केकेआर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 29 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ केकेआर ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है जबकि गुजरात टाइटंस के प्लेऑफ में पहुंचने के इंतजार को लंबा कर दिया। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन ने अच्छी बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन ये सभी इसमें सफल नहीं हो पाए। गुजरात को लगातार 5 जीत के बाद इस सीजन में हार मिली। सुनील नरेन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आईपीएल 2026 के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस के साथ इडेन गार्डन स्टेडियम, कोलकाता में हुआ। इस मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट पर 247 रन बनाए और गुजरात को जीत के लिए 248 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाए।
Indian Premier League, 2026
Kolkata Knight Riders
247/2 (20.0)
Gujarat Titans
218/4 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 60 )
Kolkata Knight Riders beat Gujarat Titans by 29 runs
फिन एलन,रघुवंशी, कैमरन ग्रीन के अर्धशतक
कप्तान अजिंक्य रहाणे 14 रन पर आउट हो गए जबकि फिन एलन ने 21 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन शतक से चूक गए और 35 गेंदों पर 93 रन की पारी खेलकर आउट हुए। अंगकृष रघुवंशी ने इस मैच में 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 82 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कैमरन ग्रीन ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 52 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। ग्रीन और रघुवंशी के बीच तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों पर 108 रन की नाबाद शतकीय साझेदारी भी हुई। गुजरात के लिए सिराज और साई किशोर ने एक-एक विकेट लिए।
शुभमन गिल, साई सुदर्शन व जोस बटलर के अर्धशतक
साई सुदर्शन 23 रन पर रिटायर हर्ट हो गए और फिर बैटिंग करने आए और 57 रन बनाकर नाबाद रहे साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक 27 गेंदों पर पूरा किया। जबकि निशांत सिंधू एक रन पर ही निपट गए। कप्तान शुभमन गिल ने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और टीम के लिए अहम 85 रन की पारी खेली। जोस बटलर ने भी अपना अर्धशतक 32 गेंदों पर पूरा किया और 57 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर ने सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
केकेआर ने प्लेइंग 11 में किया एक बदलाव
गुजरात ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। केकेआर ने अपने अंतिम ग्यारह में एक बदलाव किया और वरुण चक्रवर्ती की टीम में वापसी हुई।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।
केकेआर की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर- रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा।
IPL 2026 Points Table: KKR बनाम गुजरात मैच के बाद अंकतालिका; टॉप-5 बैटर-बॉलर, साई सुदर्शन ने हासिल किया ऑरेंज कैप
केकेआर ने गुजरात को 29 रन से हराया
केकेआर ने गुजरात की टीम को हाई स्कोरिंग मुकाबले में 29 रन से हरा दिया और उसके प्लेऑफ में पहुंचने के इंतजार को लंबा कर लिया। वहीं इस जीत के साथ केकेआर ने खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है। केकेआर की जीत में इस टीम के बल्लेबाजों व गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन का योगदान रहा। इससे पहले केकेआर के आरसीबी से हार मिली थी, लेकिन रहाणे की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार वापसी की और गुजरात को हरा दिया।
जोस बटलर 57 रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात का तीसरा विकेट गिरा। गुजरात को जीत के लिए 6 गेंदों पर 40 रन बनाने हैं जो नामुमकिन है।
जीत के लिए 12 गेंदों पर 45 रन की जरूरत
गुजरात को जीत के लिए 12 गेंदों पर 45 रन की जरूरत है। 18 ओवर में 2 विकेट पर 203 रन बन चुके हैं। साई 42 जबकि बटलर 57 रन पर खेल रहे हैं।
विराट कोहली नंबर 1, गंभीर से आगे रोहित शर्मा; IPL में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बैटर
18 गेंदों पर 66 रन की जरूरत
गुजरात को जीत के लिए 18 गेंदों पर 66 रन की जरूरत है। साई और बटलर क्रीज पर हैं। 17 ओवर में 2 विकेट पर 182 रन बन चुके हैं।
गिल 85 रन बनाकर आउट
गिल ने 85 रन की अहम पारी खेली, लेकिन सुनील नरेन की गेंद पर कैच आउट हो गए। साई सुदर्शन दोबारा मैदान पर आ चुके हैं।
जोस बटलर का अर्धशतक
जोस बटलर ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाए। जीत के लिए 24 गेंदों पर 71 रन की जरूरत है। ये आसान नहीं है। गुजरात ने 16 ओवर में एक विकेट पर 177 रन बना लिए हैं।
गुजरात को जीत के लिए 36 गेंदों पर 96 रन की जरूरत
गिल कमाल की बैटिंग कर रहे हैं। गुजरात को जीत के लिए 36 गेंदों पर 96 रन की जरूरत है। 14 ओवर में गुजरात ने एक विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। गिल और बटलर के बीच 59 गेंदों पर 103 रन की साझेदारी हो चुकी है।
शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक
शुभमन गिल ने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। गुजरात ने 11 ओवर में एक विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। जीत के लिए यहां से 54 गेंदों पर 137 रन बनाने हैं। ये टारगेट आसान नहीं है।
गुजरात के 100 रन पूरे
गुजरात को जीत के लिए 60 गेंदों पर 147 रन बनाने हैं। इस टीम ने 10 ओवर में एक विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। गुजरात को और तेज गति से रन जुटाने होंगे।
गिल-बटलर का संघर्ष जारी
गुजरात के रन ज्यादा तेज गति से नहीं आ रहे हैं। गिल और बटलर का संघर्ष जारी है। इस टीम ने 8 ओवर में एक विकेट पर 74 रन बना लिए हैं।
6 ओवर में बने 56
गुजरात ने 6 ओवर में एक विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल मैदान पर मौजूद हैं। जीत के लिए इस टीम को तेज गति से रन जुटाने होंगे।
मथिसा पथिराना मैदान से गए बाहर
केकेआर के बॉलर मथिसा पथिराना मैदान से बाहर चले गए। उन्हें पैर में कुछ समस्या हुई और फिर उन्हें बाहर जाना पड़ा। इस सीजन में ये उनका केकेआर के लिए पहला ही मैच था। उन्होंने सिर्फ 1.2 ओवर गेंदबाजी की और इसमें 9 रन दिए।
गुजरात के 50 रन पूरे
गुजरात ने 5 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। इस दौरान निशांत सिंधु आउट हुए हैं। जीत के लिए 90 गेंदों पर 197 रन बनाने हैं।
निशांत सिंधू एक रन बनाकर आउट
निशांत सिंधू ने 4 गेंदों पर एक रन बनाए और सुनील नरेन की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों लपके गए। गुजरात का पहला विकेट गिरा। जोस बटलर क्रीज पर आए हैं।
4 ओवर में बने 49 रन
साई के रिटायर हर्ट होने से गुजरात की रन गति पर ब्रेक लग गया। चौथे ओवर में सिर्फ 7 रन बने। गुजरात ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं।
साई सुदर्शन पवेलियन लौटे
साई सुदर्शन को तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कार्तिक त्यागी की गेंद पर बाएं हाथ के एल्बो में चोट लग गई। वो अब रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए हैं। उन्होंने 13 गेंदों पर 23 रन बनाए थे। अब ये देखना होगा कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। बैटिंग के लिए अब निशांत सिंंधू आए हैं।
साई-गिल की जोरदार बैटिंग
साई और गिल इस वक्त जोरदार बैटिंग कर रहे हैं। गुजराज ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 206 रन बनाने हैं।
2 ओवर में बने 27 रन
गिल और साई काफी संभलकर बैटिंग कर रहे हैं। पहले 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 27 रन बन चुके हैं। केकेआर के लिए दूसरा ओवर कैमरन ग्रीन ने फेंका।
गिल-साई ने की तेज शुरुआत
गुजरात को जीत के लिए 248 रन का बड़ा टारगेट मिला है। इस टीम के लिए पारी की शुरुआत गिल और साई ने की और पहले ओवर में 15 रन बनाए। साई ने दो बेहतरीन चौके सौरव दुबे की गेंद पर लगाए।
अभिषेक-वैभव की खास लिस्ट में शामिल हुए फिन एलन; IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स
केकेआर ने बनाए 247 रन
केकेआर ने गजब की बैटिंग करते हुए गुजराज के खिलाफ 20 ओवर में 2 विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर बनाया। गुजरात को जीत के लिए 248 रन बनाने हैं जो आसान तो नहीं लग रहा है। ये आईपीएल में गुजरात के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
ग्रीन ने 26 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
कैमरन ग्रीन ने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ग्रीन ने शानदार चौके के साथ ये उपलब्धि अपने नाम की और टीम के लिए अहम पारी खेलने का काम किया।
19 ओवर में बने 235 रन
19वें ओवर में कुल 25 रन बने और केकेआर ने 2 विकेट पर 235 रन बना लिए हैं। रघवंशी अभी 77 रन जबकि ग्रीन 45 रन पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 46 गेंदों पर 96 रन की साझेदारी हो चुकी है।
अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये इस सीजन में उनका दूसरा अर्धशतक भी रहा। केकेआर ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 200 रन बना लिए हैं।
15 ओवर में बने 179 रन
15वें ओवर में जेसन होल्डर ने कसी हुई गेंदबाजी की और इस ओवर में सिर्फ 5 रन ही बने। केकेआर ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं।
केकेआर का स्कोर 150 के पार
केकेआर ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। ये टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। क्रजी पर कैमरन ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी मौजूद हैं।
फिन एलन 93 रन पर आउट हुए और साई किशोर की गेंद पर उनका कैच राशिद खान ने लपक लिया। केकेआर ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 143 रन बना लिए हैं।
कोलकाता में गरज रहे हैं फिन एलन
फिन एलन कोलकाता में गरज रहे हैं और अब तक 34 गेंदों पर 93 रन बना चुके हैं। केकेआर ने 11 ओवर में एक विकेट पर 138 रन बना चुके हैं।
