इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 की अंक तालिका में गुजरात टाइटंस तीसरे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद दूसरे नंबर पर है।

गुजरात टाइटंस ने अब तक 11 मैच खेले हैं। इसमें से उसने सात में जीत हासिल की है, जबकि चार में उसे हार का सामना किया है। उसके 14 अंक हैं और नेट रनरेट +0.228 है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं। इसमें से उसने सिर्फ सात में जीत हासिल की है, जबकि चार में हार का सामना किया है। उसके 14 अंक हैं और नेट रनरेट +0.737 है।

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदहाबाद हेड टू हेड

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदहाबाद के बीच अब तक छह मैच खेले गए हैं। इसमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है। गुजरात टाइटंस ने छह में से पांच मैच जीते हैं, जबकि एक मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक तीन मैच खेले गए हैं। इनमें से तीनों ने गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने भले ही अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 205 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया हो, लेकिन इस सीजन यह मैदान सबसे ज्यादा स्कोर वाले मैदानों में से एक नहीं रहा है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 181 रन रहा है।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Gujarat Titans 
168/5 (20.0)

vs

Sunrisers Hyderabad  
86 (14.5)

Match Ended ( Day – Match 56 )
Gujarat Titans beat Sunrisers Hyderabad by 82 runs

खासकर तेज गेंदबाजों के लिए यह मैदान ज्यादा फायदमेंद रहा है, जिन्होंने प्रति ओवर नौ रन से भी कम रन दिये हैं। गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदहाबाद मैच पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा। पिच नंबर 5 का इस्तेमाल पिछली बार अप्रैल के आखिर में हुआ था।

तब तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (नाबाद 101) बनाए थे। हालिया वर्षों में यह पिच पहले बैटिंग करने वाली टीम के लिए ज्यादा फायदेमंद रही है। इस पिच पर हुए पिछले 8 में से 6 मैच (T20 वर्ल्ड कप के मैच भी शामिल) पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ही जीते हैं।

गुजरात टाइटंस को उम्मीद है कि इस मैच के लिए उसके सभी खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। कगिसो रबाडा ने इस IPL में पावरप्ले में सटीक लेंथ और जबरदस्त रफ्तार से सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदें फेंकी और पिच के हालात को अक्सर बेअसर कर दिया है।

ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के खिलाफ उनकी टक्कर का मैच के नतीजे पर काफी असर पड़ सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद के इशान किशन इस सीजन ओपनर न होने के बावजूद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं, लेकिन इतिहास गवाह है कि जेसन होल्डर, राशिद खान और वॉशिंगटन सुंदर की तिकड़ी के खिलाफ इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को तेज गति से रन बनाने में हमेशा मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

तीनों को इशान के खिलाफ गेंदबाजी के लिए उतारा जा सकता है। वास्तविकता तो यह है कि SRH के बाएं हाथ के बल्लेबाजों से सजे शीर्ष क्रम के खिलाफ पावरप्ले में वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका काफी अहम हो सकती है। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों हेनरिक क्लासेन और कगिसो रबाडा के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

सनराइजर्स हैदराबाद कैंप में भी अब तक किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की कोई खबर नहीं है। नितीश कुमार रेड्डी 2.0 ने सनराइजर्स हैदराबाद को वह संतुलन दिया है, जिसकी तलाश कुछ दूसरी टीमें अब भी कर रही हैं।

IPL से पहले पूर्व काउंटी खिलाड़ी और मौजूदा तेज गेंदबाजी स्टेफन जोंस के साथ काम करने के बाद अब वह करीब 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। नितीश कुमार रेड्डी का डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 217.02 है।

इस दौरान 16 से 20 ओवरों के बीच कम से कम पांच पारियों में यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है। तिलक वर्मा ही उनसे आगे हैं। जोस बटलर को काबू में रखने के लिए पैट कमिंस खुद गेंदबाजी करने आ सकते हैं। T20 मुकाबलों में पैट कमिंस ने जोस बटलर को चार बार आउट किया है।

गुजरात टाइटंस की संभावित XII: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, मानव सुतार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित XII: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा/स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

  • मुकाबला: IPL 2026 का 56वां मैच, गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • मैच की तारीख: 12 मई 2026 (मंगलवार)
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।
  • सीधा प्रसारण: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
  • लाइव स्ट्रीमिंग: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदहाबाद मैच से जुड़े दिलचस्प तथ्य

राशिद खान का अपनी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। राशिद खान ने छह पारियों में सिर्फ दो विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 9.30 रहा है।
अभिषेक शर्मा ने इस सीजन पावरप्ले में 138 गेंदों पर 27 छक्के जड़े हैं। इस दौरान उनसे ज्यादा छक्के सिर्फ वैभव सूर्यवंशी (148 गेंदों पर 32 छक्के) ने लगाए हैं।
इस IPL में इशन किशन 10 पारियों में 8 बार तेज गेंदबाजों का शिकार बने हैं। हालांकि, लगभग 188.88 का शानदार स्ट्राइक रेट बरकरार रखा है। स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 192.42 हो जाता है।

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदहाबाद का फुल स्क्वॉड

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, क्रेंस फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अम्बरीश, अमित कुमार।

गुजरात टाइटंस की टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, मानव सुतार, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन।

IPL 2026: कल का मैच कौन जीता? पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में क्या-क्या हुआ

आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। धर्मशाला के मैदान पर यह मुकाबला हुआ और यहां यह इस सीजन का पहला मैच भी था। (पूरी मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें)