को राशिद खान ने पवेलियन भेजा
देवदत्त पडिक्कल को राशिद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 40 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड 17 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 ओवर में 7 विकेट पर 126 रन बनाए।
क्रुणाल पंड्या को अरशद खान ने पवेलियन भेजा
क्रुणाल पंड्या को अरशद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड 1 और देवदत्त पडिक्कल 28 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 ओवर में 6 विकेट पर 97 रन बनाए।
टिम डेविड को राशिद खान ने पवेलियन भेजा
टिम डेविड को राशिद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 27 रन बनाकर क्रीज पर। क्रुणाल पंड्या नए बल्लेबाज हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9.5 ओवर में 5 विकेट पर 91 रन बनाए।
जितेश शर्मा को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा
जितेश शर्मा को जेसन होल्डर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 25 और टिम डेविड 1 रन बनाकर क्रीज पर। आरसीबी ने 8.2 ओवर में 4 विकेट पर 81 रन बनाए।
रजत पाटीदार को अरशद खान ने पवेलियन भेजा
रजत पाटीदार को अरशद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 19 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 25 रन बनाकर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7.4 ओवर में 3 विकेट पर 79 रन बनाए। 26 गेंद पर 44 रन की साझेदारी हुई।
पावरप्ले समाप्त
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 15 और रजत पाटीदार 9 रन बनाकर क्रीज पर। 16 गेंद पर 14 रनों की साझेदारी हुई।
विराट कोहली को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा
विराट कोहली को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 28 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल बगैर खाता खोले क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.2 ओवर में 2 विकेट पर 35 रन बनाए। रजत पाटीदार नए बल्लेबाज हैं।
जैकब बेथल को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा
जैकब बेथल को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल नए बल्लेबाज हैं। विराट कोहली 28 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2.5 ओवर में 1 विकेट पर 34 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जैकब बेथल और विराट कोहली क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में 6 रन बने। बेथल ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ा।
विराट कोहली, जैकब बेथल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।
